en
Feedback

Don't get caught by a cheater! Telemetrio finds and tags such channels 👉 If you want to see the tag, subscribe

Brother Suraj Premani Teachings

Brother Suraj Premani Teachings

Open in Telegram
3 737
Subscribers
-424 hours
-87 days
-4530 days
Posts Archive
photo content

photo content

photo content

photo content

आज का बाइबल संदेश हमारे महान और जीवित परमेश्वर का अनुग्रह हम सब पर बना रहे।आमीन। 🔥 *"परमेश्वर हमसे ऐसे बदलाव की मांग करता है जो हमे परमेश्वर के बेटे यीशु की तरह बनने में मदद करता है। "*🔥 आप सभी को नया साल मुबारक़ हो आज फिर एक नए साल ने हमारी ज़िंदगी में दस्तक दी है,साल आता है और चला जाता है मग़र ज़िंदगी यूंही चलती रहती है। पिछला साल हमारे लिए काफी उतार चढ़ाव भरा रहा मग़र हमारे जीवनों में बदलाव नहीं आया। हमारे जीवन, विचार, रहन-सहन,आदतें कुछ भी नहीं बदला हम आज भी पाप में फसे हुए है मेरे भाईओ और बहनो सिर्फ कैलेंडर बदल लेने से जीवन नया नहीं होगा आज हमे जरुरत है की हम अपना पुराना पापी स्वभाव और विचार त्यागकर परमेश्वर के स्वभाव में बढे और उसके पीछे हो लें। बाइबल हमें मरकुस 10:50 -52 में बताती है की एक अंधा भिखारी अपने वस्त्र फेंककर येशु के पास आया और उसने चंगाई प्राप्त की .....कहीं नहीं लिखा की वह अपने पुराने स्थान पर वापस गया, वह येशु के पीछे चल दिया,इसे कहते है बदलाव, जिसकी परमेश्वर हमसे मांग करता है। परमेश्वर ने बीते हुए वर्ष में हमे बहोत बरकतें दी हमे सम्भाल कर रखा लेकिन क्या हम परमेश्वर के पीछे चल रहे है ? क्या हमने अपना पुराना जिद्दी पापी स्वभाव त्याग दिया है ?.... मेरे भाईओ और बहनो आज ख़ुद को जांचिए और परमेश्वर की इच्छा में जीने की कोशिश करे हर दिन परमेश्वर की इच्छा के अनुसार स्वयं में बदलाव लाये और परमेश्वर के प्रति समर्पित और ईमानदार बने रहे। इस नववर्ष का आगाज़ सांसारिक रीति से पार्टी और जश्न से करने की बजाय परमेश्वर की संगति ,आराधना, वचन के अध्ययन और प्रार्थना से कीजिये ताकि हम परमेश्वर के लिए समर्पित और ईमानदारी का जीवन जीएं, जिस से हमारे जीवन में बदलाव आ सके और हमारा रिश्ता परमेश्वर के साथ और अधिक गहरा हो सके। ये नया साल आप सभो की ज़िन्दगियों में ढ़ेरो खुशियां और बरकतें लेकर आये , आमीन। – भाई संजय वर्मा

