Navyug Academy
Open in Telegram
📍 Jaipur | Barmer Tagline : Promote Self-Learning यह चैनल RAS, PSI तथा राजस्थान की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समर्पित हैं। 💌A Dedicated platform for Self Learners. 🌐 https://www.navyugras.in/ You Tube 📍 https://shorturl.at/G0fxS
Show more5 445
Subscribers
+1424 hours
+1477 days
+65830 days
Posts Archive
5 445
41. तनखा जागीर
➤ वेतन के बदले दी गई जागीर।
➤ सामान्यतः हस्तांतरणीय।
42. माशरूत जागीर
➤ किसी निश्चित सेवा/शर्त के पालन के बदले दी गई जागीर।
43. इनाम
➤ बिना अनिवार्य सेवा-शर्त के प्रदान किया गया अनुदान/जागीर।
📜 E. प्रशासनिक/राजस्व अभिलेख
44. पट्टा
➤ राज्य/शासक द्वारा भूमि या जागीर संबंधी अधिकार का
लिखित दस्तावेज।
45. सनद
➤ शासक/उच्च अधिकारी द्वारा दिया गया आधिकारिक
अधिकार-पत्र या स्वीकृति-पत्र।
46. बहियाँ
➤ राजस्व एवं प्रशासनिक लेन-देन/अभिलेखों की पुस्तिकाएँ।
47. अड़सटा
➤ जयपुर राज्य के भूमि अभिलेखों से संबंधित महत्वपूर्ण
राजस्व अभिलेख।
➤ इसमें मौजों की भूमि एवं उत्पादन संबंधी विवरण मिलता था।
48. नैनसी री ख्यात / मुहणोत नैणसी
➤ मुहणोत नैणसी द्वारा रचित ऐतिहासिक सामग्री।
➤ 'मारवाड़ रा परगना री विगत' में मारवाड़ के परगनों,
गाँवों, जनसंख्या, फसल एवं राजस्व संबंधी महत्वपूर्ण
विवरण मिलता है।
⭐ EXAM के लिए सबसे महत्वपूर्ण MATCH THE FOLLOWING
मौजा → गाँव
असली → पुराना/पूर्व-स्थापित गाँव
दाखिली → नया/नवस्थापित गाँव
ग्रामिक → ग्राम का प्रधान
मंडलपति → मंडल का प्रधान
हाकिम → परगने का प्रमुख
आमिल → राजस्व वसूली
अमीन → राजस्व आकलन
कानूनगो → परगना राजस्व अभिलेख
पटवारी → ग्राम भूमि अभिलेख
शिकदार → शांति व्यवस्था + आमिल की सहायता
पोतदार → परगने का खजांची
साहणे → राज्य का राजस्व हिस्सा निर्धारित करना
तफेदार → ग्राम राजस्व अभिलेख
फौजदार → सैन्य/पुलिस व्यवस्था
खुफिया-नवीस → गोपनीय रिपोर्ट
भोग → भूमि/फसल राजस्व
सायर → चुंगी/सीमा/व्यापार शुल्क
लाटा → कटी-साफ फसल के आधार पर हिस्सा
कुंता → खड़ी फसल का अनुमान
पट्टा रेख → जागीर की अनुमानित आय
भरत रेख → राज्य को जमा वास्तविक राजस्व
खालसा → राज्य के प्रत्यक्ष नियंत्रण की भूमि
जागीर → सेवा के बदले भूमि/राजस्व-अधिकार
भोम → सेवा के बदले विशेष/कर-मुक्त भूमि
वतन जागीर → मूल क्षेत्र की जागीर
तनखा जागीर → वेतन के बदले जागीर
माशरूत जागीर → शर्त/सेवा के बदले जागीर
5 445
Quick Revision ✅✅
╔══════════════════════════════════════════════════════╗
║ राजस्थान की मध्यकालीन प्रशासन एवं राजस्व व्यवस्था ║
║ महत्वपूर्ण शब्दावली ║
╚══════════════════════════════════════════════════════╝
🏛️ A. प्रशासनिक इकाइयाँ एवं अधिकारी
1. मौजा
➤ गाँव को मध्यकालीन राजस्थान में मौजा कहा जाता था।
2. असली
➤ पूर्व से बसे हुए/पुराने गाँव को असली कहा जाता था।
3. दाखिली
➤ बाद में बसाए गए/नवस्थापित गाँव को दाखिली कहा जाता था।
4. ग्रामिक
➤ ग्राम का प्रधान/मुखिया।
5. मंडलपति
➤ मंडल का प्रधान अधिकारी।
6. दुर्गाधिपति / तलारक्ष
➤ दुर्ग का प्रधान/रक्षक अधिकारी।
7. परगना
➤ प्रशासन की महत्वपूर्ण क्षेत्रीय इकाई।
➤ परगने के प्रमुख अधिकारियों में हाकिम, आमिल,
फौजदार आदि होते थे।
8. हाकिम
➤ परगने का प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी।
➤ न्याय, शांति एवं राजस्व व्यवस्था की देखरेख करता था।
9. फौजदार
➤ परगने में सैन्य एवं पुलिस व्यवस्था का प्रमुख।
➤ सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना इसका प्रमुख कार्य था।
10. आमिल
➤ परगना स्तर पर भू-राजस्व की वसूली करने वाला अधिकारी।
➤ राजस्व वसूली में कानूनगो, पटवारी, पटेल एवं चौधरी
इसकी सहायता करते थे।
11. अमीन
