en
Feedback
N.M.PG. College Hanumangarh✌️

N.M.PG. College Hanumangarh✌️

Open in Telegram

✅आपणो भटनेर आपणो N M PG कॉलेज💯 ✅नेहरू मेमोरियल PG कॉलेज के ☎️ छात्र किसी प्रकार की समस्या समाधान हेतु व्हाट्सएप मैसेज करें- 9782318880 Ritesh 7976684705 Keval Kakar ✅new update & information 💥 एक बार ग्रुप के लिंक को अपने साथियों मे जरूर शेयर करे।

Show more
2 142
Subscribers
+324 hours
+97 days
+2130 days
Posts Archive
💫सेमेस्टर परीक्षा जून 2026 के कारण स्नात्तक कक्षायें 1 सितम्बर से नियमित रूप से समय सारिणी अनुसार संचालित होंगी।

B.A.,B.SC. व B.Com सेमेस्टर प्रथम के नवप्रवेशित विद्यार्थी जो NSS में प्रवेश के इच्छुक हैं वे निम्न फाॅर्म को भरकर(10 वीं की अंकतालिका व आधार कार्ड की छायाप्रति सहित)कक्ष संख्या-25(हिंदी विभाग) में डाॅ.राज कुमार, सहायक आचार्य-हिंदी, (मोबाइल नं-9982278871)को जमा करवा सकते हैं। फाॅर्म काॅलेज से भी ले सकते हैं।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप' हेतु आवेदन जागरूकता सूचना। महाविद्यालय की सभी प्रथम वर्ष में प्रवेशित छात्राओं को सूचित किया जाता है कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन (Azim Premji Foundation) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक (UG) या डिप्लोमा प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं हेतु ₹30,000 प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पहले चरण के ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक अजीम प्रेमजी फाउंडेशन पोर्टल पर किए जा सकेंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु आर्थिक रूप से कमजोर एवं पिछड़ा वर्ग से आने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता देना है। आवेदन शुल्क:- निःशुल्क (कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है)। पात्रता मानदंड : केवल छात्राएं:- यह छात्रवृत्ति केवल बालिका / महिला विद्यार्थियों के लिए है। स्कूली शिक्षा:- छात्रा ने कक्षा 10वीं और 12वीं, दोनों नियमित छात्र/छात्रा के रूप में किसी सरकारी स्कूल से उत्तीर्ण की हो। महाविद्यालय प्रवेश:- छात्रा ने मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान (सरकारी या निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय) के किसी भी स्नातक (UG) डिग्री या डिप्लोमा कोर्स (2 से 5 वर्ष की अवधि) के वर्तमान सत्र के स्नातक सेमेस्टर प्रथम में नियमित प्रवेश लिया हो। महत्वपूर्ण तिथियां : प्रथम चरण आवेदन प्रारंभ: 10 अगस्त 2026 आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026 आवश्यक दस्तावेज़ : नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो आधार कार्ड (आगे का भाग)बैंक खाता विवरण / पासबुक के प्रथम पृष्ठ की प्रतिकक्षा 10वीं और 12वीं की अंक सूची । कॉलेज का बोनाफाइड सर्टिफिकेट या फीस रसीद (प्रवेश का प्रमाण)

जिन विद्यार्थियों ने बिना लेट फीस के परीक्षा आवेदन भरा है वे फार्म भरने की दिनांक से 5 दिवस तक अपना परीक्षा आवेदन महाविद्यालय में जमा करवा देंवे लेट होने पर या जमा नहीं करवाने से होने वाली परेशानी से बचें। अन्यथा परीक्षार्थी को स्वयं विश्वविद्यालय में परीक्षा आवेदन जमा करवाना होगा। जिन परीक्षार्थियों के गत सेमेस्टर के रिजल्ट किसी कारण से रूके हैं जैसे RW/Ex or RW/En वे तुरंत गत सेमेस्टर परीक्षा आवेदन की प्रति एवं रिजल्ट की प्रति लेकर महाविद्यालय प्राचार्य कक्ष में सम्पर्क करें।

🎉 *🎉🎓 जिन्होंने इस वर्ष किसी भी कॉलेज में रेग्युलर एडमिशन लिया है उनके लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति हेतु डॉक्यूमेंट लिस्ट तैयार रखें 🎓 ✨* ✅ 📩 ✍️*योग्यता:-12th 60% के साथ पास* 👨 sso id pw 👨 आय प्रमाण पत्र 1 पेज 👨10th,12th मार्कशीट 👨 मूल निवास प्रमाण पत्र 👨जाति/ews प्रमाण पत्र 👨 बैंक पासबुक 👨 जन आधार कार्ड 👨 मोबाइल न.मेल आईडी 👨जन आधार कार्ड:- *जन आधार कार्ड में बैंक पासबुक जुड़ी होनी अनिवार्य डेटा 10th मार्कशीट के अनुसार होना चाहिए*

📢 सूचना 📢 सभी विद्यार्थियों (सेमेस्टर – 1st, 3rd, 5th) को सूचित किया जाता है कि समाजशास्त्र विषय के असाइनमेंट तथा यूनिवर्सिटी द्वारा जारी सूची में हस्ताक्षर दिनांक 16 से 19 तक किए जाएंगे। अतः आप सभी निर्धारित तिथियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। ⚠️ महत्वपूर्ण: असाइनमेंट जमा न करने अथवा हस्ताक्षर न करने की स्थिति में आपको अनुपस्थित माना जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होगी।

📢 सूचना 📢 सभी विद्यार्थियों (सेमेस्टर – 1st, 3rd, 5th) को सूचित किया जाता है कि समाजशास्त्र विषय के असाइनमेंट तथा यूनिवर्सिटी द्वारा जारी सूची में हस्ताक्षर दिनांक 16 से 19 तक किए जाएंगे। अतः आप सभी निर्धारित तिथियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। ⚠️ महत्वपूर्ण: असाइनमेंट जमा न करने अथवा हस्ताक्षर न करने की स्थिति में आपको अनुपस्थित माना जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होंगी

18 मार्च 2026 को बीएससी सेमेस्टर फर्स्ट के जिन नॉन कॉलेजिएट विद्यार्थियों का बॉटनी प्रैक्टिकल दोपहर 1:00 बजे होना था अब उनका समय परिवर्तित कर सुबह 8:30 बजे कर दिया गया है दिनांक 18 मार्च 2026 ही रहेगी।