en
Feedback
संपूर्ण हस्त रेखा ज्ञान

संपूर्ण हस्त रेखा ज्ञान

Open in Telegram

हाथ की रेखाओं व जन्म कुंडली से भविष्य जानने का विश्वसनीय स्थान। राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मो. 9116089175 ____________________________________ #Astrologer #Palmist #Astrology #Palmistry #JanmKundli #Kundli #JanamKundli

Show more
1 110
Subscribers
+124 hours
+37 days
-830 days
Posts Archive
यूनिफाइड पेंशन स्कीम 2025: क्या यह सरकारी कर्मचारियों के लिए फायदेमंद है? 💼💰 *हां, यह बहुत अच्छा कदम है!* 👍 *नहीं, इससे ज्यादा फायदा नहीं होगा।* 👎 *देखना पड़ेगा, फिलहाल पता नहीं।* 🤷‍♂️🤷‍♀️ 👇 पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: https://www.eciessay.org/2024/08/Unified-Pension-Scheme-2025.html अपनी राय देकर जानें और दूसरों को भी शेयर करें! ✨📲

नारद मुनि के जन्म की रोचक कथा, पूर्वजन्म और श्राप से है संबंध ===================================== नारद जयंती आज ---------- हर वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि पर देवर्षि नारद जी की जयंती मनाई जाती है. शास्त्रों की माने तो नारद जी ने बहुत कठोर तपस्या की जिसके बाद उन्हें देवलोक में ब्रम्हऋषि का पद मिल सका. नारद जी को वरदान है कि वो कभी किसी भी समय तीनों लोकों में भ्रमण कर सकते हैं. नारद जी को ब्रह्मा जी का मानस पुत्र कहा जाता है. ब्रह्माण्ड के संदेशवाहक के रूप में भी उन्हें जाना जाता है. नारद जी को उनकी विष्णु भक्ति के लिए जाना जाता है. मान्यता है कि नारद जयंती के दिन अगर पूरे मन से देवर्षि नारद जी की पूजा अर्चना की जाए तो भक्त को ज्ञान की प्राप्ति तो मिलती ही है. इस साल भी बहुत धूमधाम से नारद जी की जयंती मनाई जाएगी. जिसकी तिथि है- वैशाख शुक्ल द्वितीया है और यह तिथि इस साल 24 मई 2024 को पड़ रही है. नारद मुनि की रोचक जन्म कथा ------------------ पौराणिक कथाओं की मानें तो अपने पूर्व जन्म में नारद जी 'उपबर्हण' नाम के एक गंधर्व हुआ करते थे जिन्हें अपने रूप पर अति घमंड था. एक बार की बात है जब स्वर्ग में अप्सराएं व गंधर्व गीत और नृत्य में लीन थे और ब्रह्मा जी की उपासना अपनी कलाओं से कर रहे थे. इसी समय उपबर्हण स्त्रियों के साथ वहां आ गए, उपासना के समय ही वो रासलीला करने में लीन हो गए. यह देखकर ब्रह्मा जी क्रोध से भर गए और उपबर्हण को श्राप दिया कि उनका जन्म 'शूद्र योनि' में होगा. ब्रह्मा जी का श्राप और नारद जी का जन्म ----------------------- ब्रह्मा जी के श्राप का फल ये हुआ कि 'उपबर्हण' 'शूद्रा दासी' के घर जन्मे. इस जन्म में वो हमेशा भगवान की भक्ति में लीन रहा करते थे. कथा है कि एक दिन एक वृक्ष के नीचे ध्यान में बैठकर वो तप कर रहे थे कि एकाएक भगवान की एक झलक उन्हें दिखाई दी लेकिन यह झलक तुरंत अदृश्य भी हो गई. ईश्वर के प्रति वो और अधिक आस्थावान हो गए. एक दिन आकाशवाणी की गई कि- हे बालक, अब तुम मेरे दर्शन इस जन्म में नहीं कर पाओगे पर अगले जन्म में तुम्हें मेरा पार्षद नियुक्त किया जाएगा. फिर क्या था 'उपबर्हण' अपने इस दूसरे जन्म में भगवान विष्णु के घोर तप में लीन हो गए जिसके कारण तीसरे जन्म में उपबर्हण का ब्रम्हा जी के मानस पुत्र के रूप में नारद जी के रूप में अवतरण हुआ. राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मो. 9116089175 नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मो. 9116089175 नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

