en
Feedback
CDP Notes Baal Vikas Shiksha Manovigyan शिक्षा मनोविज्ञान और बाल विकास CTET UPTET SUPERTET Child Psychology And Development

CDP Notes Baal Vikas Shiksha Manovigyan शिक्षा मनोविज्ञान और बाल विकास CTET UPTET SUPERTET Child Psychology And Development

Open in Telegram

✅ CDP Notes ☑️ Shiksha Manovigyan PDF ✅ Previous Year Question Paper ✅ शिक्षा मनोविज्ञान और बाल विकास

Show more

📈 Analytical overview of Telegram channel CDP Notes Baal Vikas Shiksha Manovigyan शिक्षा मनोविज्ञान और बाल विकास CTET UPTET SUPERTET Child Psychology And Development

Channel CDP Notes Baal Vikas Shiksha Manovigyan शिक्षा मनोविज्ञान और बाल विकास CTET UPTET SUPERTET Child Psychology And Development (@cdp_notes) in the Hindi language segment is an active participant. Currently, the community unites 15 479 subscribers, ranking 12 996 in the Education category and 27 068 in the India region.

📊 Audience metrics and dynamics

Since its creation on невідомо, the project has demonstrated rapid growth, gathering an audience of 15 479 subscribers.

According to the latest data from 08 July, 2026, the channel demonstrates stable activity. Although there has been a change in the number of participants by -82 over the last 30 days and by 6 over the last 24 hours, overall reach remains high.

  • Verification status: Not verified
  • Engagement rate (ER): The average audience engagement rate is 6.25%. Within the first 24 hours after publication, content typically collects 2.06% reactions from the total number of subscribers.
  • Post reach: On average, each post receives 967 views. Within the first day, a publication typically gains 319 views.
  • Reactions and interaction: The audience actively supports content: the average number of reactions per post is 0.
  • Thematic interests: Content is focused on key topics such as notes, exam......joi, विकास, सिद्धान्त, बालक.

📝 Description and content policy

The author describes the resource as a platform for expressing subjective opinions:
✅ CDP Notes ☑️ Shiksha Manovigyan PDF ✅ Previous Year Question Paper ✅ शिक्षा मनोविज्ञान और बाल विकास

Thanks to the high frequency of updates (latest data received on 09 July, 2026), the channel maintains relevance and a high level of publication reach. Analytics show that the audience actively interacts with content, making it an important point of influence in the Education category.

15 479
Subscribers
+624 hours
-457 days
-8230 days
Posts Archive
शिक्षा में किंडरगार्टन विधि का जन्मदाता कौन थे?
Anonymous voting

