ch
Feedback
SPACE IAS ACADEMY

SPACE IAS ACADEMY

前往频道在 Telegram

SPACE - SPECIAL PROGRAM FOR ADMINISTRATIVE CAREER & EDUCATION

显示更多
3 930
订阅者
无数据24 小时
+17
-330
帖子存档
Science & Technology class5.pdf8.63 MB

प्रिय विद्यार्थियों, आज Science & Technology की कक्षा प्रातः 9:30 बजे से आयोजित होगी। सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि समय पर क्लास जॉइन करें, समय: प्रातः 9:30 बजे आप सभी से कक्षा में मुलाकात होगी। Regards, SPACE IAS ACADEMY

प्रिय विद्यार्थियों आज Science & Technology की क्लास सुबह 9:30 बजे से होगी। समय पर क्लास join करें । Regards, SPACE IAS ACADEMY

Economy class-18.pdf9.80 MB

Join us at 9pm on YouTube

सत्य को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, पर पराजित नहीं किया जा सकता। झारखंड किसी दूसरे ग्रह पर नहीं है! जब केंद्र की सरकार को झुकना पड़ा,देश के दूसरे राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं और विद्यार्थियों की समस्याओं पर चर्चा हो सकती है, तो JPSC और JSSC के अभ्यर्थियों की माँग पर क्यों नहीं। झारखंड के हजारों-लाखों युवा वर्षों से मेहनत कर रहे हैं। उनके सपने, समय और भविष्य भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।झारखंड के युवा भी इसी देश के नागरिक हैं—उनके सपनों की कीमत भी उतनी ही है। JPSC-JSSC के मुद्दे पर हेमंत सोरेन सरकार कब गंभीरता से सुनेगी? कब विद्यार्थियों से संवाद होगा? और कब उन्हें यह भरोसा मिलेगा कि उनकी मेहनत के साथ न्याय होगा? युवाओं के साथ टकराव बढ़ाकर क्या झारखंड सरकार JPSC-JSSC के आंदोलन को राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाना चाहती है।अब रांची की सड़कों पर छात्रों और छात्राओं का जनसैलाब बढ़ता जा रहा है जो बता रहा है कि झारखंड के युवा अपने भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।जब युवा एकजुट होकर खड़ा होता है, तो सत्ता को भी संवाद की मेज पर आना पड़ता है। युवाओं को टकराव नहीं, न्याय चाहिए; आश्वासन नहीं, भरोसा चाहिए। #upendraanmol #Mukherjinagar #delhi #JPSC #JSSC #protest #GenZ #ranchi #RanchiNews #JharkhandNews

बीज को अपनी संभावनाओं का आभास नहीं होता है। उसे नहीं पता कि उसके भीतर एक विशाल वृक्ष बनने की क्षमता छिपी है। मनुष्य भी कुछ ऐसा ही है। वह स्वयं को अक्सर अपनी वर्तमान सीमाओं से पहचानता है, जबकि उसकी वास्तविक संभावनाएँ उससे कहीं अधिक व्यापक होती हैं। #upendraanmol #Mukherjinagar #delhi #upsc #BPSC #rpsc #JPSC #uppsc #upscexam

प्रिय विद्यार्थियों, तकनीकी समस्या (Technical Issue) के कारण आज Science & Technology की सुबह 9:30 बजे निर्धारित कक्षा आयोजित नहीं हो सकी। इस कक्षा को पुनर्निर्धारित (Rescheduled) किया जाएगा, जिसकी समय की सूचना शीघ्र ही साझा की जाएगी। आपके सहयोग और धैर्य के लिए धन्यवाद। Regards, SPACE IAS ACADEMY

IMPORTANT INFORMATION प्रिय विद्यार्थियों, आप सभी को सूचित किया जाता है कि आज से Indian Economy (भारतीय अर्थव्यवस्था) की कक्षाएँ प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होंगी। वहीं Science & Technology की कक्षाएँ प्रातः 9.30 बजे रहेंगी। अधिकांश विद्यार्थियों की माँग थी कि दोनों विषयों की कक्षाएँ सुबह के समय आयोजित की जाएँ। विद्यार्थियों की सुविधा और तैयारी को ध्यान में रखते हुए अब दोनों कक्षाएँ सुबह के समय कर दी गई हैं। 📚 Class Schedule 🕢 Indian Economy: सुबह 8 बजे 🕘 Science & Technology सुबह9.30बजे Regards, SPACE IAS ACADEMY

YouTube class - 2.pdf16.21 MB

Important Announcement Dear Students, You are invited to join our General Science Class today at 9:00 PM on YouTube. Time: 9:00 PM Join us on YouTube Regards, SPACE IAS ACADEMY

