6 410
订阅者
-524 小时
-287 天
-8130 天
数据加载中...
吸引订阅者
七月 '26
七月 '26
+45
在0个频道中
六月 '26
+64
在0个频道中
Get PRO
五月 '26
+70
在0个频道中
Get PRO
四月 '26
+68
在0个频道中
Get PRO
三月 '26
+63
在0个频道中
Get PRO
二月 '26
+112
在0个频道中
Get PRO
一月 '26
+103
在0个频道中
Get PRO
十二月 '25
+117
在1个频道中
Get PRO
十一月 '25
+99
在0个频道中
Get PRO
十月 '25
+106
在0个频道中
Get PRO
九月 '25
+161
在0个频道中
Get PRO
八月 '25
+199
在1个频道中
Get PRO
七月 '25
+177
在0个频道中
Get PRO
六月 '25
+173
在0个频道中
Get PRO
五月 '25
+135
在1个频道中
Get PRO
四月 '25
+150
在0个频道中
Get PRO
三月 '25
+177
在0个频道中
Get PRO
二月 '25
+126
在0个频道中
Get PRO
一月 '25
+177
在0个频道中
Get PRO
十二月 '24
+172
在0个频道中
Get PRO
十一月 '24
+162
在0个频道中
Get PRO
十月 '24
+158
在0个频道中
Get PRO
九月 '24
+234
在0个频道中
Get PRO
八月 '24
+163
在0个频道中
Get PRO
七月 '24
+124
在0个频道中
Get PRO
六月 '24
+141
在0个频道中
Get PRO
五月 '24
+110
在0个频道中
Get PRO
四月 '24
+77
在0个频道中
Get PRO
三月 '24
+110
在0个频道中
Get PRO
二月 '24
+109
在0个频道中
Get PRO
一月 '24
+143
在0个频道中
Get PRO
十二月 '23
+109
在0个频道中
Get PRO
十一月 '23
+43
在1个频道中
Get PRO
十月 '23
+85
在0个频道中
Get PRO
九月 '23
+92
在0个频道中
Get PRO
八月 '23
+121
在0个频道中
Get PRO
七月 '23
+120
在0个频道中
Get PRO
六月 '23
+106
在0个频道中
Get PRO
五月 '23
+63
在0个频道中
Get PRO
四月 '23
+42
在0个频道中
Get PRO
三月 '23
+71
在0个频道中
Get PRO
二月 '23
+180
在0个频道中
Get PRO
一月 '23
+261
在0个频道中
Get PRO
十二月 '22
+265
在0个频道中
Get PRO
十一月 '22
+356
在0个频道中
Get PRO
十月 '22
+329
在0个频道中
Get PRO
九月 '22
+347
在0个频道中
Get PRO
八月 '22
+235
在0个频道中
Get PRO
七月 '22
+219
在0个频道中
Get PRO
六月 '22
+277
在0个频道中
Get PRO
五月 '22
+286
在0个频道中
Get PRO
四月 '22
+252
在0个频道中
Get PRO
三月 '22
+200
在0个频道中
Get PRO
二月 '22
+122
在0个频道中
Get PRO
一月 '22
+187
在0个频道中
Get PRO
十二月 '21
+230
在0个频道中
Get PRO
十一月 '21
+163
在0个频道中
Get PRO
十月 '21
+174
在0个频道中
Get PRO
九月 '21
+254
在0个频道中
Get PRO
八月 '21
+258
在0个频道中
Get PRO
七月 '21
+247
在0个频道中
Get PRO
六月 '21
+103
在0个频道中
Get PRO
五月 '21
+66
在0个频道中
Get PRO
四月 '21
+128
在0个频道中
Get PRO
三月 '21
+139
在0个频道中
Get PRO
二月 '21
+161
在0个频道中
Get PRO
一月 '21
+163
在0个频道中
Get PRO
十二月 '20
+3 503
在0个频道中
| 日期 | 订阅者增长 | 提及 | 频道 | |
| 26 七月 | +1 | |||
| 25 七月 | 0 | |||
| 24 七月 | +2 | |||
| 23 七月 | +2 | |||
| 22 七月 | +2 | |||
| 21 七月 | +2 | |||
| 20 七月 | +1 | |||
| 19 七月 | 0 | |||
| 18 七月 | +2 | |||
| 17 七月 | +2 | |||
| 16 七月 | +4 | |||
| 15 七月 | +3 | |||
| 14 七月 | +3 | |||
| 13 七月 | 0 | |||
| 12 七月 | +1 | |||
| 11 七月 | 0 | |||
| 10 七月 | +1 | |||
| 09 七月 | +6 | |||
| 08 七月 | +4 | |||
| 07 七月 | +3 | |||
| 06 七月 | +1 | |||
| 05 七月 | +2 | |||
| 04 七月 | 0 | |||
| 03 七月 | +1 | |||
| 02 七月 | +1 | |||
| 01 七月 | +1 |
频道帖子
Today's Current Affairs Question
Q. 1 राष्ट्रपति द्वारा केंद्रीय मंत्रिपरिषद में किए गए बदलाव के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75(2) के अंतर्गत धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार किया।
2. प्रल्हाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के अतिरिक्त शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया।
3. प्रल्हाद जोशी वर्तमान में रक्षा मंत्रालय का भी प्रभार संभाल रहे हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
1
भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री परामर्श पर भारत के संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के अंतर्गत श्री धर्मेंद्र प्रधान का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के परामर्श, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि मंत्रिमंडल मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालय के प्रभार के अतिरिक्त शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाए। श्री जोशी, वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।
Q. 2 सारनाथ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।
2. यह भारत का 45वां विश्व धरोहर स्थल बना है।
3. भगवान बुद्ध ने यहीं ज्ञान प्राप्त किया था।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
1
प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। विश्व के सबसे पवित्र बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक सारनाथ को दक्षिण कोरिया के बुसान में चल रही यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र के दौरान यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण-ए.एस.आई ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सारनाथ भारत का 45वां विश्व धरोहर स्थल बन गया है, जिससे वैश्विक मंच पर देश की सांस्कृतिक विरासत और मजबूत हुई है। सारनाथ बौद्ध धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र स्थल है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित इस ऐतिहासिक स्थल पर भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना प्रथम उपदेश दिया था। इस सूची में शामिल स्थल के दो भाग हैं – चौखंडी स्तूप और सारनाथ के पुरातात्विक अवशेष (धमेक स्तूप, धर्मराजिका स्तूप, मूलगंधकुटी विहार, अशोक स्तंभ, आदि), जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित हैं। ये दोनों हिस्से मिलकर सारनाथ के प्राचीन स्थल के वास्तुशिल्प और पुरातात्विक अवशेषों को संजोए हुए हैं। बौद्ध परंपरा में इस स्थल को अलग-अलग नामों, ऋषिपत्तन, इषिपत्तन, मृगदाव के नाम से जाना जाता है।
Q. 3 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पहले पदक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भारत का पहला पदक झंडू कुमार ने जीता।
2. उन्होंने पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
3. झंडू कुमार ने 190 किलोग्राम भार उठाकर यह उपलब्धि हासिल की।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
1, 2 और 3
केवल 1 और 3
3