➤ भूमि/राजस्व का आकलन एवं निर्धारण करने वाला अधिकारी।
12. कानूनगो
➤ परगने के राजस्व अभिलेखों का प्रमुख संरक्षक।
➤ पटवारियों के कार्य की देखरेख करता था।
13. पटवारी
➤ गाँव के भूमि एवं राजस्व संबंधी अभिलेख रखता था।
14. चौधरी
➤ स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी रखने वाला महत्वपूर्ण
अधिकारी; कई स्थानों पर राजस्व व्यवस्था में भूमिका।
15. शिकदार
➤ शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना।
➤ राजस्व वसूली में आमिल की सहायता करना।
16. पोतदार
➤ परगने का खजांची।
➤ आय-व्यय एवं राजस्व की राशि का लेखा रखता था।
17. ओहदेदार
➤ बड़े परगनों में हाकिम की सहायता के लिए नियुक्त अधिकारी।
18. खुफिया-नवीस
➤ परगने की गोपनीय सूचनाएँ/रिपोर्ट तैयार करके
उच्च अधिकारी को भेजता था।
19. दीवान
➤ राज्य की वित्त एवं राजस्व व्यवस्था का प्रमुख अधिकारी।
➤ राज्य की आय-व्यय व्यवस्था पर नियंत्रण।
20. सायर दरोगा
➤ सीमा शुल्क, चुंगी एवं व्यापारिक करों की वसूली से
संबंधित अधिकारी।
💰 B. राजस्थान की मध्यकालीन राजस्व शब्दावली
21. साहणे / शहना
➤ राज्य के राजस्व हिस्से को निर्धारित करने वाला अधिकारी।
⭐ VERY IMPORTANT
➤ साहणे = राज्य का हिस्सा निश्चित करना।
22. तफेदार
➤ गाँव स्तर के राजस्व लेखे/अभिलेख से संबंधित अधिकारी।
23. भोग
➤ राजस्थान में भूमि/फसल पर लिया जाने वाला राजस्व।
➤ इसे मुगल व्यवस्था के 'माल' के समकक्ष माना जाता था।
24. सायर
➤ आयात-निर्यात शुल्क, चुंगी एवं सीमा शुल्क आदि
से संबंधित कर।
25. लाग-बाग
➤ भूमि राजस्व के अतिरिक्त लगाए जाने वाले विभिन्न
कर/उपकर।
26. चतुर्थ / चटुंद
➤ मेवाड़ में सामंतों द्वारा राज्य को दी जाने वाली आय का
एक निश्चित हिस्सा (विशेषतः 1/6)।
27. पट्टा रेख
➤ जागीर के पट्टे में अंकित जागीर की अनुमानित वार्षिक आय।
➤ विशेष रूप से मारवाड़ की सामंती-राजस्व व्यवस्था से संबंधित।
28. भरत रेख
➤ पट्टा रेख के आधार पर सामंत द्वारा राज्य को वास्तव में
जमा की जाने वाली राजस्व राशि।
🌾 C. राजस्व निर्धारण की पद्धतियाँ
29. लाटा
➤ फसल काटने एवं साफ करने के बाद वास्तविक उपज के आधार पर राज्य का हिस्सा निर्धारित करना।
30. कुंता
➤ खड़ी फसल का अनुमान लगाकर राजस्व/हिस्सा निर्धारित करना।
31. बटाई
➤ वास्तविक उपज के हिस्से के रूप में राजस्व लेना।
32. नासाक़
➤ पूर्व के राजस्व आकलन/अनुमान के आधार पर राजस्व
निर्धारित करने की पद्धति।
33. जब्ती
➤ भूमि की उपज एवं निर्धारित दर के आधार पर नकद राजस्व निर्धारण की व्यवस्था।
34. कंकूत
➤ 'कन' (अनुमानित उपज) + 'कूत' (अनुमान/माप);
खड़ी फसल तथा भूमि की उत्पादकता के अनुमान से
राजस्व निर्धारण।
🌿 D. भूमि एवं भू-राजस्व से संबंधित मध्यकालीन शब्द
35. खालसा
➤ ऐसी भूमि जिसका राजस्व सीधे राज्य को प्राप्त होता था।
36. जागीर
➤ राजकीय सेवा/सैन्य या प्रशासनिक दायित्व के बदले
प्रदान की गई भूमि/राजस्व-अधिकार।
37. भोम
➤ सेवा के बदले प्राप्त कर-मुक्त/विशेष भूमि-अधिकार।
38. सासन
➤ धार्मिक/दान आदि प्रयोजनों के लिए दी गई भूमि।
39. डोली
➤ विशेष प्रकार की अनुदान/दान भूमि।
40. वतन जागीर
➤ सामंत के अपने मूल क्षेत्र में स्थित जागीर।
➤ सामान्यतः वंशानुगत एवं अहस्तांतरणीय।
5 445
👉 ICI का नया आधार वर्ष = 2022–23
👉 कोर उद्योगों की संख्या = 9
👉 नया शामिल उद्योग = लौह अयस्क
👉 IIP में नया कुल भारांक = 32.88%
👉 सर्वाधिक भारांक = विद्युत (30.93%)
👉 न्यूनतम भारांक = उर्वरक (2.73%)
👉 कोयला : Double Counting से बचने हेतु Raw Coal को
शामिल किया गया।
👉 इस्पात : Gross Production को अपनाया गया।
📌 याद रखें :
ICI = 9 Core Industries का संयुक्त सूचकांक
और इनका IIP में कुल भारांक = 32.88%
5 445
🌧️ राजस्थान वर्षा रिपोर्ट – 2025
