en
Feedback

Don't get caught by a cheater! Telemetrio finds and tags such channels 👉 If you want to see the tag, subscribe

Raithan Classes

Raithan Classes

Open in Telegram

🎯PTI 2026 | EO&RO 📘RPSC1st & 2ndGrade | 3rd grade 📍 Rajasthan GK Join YouTube: https://youtube.com/@raithanclass Application: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.raithan.app Instagram:https://www.instagram.com/raithanclasses?igsh=cz

Show more

📈 Analytical overview of Telegram channel Raithan Classes

Channel Raithan Classes (@raithanclasses) in the Hindi language segment is an active participant. Currently, the community unites 24 517 subscribers, ranking 8 090 in the Education category and 16 583 in the India region.

📊 Audience metrics and dynamics

Since its creation on невідомо, the project has demonstrated rapid growth, gathering an audience of 24 517 subscribers.

According to the latest data from 17 October, 2026, the channel demonstrates stable activity. Although there has been a change in the number of participants by -288 over the last 30 days and by -8 over the last 24 hours, overall reach remains high.

  • Verification status: Not verified
  • Engagement rate (ER): The average audience engagement rate is 13.93%. Within the first 24 hours after publication, content typically collects 4.92% reactions from the total number of subscribers.
  • Post reach: On average, each post receives 3 416 views. Within the first day, a publication typically gains 1 206 views.
  • Reactions and interaction: The audience actively supports content: the average number of reactions per post is 7.
  • Thematic interests: Content is focused on key topics such as राजस्थान, मुख्यमंत्री, परीक्षा, 2026, विभाग.

📝 Description and content policy

The author describes the resource as a platform for expressing subjective opinions:
“🎯PTI 2026 | EO&RO 📘RPSC1st & 2ndGrade | 3rd grade 📍 Rajasthan GK Join YouTube: https://youtube.com/@raithanclass Application: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.raithan.app Instagram:https://www.instagram.com/raithanclasses?igsh...”

Thanks to the high frequency of updates (latest data received on 18 October, 2026), the channel maintains relevance and a high level of publication reach. Analytics show that the audience actively interacts with content, making it an important point of influence in the Education category.

24 517
Subscribers
-824 hours
-597 days
-28830 days
Posts Archive
आज आज और शादी फंक्शन में रहूंगा । कल से क्लास आपकी कंटिन्यू ले लूंगा ॥

अमेरिकी विदेश मंत्री जयपुर दौरे पर...। *रूबियो जिस आमेर फोर्ट में गए, उसकी खास बातें:* - *इतिहास*: 1727 में जयपुर बसने से पहल
अमेरिकी विदेश मंत्री जयपुर दौरे पर...। *रूबियो जिस आमेर फोर्ट में गए, उसकी खास बातें:* - *इतिहास*: 1727 में जयपुर बसने से पहले कछवाहा राजवंश की राजधानी आमेर ही थी। - *निर्माण*: 1592 में अकबर के नवरत्नों में से एक राजा मानसिंह ने बनवाया। बाद के राजाओं ने भी इसमें निर्माण करवाए। - *शैली*: राजपूत-मुगल शैली में बना ये किला UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। *फोर्ट की 2 बड़ी खासियत जो फोटो में हैं:* 1. *शीश महल* दीवारों पर विदेशी शीशों से बना एक कमरा है, जिसमें रोशनी की एक किरण से पूरा कमरा जगमगा उठता है। इसे दीवान-ए-खास भी कहा जाता है। 2. *गणेश पोल* आमेर महल में एंट्री करते ही समागमर के बालिश खंभों से बना दीवान-ए-आम है। इसके ठीक सामने गणेश पोल है, जो अपनी शानदार पेंटिंग के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है।