ग्लास्गो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अपना पहला पदक जीत लिया है। पैरा पावरलिफ्टिंग की पुरुष हैवीवेट स्पर्धा में झंडू कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। बिहार के नालंदा के रहने वाले झंडू कुमार ने 190 किलोग्राम भार उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 196 किलोग्राम का रिकॉर्ड प्रयास भी किया, लेकिन उसे पूरा नहीं कर सके।
July 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=661&start=0&sort=n
| 2 | Today's Current Affairs Added
1. राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया स्वीकार, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
2. प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल
3. आयकर दिवस पर निर्मला सीतारमण का 5R मंत्र
4. राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला पदक मिला, झंडू कुमार ने पुरुषों के हेवीवेट पैरा भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीता
5. अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने अपने मुख्य अभियोजक करीम खान को पद से हटाया
6. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दो दिवसीय ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया
7. एनटीपीसी की पकरी-बरवाडीह खदान को लगातार दूसरी बार फाइव स्टार रेटिंग
8. भारत को वैश्विक शिपबिल्डिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम; 69,725 करोड़ रुपए की योजना मंजूर
9. सरकार ने संसद में जानकारी दी कि पिछले बारह वर्षों में संविधान में आठ संशोधन किए गए
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs | 113 |
| 3 | Today's Current Affairs Question
Q. 1 राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भारत और रोमानिया के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा तथा खेल के क्षेत्र में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
2. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग समझौता 2026-2029 की अवधि के लिए किया गया।
3. वर्ष 2028 को “भारत-रोमानिया सांस्कृतिक वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
1
भारत और रोमानिया ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों पर बुखारेस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और रोमानिया के राष्ट्रपति निकुसोर डैन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद हस्ताक्षर किए गए। पहला समझौता भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और रोमानिया के नेशनल अथॉरिटी फॉर साइंटिफिक रिसर्च के बीच 2026-2029 की अवधि के लिए विज्ञान एवं तकनीक सहयोग को लेकर हुआ। दूसरा समझौता बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी में भारतीय अध्ययन के लिए ‘इंडिया चेयर/आईसीसीआर चेयर’ की स्थापना से संबंधित है। तीसरा समझौता भारत के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा रोमानिया की नेशनल स्पोर्ट्स एजेंसी के बीच खेल सहयोग को लेकर हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की रोमानिया की राजकीय यात्रा के दौरान भारत और रोमानिया ने अपने राजनयिक संबंधों के 80 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वर्ष 2028 को ‘भारत-रोमानिया इनोवेशन वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
Q. 2 केंद्र सरकार द्वारा किए गए सचिव स्तर के फेरबदल के संबंध में सही युग्म का चयन कीजिए:
नरेश पाल गंगवार — उच्च शिक्षा सचिव
विनीत जोशी — श्रम एवं रोजगार सचिव
टी. के. अनिल कुमार — पंचायती राज सचिव
पीयूष गोयल — शिक्षा सचिव
1
केंद्र सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सचिवों की नियुक्ति की है। वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार नए उच्च शिक्षा सचिव होंगे। टी के अनिल कुमार स्कूली शिक्षा और साक्षरता सचिव होंगे। आवास और शहरी मामलों के सचिव कटिकिथाला श्रीनिवास को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। केशव चंद्र खान मंत्रालय के सचिव और चंद्र भूषण कुमार श्रम और रोजगार मंत्रालय के सचिव होंगे। सुशील कुमार लोहानी पशुपालन और दुधारू पालन विभाग के सचिव होंगे।
Q. 3 ‘भव्य-रसायन (BHAVYA-RASAYAN)’ योजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. योजना के तहत देश में तीन समर्पित रासायनिक पार्क स्थापित किए जाएंगे।
2. योजना के लिए कुल ₹3,030 करोड़ का वित्तीय प्रावधान किया गया है।
3. यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी।
4. प्रत्येक पार्क के लिए केंद्र सरकार अधिकतम ₹1,000 करोड़ का अनुदान देगी, बशर्ते राज्य सरकार न्यूनतम ₹500 करोड़ का योगदान करे।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1, 2 और 3
केवल 2, 3 और 4
1, 2, 3 और 4
केवल 1 और 4
3
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में तीन समर्पित रासायनिक पार्क स्थापित करने के लिए भारत औद्योगिक विकास योजना रसायन या भव्य-रसायन योजना को मंजूरी दी है। इस योजना की घोषणा वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में की गई थी। इस योजना के लिए कुल 3,030 करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन किया जाएगा जिसमें से 3,000 करोड़ रुपये पार्क की भीतरी अवसंरचना सुविधाओं और बुनियादी उपयोगिताओं की स्थापना की लागत को पूरा करने और 30 करोड़ रुपये प्रशासनिक व्यय के रूप में आवंटित किए जाएंगे। यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 तक पांच वर्षों की अवधि के लिए लागू रहेगी। केंद्र सरकार उक्त योजना के तहत प्रत्येक पार्क के लिए संबंधित राज्य सरकार की ओर से न्यूनतम 500 करोड़ रुपये का योगदान करने के बाद 1,000 करोड़ रुपये तक का अनुदान प्रदान करेगी ।
July 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=661&start=0&sort=n | 239 |
| 4 | Today's Current Affairs Added
1. राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा में तीन समझौते, 2028 होगा ‘भारत-रोमानिया इनोवेशन वर्ष’
2. बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रपति मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित
3. पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट की मंजूरी