छोटे बच्चों को अभिभावक स्कूल क्यों भेजते हैं?
Anonymous voting

CDP Previous Year Question ------------------------------------------ 1. शिक्षक को अपनी विषय -वस्तु में निरन्तर नये ज्ञान का समावेश क्यों करते रहना चाहिए ? A. छात्रों को नवीनतम ज्ञान दे सकें। B. छात्र कक्षा में शांत रह सकें। C. छात्र शिक्षक की योग्यता का लोहा मानें D. अध्यापक का ज्ञान बढ़ सके। Ans ➺ A 2. बच्चों का मूल्यांकन किसके द्वारा होना चाहिए ? A. बोर्ड परीक्षा द्वारा B. सतत एवं व्यापक द्वारा C. लिखित एवं मौखिक द्वारा D. गृह परीक्षा द्वारा Ans ➺ B 3. यदि विद्यालय की किसी सभा में अचानक आपको किसी विषय पर भाषण देने के लिए कहा जाये, तो आप क्या करेंगे ? A. विनम्रतापूर्वक हाथ जोड़ लेंगे। B. बोलने के लिए तुरंत तैयार हो जायेंगे। C. तैयारी के लिये कुछ समय मांगेंगे। D. स्वयं न बोलकर दूसरों को बोलने के लिये प्रेरित करेंगे। Ans ➺ B 4. अवधारणाओं का विकास मुख्य रूप से किसका हिस्सा है ? A. बौद्धिक विकास B. शारीरिक विकास C. सामाजिक विकास D. संवेगात्मक विकास Ans ➺ A 5. एक सफल शिक्षक के लिए सीखने के सिद्धांतों की जानकारी आवश्यक है, क्योंकि इससे क्या सहायता मिलती है ? A. इससे अनुशासन बनाए रखने में सहायता मिलती हैं। B. इससे पाठ्यवस्तु को रोचक बनाने में सहायता मिलती है। C. इससे पाठ्य-वस्तु को सरल बनाने में सहायता मिलती है। D. इससे समय की बचत होती हैं। Ans ➺ C 6. मानव विकास किन दोनों के योगदान का परिणाम है ? A. अभिभावक एवं अध्यापक का B. सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारकों का C. वंशानुक्रम एवं वातावरण का D. इनमें से कोई नही Ans ➺ C 7. आपकी राय में केवल शिक्षक ही समाज और देश में जागृति ला सकते हैं, क्यों ? A. वह सदैव पठन-पाठन करता है। B. वह छात्रों और समाज को दिशा देते हैं। C. उसका नैतिक आदर्श ऊंचा होता है। D. वह नवीन खोज करता है। Ans ➺ B 8. जिन पियाजे के अनुसार, निम्न में से कौन-सी अवस्था है जिसमें बच्चा अमूर्त संकल्पनाओं के विषय में तार्किक चिंतन करना आरंभ करता है ? A. मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था (07-11 वर्ष) B. औपचारिक-संक्रियात्मक अवस्था (11 वर्ष एवं ऊपर) C. संवेदी-प्रेरक अवस्था (जन्म से 02 वर्ष) D. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था (02-07 वर्ष) Ans ➺ B 9. विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है, यह विचार निम्न में से किससे संबंधित है ? A. एकीकरण का सिद्धांत B. अन्त:क्रिया का सिद्धांत C. अन्त:संबंध का सिद्धांत D. निरन्तरता का सिद्धान्त Ans ➺ D 10. "विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है" यह विचार निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ? A. अंतः संबंध का सिद्धांत B. निरंतरता का सिद्धांत C. एकीकरण का सिद्धांत D. अंतःक्रिया का सिद्धांत Ans ➺ B 11. राशि अकसर घर में ज्यादा बात नहीं करती, लेकिन विद्यालय में वह काफी बात करती है, यह क्या दर्शाता है कि _ ? A. राशि को अपना घर बिल्कुल पसंद नहीं है। B. उसके विचारों को विद्यालय में मान्यता मिलती है। C. विद्यालय हर समय बच्चों को खूब बात करने का अवसर देता है। D. शिक्षकों की यह मांग होती है कि बच्चे विद्यालय में खूब बात करें। Ans ➺ B 12. निम्नलिखित में से कौन-सा शिक्षार्थियों में सृजनात्मकता का पोषण करता है ? A. अच्छी शिक्षा के व्यवहारिक मूल्यों के लिए विद्यार्थियों का शिक्षण B. प्रत्येक शिक्षार्थी के अंतर्जात प्रतिभाओं का पोषण करना एवं प्रश्न करने के अवसर उपलब्ध कराना C. विद्यालयी जीवन के प्रारंभ में उपलब्धि के लक्ष्यों पर बल देना D. परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए विद्यार्थियों की कोचिंग करना Ans ➺ B 13. निचली कक्षाओं में शिक्षण की खेल पद्धति मूल रूप से किस पर आधारित है ? A. विकास एवं वृद्धि के मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों पर B. शिक्षण के समाज शास्त्रीय सिद्धान्तों पर C. शारीरिक शिक्षा कार्यक्रमों के सिद्धान्त पर D. शिक्षण पद्धतियों के सिद्धांतों पर Ans ➺ A 14. इनमें से किस अवस्था में बच्चे अपने समवयस्क समूह के सक्रिय सदस्य हो जाते हैं ? A. किशोरावस्था B. प्रौढ़ावस्था C. पूर्व बाल्यावस्था D. बाल्यावस्था Ans ➺ A 15. शैशवावस्था में शिक्षा का आयोजन निम्न में से किस प्रकार से किया जाना चाहिए ? A. उचित वातावरण द्वारा B. उचित व्यवहार द्वारा C. जिज्ञासा एवं संतुष्टि द्वारा D. उपर्युक्त सभी Ans ➺ D 16. निम्नलिखित में से कौन पियाजे के अनुसार बौद्धिक विकास का निर्धारक तत्व नहीं है ? A. सामाजिक संचरण B. अनुभव C. संतुलीकरण D. इनमें से कोई नहीं Ans ➺ A 17. जन्म के समय शिशु का भार कितना होता है ? A. 6 से 8 पौंड B. 10 से 15 पौंड C. 3 से 6 पौंड D. 8 से 12 पौंड Ans ➺ A