IMPORTANT INFORMATION प्रिय विद्यार्थियों, आप सभी को सूचित किया जाता है कि कल से Indian Economy (भारतीय अर्थव्यवस्था) की कक्षाएँ प्रातः 7:30 बजे से प्रारंभ होंगी। वहीं Science & Technology की कक्षाएँ पहले से ही प्रातः 9:00 बजे नियमित रूप से चल रही हैं। अधिकांश विद्यार्थियों की माँग थी कि दोनों विषयों की कक्षाएँ सुबह के समय आयोजित की जाएँ। विद्यार्थियों की सुविधा और तैयारी को ध्यान में रखते हुए अब दोनों कक्षाएँ सुबह के समय कर दी गई हैं। 📚 Class Schedule 🕢 Indian Economy: सुबह 7:30 बजे 🕘 Science & Technology: सुबह9:00 बजे Regards, SPACE IAS ACADEMY

photo content

आदरणीय प्रधानमंत्री जी, एक आम नागरिक के रूप में मैं आपसे किसी व्यक्ति, किसी दल या किसी सरकार के पक्ष अथवा विपक्ष में नहीं, बल्कि देश की व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से कुछ बातें साझा करना चाहता हूँ। मेरा मानना है कि केवल सरकार बदलने से व्यवस्था नहीं बदलती, चेहरे बदलने से सुशासन नहीं आता और कानून बना देने मात्र से जवाबदेही सुनिश्चित नहीं होती। वास्तविक परिवर्तन तब आएगा, जब हमारी व्यवस्था ऐसी बने जिसमें सत्ता में बैठे प्रत्येक व्यक्ति को यह स्पष्ट रूप से पता हो कि उसकी शक्ति के साथ उसकी जवाबदेही भी तय है। आज आवश्यकता ऐसी व्यवस्था की है जिसमें मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और प्रत्येक जिम्मेदार लोकसेवक यह महसूस करे कि वह जनता का मालिक नहीं, जनता का सेवक है।जनता को केवल पाँच वर्ष में एक बार वोट देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। लोकतंत्र में नागरिकों को यह अधिकार और प्रभावी माध्यम मिलना चाहिए कि वे प्रशासनिक लापरवाही, भ्रष्टाचार, अन्याय अथवा जनहित की उपेक्षा के विरुद्ध अपनी शिकायत दर्ज करा सकें और उसका समयबद्ध, पारदर्शी एवं अनिवार्य निवारण हो। मेरे विचार से व्यवस्था में पाँच मूल बातें अनिवार्य होनी चाहिए— 1. जवाबदेही तय हो — किस निर्णय के लिए कौन जिम्मेदार है, यह स्पष्ट हो। 2. समयबद्ध कार्रवाई हो — शिकायत वर्षों तक फाइलों में दबकर न रह जाए। 3. पारदर्शिता हो — जनता को यह जानने का अधिकार हो कि उसके लिए लिए गए निर्णय का आधार क्या है और उस पर कार्रवाई कहाँ तक पहुँची। 4. स्वतंत्र निगरानी हो — जिन संस्थाओं के विरुद्ध शिकायत हो, वही संस्था अपनी जांच की अंतिम निर्णायक न हो। 5. ईमानदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को संरक्षण मिले — जवाबदेही का अर्थ ईमानदार निर्णय लेने वालों को डराना नहीं, बल्कि गलत कार्य करने वालों को जिम्मेदार ठहराना होना चाहिए। प्रधानमंत्री जी, व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि गलत निर्णय लेने से पहले यह सोचे कि सत्ता समाप्त होने के बाद भी उसके निर्णयों का मूल्यांकन होगा और जनता उससे जवाब मांग सकती है।आज हम एक सरकार को हटाकर दूसरी सरकार ला सकते हैं, एक अधिकारी का तबादला कर सकते हैं, एक मंत्री को बदल सकते हैं; लेकिन यदि जवाबदेही की मूल व्यवस्था वही रहती है, तो कुछ समय बाद समस्याएँ फिर उसी रूप में सामने आ सकती हैं। इसलिए देश को केवल अच्छे व्यक्तियों पर निर्भर व्यवस्था नहीं, बल्कि ऐसी मजबूत संस्थागत व्यवस्था चाहिए जो अच्छे व्यक्ति को काम करने की स्वतंत्रता दे और गलत व्यक्ति को गलत करने से पहले रोक सके। यही वह स्थायी सुधार है, जो किसी एक सरकार या एक पीढ़ी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भारत की नींव बन सकता है। #upendraanmol #mukherjinagar #delhi #PMOIndia #PMO #PMNarendraModi

photo content

Sci-Tech class-4.pdf15.34 MB