en
Feedback
UJJWAL IAS AYODHYA®™

UJJWAL IAS AYODHYA®™

Open in Telegram

Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.

Show more

📈 Analytical overview of Telegram channel UJJWAL IAS AYODHYA®™

Channel UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) in the Hindi language segment is an active participant. Currently, the community unites 19 789 subscribers, ranking 10 074 in the Education category and 21 487 in the India region.

📊 Audience metrics and dynamics

Since its creation on невідомо, the project has demonstrated rapid growth, gathering an audience of 19 789 subscribers.

According to the latest data from 02 July, 2026, the channel demonstrates stable activity. Although there has been a change in the number of participants by 131 over the last 30 days and by 23 over the last 24 hours, overall reach remains high.

  • Verification status: Not verified
  • Engagement rate (ER): The average audience engagement rate is 24.55%. Within the first 24 hours after publication, content typically collects 20.10% reactions from the total number of subscribers.
  • Post reach: On average, each post receives 4 859 views. Within the first day, a publication typically gains 3 978 views.
  • Reactions and interaction: The audience actively supports content: the average number of reactions per post is 12.
  • Thematic interests: Content is focused on key topics such as टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज.

📝 Description and content policy

The author describes the resource as a platform for expressing subjective opinions:
Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.

Thanks to the high frequency of updates (latest data received on 03 July, 2026), the channel maintains relevance and a high level of publication reach. Analytics show that the audience actively interacts with content, making it an important point of influence in the Education category.

19 789
Subscribers
+2324 hours
+977 days
+13130 days
Posts Archive
#QuickRevisionSeries 🔳 *ब्रह्मांड एवं सौरमंडल* ▪️ कॉपरनिकस ने सर्वप्रथम यह मत दिया था कि ब्रह्मांड के केंद्र में सूर्य है। ▪️ब्रह्मांड की उत्पत्ति का *"महाविस्फोटक सिद्धांत का प्रतिपादन वर्ष 1927 में "जॉर्ज लेमेंतेयर" ने किया* था । ▪️ *वर्ष 1967 में रॉबर्ट बेगनर ने इसकी व्याख्या की।* ▪️ सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले विभिन्न ग्रहों , क्षुद्र ग्रह, धूमकेतु तथा अन्य आकाशीय पिंडों के समूह को सौरमंडल कहते हैं। ▪️ सौरमंडल के समस्त ऊर्जा का स्रोत सूर्य है। ▪️ परमाणु संख्या के संदर्भ में सूर्य लगभग 91% हाइड्रोजन एवं 8.9% हीलियम से निर्मित है। ▪️ सूर्य का व्यास पृथ्वी के व्यास से 109.2 गुना अधिक है।

#QuickRevisionSeries 🔳 *विश्व का भूगोल* ▪️ ज्योग्राफिक शब्द का प्रथम प्रयोग यूनानी विद्वान *"इरेटोस्थनीज"* द्वारा किया गया था। ▪️ भूगोल का जनक *"हिकेटियस"* को माना जाता है। ▪️आधुनिक भूगोल का संस्थापक " *अलेक्जेंडर वान हम्बोल्ट"* को माना जाता है।

*विश्व का भूगोल*👇

प्रिय साथियों, आज संस्थान में अवकाश है, लेकिन याद रखिए— सच्चे छात्रों की पहचान छुट्टियों में होती है। जो अपने खाली समय का सही उपयोग करता है, वही प्रतियोगी परीक्षाओं में चमकता है। आज का दिन आराम के लिए नहीं, बल्कि अपने लक्ष्य के और करीब जाने का सुनहरा अवसर है। आप सभी को आज भारत का भूगोल और विश्व का भूगोल का क्विक रिविजन अवश्य करना है। 📅 शुक्रवार, 28 तारीख को आपके बैच — SSC / UPSI / UPP / KVS / STET / RAILWAY — के लिए 👉 200 प्रश्नों का टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसलिए साथियों, आज की छुट्टी को बेकार न जाने दें, इसे अपनी तैयारी मजबूत करने में बदल दें। सपने तभी सच होते हैं जब नींद से बड़ा लक्ष्य हो। आज से ही पूरी ताकत के साथ लग जाइए!

