en
Feedback
MPPSC Only™

MPPSC Only™

Open in Telegram

Valuable information for mppsc exam preparation.

Show more
1 617
Subscribers
No data24 hours
No data7 days
-230 days
Posts Archive
राष्ट्रीय जागरण 21-12-2024.pdf

दिल्ली जागरण ®2012.pdf

photo content
+3

राष्ट्रीय जागरण 19 दिसंबर 2024.pdf

एक देश एक चुनाव के लिए संसद में पेश विधेयक पर विचार करने के लिए संसद की संयुक्त कमेटी(जेपीसी) का गठन किया गया, जिनमें 31 सांस
एक देश एक चुनाव के लिए संसद में पेश विधेयक पर विचार करने के लिए संसद की संयुक्त कमेटी(जेपीसी) का गठन किया गया, जिनमें 31 सांसद शामिल हो सकते हैं, जो विधेयक की समीक्षा करेंगे। 31 सदस्यों में से 21 सदस्य लोकसभा से होंगे, जिनमें भाजपा के 10, कांग्रेस के 3, सपा, द्रमुक, टीएमसी, तदपा, एनसीपी शरद, शिवसेना शिंदे, जनसेना और आरएलडी के एक-एक सदस्य को जगह दी गई। समिति में शामिल लोकसभा सांसद- – पीपी चौधरी(जेपीसी के अध्यक्ष होंगे) – सीएम रमेश – बांसुरी स्वराज – पुरुषोत्तम भाई रुपाला – अनुराग सिंह ठाकुर – विष्णु दयाल राम – भर्तृहरि महताब – डॉ. संबित पात्रा – अनिल बलूनी – विष्णु दत्त शर्मा – प्रियंका गांधी वाड्रा – मनीष तिवारी – सुखदेव भगत – धर्मेन्द्र यादव – कल्याण बनर्जी – टी.एम. सेल्वगणपति – जी एम हरीश बालयोगी – सुप्रिया सुले – डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे – चंदन चौहान – बालाशोवरी वल्लभनेनी गठन के बाद 90 दिनों के भीतर समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने के लिए लोकसभा में दो संविधान संशोधन विधेयक पेश किए थे। कानून मंत्री ने विधेयक जेपीसी को भेजने की घोषणा की थी।

रास्ट्रीय जागरण .pdf

photo content

राष्ट्रीय_दैनिक_जागरण°_17_12_2024.pdf

photo content

Exam_Calendar_2025_Dated_16_12_2024.pdf

photo content

दिल्ली जागरण १६ दिसम्बर.pdf

photo content

photo content

राष्ट्रीय जागरण 14 दिसंबर 2024.pdf

Mp's New tiger reserves 8th- Dr.Vishnu wakankar Tiger reserves (Ratapani)Raisen -sehore 9th- Madhav tiger reserves Shivpuri

70_वी_BPSC_13_दिसम्बर_2024_ओरिजिनल_पेपर.pdf

एक देश एक चुनाव...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ करने से संबंधित विधेयकों को मंजूरी दी गई। स्थानीय निकाय के चुनाव को अभी अलग रखा है कैबिनेट ने एक संविधान संशोधन और तीन अन्य विधेयकों को मंजूरी दी है, स्थानीय निकाय चुनाव इसलिए अलग रखा गया है, ताकि 50% राज्यों से अनुमोदन की बाध्यता ना हो। तीन और संशोधनों का मसौदा मंजूर हुआ है, जिसमें पांडिचेरी, दिल्ली और जम्मू कश्मीर विधानसभा का कार्यकाल बदलने का प्रावधान है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने इस साल मार्च में आम चुनाव से ठीक पहले अपनी रिपोर्ट सरकार को दे दी थी। समिति ने लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव चरणबद्ध तरीके से 100 दिन में करने का सुझाव दिया था। 🔰केंद्रीय कैबिनेट में किन विधेयक को मंजूरी दी है- पहला संविधान संशोधन बिल अनुच्छेद 82 (ए) से जुड़ा है, जो लोकसभा के कार्यकाल से जुड़ा है। अनुच्छेद 172 (खंड 3,4,5) में भी संशोधन होगा। यह विधानसभा का कार्यकाल तय करता है। पुडुचेरी व जम्मू कश्मीर विधानसभा के कार्यकाल  से जुड़े बिल भी मंजूर। 🔰इस संशोधन में क्या होगा ? अनुच्छेद 82ए में संशोधन के बाद राष्ट्रपति लोकसभा की पहली बैठक की अधिसूचना जारी करेगी। इस अपॉइंटेड डेट को 5 साल के टर्म की शुरुआत माना जाएगा। इसके बाद जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे उनका कार्यकाल लोकसभा के फुल टर्म के साथ समाप्त माना जाएगा। 🔰चुनाव कब और कैसे होगा - निर्वाचन आयोग निर्धारित तिथि के बाद कार्यकाल पूरा होने पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराएगा। सभी राज्यों में चुनाव होगा, परन्तु यदि किसी राज्य में चुनाव नहीं हो सकते तो निर्वाचन आयोग राष्ट्रपति को चुनाव बाद में करने की सिफारिश करेगा, पर विधानसभा का कार्यकाल लोकसभा के साथ पूरा हो जाएगा। 🔰परिणाम त्रिशंकु हुए तो- इस स्थिति से निपटने के लिए संविधान में अलग से संशोधन करना होगा, इसके तहत सदन के कार्यकाल में कटौती या मध्यावधि चुनाव की व्यवस्था करनी होगी। 🔰बिल पास करवाने के लिए कितना बहुमत चाहिए- मत विभाजन के दौरान मौजूद सदस्यों का दो- तिहाई(2/3) समर्थन चाहिए। बिल दोनों सदनों से पास होने के बाद राष्ट्रपति को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। लोकसभा के सभी 543 सदस्य अगर वोटिंग के वक्त मौजूद रहे, तो बिल पास करने के लिए दो तिहाई यानी 362 का समर्थन जरूरी है। राज्यसभा के सभी सदस्य  237 सांसद वोटिंग के दौरान मौजूद रहे तो बिल पास करने के लिए 158 का वोट जरूरी हैं । 🔰1967 तक होता था एक देश एक चुनाव- देश में 1952, 1957, 1962, 1967 में एक साथ चुनाव हुए थे ।1968 - 69 में कुछ राज्यों की विधानसभा समय से पहले भंग होने से यह क्रम टूट गया। ✍✍✍✍✍✍✍

DJ_Delhi_13-12-2024.pdf

🔳♟️डी गूकेश ने रचा इतिहास, बने सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन ◼️सिंगापुर में FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 14वें और अंतिम मै
🔳♟️डी गूकेश ने रचा इतिहास, बने सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन ◼️सिंगापुर में FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 14वें और अंतिम मैच में चीन के डिंग लिरेन को हराकर 18वीं विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतकर गुकेश ने इतिहास रच दिया। ◼️भारत के 18 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने चैंपियनशिप में 7.5 अंक अर्जित किए, जबकि पिछले चैंपियन डिंग को 6.5 अंक मिले। ◼️वह विश्वनाथन आनंद के बाद वैश्विक खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं ,आनंद ने अपना अंतिम किताब 2013 में जीता था