UJJWAL IAS AYODHYA®™
前往频道在 Telegram
Ujjwal IAS official Telegram channel. Youtube- https://www.youtube.com/@UJJAWALIASAYODHYA App- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cbbzwd.oggulz
显示更多📈 Telegram 频道 UJJWAL IAS AYODHYA®™ 的分析概览
频道 UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) 印地语 语言赛道中的 是活跃参与者。目前社区聚集了 20 839 名订阅者,在 教育 类别中位列第 9 468,并在 印度 地区排名第 19 606 位。
📊 受众指标与增长动态
自 невідомо 创建以来,项目保持高速增长,吸引了 20 839 名订阅者。
根据 27 九月, 2026 的最新数据,频道保持稳定运转。过去 30 天订阅人数变化为 908,过去 24 小时变化为 47,整体触达仍然可观。
- 认证状态: 未认证
- 互动率 (ER): 平均受众互动率为 25.94%。内容发布后 24 小时内通常能获得 20.20% 的反应,占订阅者总量。
- 帖子覆盖: 每篇帖子平均可获得 5 405 次浏览,首日通常累积 4 210 次浏览。
- 互动与反馈: 受众积极参与,单帖平均反应数为 12。
- 主题关注点: 内容集中在 टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज 等核心主题上。
📝 描述与内容策略
作者将该频道定位为表达主观观点的平台:
“Ujjwal IAS official Telegram channel.
Youtube- https://www.youtube.com/@UJJAWALIASAYODHYA
App- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cbbzwd.oggulz”
凭借高频更新(最新数据采集于 28 九月, 2026),频道始终保持新鲜度与高覆盖。分析显示受众积极互动,使其成为 教育 类别中的关键影响点。
20 839
订阅者
+4724 小时
+3367 天
+90830 天
帖子存档
20 839
आज SUPER TET की तैयारी में एक शानदार तस्वीर देखने को मिली। 1000+ अभ्यर्थियों ने टेस्ट सीरीज में शामिल होकर अपनी तैयारी को परखा और यह संदेश दिया कि सफलता की राह पर चलने वाले अभ्यर्थी सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय-समय पर खुद को परीक्षा की कसौटी पर भी परखते हैं।
आज का यह टेस्ट केवल प्रश्नों के सही या गलत होने का आकलन नहीं था, बल्कि यह जानने का अवसर था कि हमारी तैयारी कहाँ खड़ी है, हमारी कमजोरियाँ क्या हैं और सफलता के लिए अभी कितना आगे जाना बाकी है।
प्रतियोगी परीक्षा में वही अभ्यर्थी आगे निकलता है जो अपनी गलतियों से सीखता है। हर टेस्ट एक नया अनुभव देता है, हर गलती एक नई सीख देती है और हर प्रयास हमें मंज़िल के थोड़ा और करीब लेकर जाता है।
आज 1000+ साथी इस तैयारी के अभियान में शामिल हो चुके हैं। यह संख्या बताती है कि SUPER TET को लेकर अभ्यर्थियों के बीच तैयारी का जोश कितना मजबूत है।
अब जरूरत है कि जो साथी अभी तक टेस्ट सीरीज से नहीं जुड़े हैं, वे भी आगे आएं और अपनी तैयारी को लगातार टेस्ट के माध्यम से मजबूत करें।
क्योंकि परीक्षा के दिन अचानक आत्मविश्वास नहीं आता।
आत्मविश्वास उन अनगिनत टेस्टों से बनता है, जिनमें हम अपनी गलतियों को पहचानकर उन्हें सुधारते हैं।
आज का टेस्ट एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं।
अभी और पढ़ना है, अभी और टेस्ट देने हैं, अभी और गलतियाँ सुधारनी हैं और सबसे महत्वपूर्ण—अभी हार माननी नहीं है।
1000+ अभ्यर्थी मैदान में उतर चुके हैं।
अब आपकी बारी है।
SUPER TET की तैयारी में ऐसा जुनून पैदा कीजिए कि जब वास्तविक परीक्षा का दिन आए, तो सवाल नए हों लेकिन आत्मविश्वास पुराना और मजबूत हो।
