Study अड्डा 🥀
Open in Telegram
छू ले आसमां जमीन की तलाश ना कर जी ले ज़िन्दगी खुशी की तलाश ना कर तकदीर बदल जाएगी खुद ही मेरे दोस्त मुस्कुराना सीख ले वजह की तलाश ना कर
Show more1 065
Subscribers
No data24 hours
-17 days
-1230 days
Posts Archive
1 065
🔰🔰महत्वपूर्ण ऑपरेशन
👉ऑपरेशन अमृत:– केरल सरकार द्वारा एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग को कम करने के लिए।
👉ऑपरेशन अजय:— भारत सरकार द्वारा इजराइल हमास युद्ध के दौरान इजरायल से भारतीयों को वापस लाने के लिए।
👉ऑपरेशन चक्र-2: –इसके तहत सीबीआई द्वारा साइबर अपराध माफिया को खत्म करने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमानी की गई।
👉ऑपरेशन आयरन स्वॉईस :–इजरायल ने हमास के खिलाफ जारी लड़ाई का कोड नाम दिया
👉✨ऑपरेशन सजग :–भारतीय तट रक्षक बल द्वारा तटीय सुरक्षा को बढ़ाने वाले सभी हितकारकों को शामिल करने के लिए।
👉⚡️ऑपरेशन त्रिनेत्र-2:–सुरक्षा बलों (सेना और पुलिस) ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में छिपे आतंकियों को देर करने हेतु।
◾ऑपरेशन करुणा :—राष्ट्रीय जाँच एजेंसी द्वारा संगठित अपराध और आंतकवाद को समाप्त करने के लिए।
▫️ऑपरेशन कावेरी :–भारत सरकार द्वारा युद्धग्रस्त सूडान में फँसे भारतीयों को वापस लाने के लिए।
◾ऑपरेशन मर्यादा: –उत्तराखंड पुलिस द्वारा, राज्य में तीर्थ स्थलों एवं पर्यटक स्थलों में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से।
▫️ऑपरेशन सद्भावना : –भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर में ग्रामीण क्षेत्रों और LOC के पास के क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए।
◾ऑपरेशन अलर्ट–सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए।
▫️ऑपरेशन ऑक्टोपस : –NIA एवं ED द्वारा पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (19) के विरूद्ध देश में हिंसा फैलाने एवं टेरर फंडिंग के लिए छापामारी।
◾ऑपरेशन दोस्त–भारत सरकार द्वारा भूकंप प्रभावित तुर्की और सीरिया के मदद के लिए वायुसेना का C17 ग्लोबमास्टर विमान लगाया गया।
⚡️👉ऑपरेशन गरूड़:–सीबीआई ने इग नेटवर्क को खत्म करने के लिए।
👉🔆ऑपरेशन मेघचक्र :–सीबीआई ने चाइल्ड प्रोनोग्राफी सर्कुलेट करने वाले लोगों का पता लगाने के लिए।
👉ऑपरेशन नार्कोस: –रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए।
👉ऑपरेशन मिशन अमानत:–भारतीय रेल द्वारा यात्रियों के खोए हुए सामान के ट्रैकिंग हेतु।
👉ऑपरेशन गंगा :–भारत सरकार द्वारा युद्धग्रस्त यूक्रेन में फँसे भारतीय नागरिकों और छात्रों के भारत लाने के लिए।
👉ऑपरेशन ओलिविया: –भारतीय तटरक्षक द्वारा ओडिशा के ओलिव रिडले कछुओं को बचाने के लिए।
👉ऑपरेशन सतर्क:–रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेनों में अवैध तम्बाकू और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए।
👉ऑपरेशन देवी शक्ति –विदेश मंत्रालय द्वारा तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान में फँसे भारतीयों को निकालने के लिए।
👉ऑपरेशन उपलब्ध:–रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे टिकट कालाबाजारी पर अंकुश लगाने तथा लोगों को टिकट उपलब्ध कराने हेतु।
👉ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम: –समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा सियाचीन ग्लेशियर पर दिव्यांग लोगों को ट्रैकिंग के लिए एक अभियान।
👉ऑपरेशन आहट (AAHT) –रेलवे सुरक्षा बल द्वारा महिलाओं तथा बच्चों को तस्करों से बचाने के लिए।
👉ऑपरेशन सर्द हवा :–सीमा सुरक्षा बल द्वारा राजस्थान के पश्चिमी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घने कुहासे में घुसपैठ की घटनाओं को रोकने के लिए।
👉ऑपरेशन परिवर्तन :–अध्र प्रदेश सरकार द्वारा भांग की खेती एवं आपूर्ति को समाप्त करने हेतु।
👉ऑपरेशन ग्रीन: –केन्द्र द्वारा टमाटर, प्याज तथा आलू के अतिरिक्त जल्द नष्ट होने वाले 22 और कृषि उत्पादों को शामिल करने हेतु।
👉ऑपरेशन समुद्रसेतु –नौसेना द्वारा कोविड-19 के दौरान मालदीव में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए।
