Computer Courses | Computer Tutorial | Computer Classes | Computer Institute | Computer Tricks
Open in Telegram
748
Subscribers
No data24 hours
-37 days
-1430 days
Posts Archive
3-Point Ellipse tool
3-Point Ellipse Tool :कोई भी एंगल में अंडाकार बनाने के लिए आप इसकी चौड़ाई और ऊंचाई निर्दिष्ट करने के बाद 3-Point Ellipse Tool का उपयोग करके एक एंगल से अंडाकार (Ellipse) बना सकते हैं।
इलिप्स टूल्स
Ellipse tool
Ellipse Tool : इस टूल के मदद से आप अंडाकार (Ellipse), वृत्त (Circle ), वृत्तखण्ड (Arc ) पाई (Pie) का आकार बना सकते है। Ellipse Tool को टूल बॉक्स में क्लिक करे या कीबोर्ड में F7 के कुंजी को प्रेस करे Ellipse Tool एक्टिव हो जायेगा फिर ड्राइंग पेज में ड्रैग करे। वृत्त (Circle ) बनाने के लिए Ctrl key को होल्ड करके रखिये और ड्रैग कीजिये।
3-Point Rectangle Tool
3-Point Rectangle tool:यह टूल किसी भी कोण से आयत (Rectangle) बनाने में काम आता है। आप एक Rectangle को तिरछे भी बना सकते है 3 Point Rectangle टूल को क्लिक करे और ड्राइंग विंडो पर ड्रैग करे चौड़ाई और ऊंचाई निर्दिष्ट करके एक आयत या वर्ग बना सकते हैं।
रेक्टेंगल टूल्स
Rectangle Tool
Rectangle tool:करेल ड्रा का यह टूल आपको आयत (Rectangle) और वर्ग (Square) क्रिएट करने देता है। आप ड्राइंग विंडो पर कही पर भी ड्रैग करते है तो एक आयत (Rectangle) बन जाता है। आप ctrl key होल्ड कर के इसे ड्रैग करते है तो वर्ग (Square) बनता है। इसका कीबोर्ड का शॉर्टकट है (F6) जिस से Rectangle Tool एक्टिव हो जाता है।
आर्टिस्टिक मीडिया टूल्स
Artistic media tool:यह टूल में आप पेंटिंग ब्रश का उपयोग कर सकते है इसमें ब्रश, स्प्रेयर, कलिग्रफिक, प्रेशर पेन जैसे विकल्प है। आप इसमें पेंटिंग से लेके लेटर को कैलीग्राफी इफ़ेक्ट दे सकते है। इसके प्रीसेट इमेज को आप स्प्रे करके ड्राइंग बना सकते है। वेक्टर पेंटिंग के लिए यह टूल उपयोगी है।
Smart Drawing Tool
Smart Drawing tool:इस टूल का उपयोग आपके द्वारा फ्री हैंड स्ट्रोक लाइन को यह आटोमेटिक कैलकुलेट कर के स्ट्रैट लाइन में बदल देता है। आपको अगर बेसिक शेप बनाना हो तो फ्री हैंड लाइन से ड्रा कीजिये स्मार्ट ड्राइंग उसे शेप में बदल देगा। यह लाइन और कर्व को स्मूथ कर देता है।
3-Point Curve Tool
3-Point Curve tool: यह टूल आपको एक कर्व रेखा बनाने देता है। इस टूल का उपयोग एक स्टार्टिंग पॉइंट से ड्रैग कर के एक एन्ड पॉइंट पर क्लीक करे माउस बटन को रिलीज़ करके फिर आप कही से भी सेंटर पॉइंट को पोजीशन दे जिस से एक कर्व लाइन तैयार हो जायेगा।
Polyline Tool
Polyline tool: पॉलीलाइन टूल आपको प्रीव्यू मोड में लाइन और कर्व बनाने देता है। आपको आर्क लाइन बनाना है तो Alt बटन को होल्ड कर के रखिये आर्क का लाइन बन जायेगा फिर डबल क्लिक कीजिये।