4. केंद्र सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सचिव स्तर पर बड़ा फेरबदल किया, नरेश पाल गंगवार नए शिक्षा सचिव होंगे
5. मंत्रिमंडल ने रसायन पार्क योजना "भारत औद्योगिक विकास योजना रसायन (भव्य रसायन) को मंजूरी दी"
6. मौसम सूचना नेटवर्क एवं डाटा प्रणाली' का शुभारंभ
7. अशिष कुमार इंफोसिस के अगले CEO होंगे
8. भारत का पहला 'क्वांटम फाइनेंस हब' आंध्र प्रदेश में बनेगा
9. चीन ने ग्रेविटी-1 वाई4 रॉकेट का प्रक्षेपण किया
10. विद्युत रूप से रिचार्ज होने वाली जिंक-एयर बैटरी के लिए नई तकनीक विकसित
11. बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए दिया इस्तीफा
12. केंद्रीय मंत्रिपरिषद से रवनीत सिंह का इस्तीफ़ा स्वीकार
13. भारतीय चिकित्सा पद्धति में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए NRDC और NCISM के बीच समझौता
14. पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली फिडे की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी
15. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत
16. आईएसएसएफ विश्व कप में संयम चमकीं, भारत को दिलाया पहला पदक
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs | 219 |
| 5 | Today's Current Affairs Question
Q. 1 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर मैसीडोनिया के स्कोप्ये शहर में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया।
2. महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण उत्तर मैसीडोनिया की राष्ट्रपति गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा के साथ किया गया।
3. राष्ट्रपति ने कहा कि यह प्रतिमा भारत और उत्तर मैसीडोनिया के बीच मैत्री, शांति, सहनशीलता और मानवता की साझी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
4
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 22 जुलाई, 2026 को उत्तर मैसीडोनिया की राष्ट्रपति गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा के साथ मिलकर स्कोप्ये शहर के संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। राष्ट्रपति ने कहा कि महात्मा गांधी की यह प्रतिमा भारत और उत्तर मैसीडोनिया के बीच मैत्री और शांति, सहनशीलता और मानवता के प्रति हमारी साझी प्रतिबद्धता के स्थायी प्रतीक के रूप में विद्यमान रहेगी।
Q. 2 350 किलोग्राम थ्रस्ट श्रेणी के पहले स्वदेशी एक्सपेंडेबल टर्बो जेट इंजन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. इसका डिजाइन DRDO की गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (GTRE) ने तैयार किया।
2. इंजन के निर्माण एवं असेंबली के लिए हैदराबाद की आज़ाद इंजीनियरिंग को इंडस्ट्री पार्टनर बनाया गया।
3. यह इंजन ISRO द्वारा विकसित किया गया है।
सही उत्तर चुनिए—
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
1
DRDO की गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (GTRE) द्वारा डिज़ाइन किया गया, 350 kg थ्रस्ट क्लास का पहला स्वदेशी ‘एक्सपेंडेबल टर्बो जेट इंजन’ सफलतापूर्वक विकसित कर लिया गया है। GTRE ने इस इंजन के निर्माण और असेंबली के लिए हैदराबाद की आज़ाद इंजीनियरिंग को इंडस्ट्री पार्टनर के तौर पर चुना था। 22 जुलाई, 2026 को आज़ाद इंजीनियरिंग ने इस इंजन को सफलतापूर्वक तैयार करके GTRE को सौंपा; यह भारत के एयरोस्पेस और डिफेंस इकोसिस्टम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जेट इंजन टेक्नोलॉजी, जिसमें बहुत कम देशों को महारत हासिल है, को दुनिया के सबसे एडवांस्ड इंजीनियरिंग क्षेत्रों में से एक माना जाता है। इसके लिए असाधारण सटीकता, एडवांस्ड मेटलर्जी और मैन्युफैक्चरिंग के कड़े मानकों की ज़रूरत होती है।
Q. 3 डीआरडीओ द्वारा पहली बार सफलतापूर्वक परीक्षण की गई लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल ‘कुशा’ का पहला उड़ान परीक्षण कहाँ से किया गया?
श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश
पोखरण, राजस्थान
एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा
चांदीपुर, ओडिशा
3
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से 23 जुलाई, 2026 को लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल ‘कुशा’ (Kusha) का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान उच्च गति और अधिक ऊंचाई वाले हवाई खतरे का अनुकरण करने वाले एक इलेक्ट्रॉनिक लक्ष्य को मिसाइल प्रणाली ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। डीआरडीओ के अनुसार, ‘कुशा’ मिसाइल प्रणाली लड़ाकू विमान, मिसाइल, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) और बड़े दुश्मन विमानों सहित विभिन्न प्रकार के हवाई खतरों को लंबी दूरी और अलग-अलग ऊंचाई पर निष्क्रिय करने में सक्षम है।
July 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=661&start=0&sort=n | 271 |
| 6 | Today's Current Affairs Added
1. भारत की राष्ट्रपति ने उत्तर मैसीडोनिया के स्कोेप्येव शहर के संग्रहालय में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया
2. भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का पहला स्वदेशी एक्सपेंडेबल टर्बो जेट इंजन विकसित किया
3. डीआरडीओ ने लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल 'कुशा' का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया
4. अनुराग जैन नीति आयोग के नए CEO होंगे
5. भारत और पनामा ने समुद्री सुरक्षा सहयोग पर सहमति जताई
6. DRDO एयरबस A321 विमानों के लिए अनुबंध किया
7. भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय ने मुख कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए एआई आधारित तकनीक विकसित की
8. केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष भवन में 'प्रकृति कैफे' का उद्घाटन किया
9. खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ बैठक में हिस्सा लिया
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs | 226 |
| 7 | Computer Instructor 2026 (Paper-2) Test 10 (Computer) अपलोड कर दिया गया है। इस प्रश्न पत्र में इंटरनेट ऑफ थिंग्स एंड इट्स एप्लीकेशन से संबंधित प्रश्न पुछे जायेंगे।