CDP Previous Year Question ------------------------------------------ 1. किशोरावस्था की प्रमुख विशेषता निम्न में से कौन - सी नहीं है ? A. संवेगों का आधिक्य B. संग्रह की प्रवृत्ति C. कल्पना की बहुलता D. समायोजन का अभाव Ans ➺ B 2. बालकों के प्रति व्यवहार के संदर्भ में आपका क्या विचार है ? A. बालकों को यह अनुभव कराना चाहिए कि वे हमसे छोटे हैं। B. बालकों से पर्याप्त दूरी बनाए रखना चाहिए। C. बालकों को यथोचित प्यार एवं सम्मान प्रदान करते हुए उनके साथ घुल-मिलकर बातें करनी चाहिए। D. बालकों को डांट-फटकार करके नियंत्रण में रखना चाहिए, नहीं तो ये सिर पर सवार हो जाते हैं। Ans ➺ C 3. बालक का समाजीकरण निम्‍नलिखित में से किस तकनीकी से निर्धारित होता है ? A. साक्षात्कार तकनीक B. समाजमिति तकनीक C. निरीक्षण तकनीक D. जीवनवृत अध्ययन तकनीक Ans ➺ B 4. अध्यापक निम्न में से किस प्रकार से एक मुक्त चर है ? A. छात्रों के व्यवहार को परिवर्तित करने के लिए अध्यापक के व्यवहार को परिवर्तित किया जाता B. कक्षा में अध्यापक के व्यवहार को अलग करके अध्ययन किया जा सकता है। C. अध्यापक के व्यवहार का मान किया जा सकता है। D. उपर्युक्त सभी Ans ➺ A 5. बालक बालिकाएं अपने जीवन में किसी अन्य को आदर्श के रूप में स्वीकार करते हैं तो वह किस अवस्था में है ? A. किशोरावस्था में B. बाल्‍यावस्‍था में C. शैशवावस्था में D. सभी में Ans ➺ A 6. छात्रों में श्रम के महत्व के विकास हेतु क्या करना चाहिए ? A. शिक्षक को स्वयं श्रम करना चाहिए B. श्रम के महत्व पर भाषण देना चाहिए C. छात्रों को समय-समय पर श्रम करने का अवसर देना चाहिए D. छात्रों को श्रमजीवी लोगों के उदाहरण देने चाहिए Ans ➺ D 7. सृजनशील बालकों का लक्षण कैसा होता है ? A. समस्या के प्रति सजगता का अभाव B. गतिशील चिंतन का अभाव C. जिज्ञासा D. अनमनीयता Ans ➺ C 8. कक्षा-शिक्षण में दृश्य-श्रव्य सामग्री का प्रयोग कब करना चाहिए ? A. शिक्षण-सोपान की वस्तु के अनुकूल किया जाना चाहिए। B. केवल पाठ के आरंभ में किया जाना चाहिए। C. तभी करना चाहिए, जब बच्चों में उसके प्रति उत्सुकता हो। D. उसके प्रभाव का मूल्यांकन कर लेने के बाद करना चाहिए। Ans ➺ A 9. बालक के विकास में क्या महत्व है ? A. वंशक्रम का B. वातावरण का C. वंशक्रम एवं वातावरण D. भोजन का Ans ➺ C 10. सिद्धांत के रूप में रचनावाद किस पर बल देती