en
Feedback
Raithan Classes

Raithan Classes

Open in Telegram

🎯PTI 2026 | EO&RO 📘RPSC1st & 2ndGrade | 3rd grade 📍 Rajasthan GK Join YouTube: https://youtube.com/@raithanclass Application: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.raithan.app Instagram:https://www.instagram.com/raithanclasses?igsh=cz

Show more

📈 Analytical overview of Telegram channel Raithan Classes

Channel Raithan Classes (@raithanclasses) in the Hindi language segment is an active participant. Currently, the community unites 25 529 subscribers, ranking 7 694 in the Education category and 16 570 in the India region.

📊 Audience metrics and dynamics

Since its creation on невідомо, the project has demonstrated rapid growth, gathering an audience of 25 529 subscribers.

According to the latest data from 27 June, 2026, the channel demonstrates stable activity. Although there has been a change in the number of participants by 128 over the last 30 days and by 0 over the last 24 hours, overall reach remains high.

  • Verification status: Not verified
  • Engagement rate (ER): The average audience engagement rate is 11.35%. Within the first 24 hours after publication, content typically collects N/A% reactions from the total number of subscribers.
  • Post reach: On average, each post receives 2 897 views. Within the first day, a publication typically gains 0 views.
  • Reactions and interaction: The audience actively supports content: the average number of reactions per post is 5.
  • Thematic interests: Content is focused on key topics such as राजस्थान, मुख्यमंत्री, परीक्षा, 2026, विभाग.

📝 Description and content policy

The author describes the resource as a platform for expressing subjective opinions:
🎯PTI 2026 | EO&RO 📘RPSC1st & 2ndGrade | 3rd grade 📍 Rajasthan GK Join YouTube: https://youtube.com/@raithanclass Application: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.raithan.app Instagram:https://www.instagram.com/raithanclasses?igsh...

Thanks to the high frequency of updates (latest data received on 28 June, 2026), the channel maintains relevance and a high level of publication reach. Analytics show that the audience actively interacts with content, making it an important point of influence in the Education category.

25 529
Subscribers
No data24 hours
-437 days
+12830 days
Posts Archive
राजस्थान 4th Grade चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 :- RSSB हाइकोर्ट के फैसले के खिलाफ करेगा अपील , जीरो कट ऑफ का मामला
राजस्थान 4th Grade चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 :- RSSB हाइकोर्ट के फैसले के खिलाफ करेगा अपील , जीरो कट ऑफ का मामला

🔴 आज की करंट अफेयर्स
+4
🔴 आज की करंट अफेयर्स

कभी-कभी जिंदगी उन लोगों की कड़ी परीक्षा लेती है जिनमें क्षमताएं अधिक होती हैं !! ✍🏻 अशोक सर

🔘प्रमुख गतिविधियां- ✔️ कुओं, बावड़ियों, तालाबों और पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई व जीर्णोद्धार। ✔️.ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा कलश यात्राएं तथा प्रभात फेरियों के माध्यम से जन जागरूकता। ✔️आमजन को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा एक 'वंदे गंगा क्विज' भी ऑनलाइन लाइव की गई है। ✔️ शहरों के ऐतिहासिक तालाबों और झीलों के घाटों की विशेष सफाई। ✔️ नदियों और नहरों के कैचमेंट एरिया (आवाक मार्ग) से अतिक्रमण और प्लास्टिक कचरा हटाना।