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📌 सामान्य सर्वाधिक वर्षा वाले जिले
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
1. प्रतापगढ़
2. बांसवाड़ा
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📌 सामान्य सबसे कम वर्षा वाले जिले
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
1. जैसलमेर
2. श्रीगंगानगर
3. बीकानेर
@NavyugAcademy1
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📊 वर्षा रिपोर्ट – 2025
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🔹 2025 में सर्वाधिक वर्षा:
1. बारा
2. सवाई माधोपुर
🔹 2025 में न्यूनतम वर्षा:
1. जैसलमेर
2. बीकानेर
3. श्रीगंगानगर
🔹 2025 में राजस्थान में कुल वर्षा:
➡️ 715 मिमी (71.5 सेमी)
🔹 2025 में वर्षा:
➡️ सामान्य वर्षा से अधिक रही।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📌 अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🔸 1901–2025 के दौरान सबसे अधिक वर्षा:
➡️ 1917 में – 844 मिमी
🔸 पश्चिमी राजस्थान में पूर्वी राजस्थान की तुलना में
➡️ कम वर्षा होती है।
🔸 जून माह में:
➡️ सर्वाधिक वर्षा होती है।
🔸 33 जिलों में:
➡️ 20 जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा
➡️ 12 जिलों में भारी वर्षा
➡️ 1 जिले में सामान्य वर्षा दर्ज की गई।
🔸 2025 में हनुमानगढ़ में
➡️ सबसे अधिक % वृद्धि दर्ज की गई।
5 445
+1
PYQ Analysis
चित्रकला वाले टॉपिक में केवल चित्रकारों के नाम और विशेषताओं को याद करने से काम नहीं चलेगा, साथ में किस चित्रकार ने कौनसा चित्र बनाया , इस पर भी गौर करें... आजकल RPSC चित्रकला वाले टॉपिक से गहरे प्रश्न पूछ रही हैं।
5 445
🌿 राजस्थान की अति संकटग्रस्त (Critically Endangered)
आर्थिक महत्त्व वाली पादप प्रजातियाँ
📌 स्रोत: राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड, जयपुर
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
1️⃣ अनोगाइसस सेरिसिया वर. न्यूम्यूलैरिया
(Anogeissus sericea var. nummularia)
🔹 कुल (Family): कॉम्ब्रेटेसी (Combretaceae)
🔹 प्रमुख उपयोग:
• टैनिन (Tannin) प्राप्त करने में
• कैलिको प्रिंटिंग (Calico Printing) में
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
2️⃣ सेरोपेगिया एडोराटा
(Ceropegia adora/adorata Nimmo)
🔹 कुल (Family): एस्क्लेपिएडेसी (Asclepiadaceae)
🔹 प्रमुख उपयोग:
• जनजातीय समुदायों द्वारा पेट दर्द के उपचार में
• इसके कंद/जड़ों से प्राप्त रस का उपयोग
नेत्र संबंधी रोगों के उपचार में किया जाता है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
3️⃣ कमिफोरा वाइटीआई
(Commiphora wightii (Arn))
🔹 कुल (Family): बर्सेरेसी (Burseraceae)
🔹 प्रमुख उपयोग:
• गोंद (Gum) प्राप्त करने के लिए
• यह प्रजाति औषधीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
4️⃣ कैरालुमा एड्यूलिस
(Caralluma edulis, Edgew)
🔹 कुल (Family): एस्क्लेपिएडेसी (Asclepiadaceae)
🔹 प्रमुख उपयोग:
• जैसलमेर के बाजारों में सब्जी के रूप में बेची जाती है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
5️⃣ डिक्लिप्टेरा एबुएन्सिस
(Dicliptera abuensis Blatt)
🔹 कुल (Family): एकैंथेसी (Acanthaceae)
🔹 प्रमुख उपयोग:
• यकृत (Liver) संबंधी रोगों के उपचार में
औषधि के रूप में उपयोग।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
6️⃣ स्ट्रोबिलैंथस हालबर्गी
(Strobilanthus halbergii)
🔹 कुल (Family): एकैंथेसी (Acanthaceae)
🔹 प्रमुख उपयोग:
• पारंपरिक औषधीय जड़ी-बूटी के रूप में
• सूजनरोधी (Anti-inflammatory) औषधि के रूप में उपयोग।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
7️⃣ टेरोकार्पस मार्सुपियम
(Pterocarpus marsupium Roxb.)