📢 CTET PRT के विद्यार्थियों एवं कार्यरत अध्यापकों हेतु महत्वपूर्ण सूचना प्रिय साथियों, CTET PRT की बेहतर तैयारी के लिए फुल टेस्ट पेपर आपके लिए टेलीग्राम चैनल पर उपलब्ध कराया गया है। यह टेस्ट बिल्कुल परीक्षा पैटर्न पर आधारित है ताकि आप वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव प्राप्त कर सकें। 📝 क्या शामिल है? ✔️ CTET PRT फुल मॉक टेस्ट पेपर ✔️ OMR शीट (जिससे आप अपनी उत्तर पुस्तिका को परीक्षा की तरह भर सकें) 🎯 आपसे अनुरोध है सभी कार्यरत अध्यापक एवं तैयारी कर रहे छात्र–छात्राएँ इस टेस्ट को घर पर समय निर्धारित करके ध्यानपूर्वक हल करें और परीक्षा जैसी गंभीरता के साथ OMR भरकर अभ्यास करें। यह अभ्यास आपको समय प्रबंधन, प्रश्न चयन और गति बढ़ाने में बेहद मदद करेगा। 📌 टेस्ट पूरा करने के बाद अपने उत्तरों का मिलान नीचे दी गई आंसर- की से करें और अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें। 🔔 नियमित रूप से ऐसे और टेस्ट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, इसलिए जुड़े रहें और हर टेस्ट को गंभीरता से हल करें। सफलता की शुभकामनाएँ! उज्ज्वल IAS कोचिंग, अयोध्या

अवकाश सूचना
अवकाश सूचना

📖 परीक्षा संबंधित करंट अफेयर्स विद स्टैटिक जीके : 24 नवंबर 2025 #Hindi 1. जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में संयुक्त राज्य अमेरिका के विरोध के बावजूद सर्वसम्मति से संयुक्त घोषणा को अपनाया गया, जिसे एक बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है। ➨ 39 पन्नों का यह दस्तावेज़ व्यापक वार्ताओं के बाद अंतिम रूप दिया गया और बहुपक्षीय सहयोग, शांतिपूर्ण विवाद समाधान तथा समावेशी और टिकाऊ वैश्विक विकास के लिए G20 की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि करता है। 2. 16वीं वित्त आयोग (XVIFC) जिसकी अध्यक्षता डॉ. अरविंद पनगढ़िया कर रहे हैं, ने 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 की अवधि को कवर करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जिसमें केंद्र और राज्यों के बीच कर बंटवारे और राजकोषीय साझेदारी का रोडमैप निर्धारित किया गया है। 3. भारत और यूनाइटेड किंगडम ने राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘AJEYA WARRIOR-25’ के 8वें संस्करण की शुरुआत की, जिसमें दोनों देशों के 240 सैनिक भाग ले रहे हैं। 4. ICRA ने FY26 की दूसरी तिमाही (Q2) के लिए भारत की GDP वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान लगाया है, जबकि पहली तिमाही (Q1) में यह 7.8% रही थी। 5. डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) नियम 2025 पूरी तरह लागू हो गए हैं, जिससे भारत में डिजिटल प्राइवेसी और व्यक्तिगत डेटा के जिम्मेदार उपयोग के लिए व्यापक कानूनी ढांचा स्थापित हो गया है। 6. कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने वर्ष 2025 का वर्ड ऑफ द ईयर “Parasocial” घोषित किया है, जो यह दर्शाता है कि लोग सेलिब्रिटी, इन्फ्लुएंसर और AI सिस्टम के साथ एकतरफा भावनात्मक संबंध कैसे बनाते हैं। 7. रामोजी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सात विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। 8. परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) ने दो महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धियों का खुलासा किया — ColoNoX, मधुमेहजनित पैर के अल्सर के लिए भारत का पहला नाइट्रिक-ऑक्साइड आधारित वाउंड ड्रेसिंग, और Ferrocarbonatite (FC) – BARC B140, दुर्लभ पृथ्वी तत्वों के लिए देश में विकसित पहला स्वदेशी प्रमाणित संदर्भ सामग्री। 9. एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप 2025 में भारत कुल 10 पदकों — 6 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य — के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। व्यक्तिगत स्वर्ण अंकिता भगत और धीरज बोम्मदेवरा ने जीते। 10. श्री एस. कृष्णन को जम्मू एवं कश्मीर बैंक के नए पार्ट-टाइम चेयरमैन के रूप में 2025–2028 की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। 11. राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 — जो भारत के डेयरी और पशुपालन क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान है — राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (26 नवंबर) को प्रदान किए जाएंगे। ▪ सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान: अरविंद यशवंत पाटिल (कोल्हापुर, महाराष्ट्र) ▪ सर्वश्रेष्ठ डेयरी कोऑपरेटिव / FPO / MPC: मीनागाड़ी क्षीरोल्पादक संघ (वायनाड, केरल) ▪ सर्वश्रेष्ठ आर्टिफ़िशियल इन्सेमिनेशन टेक्नीशियन: दिलीप कुमार प्रधान (ओडिशा) 12. क्लाइमेट चेंज परफॉर्मेंस इंडेक्स (CCPI) 2026 में भारत की रैंकिंग 13 स्थान गिरकर 23वें स्थान पर पहुँच गई, जिसका मुख्य कारण कोयला-उन्मूलन समयसीमा (Coal Phase-Out Timeline) का अभाव रहा। 13. एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की बढ़ती चुनौती का मुकाबला करने और स्वास्थ्य प्रणालियों में जागरूकता एवं तैयारी को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना ऑन एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (NAP-AMR) 2.0 (2025–29) लॉन्च की गई है। 14. G20 लीडर्स’ समिट में, जो जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह नए वैश्विक पहल की घोषणा की, जो सतत विकास, नवाचार और मानवीय सहयोग के क्षेत्रों में भारत की उभरती वैश्विक नेतृत्व को प्रदर्शित करती हैं। 15. हर वर्ष 24 नवंबर को मनाया जाने वाला लचित दिवस, अहोम साम्राज्य के वीर सेनापति लचित बोरफुकन के अद्वितीय साहस और नेतृत्व को स्मरण करता है — जिन्होंने 1671 के ऐतिहासिक सराईघाट युद्ध में मुगलों की आक्रमणकारी महत्वाकांक्षाओं को विफल कर दिया था। ▪️ असम CM – डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ➨ डिब्रू सैकहौ राष्ट्रीय उद्यान ➨ आकाशिगंगा जलप्रपात ➨ काकोचांग जलप्रपात ➨ चापनाला जलप्रपात ➨ काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान ➨ नामेरी राष्ट्रीय उद्यान ➨ मानस राष्ट्रीय उद्यान 16. सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने पणजी, गोवा में आयोजित 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के दौरान WAVES फिल्म बाज़ार 2025 का उद्घाटन किया। यह दक्षिण एशिया के प्रमुख फिल्म उद्योग प्लेटफॉर्मों में से एक माना जाता है।

