Drishti Tutorial Pvt Ltd
Open in Telegram
🎯 SSC | Railway | BPSC | Bank 🔥 Daily MCQ | Notes | Current Affairs 💯 100% Exam-Oriented Content 📲 Free PDF & Test Series 📍 Muzaffarpur | Drishti Tutorial Pvt. Ltd. 📞 947245630 / 9835638576
Show more1 414
Subscribers
-124 hours
-77 days
-2830 days
Posts Archive
✨ WE ARE HIRING! ✨
ENGLISH TEACHER
(Bank & SSC)
Join Drishti Tutorial Pvt. Ltd.
Muzaffarpur
✔ Strong command over Bank & SSC English
✔ Professional & respectful work culture
✔ Growth opportunity
✔ Attractive salary
📞 Call Now: 9934640635
💬 WhatsApp: 9472445630
दृष्टि की परंपरा ::::: एक प्रेरक कहानी
दृष्टि ट्यूटोरियल प्राइवेट लिमिटेड की परंपराएँ हमें केवल पढ़ना नहीं सिखातीं, बल्कि आगे बढ़ने का विश्वास भी देती हैं।
आज हम आप सभी को उसी परंपरा से रूबरू करा रहे हैं, जो वर्षों से हमारे संस्थान का हिस्सा रही है। सरस्वती पूजा के अवसर पर यजमान के रूप में वही विद्यार्थी या पूर्व विद्यार्थी बैठते हैं, जिन्होंने अपने सपने को सच किया हो यानी सरकारी सेवा में चयन पाया हो। यह हमारे वर्तमान छात्रों के लिए एक सरल लेकिन मजबूत संदेश होता है। मेहनत का फल जरूर मिलता है।
जिस वर्ष यजमान के रूप में बैठने वाले की संख्या अधिक हो जाती है, तो सबको समान अवसर देने के लिए लॉटरी सिस्टम से चयन किया जाता है, ताकि हर सफलता को बराबर सम्मान मिल सके।
इसी परंपरा की कड़ी में इस वर्ष यजमान के रूप में हमारे बीच हैं ।
विकास कुमार,
पिता :: श्री देवराज महतो
ग्राम:: बुद्धिमानपुर(बुढानपुर)
पोस्ट :: काजिमहमदपुर
थाना :: देवरिया,
जिला। :: मुज़फ्फरपुर
वर्तमान में विकास कुमार रेलवे, चेन्नई में कार्यरत हैं।
हमें खुशी है कि विकास कुमार खास तौर पर चेन्नई से यहाँ आए हैं, ताकि उस परंपरा का हिस्सा बन सकें, जहां से कभी उसके सफर की शुरुआत हुई थी।
" यही दृष्टि की पहचान है ,जहाँ एक सफलता, दूसरों के लिए आगे बढ़ने की वजह बन जाती है "
Note: लाल धोती में विकास कुमार।
प्रिय विद्यार्थियों,
आप सभी को सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह अवसर केवल पूजा का नहीं, आत्मचिंतन और स्मरण का भी समय है।
दृष्टि ट्यूटोरियल मेरे लिए केवल एक शिक्षण संस्था नहीं है।यह उन असंख्य प्रयासों, विश्वासों और सपनों का समुच्चय है, जो एक साधारण शुरुआत से आगे बढ़े।
चार चटाइयों पर बैठकर पढ़ाई शुरू हुई थी।उस समय पोस्टर भी विद्यार्थी स्वयं लगाते थे।साधन सीमित थे, लेकिन संकल्प स्पष्ट था।आज देश के अलग–अलग हिस्सों में दृष्टि के पूर्ववर्ती विद्यार्थी सरकारी सेवा, निजी क्षेत्र और स्वरोजगार के माध्यम से अपने जीवन और अपने परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं।इसके पीछे कई ऐसी कहानियाँ हैं जिनमें अभाव भी रहा, संघर्ष भी रहा,लेकिन पढ़ाई और लक्ष्य कभी नहीं छूटा।कई बार जीवन में सही दिशा, सही वातावरण और भरोसेमंद साथ मिल जाए,तो वही भविष्य की मजबूत नींव बन जाता है।दृष्टि ने हमेशा यही प्रयास किया है कि हर विद्यार्थी कोपढ़ाई के साथ वह भरोसा भी मिले, जिससे वह अपनी क्षमता पहचान सके।
━━━━━━━━━━━━━━━━
🌼 दृष्टि पूर्ववर्ती छात्र सम्मान समारोह 🌼
━━━━━━━━━━━━━━━━
📅 दिनांक: सरस्वती पूजा के दिन
🕔 समय: सायं 5:00 बजे से 8:00 बजे तक
📍 स्थान: दृष्टि ट्यूटोरियल परिसर
🏅 सम्मान (तीनों का स्तर समान)
🟡 दृष्टि सिद्धि सम्मान
सरकारी सेवा में चयनित पूर्ववर्ती विद्यार्थियों के लिए
🟢 दृष्टि कर्म सम्मान
निजी क्षेत्र में कार्यरत पूर्ववर्ती विद्यार्थियों के लिए
🔵 दृष्टि उद्यम सम्मान
स्वरोजगार / व्यवसाय करने वाले पूर्ववर्ती विद्यार्थियों के लिए
🎁 प्रत्येक सम्मान में चुनरी एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा युक्त मोमेंटो प्रदान किया जाएगा।
यह सम्मान उपलब्धि के साथ-साथ संघर्ष, अनुशासन और निरंतरता का प्रतीक होगा।
यदि आप कभी दृष्टि ट्यूटोरियल के विद्यार्थी रहे हैं, तो यह आयोजन आपके लिए है।
यदि आपके संपर्क में कोई पूर्ववर्ती विद्यार्थी हो, जिस तक यह सूचना नहीं पहुँची हो, तो यह संदेश उसे अवश्य पहुँचाएँ।
इस सरस्वती पूजा पर आप सभी से मिलने की प्रतीक्षा रहेगी।
सादर,
राजीव रंजन
संस्थापक
दृष्टि ट्यूटोरियल परिवार
━━━━━━━━━━━━━━━━
📌 नोट (उपस्थिति सूचना आवश्यक)
━━━━━━━━━━━━━━━━
दृष्टि के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों की संख्या बहुत अधिक है और बहुत से विद्यार्थी इन तीनों श्रेणियों में आते हैं।
कार्यक्रम की व्यवस्था और मोमेंटो की तैयारी समय पर हो सके, इसके लिए कृपया अपनी उपस्थिति की सूचना
📲 9934640635 पर WhatsApp/SMS करके अवश्य दे दें।
Available now! Telegram Research 2025 — the year's key insights 