25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा 🔥🌞 आखिर क्यों पड़ती है इस समय इतनी भयानक गर्मी? ☀️🥵 📍 सूर्य की सीधी किरणों के कारण तापमान म
+7
25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा 🔥🌞 आखिर क्यों पड़ती है इस समय इतनी भयानक गर्मी? ☀️🥵 📍 सूर्य की सीधी किरणों के कारण तापमान में लगातार वृद्धि होती है 🌡 अगले 9 दिनों तक भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है 😰 🚨 सावधान रहें, पानी ज्यादा पिएं और धूप से बचें 💧🧢 #nautapa #currentaffair #rpscpreparation #gkbyashokmeena #raithanclasses

5वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता 🥊 ◾आयोजन: इंदिरा गांधी स्टेडियम, अलवर।🏟️ ◾आयोजक: अलवर जिला बॉक्सिंग संघ। ◾
5वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता 🥊 ◾आयोजन: इंदिरा गांधी स्टेडियम, अलवर।🏟️ ◾आयोजक: अलवर जिला बॉक्सिंग संघ। ◾प्रतियोगिता के परिणाम (टीम) 🏆 👉बालिका वर्ग: विजेता – अलवर, उपविजेता – कोटा। 👉बालक वर्ग: विजेता – भरतपुर, उपविजेता – अलवर। ◾व्यक्तिगत पुरस्कार (बालक एवं बालिका) 🎖️ 👉 बेस्ट बॉक्सर: यश कुमार (भरतपुर) 🥊 एवं आरिका सिंह (कोटा)। 👉 बेस्ट चैलेंजर: वीर मृत्युंजय (जयपुर) 🥊 एवं प्रियांशी (हनुमानगढ़)। 👉 बेस्ट प्रॉमिसिंग: युवराज कुमावत (अलवर) 🥊 एवं तस्लीमा (अलवर)।

🔴 राज्यसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित ✔️ चुनाव आयोग ने राज्य सभा (Council of States) के द्विवार्षिक चुनाव (Biennial Elections) के लिए कार्यक्रम घोषित किया है। 10 राज्यों से चुने गए राज्य सभा के 24 सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई, 2026 में समाप्त हो रहा है। इनमें राजस्थान से चुने गए राज्य सभा के 3 सदस्य श्री नीरज डांगी, श्री राजेन्द्र गहलोत व श्री रवनीत सिंह का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है।

🔴 जनगणना संचालन 2026 के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान में जयपुर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले द्वारा अब तक 3.25 लाख से अधिक स्वगणना दर्ज की गई हैं, जो राज्य की कुल स्वगणना उपलब्धि का लगभग 22 प्रतिशत है।
Topic _4

photo content

🔴 राजस्थान विधानसभा के प्रतीक चिन्ह का विमोचन ✔️ राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने (अमृत महोत्सव) के ऐतिहासिक अवसर पर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 18 मई 2026 को विधानसभा के नए आधिकारिक प्रतीक चिन्ह (Logo) का विमोचन किया और परिसर के 13 द्वारों का नया नामकरण किया। 🔘नए प्रतीक चिन्ह (Logo) की विशेषताएं ✔️ नया लोगो राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों और गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। ✔️ इस पर 'राष्ट्राय धर्मनिष्ठा विधायिका' अंकित है, जो जनसेवा और संवैधानिक मर्यादा का संदेश देता है। ✔️ प्रतीक चिन्ह में अंकित गोडावण पक्षी राजस्थान की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक अस्मिता का प्रतिनिधित्व करता है,जबकि खेजड़ी का वृक्ष त्याग, धैर्य और लोकमंगल की परंपरा का संदेश देता है। वहीं ऊँट और गोडावण मरुधरा की सहनशीलता, संघर्ष और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा का प्रतीक है। 🔘नामकरण किए गए 13 विभाग द्वार ✔️नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने और गौरव की अनुभूति कराने के लिए विधानसभा भवन के द्वारों के नाम बदले गए हैं। इन 13 द्वारों के नाम इस प्रकार हैं:
1.कर्तव्य द्वार, 2.शौर्य द्वार, 3.शक्ति द्वार, 4.सुशासन द्वार, 5.संकल्प द्वार, 6.बृज द्वार, 7.शेखावटी द्वार, 8.वागड द्वार, 9.मेवाड़ द्वार, 10.मारवाड़ द्वार 11.हाड़ौती द्वार, 12.मेरवाड़ा द्वार, 13.ढूंढाड़ द्वार
नोट - इस विशेष प्रतीक चिन्ह को शेर सिंह ने डिजाइन (अभिकल्पित) किया है, जिन्हें इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया।