टेस्ट सिरिज में :
कुल 36 टेस्ट + 4 Previous Year Papers
✅ 28 Sectional Tests
✅ 8 Full Length Tests
✅ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र
✅ नई परीक्षा पैटर्न आधारित प्रश्न
https://www.rajasthangyan.com/exam?gid=26&title=Computer%20Instructor%20Exam | 315 |
| 8 | Today's Current Affairs Question
Q. 1 ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह भारत का पहला त्रि-सेवा सर्व-महिला विश्व परिक्रमा नौकायन अभियान था।
2. अभियान 314 दिनों में लगभग 25,500 समुद्री मील की यात्रा पूरी कर मुंबई लौटा।
3. दल ने भूमध्य रेखा को दो बार तथा अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा को एक बार पार किया।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
4
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहली बार आयोजित त्रि-सेवा सर्व-महिला विश्व परिक्रमा नौकायन अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ की सफल वापसी पर दल का औपचारिक स्वागत किया। भारतीय सेना के नौकायन पोत (आईएएसवी) ‘त्रिवेणी’ पर सवार तीनों सेनाओं की नौ महिला अधिकारियों ने 314 दिनों में चार महासागरों में लगभग 25,500 समुद्री मील की यात्रा पूरी कर मुंबई लौटकर इतिहास रच दिया। 11 सितंबर 2025 को मुंबई से शुरू हुए इस अभियान ने विश्व परिक्रमा के सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। दल ने सभी देशांतर रेखाओं को पार किया, भूमध्य रेखा को दो बार पार किया, अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा को पार किया और केप लीउविन, केप हॉर्न तथा केप ऑफ गुड होप जैसे तीन प्रमुख अंतरीपों का चक्कर लगाया। दल ने विश्व के सबसे चुनौतीपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल ड्रेक जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार किया और केप हॉर्न का चक्कर लगाया। इस उपलब्धि के साथ दल को प्रतिष्ठित ‘केप हॉर्नर्स’ समुदाय की सदस्यता भी प्राप्त हुई, जो केवल उन नाविकों को दी जाती है जो इस कठिन समुद्री मार्ग को सफलतापूर्वक पार करते हैं।
Q. 2 भारत की पहली 100 MWh ग्रिड-स्केल वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी (VRFB) परियोजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह गुजरात के खावड़ा सोलर पार्क में स्थापित की जाएगी।
2. यह भारत की पहली गैर-लिथियम उपयोगिता-स्तरीय बैटरी स्टोरेज प्रणाली होगी।
3. बैटरी तकनीकी साझेदार Delectrik Systems Pvt. Ltd. है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
4
डेलेक्ट्रिक प्रणाली ने भारत की पहली ग्रिड-स्केल वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी (VRFB) परियोजना की घोषणा की है, जिसकी स्टोरेज क्षमता 100 MWh है। यह परियोजना NTPC लिमिटेड की सब्सिडियरी, NTPC नवीकरणीय ऊर्जा लिमिटेड (NTPC REL) ने बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड के साथ मिलकर दी है। यह गुजरात के खावड़ा सोलर पार्क में लगाया जाएगा, जो दुनिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा पार्कों में से एक है और जिसका लक्ष्य 2029 तक 30 GW क्षमता हासिल करना है। इसे 2027 में लगाने का प्लान है। यह भारत की पहली और सबसे बड़ी ग्रिड-स्केल वैनाडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली होगी।इस परियोजना की इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन जिम्मेदारी Bondada Engineering Limited को दी गई है, जबकि बैटरी तकनीक के लिए Delectrik Systems Pvt Ltd को तकनीकी साझेदार बनाया गया है।
Q. 3 राष्ट्रमंडल खेल 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. 23वें राष्ट्रमंडल खेल स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हो रहे हैं।
2. उद्घाटन समारोह में मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन भारत की ध्वजवाहक हैं।
3. इस संस्करण में केवल 10 खेल शामिल किए गए हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
4
23 जुलाई को 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारंभ स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हो रहा है। इस समारोह में वेट लिफ्टर मीराबाई चानू, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ग्लासगो कॉमनवेल्थ उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक होंगी। 10 दिवसीय इस आयोजन में 74 देशों की टीमें भाग लेंगी। ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस वर्ष केवल 10 खेल शामिल होंगे, जो बर्मिंघम 2022 की तुलना में नौ कम हैं। प्रतियोगिताएं आठ मील के गलियारे में चार स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। एथलेटिक्स, तैराकी, 3×3 बास्केटबॉल, ट्रैक साइकिलिंग, भारोत्तोलन, बॉलिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, नेटबॉल, बॉक्सिंग और जूडो राष्ट्रमंडल खेलों के अंतर्गत आते हैं। भारतीय दल में पैरा एथलेटिक्स सहित 125 सदस्य शामिल हैं।
July 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=661&start=0&sort=n | 317 |
| 9 | Today's Current Affairs Added
1. भारत ने चंडीगढ़ में पारंपरिक, पूरक और एकीकृत चिकित्सा पर ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी की
2. भारतीय नौसेना में शामिल हुआ आईएनएस ‘मालवन’
3. रक्षा मंत्री ने किया सर्व-महिला विश्व परिक्रमा दल का स्वागत
4. खावड़ा सोलर पार्क में भारत के पहले 100 MWh वैनेडियम फ्लो बैटरी परियोजना की घोषणा की
5. अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 12 स्वर्ण और 7 रजत पदक
6. फ्रांस: संसद से पारित हुआ बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का विधेयक
7. मनीला में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक हुई
8. महाराष्ट्र में भारत का पहला AI-पावर्ड पक्षी अभयारण्य बनेगा
9. भारत दुनिया का सबसे बड़ा विद्युतीकृत रेलवे नेटवर्क वाला देश बना, 99.6% ब्रॉड गेज रेल नेटवर्क हुआ विद्युतीकृत: अश्विनी वैष्णव
10. PM-YASASVI योजना से छात्रों को स्कूल से कॉलेज तक मिलेगी आर्थिक सहायता