🔴 वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 शुभारंभ तिथि: 25 मई 2026 (गंगा दशमी / गंगा दशहरा के पावन अवसर पर)। अभियान की अवधि: 25
🔴 वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 शुभारंभ तिथि: 25 मई 2026 (गंगा दशमी / गंगा दशहरा के पावन अवसर पर)। अभियान की अवधि: 25 मई से 5 जून 2026 तक राज्य स्तरीय मुख्य शुभारंभ स्थल:- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टोंक जिले के प्रसिद्ध बीसलपुर बांध से किया। उद्देश्य: मानसून के आगमन से पहले वर्षा जल संग्रहण (कैच द रेन) को बढ़ावा देना, जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना और व्यापक स्तर पर पौधारोपण करना है। अभियान का नोडल विभाग - जल संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग (संयुक्त) ✔️ मुख्यमंत्री ने बीसलपुर बांध पहुंचकर विधिवत जल पूजन किया और प्रदेशवासियों को जल संचयन तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया। ✔️ उन्होंने बीसलपुर बांध की डिजिटल मॉनिटरिंग करने वाली स्काडा (SCADA) प्रणाली का निरीक्षण किया। ✔️ उन्होंने ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण भी किया। ✔️इसके बाद मुख्यमंत्री भरतपुर के बयाना क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक बंध बरेठा बांध पर जल पूजन व हवन संपन्न किया। ✔️ मुख्यमंत्री गंगा दशमी के अवसर पर वे भरतपुर के ऐतिहासिक गंगा मंदिर की महाआरती कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

🔴 राजस्थान कृषि विभाग और वाधवानी एआई के मध्य समझौता (MoU) तिथि - 25 मई 2026 को स्थान - पंत कृषि भवन ,जयपुर में उद्देश्य- आर्
🔴 राजस्थान कृषि विभाग और वाधवानी एआई के मध्य समझौता (MoU) तिथि - 25 मई 2026 को स्थान - पंत कृषि भवन ,जयपुर में उद्देश्य- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मॉडल्स के माध्यम से राजस्थान के किसानों को मौसम, कीटों और फसलों से जुड़ी सटीक सलाह देकर सशक्त बनाना है। 📑 समझौते की मुख्य बातें निःशुल्क तकनीकी सहयोग: 'वाधवानी एआई' आगामी 3 वर्षों के लिए राज्य सरकार का फ्री टेक्नोलॉजी पार्टनर (तकनीकी भागीदार) बनकर कार्य करेगा। इससे राजस्थान के राजकोष पर कोई भी वित्तीय भार नहीं आएगा।

आज आज और शादी फंक्शन में रहूंगा । कल से क्लास आपकी कंटिन्यू ले लूंगा ॥

अमेरिकी विदेश मंत्री जयपुर दौरे पर...। *रूबियो जिस आमेर फोर्ट में गए, उसकी खास बातें:* - *इतिहास*: 1727 में जयपुर बसने से पहल
अमेरिकी विदेश मंत्री जयपुर दौरे पर...। *रूबियो जिस आमेर फोर्ट में गए, उसकी खास बातें:* - *इतिहास*: 1727 में जयपुर बसने से पहले कछवाहा राजवंश की राजधानी आमेर ही थी। - *निर्माण*: 1592 में अकबर के नवरत्नों में से एक राजा मानसिंह ने बनवाया। बाद के राजाओं ने भी इसमें निर्माण करवाए। - *शैली*: राजपूत-मुगल शैली में बना ये किला UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। *फोर्ट की 2 बड़ी खासियत जो फोटो में हैं:* 1. *शीश महल* दीवारों पर विदेशी शीशों से बना एक कमरा है, जिसमें रोशनी की एक किरण से पूरा कमरा जगमगा उठता है। इसे दीवान-ए-खास भी कहा जाता है। 2. *गणेश पोल* आमेर महल में एंट्री करते ही समागमर के बालिश खंभों से बना दीवान-ए-आम है। इसके ठीक सामने गणेश पोल है, जो अपनी शानदार पेंटिंग के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है।

25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा 🔥🌞 आखिर क्यों पड़ती है इस समय इतनी भयानक गर्मी? ☀️🥵 📍 सूर्य की सीधी किरणों के कारण तापमान म
+7
25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा 🔥🌞 आखिर क्यों पड़ती है इस समय इतनी भयानक गर्मी? ☀️🥵 📍 सूर्य की सीधी किरणों के कारण तापमान में लगातार वृद्धि होती है 🌡 अगले 9 दिनों तक भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है 😰 🚨 सावधान रहें, पानी ज्यादा पिएं और धूप से बचें 💧🧢 #nautapa #currentaffair #rpscpreparation #gkbyashokmeena #raithanclasses

5वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता 🥊 ◾आयोजन: इंदिरा गांधी स्टेडियम, अलवर।🏟️ ◾आयोजक: अलवर जिला बॉक्सिंग संघ। ◾
5वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता 🥊आयोजन: इंदिरा गांधी स्टेडियम, अलवर।🏟️ ◾आयोजक: अलवर जिला बॉक्सिंग संघ। ◾प्रतियोगिता के परिणाम (टीम) 🏆 👉बालिका वर्ग: विजेता – अलवर, उपविजेता – कोटा। 👉बालक वर्ग: विजेता – भरतपुर, उपविजेता – अलवर। ◾व्यक्तिगत पुरस्कार (बालक एवं बालिका) 🎖️ 👉 बेस्ट बॉक्सर: यश कुमार (भरतपुर) 🥊 एवं आरिका सिंह (कोटा)। 👉 बेस्ट चैलेंजर: वीर मृत्युंजय (जयपुर) 🥊 एवं प्रियांशी (हनुमानगढ़)। 👉 बेस्ट प्रॉमिसिंग: युवराज कुमावत (अलवर) 🥊 एवं तस्लीमा (अलवर)।

🔴 राज्यसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित ✔️ चुनाव आयोग ने राज्य सभा (Council of States) के द्विवार्षिक चुनाव (Biennial Elections) के लिए कार्यक्रम घोषित किया है। 10 राज्यों से चुने गए राज्य सभा के 24 सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई, 2026 में समाप्त हो रहा है। इनमें राजस्थान से चुने गए राज्य सभा के 3 सदस्य श्री नीरज डांगी, श्री राजेन्द्र गहलोत व श्री रवनीत सिंह का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है।

🔴 जनगणना संचालन 2026 के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान में जयपुर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले द्वारा अब तक 3.25 लाख से अधिक स्वगणना दर्ज की गई हैं, जो राज्य की कुल स्वगणना उपलब्धि का लगभग 22 प्रतिशत है।
Topic _4

photo content

🔴 राजस्थान विधानसभा के प्रतीक चिन्ह का विमोचन ✔️ राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने (अमृत महोत्सव) के ऐतिहासिक अवसर पर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 18 मई 2026 को विधानसभा के नए आधिकारिक प्रतीक चिन्ह (Logo) का विमोचन किया और परिसर के 13 द्वारों का नया नामकरण किया। 🔘नए प्रतीक चिन्ह (Logo) की विशेषताएं ✔️ नया लोगो राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों और गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। ✔️ इस पर 'राष्ट्राय धर्मनिष्ठा विधायिका' अंकित है, जो जनसेवा और संवैधानिक मर्यादा का संदेश देता है। ✔️ प्रतीक चिन्ह में अंकित गोडावण पक्षी राजस्थान की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक अस्मिता का प्रतिनिधित्व करता है,जबकि खेजड़ी का वृक्ष त्याग, धैर्य और लोकमंगल की परंपरा का संदेश देता है। वहीं ऊँट और गोडावण मरुधरा की सहनशीलता, संघर्ष और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा का प्रतीक है। 🔘नामकरण किए गए 13 विभाग द्वार ✔️नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने और गौरव की अनुभूति कराने के लिए विधानसभा भवन के द्वारों के नाम बदले गए हैं। इन 13 द्वारों के नाम इस प्रकार हैं:
1.कर्तव्य द्वार, 2.शौर्य द्वार, 3.शक्ति द्वार, 4.सुशासन द्वार, 5.संकल्प द्वार, 6.बृज द्वार, 7.शेखावटी द्वार, 8.वागड द्वार, 9.मेवाड़ द्वार, 10.मारवाड़ द्वार 11.हाड़ौती द्वार, 12.मेरवाड़ा द्वार, 13.ढूंढाड़ द्वार
नोट - इस विशेष प्रतीक चिन्ह को शेर सिंह ने डिजाइन (अभिकल्पित) किया है, जिन्हें इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया।