🔥 पढ़िए, टेस्ट दीजिए, अपनी कमियाँ पहचानिए और हर अगले टेस्ट में खुद को पहले से बेहतर बनाइए।
मंज़िल दूर हो सकती है, लेकिन लगातार मेहनत करने वालों के लिए असंभव नहीं।
उज्ज्वल IAS कोचिंग
तैयारी निरंतर, प्रयास लगातार, लक्ष्य सफलता।
20 839
वक्त चाहे कितना भी हमारे खिलाफ क्यों न हो, मेहनत और हौसला कभी हमारा साथ नहीं छोड़ेंगे।
20 839
+6
SUPER TET SPECIAL TEST SERIES 🔥
आज दिनांक – 13 सितम्बर 2026 को उज्ज्वल IAS संस्थान में सुपर TET के सभी बैचों की टेस्ट सीरीज प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की गई।
उज्ज्वल संस्थान के विद्यार्थियों ने एक नये जोश, जुनून और आत्मविश्वास के साथ टेस्ट सीरीज में प्रतिभाग किया।
📚 बिल्कुल परीक्षा जैसा माहौल
📝 OMR Based Test
⏱️ निर्धारित समय में परीक्षा
❌ Negative Marking की जानकारी एवं अभ्यास
🎯 वास्तविक परीक्षा के अनुरूप टेस्ट पैटर्न
हमारा उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा के लिए तैयार करना है।
ऐसा परीक्षा जैसा माहौल और निरंतर अभ्यास आपको हर जगह आसानी से नहीं मिलने वाला।
बस इसी तरह अगले 03 माह पूरी मेहनत, अनुशासन और निरंतरता के साथ लगे रहिए…
🔥 सफलता निश्चित है।
उज्ज्वल IAS
सफलता की पहचान, हमारे परिणाम
20 839
काकोरी कांड (9 अगस्त, 1925 ई.)
एच. आर. ए. द्वारा 9 अगस्त, 1925 को उत्तर रेलवे के लखनऊ- सहारनपुर संभाग के काकोरी नामक स्थान पर 8 डाउन ट्रेन पर डकैती डालकर सरकारी खजाने को लूट लिया गया। यह घटना 'काकोरी काण्ड के नाम से प्रसिद्ध हुई ।
इस सम्बंध में 29 क्रान्तिकारियों को गिरफ्तार कर उन पर काकोरी षड्यंत्र कांड के तहत मुकदमा चलाया गया। 17 लोगों को लम्बी सजाएँ, 4 को आजीवन कारावास तथा 4 क्रांतिकारियों- राम प्रसाद बिस्मिल, रोशनलाल, अशफाक उल्ला खाँ तथा राजेन्द्र लाहिड़ी को क्रमश: गोरखपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद व गोण्डा में फाँसी दे दी गई।
20 839
SSC BATCH
SSC CGL एवं CHSL परीक्षा को लेकर विशेष बैठक
सभी SSC विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना
आगामी SSC CGL एवं CHSL परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संस्थान में अध्ययनरत SSC के सभी बैचों के विद्यार्थियों की एक विशेष बैठक आयोजित की जा रही है।
दिनांक — 13 सितम्बर 2026
समय — दोपहर 12:00 बजे
स्थान — संस्थान
इस बैठक में SSC के सभी बैचों के विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
बैठक का उद्देश्य
हमारा उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को पढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कराकर Selection तक पहुँचाना है।
बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी कि—
• वर्तमान समय में SSC की तैयारी को किस रणनीति के साथ आगे बढ़ाया जाए।
• SSC CGL एवं CHSL की परीक्षा के लिए बचे हुए समय का बेहतर उपयोग कैसे किया जाए।
• प्रत्येक विद्यार्थी की तैयारी के स्तर के अनुसार आगे की पढ़ाई कैसे कराई जाए।