11. भारत में विंड एनर्जी की इंस्टॉल्ड क्षमता 57,443 मेगावाट पहुंची
12. उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ को दी मंजूरी
13. राष्ट्रमंडल खेल 2026: ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी
14. हॉलीवुड एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs | 265 |
| 10 | राजस्थान करंट अफेयर्स
Q. 1 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. ‘रोशनी अभियान’ का उद्देश्य सिरोही जिले को एनीमिया मुक्त बनाना है।
2. अभियान के प्रथम चरण में 15 जुलाई से 15 अक्टूबर तक बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं हीमोग्लोबिन जांच की जाएगी।
3. द्वितीय चरण 15 जनवरी से 15 मार्च तक चलेगा, जिसमें राजकीय विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 की छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
4
महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला प्रशासन के द्वारा राजस्थान के सिरोही जिले में एनीमिया मुक्त सिरोही अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत मुख्यतः बालिकाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके हीमोग्लोबिन की जांच कर प्रभावी बालिकाओं के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस अभियान के प्रथम चरण के तहत 15 जुलाई से 15 अक्टूबर तक जो गतिविधियों की जाएगी, उससे पूर्व 01 जुलाई से 15 जुलाई तक विभिन्न गतिविधियाँ प्रस्तावित हैं। इसके तहत स्वास्थ्य कार्मिक, हॉस्टल वार्डन, प्रधानाध्यापक एवं अध्यापकों-अध्यापिकाओं के क्षमता संवर्धन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। प्रथम चरण की समीक्षा के बाद द्वितीय चरण 15 जनवरी से 15 मार्च तक चलाया जाएगा। जिसके तहत राजकीय विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 की छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात हीमोग्लोबिन चेकअप करवाया जाएगा।
Q. 2 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. 29 जून, 2026 को राजस्थान एवं हरियाणा के बीच यमुना जल परियोजना समझौते पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
2. राजस्थान के हिस्से का जल हथिनीकुंड बैराज से लगभग 295.5 किमी लंबी भूमिगत पाइपलाइन द्वारा चूरू जिले के हंसियावास जलाशय तक पहुँचाया जाएगा।
3. यह परियोजना वर्ष 1994 के अपर यमुना बेसिन जल-बँटवारा समझौते के अंतर्गत राजस्थान के हिस्से के जल के उपयोग को सुनिश्चित करेगी।
सही उत्तर चुनिए—
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
4
29 जून, 2026 को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना जल परियोजना के निर्माण एवं क्रियान्वयन हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके अंतर्गत राजस्थान के हिस्से का पानी हथिनीकुंड बैराज से लगभग 295.5 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइन प्रणाली के माध्यम से चूरू जिले के हंसियावास (चूरू) जलाशय तक पहुँचाया जाएगा। जुलाई से अक्टूबर के बीच यमुना नहर से लगभग 580 एमसीएम जल तीन भूमिगत पाइपलाइनों के माध्यम से मिलेगा। प्रत्येक पाइपलाइन का व्यास 3.6 मीटर से अधिक होगा। इस परियोजना की ₹34102 करोड़ (अनुमानित) लागत है। राजस्थान के सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों तथा हरियाणा के भिवानी और फतेहाबाद क्षेत्रों को पेयजल उपलब्ध होगा। यह व्यवस्था वर्ष 1994 के अपर यमुना बेसिन जल-बँटवारा समझौते के अंतर्गत राजस्थान के हिस्से के जल के उपयोग को सुनिश्चित करेगी।
https://www.rajasthangyan.com/questions?rel=rajasthanca | 310 |
| 11 | Today's Current Affairs Question
Q.1 ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसका आयोजन 20 जुलाई 2026 से कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में किया जा रहा है।
2. इसमें 26 देशों के 254 प्रतिभागी शामिल हैं।
3. यह ऑपरेशन पहली बार भारत में आयोजित किया जा रहा है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
4
दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में 20 जुलाई, 2026 से चार दिवसीय बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 का शुभारंभ हुआ। दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन भारतीय नौसेना के नेतृत्व वाली संयुक्त कार्य बल 154 (सीटीएफ-154) के तत्वावधान में संयुक्त समुद्री बल (सीएमएफ) के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें 26 देशों के 254 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिन्हें 74 प्रशिक्षकों, चार अंतरराष्ट्रीय संगठनों और विभिन्न विषय विशेषज्ञों का सहयोग मिल रहा है। ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस का यह पहला आयोजन भारत में किया जा रहा है।
Q. 2 ‘मिशन गोल्डन स्पाइस’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
यह मिशन केरल में काली मिर्च उत्पादन बढ़ाने हेतु शुरू किया गया है।
यह ₹175.45 करोड़ की पहल है, जिसका उद्देश्य मेघालय की जीआई-टैग वाली लाकाडोंग हल्दी की मूल्य श्रृंखला को विकसित करना है।
यह तीन वर्षीय परियोजना है, जिसे केवल एक चरण में लागू किया जाएगा।
इसका शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया।
2
केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (एमडीओएनईआर), श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मेघालय के माननीय मुख्यमंत्री श्री कॉनराड के. संगमा के साथ मिलकर मेघालय राज्य में हल्दी की खेती और मूल्य श्रृंखला विकास के लिए ₹175.45 करोड़ की समन्वित पहल “मिशन गोल्डन स्पाइस - एकीकृत लकाडोंग हल्दी मूल्य श्रृंखला संवर्धन परियोजना” का शुभारंभ किया। इस मिशन को पांच साल (2025–2030) के चरणबद्ध रोडमैप के तौर पर तैयार किया गया है, जिसे दो चरणों में लागू किया जाएगा — पहला चरण वैल्यू-चेन को मजबूत करना और दूसरा चरण विस्तार और बड़े पैमाने पर काम करना। इसका मकसद मेघालय की खास पहचान (यूएसपी), जीआई-टैग वाली लाकाडोंग हल्दी को बढ़ावा देना है।
Q. 3 हाल ही में (जुलाई 2026 में) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM) के अध्यक्ष के रूप में किसने कार्यभार ग्रहण किया?
