en
Feedback

Don't get caught by a cheater! Telemetrio finds and tags such channels 👉 If you want to see the tag, subscribe

UJJWAL IAS AYODHYA®™

UJJWAL IAS AYODHYA®™

Open in Telegram

📈 Analytical overview of Telegram channel UJJWAL IAS AYODHYA®™

Channel UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) in the Hindi language segment is an active participant. Currently, the community unites 21 529 subscribers, ranking 9 317 in the Education category and 19 006 in the India region.

📊 Audience metrics and dynamics

Since its creation on невідомо, the project has demonstrated rapid growth, gathering an audience of 21 529 subscribers.

According to the latest data from 16 October, 2026, the channel demonstrates stable activity. Although there has been a change in the number of participants by 1 273 over the last 30 days and by 16 over the last 24 hours, overall reach remains high.

  • Verification status: Not verified
  • Engagement rate (ER): The average audience engagement rate is 28.32%. Within the first 24 hours after publication, content typically collects 20.60% reactions from the total number of subscribers.
  • Post reach: On average, each post receives 6 098 views. Within the first day, a publication typically gains 4 435 views.
  • Reactions and interaction: The audience actively supports content: the average number of reactions per post is 12.
  • Thematic interests: Content is focused on key topics such as टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज.

📝 Description and content policy

The author describes the resource as a platform for expressing subjective opinions:
“Ujjwal IAS official Telegram channel. Youtube- https://www.youtube.com/@UJJAWALIASAYODHYA App- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cbbzwd.oggulz”

Thanks to the high frequency of updates (latest data received on 17 October, 2026), the channel maintains relevance and a high level of publication reach. Analytics show that the audience actively interacts with content, making it an important point of influence in the Education category.

21 529
Subscribers
+1624 hours
+1857 days
+1 27330 days
Posts Archive
लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की जांच और मानकों का सत्यापन लगातार जारी है। इसी क्रम में जनपद अयोध्या के नाका चुंगी स्थित उज्जवल कोचिंग ने सभी आवश्यक मानकों को पूरा करने के बाद एक बार फिर से अपने संस्थान का संचालन शुरू कर दिया है। कोचिंग खुलने से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। आइए जानते हैं पूरी रिपोर्ट। जनपद अयोध्या के नाका चुंगी स्थित उज्जवल कोचिंग ने प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पुनः संचालन शुरू कर दिया है। लंबे समय से पढ़ाई बाधित होने के कारण छात्र-छात्राएं काफी परेशान थे, लेकिन कोचिंग दोबारा खुलने से उनमें उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है। उज्जवल कोचिंग के डायरेक्टर अनिल शुक्ला ने बताया कि छात्र-छात्राओं की आगामी प्रतियोगी एवं शैक्षणिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए संस्थान को दोबारा संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में सुरक्षित निकासी के लिए लगभग दो से तीन मुख्य द्वार उपलब्ध हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। इसके साथ ही अग्निशमन के लिए आवश्यक उपकरण पर्याप्त मात्रा में लगाए गए हैं तथा संस्थान के पास वैध फायर एनओसी भी उपलब्ध है। डायरेक्टर अनिल शुक्ला ने कहा कि कोचिंग में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संस्थान की है। सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे निश्चिंत होकर अपने बच्चों को संस्थान भेजें, क्योंकि यहां सुरक्षा और शिक्षा दोनों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कोचिंग दोबारा शुरू होने पर विद्यार्थियों ने भी खुशी जताई। उनका कहना है कि अब उनकी पढ़ाई फिर से नियमित हो सकेगी और आगामी परीक्षाओं की तैयारी पहले की तरह सुचारु रूप से जारी रहेगी। फिलहाल, मानकों का पालन करने के बाद उज्जवल कोचिंग के दोबारा संचालन से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। अब देखना होगा कि अन्य शिक्षण संस्थान भी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराते हैं या नहीं। कैमरा पर्सन के साथ, इंडिया न्यूज़ दर्पण, अयोध्या।

🔳 राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त अधिकारी ▪️प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ▪️राज्यों के राज्यपाल ▪️वित्त आयोग, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष ▪️उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ▪️भारत के महान्यायवादी तथा नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ▪️संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य ▪️मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं अन्य निर्वाचन आयुक्त ▪️राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य ▪️अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ▪️संघ राज्य क्षेत्रों के राज्यपाल ▪️दिल्ली एवं पदुचेती के मुख्यमंत्री

photo content

🔳 पीएम को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान। ◾️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में नेतृत्व के लिए सेशेल्
🔳 पीएम को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान। ◾️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में नेतृत्व के लिए सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ़ द ब्लू होराइज़न’ प्रदान किया गया। ◾️यह सम्मान ग्रीन ग्रोथ और सस्टेनेबिलिटी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इससे पहले भी उन्हें FAO एग्रीकोला मेडल (2026), सियोल पीस प्राइज़ (2018) और UN चैंपियंस ऑफ़ द अर्थ अवॉर्ड (2018) सहित कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं।

बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌹 होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी आगामी चयन प्रक्रिया में भी सफल होकर अपने सपनों को साकार करें तथा देश और समाज की सेवा का अवसर प्राप्त करें।

photo content

UP Home Guard Result Out
UP Home Guard Result Out

photo content

UP Home Guard Result Out

महत्वपूर्ण सूचना सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि उज्ज्वल संस्थान में आगामी यूपीटेट (UPTET) परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 29 जून 2026 (सोमवार) प्रातः 08:00 बजे से यूपीटेट की स्पेशल क्लासेस एवं टेस्ट सीरीज का प्रारम्भ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, संस्थान के अन्य सभी पाठ्यक्रमों की नियमित कक्षाएँ दिनांक 30 जून 2026 (मंगलवार) से पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होंगी। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को यह भी अवगत कराया जाता है कि उज्ज्वल संस्थान शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक मानकों का पूर्णतः अनुपालन करता है। मानचित्र (मैप) से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएँ भी पूर्ण कर ली गई हैं। संस्थान में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएँ एवं सुरक्षा व्यवस्था • प्रवेश एवं निकास हेतु 2–3 सुरक्षित मार्ग उपलब्ध हैं। • अग्नि सुरक्षा के लिए होज रील (Hose Reel), फायर अलार्म पैनल तथा फायर एक्सटिंग्विशर (Fire Extinguisher) सहित सभी आवश्यक अग्निशमन उपकरण भवन एवं प्रत्येक कक्षा में स्थापित हैं। • अग्निशमन प्रणाली के सुचारु संचालन हेतु नियमित विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ जनरेटर बैकअप की व्यवस्था उपलब्ध है। • संपूर्ण भवन, सभी कक्षाओं एवं पार्किंग क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों द्वारा 24×7 निगरानी की जाती है। • विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए पर्याप्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। • स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल हेतु वॉटर कूलर की व्यवस्था की गई है। • स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया गया है। सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर संस्थान में उपस्थित होकर अपनी कक्षाओं एवं टेस्ट सीरीज का लाभ प्राप्त करें। — उज्ज्वल संस्थान "श्रेष्ठ शिक्षा • अनुशासन • सुरक्षा • सफलता"

🔳 प्रमुख शब्दावली   ◾️महासिबा–लेखे-जोखे का ब्यौरा।   ◾️मुतालिबा–सरकारी खजाने के दावे।   ◾️मुकर्रर तलब–स्वीकृत दावे।   ◾️तलब–वैतनिक दावे।   ◾️कबूलियत–स्वीकार्यता पत्र।   ◾️तश्खीस–राजस्व आकलन   ◾️तहसील–असल संग्रह।   ◾️पट्टा–गांव अथवा व्यक्ति विशेष पर भू-राजस्व मांग निर्धारण संबंधी प्रपत्र। 