आज का राशिफल व पंचांग ****** 24 मई, 2024, शुक्रवार ================ आज और कल का दिन खास ******** 24 मई 2024 : नारद जयंती / वीणा दान आज। 24 मई 2024 : नौतपा आज से। 24 मई 2024 : राष्ट्र मंडल दिवस आज। 25 मई 2024 : विश्व थायराइड दिवस कल। आज का राशिफल ****** 24 मई, 2024, शुक्रवार ================ मेष राशि : व्यवसायी नई योजनाओं और साझेदारियों में प्रवेश कर सकते हैं। अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे। वृषभ राशि : नौकरीपेशा जातक बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग लेंगे जो उन्हें प्रगति देगा। अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढऩे वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में जरूर सुधार होगा। मिथुन राशि : आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा। बातें कम और काम ज्यादा करें। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे है। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा। कर्क राशि : आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा। अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे है, संभल जायें। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। सिंह राशि : कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें।आप के विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं। कन्या राशि : व्यावसायिक क्षेत्र में आपके अपने वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध होंगे। आप की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा। तुला राशि : आपको अपनी प्रतिभा और निवेशित प्रयासों के लिए उचित मान्यता प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें। वृश्चिक राशि : आपका पारिवारिक-जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। परीक्षा में सफलता जरूर मिलेगी। धनु राशि : अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें, अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मकर राशि : आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अकेले काम करके लंबित कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। अपने राजनीतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा। कुम्भ राशि : नया उद्यम शुरू करने या विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए यह एक बहुत अच्छी अवधि है। अपने बलबूते पर काम करें। दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। मीन राशि : आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और आपको सफलता के आज अवसर मिलेंगे। नए अधिग्रहण हो सकते हैं। व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं। राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मो. 9116089175 आज का पंचांग =========== 24 मई 2024, शुक्रवार ****** तिथि प्रतिपदा 07:26 PM नक्षत्र अनुराधा 10:10 AM करण बालव, 07:29 PM कौलव 07:26 PM पक्ष कृष्ण योग शिव 11:20 AM वार शुक्रवार सूर्योदय 05:25 AM सूर्यास्त 07:10 PM चन्द्रमा वृश्चिक राहुकाल 10:34 - 12:18 PM विक्रमी संवत् 2081 शक सम्वत 1946 (क्रोधी) मास वैशाख शुभ मुहूर्त अभीजित 11:50 -12:45 PM

वैशाख पीपल पूर्णिमा आज =============== इसे बुध पूर्णिमा भी कहा जाता है ------------------- मई माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि बहुत खास मानी जाती है. इस पूर्णिमा तिथि को वैशाख माह की पूर्णिमा कहते हैं. इस समय वैशाख माह चल रहा है, साल 2024 में मई में पड़ने वाली पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से जानते हैं. हिंदू धर्म में हर पूर्णिमा तिथि का खास महत्व होता है. यह हिंदू नव वर्ष की यह दूसरी पूर्णिमा होती है. इस दिन व्रत, दान पुण्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यानारायण भगवान की आराधना की जाती है और उनके लिए इस दिन व्रत का भी पालन किया जाता है. पूर्णिमा का व्रत 23 मई 2024 को रखा जाएगा. वैशाख पूर्णिमा पर स्नान-दान का धार्मिक महत्व --------------------------- वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान दान सुबह ब्रह्म मुहूर्त में करना शुभ माना जाता है. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.04 मिनट से शुरू है जो 4.45 मिनट सुबह तक रहेगा. इस दिन गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान कर शुभ माना जाता है. पूर्णिमा के दिन दान पुण्य अवश्य करें, इस दिन किया दान आपको शुभ फल प्रदान करता है. इस दिन जरुरतमंदों को धन और अन्न का दान करें. इस दिन विष्णु जी और मां लक्ष्मी की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. बुद्ध पूर्णिमा 2024 ----------- वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को भगवान बुद्ध की जंयती भी मनाई जाती है. इस दिन को भगवान गौतम बुद्ध के जन्मोत्सव के रुप में भी मनाया जाता है. इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं. राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मो. 9116089175 नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

आज का पंचांग =========== 23 मई, 2024, गुरुवार ***** तिथि पूर्णिमा 07:24 PM नक्षत्र विशाखा 09:14 PM, करण विष्ठि , 07:11 PM बव 07:24 PM पक्ष शुक्ल योग परिघ 12:10 PM वार गुरुवार सूर्योदय 05:26 AM सूर्यास्त 07:09 PM चन्द्रमा वृश्चिक राहुकाल 02:00 -03:43 PM विक्रमी संवत् 2081 शक सम्वत 1946 (क्रोधी) मास वैशाख शुभ मुहूर्त अभीजित 11:50 -12:45 PM राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मो. 9116089175 नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।