🔹 कुल (Family): लेग्यूमिनोसी–पैपिलियोनोइडी
(Leguminosae-Papilionoideae)
🔹 प्रमुख उपयोग:
• इसकी काष्ठ (Heartwood) का उपयोग
संकोचक (Astringent) के रूप में।
• मधुमेह-रोधी (Anti-diabetic) औषधीय
फॉर्मूलेशन में उपयोग।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
8️⃣ विथानिया कोएगुलन्स
(Withania coagulans, Stocks, Dunal)
🔹 कुल (Family): सोलानेसी (Solanaceae)
🔹 प्रमुख उपयोग:
• इसके फलों का उपयोग दूध को जमाने/फाड़ने
(Coagulating milk) में किया जाता है।
• पनीर बनाने में उपयोगी।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🧠 परीक्षा हेतु त्वरित तथ्य
🔸 कुल प्रजातियाँ — 8
🔸 गोंद (Gum) → कमिफोरा वाइटीआई
🔸 जैसलमेर में सब्जी → कैरालुमा एड्यूलिस
🔸 दूध जमाने में → विथानिया कोएगुलन्स
🔸 यकृत रोग → डिक्लिप्टेरा एबुएन्सिस
🔸 सूजनरोधी औषधि → स्ट्रोबिलैंथस हालबर्गी
🔸 मधुमेह-रोधी उपयोग → टेरोकार्पस मार्सुपियम
🔸 टैनिन एवं कैलिको प्रिंटिंग → अनोगाइसस सेरिसिया
🔸 पेट दर्द एवं नेत्र रोग → सेरोपेगिया
🔸 स्रोत → राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड, जयपुर
Join Telegram : @NavyugAcademy1
5 445
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🌸....Thank you for being a part of Navyug Academy🌸❤️
5 445
🪶 जन्माष्टमी
जब जीवन में रास्ते कठिन हों,
तो कृष्ण को याद कीजिए…
जब निर्णय कठिन हो,
तो गीता को याद कीजिए…
और जब परिणाम की चिंता सताए,
तो कर्मयोग को याद कीजिए।
🦚 जय श्री कृष्ण 🦚
Navyug Academy
5 445
PSI वालों !!
3 प्रामाणिक पुस्तकों से शब्द युग्म टॉपिक का Revision कर लो....1.5/2 की स्पीड के साथ 🤩👇👇👇
https://youtu.be/muwfBFkIyU8?si=XvWtZYEcZhgL3Kb_
5 445
Repost from Navyug Academy
+1
विश्व पर्यावरण दिवस 2026
काम की बात : PSI 2025 में भी विश्व पर्यावरण दिवस 2025 से प्रश्न पूछा गया था इसलिए इसकी सारी बातें ध्यान में रखे, मेजबान देश, हैशटैग, थीम का विशेष ध्यान रखें।
5 445
Repost from Navyug Academy
🥇Rajasthan Geography RPSC जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 Assistant Professor Exam तक के समस्त पेपर - Navyug Academy
यहां से 2025-26 की सभी परीक्षाओं में प्रश्न हूबहू छपेंगे।
Join Now:
https://t.me/NavyugAcademy1
नोट - कंटेंट यदि आपको अच्छा लगे तो❤️की आवाज सुनकर टेलीग्राम चैनल के लिंक को शेयर अवश्य कर देना ।
सारे प्रश्नों के उत्तर RPSC द्वारा जारी प्रामाणिक उत्तरमाला से मिलान कर चिह्नित किए गए हैं।