हमारे महान और जीवित परमेश्वर का अनुग्रह हम सब पर बना रहे, आमीन। नया साल मुबारक हो। मेरे अजीजों साल और वक्त बदलता रहता है मगर बाइबल बताती है हमारा परमेश्वर कभी नहीं बदलता । इब्रानियों 13:8 । इस साल खुदा ने हमें संभाला, हमारी हर कमी घटी में हमारे साथ रहा और हमें यहां नए साल की दहलीज पर ले आया। इन सब बातों और आशीषों के लिए मैं खुदा को सारी महिमा और आदर देता हूं। बीते साल हम सभी की कुछ कड़वी और कुछ मीठी यादें जरूर रही होगी लेकिन हमारे परमेश्वर ने हमें कभी अकेला नहीं छोड़ा। पौलूस कहता है– हे भाइयों, मेरी भावना यह नहीं कि मैं पकड़ चुका हूँ; परन्तु केवल यह एक काम करता हूँ, कि जो बातें पीछे रह गई हैं उनको भूलकर, आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ, निशाने की ओर दौड़ा चला जाता हूँ, ताकि वह इनाम पाऊँ, जिसके लिये परमेश्वर ने मुझे मसीह यीशु में ऊपर बुलाया है। फिलिप्पियों 3:13-14 मेरे अजीजों अपनी कमजोरियों, कमी घटी और कड़वी यादों को इसी साल में छोड़कर आगे बढ़े, अगर कुछ लेकर ही जाना है तो ख़ुदा की हजूरी को साथ ले जाएं, वचन को साथ ले जाएं, शुक्रगुजारी को साथ ले जाएं, मोहब्बत को साथ ले जाएं गलतियों से मिली सीख (सबक) को साथ ले जाएं ताकि आने वाले साल में हम वो गलतियां दोहराने न पाएं। वह एक भला परमेश्वर है, वह सदैव हमारे साथ है और जो वायदे उसने आपसे वह किए है वह आपकी जिंदगी में अपने समय में निश्चय पूरे करेगा। परमेश्वर के साथ चलते रहे वह आपके जीवन की हर एक कमी घटी को भरपूरी में, निराशा को आशा में, कमजोरी को ताक़त में, बुराई को अच्छाई में और बीमारी को चंगाई में तब्दील करने की सामर्थ्य रखता है। हमारी सबसे बड़ी आशीष, परमेश्वर स्वयं है, उसी के साथ नए साल का आगाज़ करें। 2025 में ख़ुदा के रहम और फजल से मैंने ख़ुदा के कलाम को आप सब तक पहुंचने की कोशिश और 2026 में भी यह कोशिश जारी रहेगी। बाइबल बताती हैं कलाम ही खुदा है। इस साल खुदा ने अपने कलाम के ज़रिए मुझसे हजारों दफा बात की, मुझे संभाला, हिम्मत दी, ताक़त दी, अक्ल दी और सबसे खूबसूरत सच्चाई ख़ुदा के कलाम ने मुझे जिंदगी दी। मेरे अजीजों मैं ईमान रखता हूं खुदा ने अपने कलाम के ज़रिए आपसे भी बात की। मेरा आप सब तक कलाम पहुंचाने का एक ही मकसद है जैसे वह अपने कलाम से मुझे संभालता है वैसे ही सब को संभाले आप से बात करे। मैं आपसे दरख़्वास्त करता हूं सोशल मीडिया पर दुनियांवी चीज़ों को शेयर करने बेहतर है हम खुदा के पाक कलाम को शेयर करे। मैं एहसानमंद और शुक्रगुजार हूं उन बहन भाइयों का जो ख़ुदा का वचन शेयर करने में हमारी मदद करते है। आपके ज़रिए भेजा गया खुदा का पाक कलाम किसी को नई जिंदगी दे सकता है। नया साल मुबारक हो। भाई संजय वर्मा। आज का बाईबल सन्देश

आप सभी को जय मसीह की, परमेशवर का अनूग्रह हम सभी पर बना रहे, आमीन आज की सभा में 2000 लोग आ सकते है ( link for 2000 people ) तारीख :-  1 जनवरी 2026 समय :- सूबह 10 बजे 11 बजे तक ( भारतीय समय ) पहला लिंक  ( 1st link ) 👇 https://us06web.zoom.us/j/81371165178?pwd=fRuK5YluiiLd53EQO9t4cbHjrjHQWF.1 Meeting ID: 813 7116 5178 Passcode: 021871 दूसरी लिंक  ( 2nd link ) 👇 https://us06web.zoom.us/j/82121605761?pwd=4CdzOdbgQQaWYKA2VV00WaexHQfgkG.1 Meeting ID: 821 2160 5761 Passcode: 985842 आप यह लिंक दूसरों के साथ भी शेयर कर सकते है जो कूछ आप सीख रहे है वो एक कागज पर लिखे, जब पास्टर जी कहेंगें तब वो नोटस आप हमें इस नंबर भेजे ( 9822170886 वाॅटसअप ) इस से आप चेलों की विशेष सभा में हिसा ले पाऐंगें जो हर 15 दिन में होती है Please note down whatever you learn on a piece of paper. When Pastor ji says, please send those notes on this number (9822170886 WhatsApp). Through this, you will be able to participate in the special meeting of disciples that happens in every 15 days. जीसस इज लाईफ कलीसया, मुम्बई ----------------------------------------------------------------------------------------------------------------