🌠देश के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ 🔰 भारत के 53वें CJI के रूप में जस्टिस सूर्य
🌠देश के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ 🔰 भारत के 53वें CJI के रूप में जस्टिस सूर्य कांत ने 24 नवंबर 2025 को शपथ ली। वे 9 फरवरी 2027 तक इस पद पर रहेंगे। हरियाणा के हिसार से आने वाले जस्टिस सूर्य कांत अपनी साफ-सुथरी छवि, संवैधानिक समझ और कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं। 🔹 प्रमुख जानकारी • पूर्व: जस्टिस B. R. गवई • जन्म: 1962, हिसार (हरियाणा) • शिक्षा: MDU, रोहतक • हाई कोर्ट: पंजाब–हरियाणा HC, फिर हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश • सुप्रीम कोर्ट जज: 2019 से 🔹 प्रमुख फैसले • Article 370 मामले में अहम भूमिका • Pegasus जासूसी मामले की सुनवाई • One Rank One Pension (OROP) पर महत्वपूर्ण फैसला • SCBA में महिलाओं के लिए 1/3 आरक्षण का निर्देश • चुनावी सुधारों पर सख्त दृष्टिकोण 🔹 उनकी प्राथमिकताएँ • कोर्टों में लंबित मामलों को कम करना • न्यायपालिका में पारदर्शिता व दक्षता बढ़ाना • नागरिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा • तकनीक आधारित न्याय प्रणाली को बढ़ावा

photo content

📢📢📢📢📢सूचना📢📢📢📢📢📢 📌22 नवम्बर को हुए टेस्ट पेपर के सभी बैचों का रिजल्ट एवं चेक्ड ओ.एम.आर. संस्थान के रिजल्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं - https://ujjwalias.com/

पढ़ाई की चुनौतियां कुछ दिनों की है लेकिन फ़ायदा पुरी जिन्दगी भर का है..!!
पढ़ाई की चुनौतियां कुछ दिनों की है लेकिन फ़ायदा पुरी जिन्दगी भर का है..!!