हरजीत सिंह ग्रेवाल
गजेंद्र सिंह शेखावत
अनुराग धनखड़
ज्योतिरादित्य सिंधिया
1
हरजीत सिंह ग्रेवाल ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना इस महीने की 16 तारीख को जारी की थी।
July 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=661&start=0&sort=n | 319 |
| 12 | Today's Current Affairs Added
1. राष्ट्रपति मुर्मू नॉर्थ मैसेडोनिया पहुंची
2. भारतीय मूल के सांसद कनिष्क ब्रिटेन के पहले AI मंत्री बने
3. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जेम्स ऑफ़ इंडिया चैलेंज का पायलट फेज शुरू किया
4. हरजीत सिंह ग्रेवाल ने ग्रहण किया राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार
5. कोच्चि में शुरू हुआ ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस’, 26 देशों के प्रतिभागी हुए शामिल
6. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘मिशन गोल्डन स्पाइस’ का शुभारंभ किया
7. पर्यटन मंत्रालय ने 5,756.62 करोड़ रुपए की 117 परियोजनाओं को दी मंजूरी
8. ICMR की तीन नई जैव-चिकित्सा तकनीकों से कैंसर और संक्रमण के इलाज को मिलेगी मजबूती
9. नेपाल में एक रुपए के सिक्के पर विवादित नक्शा
10. पश्चिमी घाट से एलोग्राफा जीनस से संबंधित लाइकेन बनाने वाली कवक की पाँच नई प्रजातियों की खोज
11. त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ का निधन
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs | 268 |
| 13 | राजस्थान करंट अफेयर्स
Q. 1 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. राजस्थान में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक का प्रारूप तैयार करने हेतु न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति गठित की गई।
2. UCC का प्रावधान भारतीय संविधान के भाग-IV के अनुच्छेद 44 में निहित है।
3. समिति के सदस्य-सचिव अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) होंगे।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
4
राजस्थान सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक का प्रारूप तैयार करने के लिए न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई (सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश) की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई के अलावा, जनसुनवाई और प्रारूप निर्माण के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह के नेतृत्व में भी समितियों/मंडलों का गठन किया गया है जो संभाग स्तर पर लोगों के सुझाव ले रहे हैं।
समिति के सदस्य: शत्रुघ्र सिंह (सेवानिवृत्त IAS), बसंत सिंह छाबा (अतिरिक्त महाधिवक्ता), रामस्वरूप अग्रवाल (सेवानिवृत्त प्राचार्य) और डॉ. शुचि चौहान।
समिति के सदस्य-सचिव : अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) होंगे।
उद्देश्य : सभी नागरिकों (बिना किसी जाति या धर्म के भेद के) के लिए विवाह, तलाक, संपत्ति के अधिकार, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे मामलों में एक समान कानून का मसौदा तैयार करना है।
भारतीय संविधान के भाग - IV में उल्लेखित नीति निदेशक तत्व के तहत अनुच्छेद-44 में UCC का प्रावधान है।
Q. 2 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. 27 जून 2026 को जयपुर में पहली बार राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस समारोह आयोजित किया गया।
2. इस अवसर पर राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी-2026 का शुभारंभ किया गया।
3. राजस्थान वर्तमान में 33 लाख से अधिक MSME उद्यमों के साथ देश का तीसरा सबसे बड़ा MSME राज्य है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
1
27 जून, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में राज्य में पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कई ऐतिहासिक घोषणाएं की इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी-2026 (8th) का शुभारंभ किया और उद्यमियों को 13 करोड़ से अधिक के ऋण व भूमि आवंटन पत्र वितरित।
चौथा बड़ा राज्य: वर्तमान में 33 लाख से अधिक एमएसएमई उद्यमों के साथ राजस्थान देश का चौथा सबसे बड़ा एमएसएमई राज्य बन गया है।
रैम्प (RAMP) पोर्टल का शुभारंभ : विश्व बैंक की सहायता से विकसित इस पोर्टल के माध्यम से एमएसएमई को ऋण प्राप्ति, तकनीकी उन्नयन और बाजार तक पहुंच में आसानी होगी। (27 जून, 2026 को)
ODOP गाइडबुक का विमोचन : हर जिले को विशिष्ट औद्योगिक पहचान दिलाने के लिए 'एक जिला एक उत्पाद' (One District One Product-ODOP) मार्गदरशिका पुस्तक का अनावरण किया।
Q. 3 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. राजस्थान ने 7.19 करोड़ से अधिक आभा खाते बनाकर देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
2. आभा आईडी 14 अंकों की यूनिक हेल्थ आईडी है।
3. मरीज की अनुमति के बिना उसके स्वास्थ्य रिकॉर्ड देखे जा सकते हैं।
सही उत्तर चुनिए—
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
1
सात करोड़ लाख से अधिक आभा आईडी बनाते हुए राजस्थान ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
14 अंकों की यूनिक हेल्थ आईडी
मेडिकल रिकॉर्ड का डिजिटल भंडार
लैब रिपोर्ट, दवाइयों के पर्चे व बीमारी का इतिहास से सुरक्षित
कागजी दस्तावेज रखने की जरूरत कम
मरीज की अनुमति के बिना डेटा नहीं देख जा सकता
https://www.rajasthangyan.com/questions?rel=rajasthanca | 338 |
| 14 | Today's Current Affairs Question
Q. 1 सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह विधेयक केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में प्रस्तुत किया।
2. विधेयक का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या (मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) 33 से बढ़ाकर 37 करना है।
3. यह संशोधन सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956 में किया जा रहा है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
1, 2 और 3
केवल 1 और 3
3
केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956 में संशोधन करके सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या भारत के मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर वर्तमान 33 से बढ़ाकर 37 करना है। इसी वर्ष मई में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने के लिए एक अध्यादेश जारी किया था।
Q. 2 भारत की पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसे ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने मंजूरी दी है।
2. यह 4 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए स्वीकृत है।
3. वैक्सीन लगाने से पहले यह जांच अनिवार्य है कि व्यक्ति पहले डेंगू से संक्रमित हुआ है या नहीं।
4. इसे 0.5 मिलीलीटर की दो खुराकों में तीन माह के अंतराल पर दिया जाता है।
सही उत्तर है—
केवल 1, 2 और 4
केवल 2 और 3
केवल 1 और 4
1, 2, 3 और 4
1