🔴 कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने जारी किए कुलगुरु नियुक्ति आदेश ✔️ राजस्थान के राज्यपाल और कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से प्रदेश के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए कुलगुरुओं (कुलपतियों) की नियुक्ति के आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। 🎓 नए कुलगुरुओं की नियुक्तियां- 1⃣ मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर: प्रो. कैलाश डागा को नया कुलगुरु नियुक्त किया गया है। 2⃣ महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर: प्रो. मदन सिंह राठौड़ को नया कुलगुरु नियुक्त किया गया है। ⏳ कार्यकाल और सेवा शर्तें- ✔️ समय अवधि: यह नियुक्ति कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष के लिए प्रभावी होगी। ✔️ आयु सीमा: कुलगुरु अधिकतम 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक ही इस पद पर रह सकते हैं (दोनों शर्तों में से जो भी पहले पूर्ण हो)।

🔴 जोधपुर का 568वां स्थापना दिवस आयोजन तिथि: 12 मई 2026 समारोह स्थल: मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर, जोधपुर मुख्य अतिथि: जयपुर ग्रामीण के सांसद राव राजेंद्र सिंह शाहपुरा समारोह की अध्यक्षता: जोधपुर के पूर्व महाराजा गजसिंह ने की। 🏆 प्रमुख पुरस्कार और सम्मान (मारवाड़ रत्न सम्मान 2026) ✔️स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 19 प्रतिभाओं को मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से 'मारवाड़ रत्न सम्मान' से नवाजा गया- मारवाड़ वीर शिरोमणि सम्मान: इस वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान 1962 के भारत-चीन युद्ध के परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद मेजर शैतान सिंह भाटी को (मरणोपरांत) दिया गया। 📚 विमोचित की गई प्रमुख पुस्तकें ✔️इस मुख्य समारोह में मारवाड़ के इतिहास पर आधारित तीन प्रमुख पुस्तकों का लोकार्पण (विमोचन) किया गया: ✍🏻 डॉ. महेन्द्रसिंह तंवर द्वारा लिखित व रिड़मलोत समाज विकास एवं कल्याण ट्रस्ट मारवाड़ द्वारा प्रकाशित रिडमलोत राठौड़ों का गौरवशाली इतिहास ✍🏻मेजर चन्द्रकान्तसिंह द्वारा लिखित पुस्तक मिरेकल एट हाईफा-दी मास्टर एण्ड दी महाराजास ✍🏻प्रो. एल.एन. हर्ष द्वारा लिखित पुस्तक ए रॉयल ट्री ऑफ मारवाड़ स्टेट प्रोसोपिस जुलिफ्लोरा हिस्टोरिकल इण्टरोडक्शन, इकॉलोजी, मैनेजमेण्ट एण्ड यूटीलाईजेशन्स का लोकार्पण किया जाएगा। 🏛️ जोधपुर का ऐतिहासिक बैकग्राउंड (Static GK) संस्थापक: राठौड़ वंश के प्रतापी शासक राव जोधा जी। स्थापना वर्ष: 12 मई 1459 (जेठ सुदी ग्यारस, विक्रम संवत 1516)। मेहरानगढ़ दुर्ग: राव जोधा ने चिड़ियाटूक पहाड़ी पर मेहरानगढ़ किले (मयूरध्वज गढ़) की नींव रखी थी। लोक मान्यताओं के अनुसार, इस दुर्ग की नींव करणी माता के हाथों से रखवाई गई थी। प्राचीन राजधानी: जोधपुर से पहले मारवाड़ की प्राचीन राजधानी मंडोर हुआ करती थी।