मेरे प्रिय साथियों, आपका KVS/NVS का नया बैच प्रारंभ हो चुका है। इस बैच में हम आपका टारगेट सिर्फ टारगेट करके लेकर चलेंगे—यानी हर क्लास, हर प्रैक्टिस और हर टेस्ट पूरी तरह एग्ज़ाम-ओरिएंटेड रहेगा। 📚 डेली क्लास स्ट्रक्चर प्रतिदिन 6 रेगुलर क्लासें 1 घंटा 30 मिनट गणित की डेली प्रैक्टिस 1 घंटा रीजनिंग की प्रैक्टिस उसी दिन का KVS/NVS/DSSSB का प्रीवियस ईयर पेपर, जिसे हल करके अगले दिन लाना अनिवार्य होगा डेली टेस्ट सीरीज आपकी डेली टेस्ट सीरीज 1 दिसंबर से शुरू हो रही है। ये टेस्ट आपकी प्रगति को मापने और आपको चयन की ओर तेज़ी से ले जाने के लिए तैयार किए गए हैं। साथियों, अभी भी समय है — बस एक बार ईमानदारी और अनुशासन के साथ लग जाइए, इस बार चयन आपका ही होगा।

CURRENT AFFAIRS QUIZ 24 Nov 2025.pdf6.18 KB

photo content

photo content

SSC का नया बैच प्रारम्भ
SSC का नया बैच प्रारम्भ

केन्द्रीय विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक भर्ती में 15 + अभ्यर्थियों का सेलेक्शन देने के बाद एक बार फिर संस्थान में प्राथमिक शिक
ेन्द्रीय विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक भर्ती में 15 + अभ्यर्थियों का सेलेक्शन देने के बाद एक बार फिर संस्थान में प्राथमिक शिक्षक भर्ती का नया टारगेट बैच प्रारम्भ हो गया है। इस बैच की प्रथम टेस्ट सीरीज दिनांक- 22 नवम्बर दिन शनिवार को आयोजित की जाएगी। 03 दिन की निशुल्क डेमो क्लास अवश्य लें।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड प्राथमिक शिक्षक भर्ती का नया बैच सुबह 07 बजे से और दोपहर 11.30 बजे से चल रहा है। बैच में प्रतिद
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड प्राथमिक शिक्षक भर्ती का नया बैच सुबह 07 बजे से और दोपहर 11.30 बजे से चल रहा है। बैच में प्रतिदिन सभी विषयों की क्लास संचालित की जा रही है। और प्रत्येक शनिवार को क्लास के साथ एकदम पेपर के पैटर्न पर फुल मॉक टेस्ट सीरीज आयोजित की जा रही है। क्लास के साथ मॉक टेस्ट सीरीज 02 दिन की निशुल्क डेमो क्लास अवश्य लें।

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों के लिये नया बैच शाम 05 बजे से चल रहा है। आप लोग इस बैच को ज्वाइन करके
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों के लिये नया बैच शाम 05 बजे से चल रहा है। आप लोग इस बैच को ज्वाइन करके तैयारी कर सकते है। माह फरवरी 2026 में सीटेट की परीक्षा की तिथि घोषित हो गयी है। अब परीक्षा के लिये मात्र 70 दिन का समय शेष है। इसी 70 दिनों में आप को पूरा कोर्स भी कम्प्लीट करना है। और प्रैक्टिस भी करनी है।

डीएलएड/बीटीसी अभ्यर्थी जो सीटेट पास है। उनके लिये सुनहरा अवसरा- संस्थान में केवीएस प्राथमिक शिक्षक का नया बैच प्रारम्भ हो गया
डीएलएड/बीटीसी अभ्यर्थी जो सीटेट पास है। उनके लिये सुनहरा अवसरा- संस्थान में केवीएस प्राथमिक शिक्षक का नया बैच प्रारम्भ हो गया है। बैच में प्रतिदिन क्लास के साथ नोट्स व टेस्ट पेपर के माध्यम से तैयारी करायी जा रही है। संस्थान ने पिछली बार के केवीएस बैच में लिखित परीक्षा व मॉक इटरव्यू की तैयारी कराकर संस्थान के छात्रों को अन्तिम रूप से चयन तक पहुॅचा दिया था।