है ? A. सूचनाओं को याद करने और पुनः: स्मरण द्वारा जांच करने पर बल देता है। B. शिक्षक की प्रभुत्वशाली भूमिका पर बल देता है। C. अनुकरण की भूमिका पर केन्द्रित है। D. दुनिया के बारे में अपना दृष्टिकोण निर्माण करने में शिक्षा की भूमिका पर बल देता है। Ans ➺ D 11. जन्म के समय बालक का भार कितना होता है ? A. 6-8 पौंड B. 10-11 पौंड C. 2 पौंड D. 3 पौंड Ans ➺ A 12. एक बालक पहले अपने सिर और भुजाओं की गति पर नियंत्रण करना सीखता है और उसके बाद होगा यह उदाहरण वृद्धि एवं विकास के निम्न में से किस सिद्धान्त पर आधारित है ? A. परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त B. विकास की दिशा का सिद्धान्त C. एकीकरण का सिद्धांत D. निरन्तरता का सिद्धान्त Ans ➺ B 13. जीवन का सबसे कठिन काल कौन - सी अवस्था है ? A. बाल्‍यावस्‍था B. शैशवावस्था C. गर्भावस्था D. किशोरावस्था Ans ➺D 14. नयी पाठ्यचर्या के अनुसार शुरू के सालों में किस कक्षा तक भाषा और गणित में अधिगम की कठिनाइयों को पहचानने और उपचारी काम को संबोधित करने की जरूरत है ? A. तीन B. चार C. पांच D. सात Ans ➺ B 15. शैशवावस्था में किस ग्रंथि के प्रभाव के कारण बालक अपने पिता के प्रति श्रद्धा का भाव रखते हैं ? A. इलेक्‍ट्रा B. आडीपस C. टेस्‍टेस्‍टेरोन D. प्रोजेस्ट्रॉन Ans ➺ A 16. एक अच्छे शिक्षक के शिक्षण विधियों का ज्ञान अवश्य होना चाहिए, क्योंकि इससे क्या प्रभावित होता ? A. शिक्षण अधिक प्रभावशाली हो जाता है। B. शिक्षण कार्य जल्दी संपन्न किया जा सकता है। C. शिक्षण कार्य आसानी से किया जा सकता है। D. शिक्षक का आत्मविश्वास मिलता है। Ans ➺ A 17. विकास के संबंध में निम्न में से कौन - सा कथन सही है ? A. विकास कुछ समय बाद रुक जाता है। B. विकास वृद्धि सूचक होता है। C. विकास सम्पूर्ण पक्षों में होने वाला परिवर्तन है। D. विकास का संबंध बाह्य परिवर्तन से है। Ans ➺ C 18. कक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए सर्वाधिक प्रभावशाली उपाय निम्न में से कौन - सा है ? A. अनुशासनहीनता करने वाले छात्रों को कक्षा से निकाल देना चाहिए। B. शिक्षण कार्य रोचक हो तो अनुशासनहीनता स्वतः: समाप्त हो जाती है। C. अनुशासनहीनता करने वाले छात्रों के अभिभावकों को सूचित करना चाहिए। D. अनुशासनहीन छात्रों को विशेष सुविधाएं प्रदान करके उन्हें प्रसन्न रखना चाहिए। Ans ➺ B