🔴 एक जिला एक उत्पाद' (ODOP) नीति-2024 चर्चा में क्यों- राजस्थान सरकार ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में 'एक जिला एक उत्पाद' (ODOP) नीति के तहत 5 नए जिलों (दौसा, चूरू, डीडवाना-कुचामन, फलोदी और बालोतरा) में 18.19 करोड़ रुपये की लागत वाली 5 परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। दौसा:- पत्थर आधारित उत्पादो की गुणवत्ता में सुधार के लिए 3.30 करोड़ रुपये की लागत से टेक्नोलॉजी फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। चूरू:- लकड़ी से संबंधित उत्पादों की टेस्टिंग और सीजनिंग के लिए 2.5 करोड़ रुपये की लागत से कॉमन बीआईएस टेस्टिंग लैब और सीजनिंग सुविधा स्थापित की जाएगी। डीडवाना-कुचामन :- स्टोन प्रोसेसिंग के लिए 5.05 करोड़ रुपये की लागत से सीएनसी मशीन टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित किया जाएगा । फलोदी:- सोनामुखी के लिए 2.35 करोड़ रुपये की लागत से कॉमन क्लाइमेट कंट्रोल्ड वेयरहाउसिंग फैसिलिटी स्थापित की जाएगी। इससे सोनामुखी लंबे समय तक खराब नहीं होगी। बालोतरा :- वस्त्र उत्पादों में आधुनिक तकनीक से डिजाइन आदि कार्यों के लिए करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से टेक्सटाइल डिजिटल प्रिंटिंग कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किया जाएगा। नोट:- एक जिला एक उत्पाद नीति के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में 8 जिलों में कुल 6.07 करोड़ रुपये परियोजनाएं स्वीकृत हुई, जिसमें 2 जिलों में स्वास्थ्य की लागत वाली शिविर और सुरक्षा किट वितरण भी शामिल है।
Topic -1

🔴 तम्बाकू नियंत्रण में राजस्थान को मिला डब्लूएचओ का प्रथम अवार्ड ✔️ राजस्थान ने तम्बाकू नियंत्रण विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का 2026 के लिए 'वर्ल्ड नो टोबैको डे अवॉर्ड' सम्मान प्राप्त किया है। ✔️ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए विश्व स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया है। ✔️ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में राजस्थान को यह प्रतिष्ठित सम्मान डब्ल्यूएचओ द्वारा वर्ष 2025-26 में तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर दिया गया है। ✔️ डब्ल्यूएचओ द्वारा विश्वभर के देशों को 6 रीजन्स यथा अफ्रीकन रीजन, रीजन आफ अमेरिकाज, ईस्टर्न मेडिटेरेनियन रीजन, यूरोपियन रीजन, साउथ एशिया रीजन एवं वेस्टर्न पेसिफिक रीजन में विभाजित कर यह अवार्ड दिया जाता है।

🔴राजस्थान में निर्माणाधीन पेनोरमा ✔️ महावीर जी पेनोरमा-करौली ✔️विद्यासागर महाराजा - अजमेर ✔️भक्त शिरोमणि करमा बाई- डीडवाना ✔️जसनाथजी- बीकानेर ✔️ खेमा बाबा- बालोतरा ✔️भामाशाह- चित्तौड़गढ़ ✔️ राव चंद्रसेन- जोधपुर ✔️ बांदीकुई - संत दुर्बलनाथ जी, ✔️ सिवाना- वीर दुर्गादास ✔️ सलूंबर - हाड़ी रानी ✔️ अजमेर - महर्षि दयानन्द सरस्वती ✔️खरनाल,नागौर - वीर तेजाजी पेनोरमा

