ch
Feedback
Lallanpost

Lallanpost

前往频道在 Telegram

For More News and updates! Visit Our Website: https://lallanpost.com/ Our Twitter: https://twitter.com/Lallanpost Our Telegram: https://t.me/lallanpost Our Facebook: https://facebook.com/lallanpost/ Our Instagram : https://instagram.com/lallanpost

显示更多
661
订阅者
无数据24 小时
-47
-1830
帖子存档
देश में हर रोज़ औसतन 13 स्कूल हो रहे बंद, 2025-26 में 4,791 स्कूलों पर लगे ताले; सबसे ज़्यादा 2,426 स्कूल मध्य प्रदेश में बंद
देश में हर रोज़ औसतन 13 स्कूल हो रहे बंद, 2025-26 में 4,791 स्कूलों पर लगे ताले; सबसे ज़्यादा 2,426 स्कूल मध्य प्रदेश में बंद।

पूर्व आईएएस नियाज़ खान का विवादित बयान: "कुर्ता-टोपी छोड़ दें मुसलमान", बोले- इसी पहचान की वजह से होती है मॉब लिंचिंग।
पूर्व आईएएस नियाज़ खान का विवादित बयान: "कुर्ता-टोपी छोड़ दें मुसलमान", बोले- इसी पहचान की वजह से होती है मॉब लिंचिंग।

रज़ा अकादमी ने राजस्थान और पश्चिम बंगाल में हाल ही में सामने आई दुष्कर्म की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्
रज़ा अकादमी ने राजस्थान और पश्चिम बंगाल में हाल ही में सामने आई दुष्कर्म की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रज़ा अकादमी के अध्यक्ष मुहम्मद सईद नूरी ने कहा कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध के दोषियों को फांसी की सज़ा दी जानी चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से बलात्कार के मामलों में सबसे कड़े कानून लागू करने और उनका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके तथा ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम की निर्मम हत्या ने भाजपा की डबल इंजन सरकार का महिला एवं दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनक़ाब क
मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम की निर्मम हत्या ने भाजपा की डबल इंजन सरकार का महिला एवं दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनक़ाब कर दिया है। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन सरकार उसकी आवाज़ सुनने के बजाय न्याय की माँग करने वालों को ही कुचलने में लगी है। : मल्लिकार्जुन खड़गे

क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जामा मस्जिद में कभी हनुमान चालीसा का पाठ करवा पाएंगी? : योगी आदित्यनाथ (यूपी के मुख्यमंत्री)
क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जामा मस्जिद में कभी हनुमान चालीसा का पाठ करवा पाएंगी? : योगी आदित्यनाथ (यूपी के मुख्यमंत्री)

भगवान कृष्ण की तरह जेल में बच्चे को जन्म देने का ट्रॉमा और उससे जुड़ा सामाजिक कलंक किसी के लिए भी सहने योग्य नहीं है. निदा खा
भगवान कृष्ण की तरह जेल में बच्चे को जन्म देने का ट्रॉमा और उससे जुड़ा सामाजिक कलंक किसी के लिए भी सहने योग्य नहीं है. निदा खान पांच महीने की गर्भवती हैं. ऐसे में जेल में बच्चे का जन्म होने से मां और बच्चे दोनों को परेशानी हो सकती है. इसलिए नए बच्चे की भलाई को देखते हुए अदालत ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जमानत देने का फैसला किया. : स्पेशल जज के.जी. जोशी

संभल: कल्कि धाम को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए दबोई में 40 मकानों पर कार्रवाई की तैयारी, प्रशासन ने नोटिस जारी कर कहा—
संभल: कल्कि धाम को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए दबोई में 40 मकानों पर कार्रवाई की तैयारी, प्रशासन ने नोटिस जारी कर कहा— खुद भवन हटाएं, अन्यथा बुलडोज़र चलाकर तोड़ा जाएगा और कार्रवाई का खर्च भी आपसे वसूला जाएगा। संभल में गंगा एक्सप्रेसवे को कल्कि धाम से जोड़ने वाले प्रस्तावित फोरलेन हाईवे के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। असमोली थाना क्षेत्र के गांव दबोई कला में परियोजना की जद में आ रहे 30 मकानों के मालिकों को प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। पुलिस ने माइक से घोषणा कर लोगों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने मकान स्वयं हटाने को कहा है। चेतावनी दी गई है कि समय सीमा के बाद प्रशासन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा और बुलडोज़र चलाने सहित पूरी कार्रवाई का खर्च संबंधित मकान मालिकों से वसूला जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने कहा कि न्यायाधीश तबस्सुम खान ने अदालत में पेश साक्ष्यों और कानून के आधार
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने कहा कि न्यायाधीश तबस्सुम खान ने अदालत में पेश साक्ष्यों और कानून के आधार पर अपना फैसला दिया है। किसी न्यायाधीश का मूल्यांकन उसके धर्म से नहीं, बल्कि उसके निर्णय से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि फैसले से असहमति होने पर कानूनी तरीके से अपील की जा सकती है, लेकिन न्यायाधीशों को धमकाना या धार्मिक आधार पर निशाना बनाना न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमला है।

भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग 125वें स्थान पर पहुंची, नामीबिया, फिलीपींस और उज़्बेकिस्तान से भी पीछे।
भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग 125वें स्थान पर पहुंची, नामीबिया, फिलीपींस और उज़्बेकिस्तान से भी पीछे।