यह वह शक्ति है, जिसके द्वारा व्यक्ति अपने संबंध में जानता है कि वह क्या है तथा दूसरे व्यक्ति उसके बारे में क्या सोचते हैं-इस शक्ति का नाम क्या है ?
Anonymous voting

CDP Previous Year Question 1. बाल विकास की दृष्टिकोण से निम्न में से कौन सी युक्ति सबसे महत्वपूर्ण है ? A. भोजन एवं पोषण B. वंशानुक्रम व वातावरण C. प्रेम एवं देखभाल D. वंशानुक्रम एवं शिक्षा Ans ➺ B 2. बच्चे की बुद्धि लब्धि 90 से 110 के मध्य है तो वह कैसा बुद्धि का होगा ? A. सामान्‍य बुद्धि B. प्रखर बुद्धि C. उत्‍कृष्‍ट बुद्धि D. प्रतिभाशाली Ans ➺ A 3. जब सोचने की प्रक्रिया किसी भाषा द्वारा प्रभावित होती हैं, तो इस स्थिति को क्या कहा जाता है ? A. संस्कृति प्रभावित कहते हैं B. भाषा निर्धारित C. संज्ञानात्मक पक्ष D. सामाजिक भाषाई उद्धृत Ans ➺ B 4. बच्चे के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम निम्न में से कितने वर्ष के बच्चे के लिए लागू है ? A. 6-14 वर्ष B. 7-13 वर्ष C. 5-11 वर्ष D. 6-12 वर्ष Ans ➺ A 5. अपने शिष्य के संवेगात्मक विकास के लिए किसी अध्यापक को निम्न में से क्या करना चाहिए ? A. वह माता पिता का स्थान हड़पने की कोशिश न करें B. अपने शिष्य के प्रति प्रेम तथा स्नेह विकसित करें. C. वह अपने शिष्य की शरारतों के प्रति भी प्रेम का रवैया अपनाएं D. अपने कुछ चुनिन्दा शिष्यों के प्रति पक्षपातपूर्ण व्यवहार करें. Ans ➺ B 6. एक बच्चे की बृद्धि और विकास के अध्ययन के लिए सर्वाधिक अच्‍छी विधि कौन सी है ? A. मनोविश्लेषण विधि B. तुलनात्मक विधि C. विकासीय विधि D. सांख्यिकी विधि Ans ➺ C 7. कोहलबर्ग के अनुसार सही और गलत के बारे में निर्णय लेने के लिए शामिल चिंतन प्रक्रिया को क्या कहा जाता है ? A. सहयोग की नैतिकता B. नैतिक तर्कणा C. नैतिक यथार्थवाद D. नैतिक दुविधा Ans ➺ B 8. गार्डनर ने सात बुद्धि का अधिमान निर्धारित किया, निम्न में से कौन सा नही है ? A. स्थान संबंधी बुद्धि B. भावात्‍मक बुद्धि C. अंतर्वैयक्तिक बुद्धि D. भाषात्‍मक बुद्धि Ans ➺ B 9. इनमें से कौन सी मूल प्रवृत्ति बच्चों को सीखने के लिए सबसे ज्यादा अभिप्रेरित करता है ? A. आत्मरक्षा B. जिज्ञासा C. पुत्रेष्णा D. पलायन Ans ➺ B 10. यदि एक बच्चे की मानसिक आयु 5 वर्ष तथा वास्तविक आयु 4 वर्ष है तो उस बच्चे की बुद्धि लब्धि क्या होगी ? A. 125 B. 80 C. 120 D. 100 Ans ➺ A

