en
Feedback
UJJWAL IAS AYODHYA®™

UJJWAL IAS AYODHYA®™

Open in Telegram

Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.

Show more

📈 Analytical overview of Telegram channel UJJWAL IAS AYODHYA®™

Channel UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) in the Hindi language segment is an active participant. Currently, the community unites 19 692 subscribers, ranking 10 213 in the Education category and 21 928 in the India region.

📊 Audience metrics and dynamics

Since its creation on невідомо, the project has demonstrated rapid growth, gathering an audience of 19 692 subscribers.

According to the latest data from 23 June, 2026, the channel demonstrates stable activity. Although there has been a change in the number of participants by 16 over the last 30 days and by 1 over the last 24 hours, overall reach remains high.

  • Verification status: Not verified
  • Engagement rate (ER): The average audience engagement rate is 20.67%. Within the first 24 hours after publication, content typically collects 10.35% reactions from the total number of subscribers.
  • Post reach: On average, each post receives 4 063 views. Within the first day, a publication typically gains 2 035 views.
  • Reactions and interaction: The audience actively supports content: the average number of reactions per post is 7.
  • Thematic interests: Content is focused on key topics such as टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज.

📝 Description and content policy

The author describes the resource as a platform for expressing subjective opinions:
Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.

Thanks to the high frequency of updates (latest data received on 24 June, 2026), the channel maintains relevance and a high level of publication reach. Analytics show that the audience actively interacts with content, making it an important point of influence in the Education category.

19 692
Subscribers
+124 hours
-377 days
+1630 days
Posts Archive
photo content

📌25 FEBRUARY UPSI FULL MOCK TEST [SET-49] ANSWERKEY

मेरे प्रिय साथियों, UPSI 60 दिन 60 टेस्ट सीरीज का आज 49वाँ टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। 💪📚 आप सभी की निरंतर उपस्थिति और मे
मेरे प्रिय साथियों, UPSI 60 दिन 60 टेस्ट सीरीज का आज 49वाँ टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। 💪📚 आप सभी की निरंतर उपस्थिति और मेहनत ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। अब कल हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक सफर का अर्धशतक (50वाँ टेस्ट) पूरा करने जा रहे हैं। 🏏🔥 यह सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि आपकी लगन, अनुशासन और सफलता की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रतीक है। 👉 जो साथी अब तक जुड़े हैं, वे अपनी तैयारी की रफ्तार को और तेज करें। 👉 जो साथी किसी कारण से पीछे रह गए हैं, वे कल से नई ऊर्जा के साथ जुड़ें। हमारी टेस्ट सीरीज की विशेषताएँ: ✔️ सिलेबस आधारित प्रश्न ✔️ प्रीवियस ईयर प्रश्नों का समावेश ✔️ टाइम मैनेजमेंट पर विशेष फोकस ✔️ हर टेस्ट के बाद विश्लेषण और सुधार ✔️ वास्तविक परीक्षा जैसा माहौल याद रखिए — रोज का टेस्ट, पक्की तैयारी का बेस्ट रास्ता है। निरंतर अभ्यास ही चयन की गारंटी बनता है। 📍 कल 50वें टेस्ट में सभी साथी समय पर उपस्थित रहें और इस अर्धशतक के गवाह बनें। आपकी मेहनत ही आपकी सफलता की पहचान बनेगी।

📢📢📢📢सूचना📢📢📢📢 24 FEBRUARY- 2026 UPSI FULL MOCK TEST [SET-48] का रिजल्ट एवं चेक्ड OMR संस्थान के रिजल्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं- https://ujjwalias.com/

हमारे संस्थान के लिए आज का दिन बेहद गर्व और खुशी का दिन है ❤️ LT Grade English (Pre) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले हमारे तीनों होनहार साथी — अंकुश जी, अर्जुन जी और राम भवन जी — को हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएँ। 🌸🎉 आप तीनों ने यह साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के आगे कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता। कितनी ही चुनौतियाँ आई होंगी, कितनी ही बार थकान ने रोका होगा, लेकिन आपने हार नहीं मानी। यही जज़्बा आपको आज इस मुकाम तक लेकर आया है। अंकुश जी की लगन, अर्जुन जी की शांत और गंभीर तैयारी, और राम भवन जी का दृढ़ संकल्प — ये तीनों हमारे संस्थान के लिए प्रेरणा हैं। आप सभी ने यह दिखा दिया कि सपने वही सच होते हैं, जिनके लिए रातों की नींद और दिनों का सुकून दांव पर लगाया जाता है। यह सफलता सिर्फ एक परीक्षा पास करने की नहीं है, बल्कि आपके संघर्ष, त्याग और विश्वास की जीत है। 💪✨ अब अगला लक्ष्य Mains परीक्षा है — और हमें पूरा विश्वास है कि आप तीनों उसी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ वहाँ भी शानदार सफलता प्राप्त करेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके जीवन में इसी तरह सफलता की नई ऊँचाइयाँ जुड़ती रहें और आप अपने परिवार, समाज और संस्थान का नाम रोशन करते रहें। एक बार फिर से दिल से बधाई! 🌺

