𝑴𝒊𝒅𝒏𝒊𝒈𝒉𝒕 𝑫𝒊𝒂𝒓𝒚 ✍️
Open in Telegram
𝑨 𝑫𝒊𝒂𝒓𝒚 𝒐𝒇 𝑼𝒏𝒔𝒂𝒊𝒅 𝑾𝒐𝒓𝒅𝒔. 𝑺𝒐𝒎𝒆 𝑺𝒕𝒐𝒓𝒊𝒆𝒔 𝑵𝒆𝒗𝒆𝒓 𝑬𝒏𝒅. 🌙✍️
Show moreThe country is not specifiedThe category is not specified
1 409
Subscribers
No data24 hours
+47 days
+1 07030 days
Posts Archive
1 409
1 Rᴇᴘᴏʀᴛs ᴀʀᴇ Bʟᴏᴄᴋᴇᴅ ʙʏ @teleprotectorbot
814 Cʜᴀɴɴᴇʟs ᴀʀᴇ Sᴀᴠᴇᴅ Fʀᴏᴍ Rᴇᴘᴏʀᴛs ɪɴ Lᴀsᴛ 24 Hᴏᴜʀs
1 409
🌞 Good Morning, Midnight Family! 🤍
आज Sunday है... 😴☕
जो लोग अभी भी सो रहे हैं,
उन्हें उठाने की ज़िम्मेदारी हमारी नहीं है! 😂
और जो सुबह-सुबह ऑनलाइन आ गए हैं...
बधाई हो! 🎉
आप आधिकारिक तौर पर "Weekend Barbaad Association" के सदस्य बन चुके हैं। 🤝🤣
अब उठो, मुस्कुराओ, चाय पियो ☕
और आज का दिन बिना किसी टेंशन के एन्जॉय करो। 🌿✨
🌸 Happy Sunday Everyone! 🖤
1 409
🌙 Good Night, Midnight Family! 🖤
आज का दिन यहीं खत्म करते हैं... 🤍
उम्मीद है आपका दिन अच्छा गया होगा।
और हाँ... 😌
आज GF Day था, तो जो लोग थोड़ा निराश हैं...
टेंशन मत लो! 😂
Owner खुद Single है... 🤝
इस साल नहीं तो क्या हुआ,
अगले साल शायद हमारा भी नंबर आ जाए! 😆🌹
अब फ़ोन साइड में रखिए,
अच्छी नींद लीजिए और कल Sunday है...
तो थोड़ा ज़्यादा सोने की पूरी इजाज़त है! 😴☀️
✨ Sweet Dreams & Have a Peaceful Night. 🌌🤍
— Yash 🖤
1 409
❖ 🖋️ कविता 🖤 ❖
🌘 रात की ख़ामोशी में
एक ख़याल फिर जाग जाता है...
क्यों हर अपना सा चेहरा,
वक़्त के साथ पराया हो जाता है। 🍂
जिन राहों पर कभी
सपनों का उजाला हुआ करता था,
आज उन्हीं राहों पर
बस यादों का साया रहता है। 🥀
कुछ दर्द लफ़्ज़ों में ढल नहीं पाते,
कुछ आँसू आँखों से निकल नहीं पाते...
दिल हर रोज़ ख़ुद को समझाता है,
फिर भी कुछ ज़ख़्म भर नहीं पाते। 🌑
मैंने अपनी तन्हाई से पूछा,
"आख़िर तू मेरा साथ क्यों निभाती है?"
वो मुस्कुराकर बोली,
"क्योंकि दुनिया तो बदल जाती है,
पर ख़ामोशी हमेशा साथ निभाती है।" 🕯️
अब तो दर्द भी एक कहानी बन गया है,
और अकेलापन मेरी निशानी बन गया है...
शायद कुछ लोग खोते नहीं,
बस अपनी ही दुनिया में कहीं खो जाते हैं। 🤍
— रचनाकार : Indra ✍️🖤
1 409
😁 ये जो तुम मेरी पोस्ट देखकर...
Like नहीं करते हो ना..! 👀
📖 शास्त्रों में...
इसे ही छल-कपट कहा गया है! 🤭🤣
तो जनाब...
❤️ Like करके ही आगे बढ़िए,
वरना पाप की गिनती में नाम आ जाएगा! 😂😂
🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣
— 𝑵𝒊𝒔𝒉𝒂 🖋️🖤
1 409
वो देता है दर्द बस हमी को...!
क्या समझेगा वो इन आँखों की नमी को...!!
चाहने वालों की भीड़ से घिरा है जो हर वक़्त...!
वो महसूस क्या करेगा बस एक हमारी कमी को...!!
