RPSC RAS Study Material By Manish Rai
Open in Telegram
Rajasthan Administrative Services (RAS) Preparation Channel 📚 Pre + Mains Complete Study Material 📰 Daily Current Affairs (Rajasthan + India) 📝 Practice Questions & Mock Tests 📌 Strategy, Notes & Exam Updates Guided by Manish Rai Serious Aspirants O
Show more2 375
Subscribers
No data24 hours
-27 days
+1230 days
Posts Archive
🚨 RAS 2026: क्या अब केवल Prelims की तैयारी पर्याप्त है? 🚨
RAS 2026 की तैयारी कर रहें अभ्यर्थियों के सामने सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि तैयारी की शुरुआत कैसे की जाए। 🤔 वर्षों से अधिकांश विद्यार्थी पहले Prelims पर पूरा ध्यान देते रहे हैं और Mains की तैयारी बाद में शुरू करते रहे हैं। लेकिन क्या बदलते परीक्षा पैटर्न में यह रणनीति अब भी उतनी ही प्रभावी है?
📚 यदि हम सिलेबस का विश्लेषण करें तो स्पष्ट दिखाई देता है कि राजस्थान इतिहास, कला एवम् संस्कृति, भारतीय इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे विषय Prelims और Mains दोनों में समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। यानी जो विषय आज आप Prelims के लिए पढ़ रहे हैं, वही विषय कुछ महीनों बाद Mains में विश्लेषणात्मक रूप में पूछे जाएंगे।
🎯 मान लीजिए आप “जलवायु परिवर्तन” पढ़ रहे हैं। Prelims में इससे तथ्यात्मक प्रश्न पूछे जा सकते हैं, जबकि Mains में इसके सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय प्रभावों पर विस्तृत उत्तर लिखना पड़ सकता है। यदि आपने केवल तथ्य याद किए हैं तो शायद Prelims निकल जाए, लेकिन Mains में कठिनाई आएगी। वहीं यदि आपने विषय को समझकर पढ़ा है, नोट्स बनाए हैं और उसके विभिन्न आयामों को जोड़ा है तो वही तैयारी दोनों परीक्षाओं में उपयोगी सिद्ध होगी।
⚠️ आज भी कई अभ्यर्थी पुराने तरीके से तैयारी करते हैं—पहले केवल Prelims पर ध्यान, फिर Pre निकालने के बाद Mains की तैयारी। यह तरीका कुछ हद तक काम कर सकता है, लेकिन सिलेबस और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में यह जोखिम भरा भी हो सकता है।
❌ पुराना रास्ता:
केवल Prelims को लक्ष्य बनाकर तैयारी करना, तथ्यों को याद करना, MCQs पर फोकस करना और Mains की तैयारी को बाद के लिए छोड़ देना।
✅ सही रास्ता:
शुरुआत से ही Pre + Mains Integrated Approach अपनाना।
🔹 अवधारणाओं (Concepts) को गहराई से समझना।
🔹 सरकारी योजनाओं को विषयों के साथ एकीकृत करना।
🔹 समसामयिक घटनाओं को सिलेबस से जोड़कर पढ़ना।
🔹 50, 100, 150 और 250 शब्दों की विभिन्न शब्द-सीमाओं में उत्तर लिखने का नियमित अभ्यास करना।
🚀 ऐसी तैयारी न केवल Prelims में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती है, बल्कि Mains के लिए भी मजबूत आधार तैयार करती है।
✍️ एक और महत्वपूर्ण प्रश्न है कि क्या Answer Writing की शुरुआत Prelims के बाद करनी चाहिए?
अधिकांश सफल अभ्यर्थियों का अनुभव बताता है कि उत्तर लेखन कोई ऐसी कला नहीं है जिसे 2-3 महीनों में पूरी तरह विकसित किया जा सके। इसके लिए निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है। यदि विद्यार्थी शुरुआत से ही छोटे-छोटे उत्तर लिखने लगें, तो उनकी विश्लेषण क्षमता, भाषा और प्रस्तुतीकरण स्वतः बेहतर होता जाता है।
📝 इसके साथ ही Notes बनाने की रणनीति भी बदलनी होगी। अब ऐसे Notes बनाने की आवश्यकता है जो एक तरफ Prelims के लिए Quick Revision का काम करें और दूसरी तरफ Mains के लिए उदाहरण, डेटा, योजनाएँ और विश्लेषण उपलब्ध कराएँ।
📢 इसलिए RAS 2026 के अभ्यर्थियों के सामने आज सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है—
✅ क्या Common Subjects को शुरुआत से Pre + Mains Integrated Approach के साथ पढ़ना चाहिए?
✅ क्या Notes केवल Facts आधारित होने चाहिए या उनमें Analysis भी शामिल होना चाहिए?
✅ क्या Answer Writing की शुरुआत अभी से करनी चाहिए?
✅ क्या केवल Prelims पर केंद्रित तैयारी भविष्य में समय का नुकसान कर सकती है?
🎯 RAS 2026 का नया सिलेबस एक स्पष्ट संदेश देता है—
“जो विद्यार्थी Common Subjects को Conceptual, Analytical और Integrated तरीके से पढ़ेंगे, वे Prelims और Mains दोनों में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।”
💬 अब आपकी क्या राय है?
👉 क्या RAS 2026 में सफलता का रास्ता “Only Prelims Strategy” है या “Integrated Pre + Mains Preparation”?
अपना विचार कमेंट में अवश्य साझा करें। 👇
🔥 RAS-2024 TOPPER TALK – LIVE 🔥
🏆 Rank 2 – Virendra Charan के साथ
✨ उनकी सफलता पर विशेष चर्चा
💡 जानिए उनकी तैयारी की रणनीति, अनुभव और सफलता के मूल मंत्र
💥 ये session आपको देगा सही direction और preparation की clear समझ
⏰ आज शाम 4:30 बजे
📺 Join Live:
👉 https://www.youtube.com/watch?v=uCO7GJjJv8k
⚡ जो aspirants serious हैं, उनके लिए ये session बेहद खास है
Available now! Telegram Research 2025 — the year's key insights 