photo content

जीवन में बड़ी सफलताएँ अचानक नहीं मिलतीं, बल्कि वे अच्छी सोच और संगति का परिणाम होती हैं...✨
जीवन में बड़ी सफलताएँ अचानक नहीं मिलतीं, बल्कि वे अच्छी सोच और संगति का परिणाम होती हैं...✨

photo content

महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स- राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का 23वाँ स्थापना दिवस जनजातीय कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) का 23वाँ स्थापना दिवस मनाया, जिसमें अनुसूचित जनजातियों (STs) के अधिकारों की सुरक्षा और संवर्द्धन के लिये NCST के संवैधानिक दायित्व तथा उद्देश्यों को रेखांकित किया गया। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग क्या है? परिचय: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एक संवैधानिक निकाय है जिसकी स्थापना संविधान के अनुच्छेद 338A के तहत 89वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 के माध्यम से की गई थी। इस संशोधन द्वारा पूर्ववर्ती संयुक्त राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग का विभाजन किया गया, ताकि जनजातीय समुदायों की विशिष्ट समस्याओं और विकासात्मक आवश्यकताओं पर केंद्रित एवं प्रभावी ध्यान दिया जा सके। संरचना: इसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और 3 अन्य सदस्य (जिनमें कम-से-कम एक महिला सदस्य शामिल होती है) होते हैं। इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा अपने हस्ताक्षर तथा मुहर सहित वारंट के माध्यम से की जाती है। सदस्यों की सेवा शर्तें एवं कार्यकाल राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित किये जाते हैं। कार्यकाल एवं सेवा शर्तें: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य 3 वर्ष की अवधि के लिये पद धारण करते हैं। जिसमें अध्यक्ष केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष, उपाध्यक्ष राज्य मंत्री के समकक्ष और सदस्य भारत सरकार के सचिव के समकक्ष होते है। कोई भी सदस्य दो से अधिक कार्यकाल के लिये नियुक्त नहीं किया जा सकता।

photo content

यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा-2025 की तिथि घोषित
यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा-2025 की तिथि घोषित

भयभीत अगर तू रण से है, फिर सफलता पर तेरा कोई अधिकार नहीं ।
भयभीत अगर तू रण से है, फिर सफलता पर तेरा कोई अधिकार नहीं ।

Notes—

एल0टी0ग्रेड प्री परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को उज्ज्वल परिवार की तरफ से बहुत बहुत बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं- आप सभी मेन्स परीक्षा के लिये लग जाइये समय कम है। उज्ज्वल संस्थान का सिर्फ एक ही उदे्श्य रहता है। वो है आप सभी का सेलेक्शन- प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षाओं में रिजल्ट देने वाला अयोध्या जनपद का विश्वसनीय संस्थान उज्ज्वल आई ए एस- जनपद अयोध्या का एकमात्र संस्थान जो वर्ष 2012 में स्थापित हुआ था। तब से आज तक संस्थान में लगातार सेलेक्शन देने का क्रम जारी है। संस्थान में अब बारी दारोगा भर्ती में रिकार्ड सेलेक्शन देने की- इसके लिये अनुभवी अध्यापकों की टीम द्वारा अध्यापन कार्य व दिनांक- 02 जनवरी से लगातार 60 मॉक टेस्ट सीरीज प्रारम्भ कर दी गयी है। उज्ज्वल संस्थान में तैयारी एक रणनीति के तहत करायी जाती है। रणनीति से ही कम समय में सफलता दिलाई जा सकती है।

महत्वपूर्ण सूचना- UPTET 2026 आयोग से प्राप्त जानकारी अनुसार - ◾️UPTET की विज्ञप्ति मार्च के द्वितीय सप्ताह में जारी होंगी✔️ ◾️UPTET अपने तय समय पर होगा ✔️ ◾️अभी आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ है✔️ ◾️नई TGT PGT की अधियाचन पोर्टल पर काम जारी है सम्भवतः होली के तुरंत बाद तैयार हो जायेगा ✔️

महत्वपूर्ण नोट्स—-
महत्वपूर्ण नोट्स—-

मिज़ोरम और अरुणाचल प्रदेश का राज्य दिवस 20 फरवरी को प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएँ दीं। यह दिन 20 फरवरी, 1987 को दोनों राज्यों को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की स्मृति में मनाया जाता है। राज्य का दर्जा प्रदान करना: 53वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1986 द्वारा मिज़ोरम को राज्य का दर्जा दिया गया, जबकि 55वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1986 के माध्यम से अरुणाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा प्रदान किया गया।