मुस्लिम आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची थलपति विजय सरकार, मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती।
मुस्लिम आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची थलपति विजय सरकार, मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती।

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त करने के फैसले को मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने संवैधानिक और धार्मिक आज़ादी पर सीधा हमला बताया
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त करने के फैसले को मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने संवैधानिक और धार्मिक आज़ादी पर सीधा हमला बताया। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड को समाप्त करने के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए इसे संविधान प्रदत्त धार्मिक और शैक्षणिक अधिकारों पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि मदरसे शिक्षा, नैतिकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं तथा सभी धर्मों और समुदायों के अधिकारों की रक्षा ही देश की एकता और अखंडता की वास्तविक आधारशिला है।

दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया की छात्रा आफिया अयूब ओखला स्थित अपने पीजी से लापता, पुलिस ने दर्ज की FIR. परिजनों ने जानकार
दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया की छात्रा आफिया अयूब ओखला स्थित अपने पीजी से लापता, पुलिस ने दर्ज की FIR. परिजनों ने जानकारी देने वालों से 7503703032 पर संपर्क करने की अपील की।

मध्यप्रदेश: APCR एमपी चैप्टर ने बागरा तवा स्थित गौरी शाह बाबा की मजार पर तोड़फोड़ और बेअदबी के मामले में पुलिस से सख्त कार्रव
मध्यप्रदेश: APCR एमपी चैप्टर ने बागरा तवा स्थित गौरी शाह बाबा की मजार पर तोड़फोड़ और बेअदबी के मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले की बाबई तहसील के बागरा तवा स्थित गौरी शाह बाबा की मजार पर दो दिन पहले हुई तोड़फोड़, सोलर बैटरी चोरी तथा क़ुरआन शरीफ और इस्लामिक किताबों की बेअदबी के मामले में APCR भोपाल टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। टीम ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। APCR ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी कुछ असामाजिक तत्व आपत्तिजनक टिप्पणियां कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मामले को लेकर थाना प्रभारी TI कंचन ठाकुर को शिकायत आवेदन सौंपा गया। TI कंचन ठाकुर ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच कर रहे SI शुक्ला ने बताया कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस "एनकाउंटर" गैरकानूनी होते हैं। पूरी तरह गैरकानूनी, अनैतिक, अदालत से बाहर की जाने वाली हत्या। जिस दिन खून के प्यासे लोग
पुलिस "एनकाउंटर" गैरकानूनी होते हैं। पूरी तरह गैरकानूनी, अनैतिक, अदालत से बाहर की जाने वाली हत्या। जिस दिन खून के प्यासे लोग हर स्तर के भ्रष्ट नेताओं के लिए भी पुलिस एनकाउंटर की मांग करने लगेंगे, उसी दिन हमारी राजनीति यह बताने लगेगी कि एनकाउंटर "कानून के राज" के लिए कितने खतरनाक हैं और किसी भी आरोपी को पुलिस द्वारा मार देना कभी भी सही नहीं है। : संदीप मनुधाने (शिक्षक)

मुजफ्फरनगर के जज रवि कुमार दिवाकर ने तीन महीनों में 13 दोषियों को सुनाई फांसी की सजा, लगातार सख्त फैसलों से फिर चर्चा में।
मुजफ्फरनगर के जज रवि कुमार दिवाकर ने तीन महीनों में 13 दोषियों को सुनाई फांसी की सजा, लगातार सख्त फैसलों से फिर चर्चा में।

क्या नोएडा के चैनलों ने उन 30 लोगों के चेहरे दिखाए और उनके नाम बताए हैं, जिन्होंने राजस्थान में 13 साल की लड़की के साथ मिलकर
क्या नोएडा के चैनलों ने उन 30 लोगों के चेहरे दिखाए और उनके नाम बताए हैं, जिन्होंने राजस्थान में 13 साल की लड़की के साथ मिलकर रेप किया था? नोएडा के चैनल रेप करने वालों की पहचान क्यों छिपा रहे हैं? : रोहिणी सिंह (पत्रकार)

मुस्लिम कानून के तहत बालिग़ होने पर शादी की इजाज़त POCSO कानून का उल्लंघन है; बाल विवाह पर रोक सभी धर्मों पर लागू होती है: इल
मुस्लिम कानून के तहत बालिग़ होने पर शादी की इजाज़त POCSO कानून का उल्लंघन है; बाल विवाह पर रोक सभी धर्मों पर लागू होती है: इलाहाबाद हाई कोर्ट

भारी बारिश के बीच बांग्लादेश में लैंड्सलाइड; 8 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत।
भारी बारिश के बीच बांग्लादेश में लैंड्सलाइड; 8 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत।

दिल्ली दंगा केस में अतहर खान को नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की ज़मानत याचिका।
दिल्ली दंगा केस में अतहर खान को नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की ज़मानत याचिका।

सरकार के आदेश के बाद भारत में सृष्टि खन्ना का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद, फ़लस्तीन के समर्थन में उठाती रही हैं आवाज़।
सरकार के आदेश के बाद भारत में सृष्टि खन्ना का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद, फ़लस्तीन के समर्थन में उठाती रही हैं आवाज़।