#𝗦tudy Backbone 🪙🥰
Open in Telegram
#नभ: स्पृशम दिप्तम !!✌💙 #शौर्यम..दक्षम..युध्धेय..! 💗👑 #𝗗𝗘𝗙𝗘𝗡𝗖𝗘 𝗟𝗢𝗩𝗘𝗥𝗦 #SSC CGL/CPO/ CHSL /GD/MTS 🎯✍🏻🤍♥️💚🔰 # 𝙉𝙖𝙫𝙮 𝙉𝘿𝘼& #ARMY#SSCexams
Show more784
Subscribers
No data24 hours
-67 days
-930 days
Posts Archive
कारगिल विजय दिवस
❖ भारतीय सैनिकों के गौरव और वीरता को समर्पित कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है।
❖ वर्ष 1999 के शुरुआती महीनों में भारतीय इलाके की नियंत्रण सीमा रेखा के कई ठिकानों, जैसे- द्रास, मारकोह, काकसर और यतालिक पर अपने आप को मुजाहिद्दीन बताने वालों ने कब्जा कर लिया था।
❖ पाकिस्तानी सेना की इसमें मिलीभगत भाँप कर भारतीय सेना इस कब्जे के खिलाफ़ हरकत में आयी। इससे दोनों देशों के बीच संघर्ष छिड़ गया। इसे 'कारगिल की लड़ाई' के नाम से जाना जाता है।
❖ भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ की शुरुआत करके इसका जवाब दिया। वर्ष 1999 के मई-जून में यह लड़ाई जारी रही।
❖ 26 जुलाई, 1999 तक भारत अपने अधिकतर ठिकानों पर पुनः अधिकार कर चुका था।
❖ टाइगर हिल की जीत 60 दिनों तक चले संघर्ष में महत्त्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक थी। भारतीय सैनिकों ने 18 हजार फीट की ऊँचाई पर, कठिन परिस्थितियों में, दुर्गम इलाके में कारगिल युद्ध लड़ा।
❖ मिराज 2000 विमान ने लगभग तीन महीने तक चले संघर्ष के दौरान कारगिल की बर्फीली ऊँचाइयों पर लड़ी गई लड़ाई में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और टाइगर हिल में बंकरों में दुश्मन के ठिकानों पर भी हमला किया।
❖ पूर्व एयर वाइस मार्शल मनमोहन बहादुर ने कहा कि, “कारगिल युद्ध के दौरान मिराज 2000 विमान के साथ लाइटनिंग टारगेटिंग पॉड और लेजर-गाइडेड बम सिस्टम का एकीकरण 12 दिनों के रिकॉर्ड समय में किया गया था, जिसने दुश्मन के ठिकानों पर कहर बरपाया था।“
Rs sir k Nayak batch ki maths PDF chaye toh mix wali 450 subscribe complete krdo guys