• टेस्ट सीरीज, प्रैक्टिस सेट एवं नियमित मूल्यांकन के माध्यम से कमियों को कैसे दूर किया जाए।
• गणित, अंग्रेजी एवं अन्य विषयों में स्कोर को कैसे बेहतर किया जाए।
• विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षा तक लगातार मार्गदर्शन एवं निगरानी कैसे दी जाएगी।
साथ में विशेष कक्षाएँ
बैठक के साथ विद्यार्थियों के लिए गणित एवं अंग्रेजी की विशेष कक्षाएँ भी संचालित की जाएँगी।
SSC CGL परीक्षा विशेष
SSC CGL परीक्षा का आधिकारिक नोटिस जारी हो चुका है।
परीक्षा अवधि — 30 सितम्बर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक
अब परीक्षा की तैयारी के लिए प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी विद्यार्थी अपनी तैयारी को गंभीरता से लेते हुए 13 सितम्बर को दोपहर 12:00 बजे संस्थान में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
अब लक्ष्य केवल पढ़ाई नहीं…
SELECTION है!
क्लास + टेस्ट सीरीज + प्रैक्टिस + नोट्स + नियमित मार्गदर्शन
मिलकर बनाएँगे Selection की मजबूत रणनीति।
उज्ज्वल संस्थान
सफलता की पहचान — हमारे परिणाम
20 839
🔥 कल तक जो साथी अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे, आज वही साथी जूनियर असिस्टेंट में फाइनल Selection लेकर सम्मान के मंच पर खड़े हैं। 🏆
20 839
🔥 कल तक जो साथी अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे, आज वही साथी जूनियर असिस्टेंट में फाइनल Selection लेकर सम्मान के मंच पर खड़े हैं। 🏆
20 839
साथियों, निकल गई आपकी बुकलेट! 📚🔥
रात की मेहनत अब आपके हाथों में होगी।
उम्मीद है कल की टेस्ट सीरीज में आप सभी पूरे जोश और तैयारी के साथ शामिल होंगे।
अब ज्यादा देर नहीं…
मिलते हैं सुबह ठीक 9 बजे। ⏰
समय से पहुंचिए, टेस्ट दीजिए और अपनी तैयारी को एक कदम और मजबूत कीजिए।
मेहनत आपकी है, तैयारी में साथ हमारा है। 💪
शुभ रात्रि साथियों। 🙏
20 839
मेरे प्रिय साथियों, आप सभी को नमस्कार 🙏
उम्मीद है कि आप सभी कल की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी लगन और मेहनत के साथ तैयारी कर रहे होंगे।
इधर मैं भी रात के 11 बजे आपकी कल की बुकलेट तैयार करने में लगा हुआ हूँ। उम्मीद है कि यह बुकलेट रात करीब 2 बजे तक तैयार हो जाएगी।
समय भले ही रात का हो, लेकिन लक्ष्य बड़ा हो तो मेहनत का समय नहीं देखा जाता।
आपकी तैयारी में कोई कमी न रह जाए, इसी सोच के साथ आपका संस्थान दिन-रात मेहनत कर रहा है।
कल यह बुकलेट आप सभी को वितरित की जाएगी। इसलिए सभी साथी समय से संस्थान पहुँचें और पूरी गंभीरता के साथ टेस्ट दें।
याद रखिए—
टेस्ट सिर्फ नंबर पाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने के लिए होता है।
आज की मेहनत ही कल की सफलता की नींव बनेगी।
आप मेहनत करते रहिए,
आपकी तैयारी को मजबूत करने के लिए आपका संस्थान हमेशा आपके साथ खड़ा है। 💪📚
**कल समय से जरूर उपस्थित रहें।
मिलकर मेहनत करेंगे और सफलता का परिणाम भी मिलकर देखेंगे।** ❤️