CDP Previous Year Questions 1. बालकेन्द्रित शिक्षाशास्त्र का क्या अर्थ है ? Ans ➺ बच्चों को अभिव्यक्ति और उनकी सक्रिय भागीदार को महत्व देना 2. मानव बुद्धि एवं विकास की समक्ष शिक्षक को किसके योग्य बनाती है ? Ans ➺ विविध शिक्षार्थियों के शिक्षण के बारे में स्पष्टता 3. सीखने का वह मॉडल जो बच्चों की सृजनात्मकता को उत्प्रेरित करता है क्या कहलाता है ? Ans ➺ रचनावादी मॉडल 4. प्राथमिक स्तर पर एक शिक्षक में निम्न में से किसे सबसे महत्वपूर्ण विशेषता मानना चाहिए ? Ans ➺ धैर्य और दृढ़ता 5. आपकी कक्षा में एक बच्चा रोज आपको परेशान करने के लिए अप्रासंगिक प्रश्न पूछता है। आप क्या करेंगे ? Ans ➺ उससे बातचीत करेंगे 6. ‘खेल शिक्षण विधि’ के प्रतिपादक कौन हैं ? Ans ➺ फ्रोबेल 7. शिक्षक को किसका ज्ञान होना चाहिए ? Ans ➺ अध्यापन विषय एवं बाल - मनोविज्ञान का 8. प्राथमिक कक्षा के बालकों के लिए शिक्षण की उपयुक्त विधि क्या है ? Ans ➺ खेल विधि 9. डॉल्टन शिक्षण विधि का विकास किसने किया ? Ans ➺ मिस हेलन पार्कहर्स्ट 10. आधुनिक शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में शिक्षक की भूमिका कैसी होती है ? Ans ➺ सीखने हेतु एक अच्छे सुलभकर्ता की 11. रॉस ने संवेग को कितने प्रकार में बॉटा है ? Ans ➺ 3 12. नैतिक विकास का सिद्धान्‍त किसने दिया ? Ans ➺ कोहलवर्ग ने 13. गोलमैन निम्न में से किससे सम्बन्धित हैं ? Ans ➺ संवेगात्मक बुद्धि 14. शिशु के प्रति सहानुभूति एवं प्यार - दुलार से किस संवेग की उत्पति होती है ? Ans ➺ अनुराग 15. कार्य को आरम्भ करने, जारी रखने और नियमित करने की प्रक्रिया क्या होती है ? Ans ➺ प्रेरणा 16. ध्यान को केन्द्रित करने की आन्तरिक दशा क्या है ? Ans ➺ रूचि 17. किसी उद्दीपन के निरन्तर दिए जाने से व्यवहार में होने वाला अस्थायी परिवर्तन क्या कहलाता है ? Ans ➺ अभिप्रेरणा 18. कॉलसनिक के अनुसार संकल्पना का पुनर्गठन क्या है ? Ans ➺ चिन्तन 19. नवीन ज्ञान की प्राप्ति कैसे होती है ? Ans ➺ अनुभव द्वारा नवीन अर्थ ढूंढने के द्वारा 20. प्राचीनकाल में मनोविज्ञान का क्‍या अ‍र्थ था ? Ans ➺ आत्‍मा का विज्ञान 21. " हेन्ज की दुविधा " की कहानी किसके सिद्धांत पर आधारित है ? Ans ➺ कोल्हबर्ग के सिद्धांत पर 22. मचान सिद्धांत किससे सम्बंधित है ? Ans ➺ सीखने में वयस्कों से सहायता प्राप्त करना 23. कौन - सी एक समावेशी शिक्षा की एक विशेषता है ? Ans ➺ कक्षा में विभिन्नता का सम्मान करना 24. एक बालक का बौद्धिक विकास किससे सम्बंधित है ? Ans ➺ अनुकूलन और समझौता से 25. " विचार न केवल भाषा का निर्धारण करता है बल्कि इससे पहले भी आता है ", यह विचार किसने दिया था ? Ans ➺ वाइगोत्स्की 26. व्याकरण-शिक्षण की वह पद्धति अपेक्षाकृत अधिक उचित है, जिसमें क्या होता है ? Ans ➺ बच्चे उदाहरणों से नियमों की ओर जाते हैं। 27. बच्चों में भाषा प्रयोग की दक्षता विकसित करने के लिए किसकी आवश्यक है ? Ans ➺ उन्हें सुनने और बोलने की पूरी आजादी हो 28. मोना अकसर लिखते समय शब्दों के अक्षरों को छोड़ देती है, जैसे ‘पढ़ती’ को ‘पती’, ‘अभिनव’ को ‘अनव’ लिखना। इसका सबसे उपयुक्त कारण क्या हो सकता है ? Ans ➺ उसके विचारों में स्पष्टता न हो 29. अपनी कक्षा में समावेशी माहौल का निर्माण करने के लिए आप किस बात को सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण मानते हैं ? Ans ➺ विभिन्न प्रकार के दृश्य-श्रव्य संसाधनों का आवश्यकतानुसार उचित प्रयोग 30. उच्च प्राथमिक स्तर पर हिन्दी भाषा शिक्षण का एक सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण उद्देश्य क्या है ? Ans ➺ बच्चों में समझ के साथ पढ़ने और लिखने की क्षमता का विकास करना

