UJJWAL IAS AYODHYA®™
前往频道在 Telegram
📈 Telegram 频道 UJJWAL IAS AYODHYA®™ 的分析概览
频道 UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) 印地语 语言赛道中的 是活跃参与者。目前社区聚集了 19 851 名订阅者,在 教育 类别中位列第 10 048,并在 印度 地区排名第 21 185 位。
📊 受众指标与增长动态
自 невідомо 创建以来,项目保持高速增长,吸引了 19 851 名订阅者。
根据 02 八月, 2026 的最新数据,频道保持稳定运转。过去 30 天订阅人数变化为 60,过去 24 小时变化为 -3,整体触达仍然可观。
- 认证状态: 未认证
- 互动率 (ER): 平均受众互动率为 19.95%。内容发布后 24 小时内通常能获得 13.85% 的反应,占订阅者总量。
- 帖子覆盖: 每篇帖子平均可获得 3 961 次浏览,首日通常累积 2 749 次浏览。
- 互动与反馈: 受众积极参与,单帖平均反应数为 7。
- 主题关注点: 内容集中在 टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज 等核心主题上。
📝 描述与内容策略
作者将该频道定位为表达主观观点的平台:
“Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.”
凭借高频更新(最新数据采集于 03 八月, 2026),频道始终保持新鲜度与高覆盖。分析显示受众积极互动,使其成为 教育 类别中的关键影响点。
19 851
订阅者
-324 小时
+277 天
+6030 天
帖子存档
19 851
📢 महत्वपूर्ण सूचना
प्रिय विद्यार्थियों,
आप सभी को सूचित किया जाता है कि UPTET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कल प्रातः 8:00 बजे से UPTET की विशेष कक्षा आयोजित की जाएगी।
साथ ही, संस्थान की अन्य सभी कक्षाएँ 1 जुलाई से अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार नियमित रूप से संचालित होंगी।
आप सभी से अनुरोध है कि समय पर उपस्थित होकर अपनी तैयारी को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाएं।
धन्यवाद।
19 851
लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की जांच और मानकों का सत्यापन लगातार जारी है। इसी क्रम में जनपद अयोध्या के नाका चुंगी स्थित उज्जवल कोचिंग ने सभी आवश्यक मानकों को पूरा करने के बाद एक बार फिर से अपने संस्थान का संचालन शुरू कर दिया है। कोचिंग खुलने से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। आइए जानते हैं पूरी रिपोर्ट।
जनपद अयोध्या के नाका चुंगी स्थित उज्जवल कोचिंग ने प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पुनः संचालन शुरू कर दिया है। लंबे समय से पढ़ाई बाधित होने के कारण छात्र-छात्राएं काफी परेशान थे, लेकिन कोचिंग दोबारा खुलने से उनमें उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है।
उज्जवल कोचिंग के डायरेक्टर अनिल शुक्ला ने बताया कि छात्र-छात्राओं की आगामी प्रतियोगी एवं शैक्षणिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए संस्थान को दोबारा संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
उन्होंने बताया कि संस्थान में सुरक्षित निकासी के लिए लगभग दो से तीन मुख्य द्वार उपलब्ध हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। इसके साथ ही अग्निशमन के लिए आवश्यक उपकरण पर्याप्त मात्रा में लगाए गए हैं तथा संस्थान के पास वैध फायर एनओसी भी उपलब्ध है।
डायरेक्टर अनिल शुक्ला ने कहा कि कोचिंग में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संस्थान की है। सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे निश्चिंत होकर अपने बच्चों को संस्थान भेजें, क्योंकि यहां सुरक्षा और शिक्षा दोनों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
कोचिंग दोबारा शुरू होने पर विद्यार्थियों ने भी खुशी जताई। उनका कहना है कि अब उनकी पढ़ाई फिर से नियमित हो सकेगी और आगामी परीक्षाओं की तैयारी पहले की तरह सुचारु रूप से जारी रहेगी।
फिलहाल, मानकों का पालन करने के बाद उज्जवल कोचिंग के दोबारा संचालन से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। अब देखना होगा कि अन्य शिक्षण संस्थान भी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराते हैं या नहीं। कैमरा पर्सन के साथ, इंडिया न्यूज़ दर्पण, अयोध्या।
19 851
🔳 राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त अधिकारी
▪️प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री
▪️राज्यों के राज्यपाल
▪️वित्त आयोग, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष
▪️उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
▪️भारत के महान्यायवादी तथा नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
▪️संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य
▪️मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं अन्य निर्वाचन आयुक्त
▪️राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य
▪️अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष
▪️संघ राज्य क्षेत्रों के राज्यपाल
▪️दिल्ली एवं पदुचेती के मुख्यमंत्री
19 851
🔳 पीएम को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान।
◾️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में नेतृत्व के लिए सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ़ द ब्लू होराइज़न’ प्रदान किया गया।
◾️यह सम्मान ग्रीन ग्रोथ और सस्टेनेबिलिटी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इससे पहले भी उन्हें FAO एग्रीकोला मेडल (2026), सियोल पीस प्राइज़ (2018) और UN चैंपियंस ऑफ़ द अर्थ अवॉर्ड (2018) सहित कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं।
19 851
बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌹
होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी आगामी चयन प्रक्रिया में भी सफल होकर अपने सपनों को साकार करें तथा देश और समाज की सेवा का अवसर प्राप्त करें।