भारत ने डेंगू की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी दे दी है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की इस वैक्सीन को बाजार में उतारने की अनुमति दी है। यह वैक्सीन 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों के लिए स्वीकृत की गई है। इसकी खास बात यह है कि इसे लगवाने से पहले यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति पहले कभी डेंगू से संक्रमित हुआ है या नहीं। यानी पहले डेंगू हो चुका हो या नहीं, दोनों ही स्थिति में पात्र लोग यह वैक्सीन लगवा सकते हैं। यह वैक्सीन 0.5 मिलीलीटर की दो खुराकों में दी जाएगी। दोनों डोज तीन महीने के अंतराल पर लगाई जाएंगी।
Q. 3 विश्व व्यापार संगठन (WTO) के मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते (AFS) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भारत इस समझौते को स्वीकार करने वाला WTO का 123वाँ सदस्य बना है।
2. यह समझौता जून 2022 में जेनेवा में आयोजित WTO के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में अपनाया गया था।
3. यह पर्यावरणीय संपोषण के उद्देश्य से तैयार किया गया पहला बहुपक्षीय WTO समझौता है।
4. जलीय कृषि (Aquaculture) भी इस समझौते के दायरे में शामिल है।
सही उत्तर चुनिए:
केवल 1, 2 और 3
केवल 2 और 4
केवल 1 और 4
1, 2, 3 और 4
1
भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते (एएफएस) का स्वीकृति पत्र जमा कर आधिकारिक तौर पर इस समझौते का पक्षकार बन गया है। वाणिज्य सचिव ने 20 जुलाई 2026 को डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक को भारत की ओर से स्वीकृति का दस्तावेज सौंपा। मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते को जून 2022 में जेनेवा में आयोजित डब्ल्यूटीओ के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से अपनाया गया था। यह पर्यावरणीय संपोषण के उद्देश्य से तैयार किया गया पहला बहुपक्षीय डब्ल्यूटीओ समझौता है। डब्ल्यूटीओ के दो-तिहाई सदस्यों की स्वीकृति मिलने के बाद यह समझौता 15 सितंबर 2025 से प्रभावी हुआ। भारत इस समझौते को स्वीकार करने वाला डब्ल्यूटीओ का 123वां सदस्य बन गया है। यह समझौता समुद्री वन्य मछलियों के मत्स्य पालन और समुद्र में मछली पकड़ने से जुड़ी गतिविधियों पर दी जाने वाली सब्सिडी से संबंधित है। हालांकि, जलीय कृषि (एक्वाकल्चर) और अंतर्देशीय मत्स्य पालन को इसके दायरे से बाहर रखा गया है।
July 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=661&start=0&sort=n | 367 |
| 15 | Today's Current Affairs Added
1. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में सर्वोच्च न्यायालय संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया
2. भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन, 4 से 60 साल तक के लोगों के लिए मंजूरी
3. राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र सहायता केंद्र की शुरुआत
4. भारत ने डब्ल्यूटीओ के मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते का पक्षकार बनते हुए अपना स्वीकृति पत्र जमा किया
5. सेनेगल के राष्ट्रपति बसिरो फे बने इकोवास के नए अध्यक्ष
6. ब्रिटेन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा
7. भारत-श्रीलंका DTAA में संशोधन हुआ
8. मध्य प्रदेश कैबिनेट ने UCC को मंजूरी दी
9. पश्चिम बंगाल में सरकारी कामों में बंगाली भाषा अनिवार्य
10. बचाव और राहत कार्य के लिए असम में सेना ने ‘ऑपरेशन जल राहत’ शुरू किया
11. स्पेन के मिडफील्डर रोड्रि बने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जीता गोल्डन बॉल
12. रोहित शर्मा लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बने
13. मणिपुरी फिल्म निर्देशक ओकेन अमाकचम का निधन
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs | 353 |
| 16 | Computer Instructor 2026 (Paper-1) Test 7 (GK) अपलोड कर दिया गया है। इस प्रश्न पत्र में प्राकृतिक वनस्पति, वन्यजीव एवं उनका संरक्षण, प्रमुख फसलें, पशु सम्पदा और सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित प्रश्न पुछे जायेंगे।
टेस्ट सिरिज में :
कुल 36 टेस्ट + 4 Previous Year Papers
✅ 28 Sectional Tests
✅ 8 Full Length Tests
✅ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र
✅ नई परीक्षा पैटर्न आधारित प्रश्न
https://www.rajasthangyan.com/exam?gid=26&title=Computer%20Instructor%20Exam | 438 |
| 17 | Today's Current Affairs Question
Q. 1 पी.वी. सिंधु द्वारा जापान ओपन 2026 जीतने के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. पी.वी. सिंधु जापान ओपन सुपर-750 जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
2. उन्होंने फाइनल में जापान की अकाने यामागुची को हराया।
3. जापान ओपन BWF वर्ल्ड टूर का हिस्सा है तथा सुपर-750 स्तर का टूर्नामेंट है।
सही उत्तर चुनिए:
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
4
19 जुलाई को भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता। सिंधु ये टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की पहली बेडमिंटन प्लेयर हैं। 31 वर्षीय सिंधु ने फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। इससे पहले सिंधु 2019 में सबसे बड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा रही थीं और उन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था। सिंधु ने आखिरी खिताब 2022 में सिंगापुर ओपन सुपर 500 जीता था। पीवी सिंधु को साल 2015 में पद्म श्री और साल 2020 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन का एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन जापान के टोक्यो में किया जाता है। ये BWF (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) वर्ल्ड टूर का हिस्सा है और इसे खेलों में मिलने वाली रैंकिंग पॉइंट्स और प्राइज मनी के आधार पर चौथा सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है। BWF पूरे साल कई तरह के टूर्नामेंट आयोजित करता है। सुपर-750 उन चुनिंदा 6 स्तरों में से एक है। इस स्तर के टूर्नामेंट जीतने पर खिलाड़ियों को 7000 से ज्यादा रैंकिंग पॉइंट्स मिलते हैं।
Q. 2 स्पेन द्वारा जीते गए फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. स्पेन ने फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया।
2. स्पेन के लिए विजयी गोल एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने किया।
3. स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीता।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
4
स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। टीम ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने गोल किया। इसी के साथ स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। तब टीम ने नीदरलैंड को 1-0 से हराया था।
Q.3 37वें अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलम्पियाड (IBO) 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसका आयोजन विलनियस (लिथुआनिया) में हुआ।
2. भारत ने 1 स्वर्ण एवं 3 रजत पदक जीते।
3. राजस्थान के निशित कलानी ने रजत पदक प्राप्त किया।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
4
लिथुआनिया के विलनियस में 12 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित 37वें अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलम्पियाड (आईबीओ ) में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा, जहाँ टीम के सभी 4 छात्रों ने पदक जीते — 1 स्वर्ण और 3 रजत। पदक विजेता छात्र निम्न हैं:
*. भव्या गुंवाल (स्वर्ण) — महेन्द्रगढ़, हरियाणा
*. सौमिल मैटि (रजत) — हावड़ा, पश्चिम बंगाल
*. निशित कलानी (रजत) — पाली, राजस्थान
*. अनमोल कुमार (रजत) — मंसा, पंजाब
इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलम्पियाड में 78 देशों के कुल 307 छात्रों ने भाग लेकर प्रतिस्पर्धा की। कुल मिलाकर ओलंपियाड 31 स्वर्ण, 61 रजत और 91 कांस्य पदक वितरित किए गए।
July 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=661&start=0&sort=n | 420 |
| 18 | Today's Current Affairs Added
1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी यात्रा के पहले दिन मोल्दोवा पहुंची
2. जांजीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की
3. पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो भारत यात्रा पर आए
4. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ़ वर्ड’ के पहले फेज का उद्घाटन किया
5. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कोलकाता में अमूल बंगाल डेयरी परियोजना के अंतर्गत विश्व के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र का भूमि पूजन किया
6. टीम इंडिया के सभी 4 छात्रों ने ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित 58वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीते
7. भारतीय टीम ने लिथुआनिया के विलनियस में आयोजित 37वें अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलम्पियाड (आईबीओ )2026 में 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते
8. बिहार की पहली रिवर लिंक परियोजना का शुभारंभ, बेलवा से बूढ़ी गंडक तक पहुंचा बागमती का पानी
9. भारत ने लद्दाख की पुगा घाटी में अपने पहले जियोथर्मल कुएं तैयार कर लिए हैं: प्रह्लाद जोशी
10. स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता
11. भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 जीता
12. हंगरी में भारतीय पहलवान काजल ने जीता स्वर्ण, फाइनल में अमेरिका की डायमंड प्रेशियस गिलफोर्ड को हराया
13. गोवा: पूर्व राजस्व मंत्री जेनिफर मॉन्सेरेट का लंबी बीमारी के बाद निधन
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs | 351 |
| 19 | Today's Current Affairs Question
Q. 1 ‘विक्रम-1’ मिशन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. विक्रम-1 भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट है।
2. इसे स्काईरूट एयरोस्पेस ने विकसित किया है।
3. भारत इस सफलता के साथ निजी क्षेत्र में ऑर्बिटल लॉन्च क्षमता हासिल करने वाला विश्व का तीसरा देश बन गया।
4. इसने पेलोड को लगभग 600 किमी ऊंची कक्षा में स्थापित किया।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
केवल 1 और 2
केवल 1, 2 और 3
केवल 2, 3 और 4
1, 2, 3 और 4
2
भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट ‘विक्रम-1’ ने ‘मिशन आगमन’ के तहत शनिवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक उड़ान भरते हुए अपनी निर्धारित कक्षा (ऑर्बिट) हासिल कर ली। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ भारत निजी क्षेत्र में ऑर्बिटल लॉन्च क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है। हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित इस रॉकेट ने अपने सभी मिशन चरण सफलतापूर्वक पूरे करते हुए पेलोड्स को पृथ्वी से लगभग 450 किलोमीटर ऊंची कक्षा में स्थापित किया।
Q. 2 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 'आर्टिकल 370' को मिला।
2. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का संयुक्त पुरस्कार ममूटी और कार्तिक आर्यन को मिला।
3. यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया।
4. सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म 'भंगार' घोषित की गई।
सही उत्तर है—
केवल 1, 2 और 3
केवल 1 और 4
केवल 2, 3 और 4
1, 2, 3 और 4
1
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। नई दिल्ली में पुरस्कारों की घोषणा करते हुए फीचर फिल्म श्रेणी के जूरी अध्यक्ष जयराज ने बताया कि ममूटी और कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्मों ‘ब्रह्मयुगम’ और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का संयुक्त राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा। गैर फीचर फिल्म श्रेणी के जूरी अध्यक्ष असीम कुमार सिन्हा ने बताया कि सुमीरा रॉय द्वारा निर्देशित ‘भंगार’ को सर्वश्रेष्ठ गैर फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म, मराठी फिल्म ‘हमसफर’ है। उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार आनंद एल राय को उनकी फिल्म ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी-एकता का प्रतीक’ के लिए दिया जाएगा।
Q. 3 आगामी ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन को भारतीय दल का संयुक्त ध्वजवाहक चुना गया है।
2. दोनों 23 जुलाई को उद्घाटन समारोह में 126 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी।
3. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पी.टी. उषा ने इसकी घोषणा की।
4. मीराबाई चानू ने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
केवल 1, 2 और 3
केवल 1 और 4
केवल 2, 3 और 4
1, 2, 3 और 4
1
ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन को आगामी ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है। दोनों दिग्गज एथलीट 23 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी में 126-सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व करते हुए तिरंगा लेकर मार्च करेंगी। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा की। मीराबाई लगभग एक दशक से भारत की अग्रणी भारोत्तोलक रही हैं। उन्होंने 2021 के तोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता और उसके बाद 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, लवलीना बोरगोहेन ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य और 2023 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया।
July 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=661&start=0&sort=n | 471 |
| 20 | Today's Current Affairs Added
1. ‘विक्रम-1’ ने रचा इतिहास, पहली निजी भारतीय ऑर्बिटल रॉकेट उड़ान रही सफल
2. उत्तरी रेलवे ने कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ’ किया
3. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा
4. विज्ञान भवन में POSH एक्ट पर दो दिवसीय राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम शुरू हुआ
5. जम्मू-कश्मीर की मानसबल झील का पारिस्थितिक पुनरुद्धार
6. कोडेक्स कमीशन द्वारा तीन मसालों के लिये वैश्विक मानक अपनाए गए
7. खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के शुभंकर ‘पीको’ का अनावरण किया
8. मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी
9. सर गारफील्ड सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन
Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs | 382 |