🍀👥 UPTET के लिए महत्वपूर्ण सिद्धांत एवं मनोवैज्ञानिक ✍️ 1. 🧠 संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत — जीन पियाजे 2. 👥 मनोसामाजिक विकास सिद्धांत — एरिक्सन 3. 🛋️ मनोविश्लेषणात्मक सिद्धांत — सिगमंड फ्रायड 4. 🌍 सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत — लेव वाइगोत्स्की 5. ⚖️ नैतिक विकास सिद्धांत — लॉरेन्स कोहलबर्ग 6. 🎯 बहुबुद्धि सिद्धांत — हावर्ड गार्डनर 7. 👀 सीखने का सामाजिक सिद्धांत — अल्बर्ट बंडूरा 8. 🗣️ भाषा विकास सिद्धांत — चॉमस्की 9. 🔁 प्रयास एवं त्रुटि सिद्धांत — थार्नडाइक 10. 🧩 बुद्धि का त्रितंत्र सिद्धांत — स्टर्नबर्ग 11. 🎁 क्रियात्मक अनुबंधन सिद्धांत — स्किनर 12. 🔔 अनुकूलित अनुक्रिया सिद्धांत — पावलाव 13. 🎯 अभिसारी चिंतन — प्रतिभाशाली बालक 14. 💡 अपसारी चिंतन — सृजनात्मक बालक 15. 📈 समीपस्थ विकास सिद्धांत — वाइगोत्स्की 16. 📏 तालिका मापनी / बुद्धि मापनी — टरमन 17. 🧠 बुद्धि-लब्धि — विलियम स्टर्न 18. 📊 मानसिक लब्धि — बिने-साइमन 19. 📝 बुद्धि-परीक्षण — बिने-साइमन 20. 👶 भौतिक विकास के 3 चरण / स्तर — जीन पियाजे 21. ⚖️ नैतिक विकास के 3 स्तर 6 चरण — कोहलबर्ग 22. 🔄 निरन्तरता का सिद्धांत — स्किनर 23. 💭 विचार पहले, भाषा बाद में — जीन पियाजे 24. 🗣️ भाषा विचारों का निर्माण करती है — वाइगोत्स्की 25. ⬇️ मस्तकोधमुखी विकास — सिर से पैर 26. ↔️ अधोगामी — केन्द्र से बाहर 27. 💡 सूझ एवं अन्तर्दृष्टि सिद्धांत — कोहलर 28. 📖 डिस्लेक्सिया — पठन विकार 29. 🗣️ अफेसिया — भाषा विकार 30. 🤝 सामाजिक स्थापना विधि — अनुभव 31. 🎁 अधिगम में पुनर्बलन — स्किनर 32. 🌱 बाल विकास — निरन्तर प्रक्रिया 33. 👂 भाषा अर्जन का पहला कौशल — सुनना 34. 🎵 कविता शिक्षण — भाव विकास 35. 🗣️ भाषा कौशल के प्रकार — चार 36. ❌ बाल त्रुटि — सीखने का संकेत 37. 🧩 समस्या समाधान — मुख्य कौशल 38. 🌿 EVS — समेकित विषय 39. 🏛️ SST — मूल्य शिक्षा से जुड़ा 40. 💧 बुद्धि के पानी का सिद्धांत — बेंजामिन ब्लूम 41. 🚀 अभिप्रेरणा सिद्धांत — अब्राहम मैस्लो 42. 🧠 इड, ईगो, सुपर ईगो — सिगमंड फ्रायड 43. 📘 रेडीनेस पुस्तक — स्टेनले हॉल 44. 👶 गन्दी आयु — बाल्यावस्था 45. 🐱 बिल्ली पर प्रयोग — थार्नडाइक 46. 🐶 कुत्ते पर प्रयोग — पावलाव 47. 🐵 वनमानुष पर प्रयोग — कोहलर 48. ⚡ उद्दीपक-अनुक्रिया सिद्धांत — थार्नडाइक 49. 🔔 क्लासिकल अनुबंधन सिद्धांत — पावलाव 50. 🎁 क्रिया-प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत — स्किनर 51. 💪 सीखने का प्रबलन सिद्धांत — क्लार्क हल 52. 🔗 समीपता का सिद्धांत — एडविन गुथरी 53. 💡 अन्तर्दृष्टि अधिगम सिद्धांत — कोहलर 54. 🗺️ चिह्न अधिगम सिद्धांत — टॉलमैन ✍️ डेली ऐसे ही पोस्ट के लिए Follow करें Yes4Study 55. 🧲 अधिगम का क्षेत्र सिद्धांत — कर्ट लेविन 56. 👥 सामाजिक अधिगम सिद्धांत — अल्बर्ट बंडूरा 57. 🌟 मानवतावादी अधिगम सिद्धांत — अब्राहम मैस्लो 58. 🏗️ निर्माणक अधिगम सिद्धांत — पियाजे 59. 👣 अनुकरण अधिगम सिद्धांत — मिलर-डॉलार्ड 60. 🧠 आधुनिक संज्ञानात्मक सिद्धांत — डेविड ऑसूबल 61. 💻 सूचना प्रक्रिया सिद्धांत — कार्ल रोजर्स 62. 🧠 कैराल — बुद्धि का त्रि-स्तरीय सिद्धांत 63. 💧 कैटल — तरल-ठोस बुद्धि सिद्धांत 64. 🪞 कूले — स्व-दर्पण सिद्धांत 65. 💡 कोहलर — सूझ एवं अन्तर्दृष्टि सिद्धांत 66. ⚖️ कोहलबर्ग — नैतिक विकास सिद्धांत 67. 2️⃣ स्पीयरमैन — बुद्धि के दो कारक सिद्धांत 68. 1️⃣ स्टर्न, टरमन, बिने — बुद्धि का एक कारक सिद्धांत 69. 🧠 हेब — बुद्धि के खेवा सिद्धांत 70. 👥 थर्स्टन — बुद्धि का समूह कारक सिद्धांत 71. 🧊 गिलफोर्ड — बुद्धि के 3D का सिद्धांत 72. 🔁 थार्नडाइक — प्रयास एवं भूल सिद्धांत 73. 🎁 स्किनर — क्रिया-प्रसूत अधिगम सिद्धांत 74. 💡 कोहलर — सूझ एवं अन्तर्दृष्टि 75. 🔔 पावलाव — शास्त्रीय अनुबंधन 76. 🧠 जीन पियाजे — संज्ञानात्मक विकास 77. 🧩 कोहलर — समाकृति सिद्धांत 78. ⚖️ कोहलबर्ग — नैतिक विकास 79. 🌍 वाइगोत्स्की — सामाजिक-सांस्कृतिक 80. 🧠 जीन पियाजे — संज्ञानात्मक विकास 81. 🔔 पावलाव — शास्त्रीय अनुबंधन सिद्धांत

5_6089110689002036357.pdf8.70 KB

जल विद्ययुत परियोजना.pdf4.15 KB

@@बालविकास (शैशवास्था).pdf3.41 KB

@@बालविकास_किशोरावस्था.pdf4.29 KB

@@बुद्धि नोट्स1.pdf5.26 KB

@@व्यक्तित्व_का_सिद्धांत_.pdf3.20 KB