1 409
❖ 𝐌𝐚𝐫𝐧𝐚 🖤 ❖
आदमी
मरने के बाद
कुछ नहीं सोचता। 🍂
आदमी
मरने के बाद
कुछ नहीं बोलता। 🌑
कुछ नहीं सोचने
और कुछ नहीं बोलने पर
आदमी
मर जाता है। 🥀
— ʏᴀsʜ ✍️
1 409
घर की लक्ष्मी कहकर जिसे, हर दफ़ा पूजा जाता है, पर वही लक्ष्मी जब कमाना चाहे, तो इरादा तोड़ा जाता है।
बाहर निकले तो बुरी नज़र का पहरा होता है, देर से आए तो ताने का ज़ख्म और गहरा होता है।
छत पर जाने पर भी कई सवाल उठते हैं, सोते वक़्त भी लिबास के क़ायदे तय होते हैं।
सारे काम करती है, सबका ख़याल रखती है, माँ, बहन, पत्नी, प्रेमिका—हर रूप में फ़र्ज़ निभाती है।
मगर ज़रूरत पड़ने पर वही दुत्कार दी जाती है, छोटी सी बात पर उसकी हस्ती झुका दी जाती है।
सिखाते तो हैं सब कि दुनिया पैसे से चलती है,पर वही पैसे कमाने से उसे हर बार रोकते हैं।
सही बात कहे तो 'ज़बान चलाना' कह दिया जाता है, और ग़लत को चुपचाप सहना ही 'अच्छे संस्कार' बताया जाता है।
पैदा होते ही जिसके, विवाह के ख़र्चे गिने जाते हैं, हर मोड़ पर उसके अस्तित्व के मायने छीन लिए जाते हैं।
शादी से पहले पिता के घर, शादी के बाद पति के घर—'बोझ' होने का यह ताना रहता है हमेशा उसके सर।
न इस घर में उसकी इच्छा को कभी कोई समझ पाता है, न उस घर में उसकी ख़वाहिशों का मूल्य कोई लगाता है।ज़िंदगी भर जिसकी चाहत को किसी ने जाना नहीं,
उसकी पसंद और नापसंद को कभी पहचाना नहीं।बस आख़िर में, जब साँसें थम जाती हैं,
तो उसे सजाकर उसकी चिता के साथ,
उसकी हर एक पसंद को भी जला दिया जाता है...
ᴡʀɪᴛᴇʀ×ʀᴇᴋʜᴀ
1 409
🌸 Good Morning! ☀️
नई सुबह नई उम्मीदें लेकर आई है।
मुस्कुराइए, खुश रहिए और आज का दिन बेहतरीन बनाइए। 🌿✨
1 409
🌙 Good Night, Midnight Family! 🖤
दिन भर साथ देने के लिए धन्यवाद। 🤍
अब सुकून से आराम कीजिए,
कल एक नई सुबह नई उम्मीदों के साथ आपका इंतज़ार कर रही है। ✨
Take Care • Sleep Well • Sweet Dreams 🌌💤
1 409
❖
महफ़िलें हर रोज़
उसी शोर से सजती रहीं,
हँसी के रंग
हर चेहरे पर उतरते रहे...
और मैं,
हर बार
किसी कोने में रखी
उस खाली कुर्सी की तरह रहा,
जो हर महफ़िल में होती तो है,
मगर...
किसी के इंतज़ार में ही रह जाती है।
वक़्त गुज़रता गया,
लोग
एक-दूसरे की यादों में
घर बनाते गए,
और मैं...
किसी अधूरी दास्ताँ का
वो ख़ामोश सफ़ा बन गया,
जिस पर
नज़र तो ठहरी,
मगर...
ठहरकर
किसी ने पढ़ना
ज़रूरी न समझा।
शायद...
कुछ दूरियाँ
रास्तों से नहीं,
किस्मत की स्याही से
लिखी जाती हैं।
तभी तो...
हर रोज़
उसी भीड़ से गुज़रकर भी,
मैं
किसी की याद का हिस्सा नहीं,
बस...
एक गुज़रता हुआ
चेहरा बनकर रह गया।
— Indra ✍️🖤
1 409
4 Rᴇᴘᴏʀᴛs ᴀʀᴇ Bʟᴏᴄᴋᴇᴅ ʙʏ @teleprotectorbot
520 Cʜᴀɴɴᴇʟs ᴀʀᴇ Sᴀᴠᴇᴅ Fʀᴏᴍ Rᴇᴘᴏʀᴛs ɪɴ Lᴀsᴛ 24 Hᴏᴜʀs
1 409
🌆 ❖ Evening Fun 😂 ❖
😁 "लड़का कुछ खाता-पीता नहीं है..."
ये झूठ आज भी दूसरे नंबर पर है! 🤭
क्योंकि...
🥇 पहले नंबर पर तो आज भी वही है...
"हमारी लड़की तो बिल्कुल गऊ है... गऊ!" 🐄😇
फिर शादी के बाद...
सच का ट्रेलर अपने आप रिलीज़ हो जाता है! 🤣😂
😂😂😂😂😂😂😂😂😂
हँसते रहिए, मुस्कुराते रहिए! 🌙✨
**— 𝑵𝒊𝒔𝒉𝒂 🖋️🖤
1 409
❖ 🖤 𝑲𝒉𝒘𝒂𝒉𝒊𝒔𝒉 ❖
नहीं चाहिए मुझे
मेरा "पसंदीदा शख़्स"... 🌙
अब तो बस कोई ऐसा चाहिए,
जो मुझे रोता देखकर
ख़ुद भी काँप जाए। 🤍
मैं अगर पूरी रात जागूँ... 🌌
तो वो भी मेरे साथ
बिना शिकायत जागकर रात गुज़ार दे।
मैं अगर बेचैन मिलूँ... 🥀
तो उसका भी
चैन कहीं खो जाए।
क्योंकि...
मोहब्बत वही है,
जहाँ किसी का दर्द
अपना सा महसूस होने लगे। ❤️🩹
ᵘⁿᵏⁿᵒʷⁿ ✍️
1 409
जो पाकर भी न पा सका, वो जीतकर भी हार गया, 🥀
जहाँ ज़िस्म तो मिला, पर रूह का रुख़ मोड़ गया। ✨
और एक वो जिसने खोकर भी, मोहब्बत की बाज़ी जीत ली, 💔
महबूब भले दूर रहा, पर इश्क़ अमर कर गया। 🌹
ᴡʀɪᴛᴇʀ×ʀᴇᴋʜᴀ