आज आयोजित हुई UPSC PRE Exam 2026 का पेपर : GS प्रथम पेपर

♣️ राजस्थान की प्रमुख प्रशस्ति और उनके रचयिता ▪️कीर्तिस्तंभ प्रशस्ति :- अत्रि, महेश ▪️कुम्भलगढ़ प्रशस्ति :- महेश ▪️जगन्नाथ राय प्रशस्ति :- कृष्ण भट्ट ▪️वैद्यनाथ प्रशस्ति :- रूप भट्ट ▪️राजप्रशस्ति:-  रणछोडभट्ट तैलंग ▪️रायसिंह प्रशस्ति :- जैता ▪️रणकपुर प्रशस्ति :- देपाक ▪️नेमिनाथ / लुणवसही प्रशस्ति :- सोमेश्वर ▪️नाथ प्रशस्ति :- आम्रकवि ▪️माधवराय की प्रशस्ति :- हरदास ▪️त्रिमुखी बावड़ी की प्रशस्ति :- रणछोडभट्ट https://t.me/raithanclasses Join :

🔴 स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया-टेम्पोरल एनालिसिस एण्ड पॉलिसी रौडमेप फॉर क्वालिटी इन्हेंसमेंट रिपोर्ट ✔️ यह रिपोर्ट 6 मई 2026 को नीति आयोग द्वारा जारी किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य- देश की स्कूली शिक्षा प्रणाली में सुधार लाना, कमियों को पहचानना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत गुणवत्ता बढ़ाना है। ✔️ नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी और सीईओ श्रीमती निधि छिब्बर द्वारा जारी यह नीतिगत दस्तावेज पिछले एक दशक (10 साल) के माध्यमिक आंकड़ों (UDISE+, NAS, ASER 2024 और पारख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024) पर आधारित है। ✔️ नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी, यहां 27,889 एकीकृत विद्यालय संचालित हैं, जहां कक्षा 1 से 12वीं तक शिक्षा उपलब्ध है। ✔️ रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024-25 में पूरे देश में केवल 5.4 प्रतिशत विद्यालयों में 1 से 12 कक्षा तक एकीकृत शिक्षा सीमित रही। जबकि अकेले राजस्थान में ही यह आंकडा पूरे देश का लगभग 35% दर्ज किया गया है। ✔️ देश का 1 से 12वीं तक की एकीकृत शिक्षा उपलब्ध करवाने वाला हर तीसरा विद्यालय राजस्थान में संचालित है। ✔️ इस प्रकार, प्रदेश के 27 हजार 889 विद्यालय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा उपलब्ध करवा रहे हैं।

राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस राज्यस्तरीय समारोह आयोजन तिथि - 11 मई, 2026 आयोजन स्थान - बिरला ऑडिटोरियम जयपुर। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा । समारोह का मुख्य उद्देश्य:- इस कार्यक्रम का मुख्य विज़न 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान' के संकल्प को धरातल पर उतारना। ब्रह्मगुप्त पुरस्कार की शुरुआत: मुख्यमंत्री ने विज्ञान, गणित, अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों और छात्रों के लिए महान खगोलशास्त्री व गणितज्ञ के नाम पर ब्रह्मगुप्त पुरस्कार शुरू करने की बड़ी घोषणा की। इनोवेशन सेंटर की स्थापना: जयपुर के कोचिंग हब में एक अत्याधुनिक इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। युवाओं से वर्चुअल संवाद: मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के साइंस क्लब्स से जुड़े छात्रों, शिक्षकों और युवा उद्यमियों से सीधा संवाद कर उनके नवाचारों को सराहा। प्रदर्शनी का अवलोकन: कार्यक्रम स्थल पर तकनीकी मॉडलों और नए स्टार्टअप्स की एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन कर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। नोट:- यह दिन (11 मई) ऐतिहासिक रूप से वर्ष 1998 में राजस्थान के पोखरण में हुए सफल परमाणु परीक्षण (ऑपरेशन शक्ति) की याद में हर साल पूरे देश में गौरव के साथ मनाया जाता है।