Pen Tool
Pen Tool: पेन टूल से आप सीधा रेखा और कर्व लाइन बना सकते है, इसे से आप को भी शेप ड्रा कर सकते है, पेन टूल का उपयोग जिस एरिया से आपको ड्रा करना है माउस क्लिक कीजिये फिर नेक्स्ट नोड में माउस को ड्रैग कीजिये कर्व लाइन बन जायेगा, कण्ट्रोल हैंडल से आप इसे एडजस्ट कर सकते है। जिस जगह आपको नोड जोड़ना है alt के साथ माउस क्लिक कीजिये।
Bezier Tool
Bezier Tool: बेज़ियर टूल से आप सीधा रेखा और कर्व लाइन खींच सकते है, आपको सीधी रेखा खींचने के लिए, माउस से क्लिक करें। और ctrl दबा कर कर्व लाइन को बनाये।
2-point line
2 -Point Line Tool: टू पॉइंट लाइन टूल से आप सीधा रेखा खींच सकते है, आपको सीधी रेखा खींचने के लिए, माउस को दो बिंदुओं में खींचें और क्लिक करें।
कर्व टूल्स
Freehand
Freehand Tool: फ्रीहैंड टूल आपको सिंगल-लाइन सेगमेंट और कर्व्स बनाने देता है। फ्रीहैंड टूल पर ड्रा करने के लिए जैसे हम पेपर पर पेंसिल से ड्रा करते है उसी तरह ही ड्रॉइंग विंडो पर इस टूल को माउस से ड्रा करें।
Pan tool
Pan Tool: पैन टूल आपको ज़ूम स्तरों को बदले बिना ड्राइंग के छिपे हुए क्षेत्रों को दिखाने देता है। पेज के कोई भिन्न भाग देखने के लिए, पेज पर पैन टूल कहीं भी ड्रैग करे।
ज़ूम टूल्स | CorelDraw tools
Zoom
Zoom Tool: ज़ूम टूल आपको डॉक्यूमेंट विंडो में किसी भी ऑब्जेक्ट का ज़ूम स्तर बदलने देता है। इसमें आप ज़ूम इन ज़ूम आउट के साथ और भी विकल्प प्रॉपटी बार में उपलब्ध है जिस से आप ड्राइंग को ज़ूम लेवल बढ़ा घटा सकते है।
Eraser tool
Eraser Tool: इरेज़र टूल आपको अपने ड्राइंग के अनचाहा एरिया को हटाने देता है। किसी सिलेक्टेड ऑब्जेक्ट के भाग को मिटाने के लिए, जहाँ आप मिटाना चाहते हैं वहाँ ड्रैग करें।
Virtual Segment Delete
Virtual Segment Delete: वर्चुअल सेगमेंट डिलीट टूल आपको उन ऑब्जेक्ट के हिस्सों को डिलीट करने देता है जहा दो ऑब्जेक्ट ओवरलैप होकर रहते है। इस करेल ड्रा टूल का उपयोग करने के लिए लाइन सेगमेंट के ऊपर पॉइंटर को ड्रैग करे।
Knife tools
Knife tool: यह टूल , आपको ऑब्जेक्ट, ऑब्जेक्ट के समूहों और बिटमैप को टुकड़ा करने देता है।
क्रॉप टूल्स | CorelDraw tools
Crop
Crop tool: क्रॉप टूल आपको एक ऑब्जेक्ट या इमेज के एक एरिया का चयन करने और इस एरिया के बाहर सब कुछ हटाने की अनुमति देता है। आप एक आयताकार क्षेत्र (क्रॉपिंग एरिया) को परिभाषित करते हैं जिसे आप रखना चाहते हैं।
Roughen tool
Roughen tool: ऑब्जेक्ट के किनारा को खुरदरा बना देता है , माउस क्लिक कर के ड्रैग कीजिये।
Smudge tool (कोरल ड्रा टूल्स इन हिंदी)
Smudge tool:किसी भी ऑब्जेक्ट को उसके नोड से ड्रैग करेंगे तो आकर बदल जाता है, तोड़ने मरोड़ने के लिए यह टूल उपयोगी है।
Roughen tool
Available now! Telegram Research 2025 — the year's key insights 