👉ऑपरेशन समुद्रसेतु -|| —नौसेना द्वारा ऑक्सीजन कटेनरों की तीव्र गति से शिपमेंट हेतु।
👉ऑपरेशन नमस्ते:– भारतीय सेना द्वारा खुद को कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त रखने के लिए।
👉ऑपरेशन बंदर :–बालाकोट स्ट्राइक का कोड।
👉ऑपरेशन सुदर्शन :–बीएसएफ द्वारा पंजाब एवं जम्मू में पाकिस्तानी सीमा पर घुसपैठ रोधी उपायों को पुख्ता बनाने के लिए।
1 065
राम राम सभी को 🙏❣️
अब तो डेट आ गई न जो इतने दिन से परेशान थे सब.... चलो अब बढ़िया से पढ़ाई करो मस्त से जो जो टॉपिक बचे हो उनको अच्छे से कवर कर लो मॉक लगाओ उस मॉक का एनालिसिस करो और जिन subtopic में दिक्कत हो उनको पढ़ लो अच्छे से ताकि एग्जाम में गलतियां ना हो और कोशिश करो की ऑनलाइन मॉक के साथ अपनी ओएमआर शीट 10,12 निकलवा लो उसपर भी साथ साथ गोला भरते जाओ इससे तुम्हारा टाइम मैनेजमेंट हो जायेगा।
चलो मिलते है फिर किसी दिन आप सबसे ऑल द बेस्ट सबको❤️👍
अच्छे से तैयारी करो सब❤️
🙏❣️
आपका भाई मनीष शिवहरे😊
1 065
'राष्ट्र प्रथम' की भावना से ओतप्रोत, अपने अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम के बल पर कारगिल के दुर्गम रणक्षेत्र में विजय का शंखनाद कर समस्त राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाले मातृभूमि के वीर सपूतों को 'कारगिल विजय दिवस' की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोटि-कोटि नमन। आपके अविस्मरणीय बलिदानों को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा।!! जय हिन्द !! 🇮🇳
1 065
🔰⚜️सिपाही भर्ती परीक्षा अगले माह🔰⚜️
23,24,25 ,30 व 31 अगस्त को दो-दो पालियों में होगी ऑफलाइन परीक्षा
🔰⚜️परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त होगी बस यात्रा
1 065
जब तक मेरे पास किताबें हैं,❤️
जब तक मुझे पूरा यकीन है🔥
कि जिंदगी अपना रुख बदलेगी 🙏
शुभ रात्रि मित्रों 😴 पढ़ते रहिये मस्त रहिये
1 065
सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे पावरफुल पासपोर्ट है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 82वें स्थान पर है, जिससे भारतीयों को 58 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति मिलती है। शीर्ष पासपोर्ट रैंकिंग • इस लिस्ट में पहला स्थान सिंगापुर के पासपोर्ट को मिला है, जिस पर 195 देशों में वीजा फ्री एंटी है। • दूसरे स्थान पर जापान के साथ फ्रांस, इटली, जर्मनी और स्पेन है जहां के पासपोर्ट से 192 देशों में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है। • 191 देशों में फ्री वीजा एंट्री के साथ ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्समबर्ग, नीदरलैंड, साउथ कोरिया और स्वीडन तीसरे स्थान पर रहे। ये रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डाटा के आधार पर जारी की गई है। • ब्रिटेन, बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नार्वे और स्विट्जरलैंड चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया छठे और अमेरिका आठवें स्थान पर है।
1 065
गेमी तूफान 2024, फिलीपींस 1. प्रभाव और स्थान: राजधानी मनीला 2. ताक़त: यह अत्यंत शक्तिशाली तूफान था, जिसकी हवा की गति 250 किमी/घंटा तक पहुंच गई थी। 3. क्षति: तूफान से भारी बारिश, बाढ़, और भूस्खलन हुआ, जिससे मकान, सड़कें, और पुलों को व्यापक क्षति पहुंची। 4. मृत्यु: इस तूफान से बहुत से लोगों की मृत्यु हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए। 5. बिजली और संचार: तूफान ने बिजली और संचार सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। 6. सहायता और बचाव: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राहत दलों ने तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य शुरू किए। 7. लागत: इस तूफान से फिलीपींस को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ और पुनर्निर्माण कार्यों में समय लगेगा। 8. तैयारी और चेतावनी: सरकार ने समय पर चेतावनी जारी की और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया, जिससे नुकसान को कुछ हद तक कम किया जा सका। 9. प्राकृतिक आपदा प्रबंधन: इस तूफान ने देश की प्राकृतिक आपदा प्रबंधन प्रणाली की मजबूती और सुधार की आवश्यकता को उजागर किया।