🔴 कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने जारी किए कुलगुरु नियुक्ति आदेश ✔️ राजस्थान के राज्यपाल और कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से प्रदेश के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए कुलगुरुओं (कुलपतियों) की नियुक्ति के आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। 🎓 नए कुलगुरुओं की नियुक्तियां- 1⃣ मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर: प्रो. कैलाश डागा को नया कुलगुरु नियुक्त किया गया है। 2⃣ महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर: प्रो. मदन सिंह राठौड़ को नया कुलगुरु नियुक्त किया गया है। ⏳ कार्यकाल और सेवा शर्तें- ✔️ समय अवधि: यह नियुक्ति कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष के लिए प्रभावी होगी। ✔️ आयु सीमा: कुलगुरु अधिकतम 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक ही इस पद पर रह सकते हैं (दोनों शर्तों में से जो भी पहले पूर्ण हो)।

🔴 जोधपुर का 568वां स्थापना दिवस आयोजन तिथि: 12 मई 2026 समारोह स्थल: मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर, जोधपुर मुख्य अतिथि: जयपुर ग्रामीण के सांसद राव राजेंद्र सिंह शाहपुरा समारोह की अध्यक्षता: जोधपुर के पूर्व महाराजा गजसिंह ने की। 🏆 प्रमुख पुरस्कार और सम्मान (मारवाड़ रत्न सम्मान 2026) ✔️स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 19 प्रतिभाओं को मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से 'मारवाड़ रत्न सम्मान' से नवाजा गया- मारवाड़ वीर शिरोमणि सम्मान: इस वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान 1962 के भारत-चीन युद्ध के परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद मेजर शैतान सिंह भाटी को (मरणोपरांत) दिया गया। 📚 विमोचित की गई प्रमुख पुस्तकें ✔️इस मुख्य समारोह में मारवाड़ के इतिहास पर आधारित तीन प्रमुख पुस्तकों का लोकार्पण (विमोचन) किया गया: ✍🏻 डॉ. महेन्द्रसिंह तंवर द्वारा लिखित व रिड़मलोत समाज विकास एवं कल्याण ट्रस्ट मारवाड़ द्वारा प्रकाशित रिडमलोत राठौड़ों का गौरवशाली इतिहास ✍🏻मेजर चन्द्रकान्तसिंह द्वारा लिखित पुस्तक मिरेकल एट हाईफा-दी मास्टर एण्ड दी महाराजास ✍🏻प्रो. एल.एन. हर्ष द्वारा लिखित पुस्तक ए रॉयल ट्री ऑफ मारवाड़ स्टेट प्रोसोपिस जुलिफ्लोरा हिस्टोरिकल इण्टरोडक्शन, इकॉलोजी, मैनेजमेण्ट एण्ड यूटीलाईजेशन्स का लोकार्पण किया जाएगा। 🏛️ जोधपुर का ऐतिहासिक बैकग्राउंड (Static GK) संस्थापक: राठौड़ वंश के प्रतापी शासक राव जोधा जी। स्थापना वर्ष: 12 मई 1459 (जेठ सुदी ग्यारस, विक्रम संवत 1516)। मेहरानगढ़ दुर्ग: राव जोधा ने चिड़ियाटूक पहाड़ी पर मेहरानगढ़ किले (मयूरध्वज गढ़) की नींव रखी थी। लोक मान्यताओं के अनुसार, इस दुर्ग की नींव करणी माता के हाथों से रखवाई गई थी। प्राचीन राजधानी: जोधपुर से पहले मारवाड़ की प्राचीन राजधानी मंडोर हुआ करती थी।