किस मनोवैज्ञानिक के अनुसार सभी बालक जन्म के समय समान होते हैं?
Anonymous voting

अभिक्रमायोजित अधिगम का प्रत्यय किसने दिया था?
Anonymous voting

CDP Previous Year Questions 1. परिपक्वता का सम्बन्ध किससे है ? Ans ➺ विकास 2. तनाव और क्रोध की अवस्था क्या है ? Ans ➺ किशोरावस्था 3. शैशवकाल की अवधी क्या होती है ? Ans ➺ जन्म से 2 वर्ष तक 4. भाषा सिखाने का सही क्रम क्या है ? Ans ➺ श्रवण करना, बोलना, पढ़ना, लिखना 5. मानव जाती में विकास कब तक होता है ? Ans ➺ जीवनपर्यंत 6. बालकों को लिखना सिखाने से पहले क्या आवश्यक है ? Ans ➺ लेखन सम्बन्धी जिज्ञासा उत्पन्न करना 7. बाल मनोविज्ञान का केंद्र बिंदु क्या है ? Ans ➺ बालक 8. भाषा के विकास के लिए प्रारंभिक बचपन काल कैसा होता है ? Ans ➺ अतिसंवेदनशील 9. शैशवावस्था की मुख्य विशेषता क्या नहीं है ? Ans ➺ चिन्तन प्रक्रिया 10. प्रोजेक्ट विधि के जन्मदाता कौन हैं ? Ans ➺ किल पैट्रिक 11. बालक की प्रथम पाठशाला क्या होता है ? Ans ➺ परिवार 12. बालकों में सौन्दर्यभूमि विकसित करने का आधारभूत साधन क्या है ? Ans ➺ प्रकृति अवलोकन 13. व्यवहारवाद की स्थापना किसने की है ? Ans ➺ वाटसन ने 14. मौखिक प्रतिवेदन किसने तैयार किया था ? Ans ➺ वाटसन ने 15. शिक्षकों को बालकों में राष्ट्रीयता के विकास हेतु क्या करना चाहिए ? Ans ➺ विद्यालय में राष्ट्रीय कार्यक्रमों को आयोजित करना चाहिए 16. बालक के सामाजिक विकास में सबसे महत्वपूर्ण कारक कौन - सा है ? Ans ➺ वातावरण 17. बालकों के विकास की किस अवस्था को सबसे कठिन काल के रूप में माना जाता है ? Ans ➺ किशोरावस्था 18. आत्म निरीक्षण प्रणाली किसने विकसित की थी ? Ans ➺ वुड 19. कार्यात्मक विचारधारा के प्रतिपादक कौन थे ? Ans ➺ जेम्स 20. छात्रों को स्कूल में गेम क्यों खेलना चाहिए ? Ans ➺ यह सहयोग और शारीरिक संतुलन विकसित करता है। 21. मस्तिष्क के बाएँ अर्द्धगोल भाग से क्या होता है ? Ans ➺ भाषात्मक विकास 22. 2 वर्ष की आयु के बच्चे की औसत शब्द शक्ति कितनी होती है ? Ans ➺ 200 से 300 शब्द 23. शिक्षण सबसे अधिक कब प्रभावी होता है ? Ans ➺ विधार्थियों को मानसिक स्तर के अनुरूप शिक्षा दी जाए। 24. प्राथमिक विद्यालयों के बालकों के लिए निम्न में किसे बेहतर मानते हैं ? Ans ➺ स्वयं के द्वारा किया गया अनुभव 25. बच्चों की रूचि बनाए रखने के लिए आप कौन - सी विधि का चयन करेंगे ? Ans ➺ बच्चों को स्वयं गतिविधि क्स्डस्ने के लिए देंगे 26. शिक्षण - अधिगम प्रक्रिया को प्रारम्भ करने से पहले एक कुशल अध्यापक को क्या करना चाहिए ? Ans ➺ अधिगम परिस्थितियाँ उत्पन्न करनी चाहिए 27. कक्षा एक और दो स्तर के बच्चे कैसे सीखते हैं ? Ans ➺ मूर्त अनुभवों से शीघ्र सीखते हैं 28. शिक्षण हेतु मानसिक उद्वेलन प्रतिमान का प्रयोग निम्न में से किसके सुधार हेतु किया जाता है ? Ans ➺ सृजनात्मकता 29. निम्न कक्षाओं में शिक्षण की खेल विधि किसपर आधारित है ? Ans ➺ विकास एवं वृद्धि के मनोवैज्ञानिक सिद्धांत पर 30. बालक किस - किस प्रकार से सीखते हैं ? Ans ➺ प्रयोग द्वारा, विवेचन द्वारा, प्रश्न पूछकर, क्रिया करके तथा चिंतन करके

संज्ञान किस बुद्धि के सिद्धांत का हिस्सा है?
Anonymous voting

निम्नलिखित में से कौन से सीखने का नियम नहीं है?
Anonymous voting