271
订阅者
无数据24 小时
无数据7 天
+330 天
帖子存档
271
ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर
(12 जून से 15 जुलाई)
18 हजार 953 शिविर आयोजित
10 हजार 564 सेवा शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचा
08 हजार 389 सेवा शिविरों से शहरी क्षेत्रों में विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया
271
♦️सम्मेलन
जयपुर में हाल ही में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इलेक्शंस, मीडिया एंड वोटर एजुकेशन' का आयोजन IIDEM नई दिल्ली और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर संस्थानों के सहयोग से किया।
271
वन नेशन, वन टाइम’ की ओर बड़ा कदम, व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी आधारित IST नेटवर्क का उद्घाटन
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को बेंगलुरु के जक्कूर स्थित रीजनल रेफरेंस स्टैंडर्ड्स लेबोरेटरी (RRSL) में ‘व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी’ आधारित भारतीय मानक समय (IST) वितरण प्रदर्शन नेटवर्क का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि ‘वन नेशन, वन टाइम’ पहल के तहत शुरू किया गया यह नेटवर्क पूरे देश में एक समान, अत्यधिक सटीक और सुरक्षित समय प्रणाली स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि इस तकनीक के जरिए भारत को समय निर्धारण के लिए GPS जैसे विदेशी स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे देश की डिजिटल अवसंरचना (Digital Infrastructure) अधिक सुरक्षित होगी और साइबर हमलों तथा डेटा में छेड़छाड़ जैसे जोखिमों को कम करने में मदद मिलेगी।
271
👉ईसीआई ने पहली अखिल भारतीय मीडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया
निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में “हितधारकों को जोड़ना, लोकतंत्र को मजबूत करना: चुनावों में मीडिया की भूमिका” विषय पर पहली अखिल भारतीय मीडिया कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों को संबोधित किया
271
नीति आयोग ने जारी किया 'बायोइकोनॉमी रोडमैप 2035'
1. नीति आयोग ने भारत को 2035 तक दुनिया की शीर्ष तीन बायो टेक्नोलॉजी शक्तियों में शामिल करने के लिए एक रोडमैप जारी किया है। इसके तहत ₹50,000 करोड़ का 'बायोइकोनॉमी ग्रोथ फंड' बनाने का प्रस्ताव है। रिपोर्ट का लक्ष्य भारत की बायोइकोनॉमी को 2025 के $195.3 बिलियन से बढ़ाकर 2035 तक $691 बिलियन करना है। इसमें बायो-मैन्युफैक्चरिंग के लिए छह राष्ट्रीय मिशन शुरू करने की बात कही गई है।
2. ऊर्जा मंत्रालय ने कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी (CAFE-III) नॉर्म्स का मसौदा जारी किया है। ये नियम CAFE- ॥ नॉर्म्स की जगह लेंगे। नए नियमों के तहत ईंधन खपत के लक्ष्य को 3.996 लीटर / 100 किमी से घटाकर 3.3273 लीटर / 100 किमी करने का प्रस्ताव है। पहली बार इथेनॉल, बायो-फ्यूल और कंप्रेस्ड बायो-गैस की कार्बन-न्यूट्रलिटी को भी इन मानकों में मान्यता दी जाएगी।
3. भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच्चि के दक्षिणी नौसेना कमान में 'ऑपरेशन साउदर्न रेडीनेस 26-2' की मेजबानी करेगी। यह चार दिवसीय बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण अभ्यास है। इसमें कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज (CMF) के लगभग 25 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।
4. केंद्र सरकार ने संसद के आगामी मानसून सत्र के लिए पांच नए विधेयक सूचीबद्ध किए हैं। इनमें आयकर संशोधन, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि और एमएसएमई विकास से जुड़े संशोधन शामिल हैं। इसके अलावा, जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक भीपेश कियाजाएगा
5. भारतीय वायु सेना ऑस्ट्रेलिया में होने वाले बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास 'एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026 में भाग लेगी। यह अभ्यास 20 जुलाई से 7 अगस्त तक उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के डार्विन और अन्य स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत सहित 20 देशों की वायु सेनाएं हिस्सा लेंगी, जिसमें लगभग 100 लड़ाकू विमान और 2,500 सैन्य कर्मी शामिल होंगे।
6. लियोनेल मेसी 3 फीफा वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाले दुनिया के पहले कप्तान बनने वाले हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल जीतने के बाद अर्जेंटीना ने फाइनल पहुंच गई है। बतौर खिलाड़ी की बात करें, तो मेसी ब्राजील के खिलाड़ी काफू के बाद 3 फीफा वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाले इतिहास केदूसरे खिलाड़ी भी बनेंगे।
271
भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज जींद रेलवे स्टेशन से जींद–सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह ट्रेन सबसे स्वच्छ ईंधन हाइड्रोजन का उपयोग करके स्वयं बिजली उत्पन्न करती है।
उपयोग के समय इससे लगभग शून्य उत्सर्जन होता है
271
📜'इंडिया सेमीकॉन मिशन 2.0' के लिए 1.27 लाख करोड़ मंजूर
1. केंद्रीय कैबिनेट ने 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0' के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी। इस योजना से भारत को चिप डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र बनाना है। इस बार मिशन में चिप बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल, गैस और खनिजों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।
2. भारत सरकार ने नेशनल इन्वेस्टमेंट पॉलिसी फॉर यूरिया' (NIPU-2026) को मंजूरी दी है। इस नई नीति के तहत देश में 8 से 9 नए प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे यूरिया की उत्पादन क्षमता में 10 मिलियन टन की बढ़ोतरी होगी। भारत को अपनी जरूरतों के लिए सालाना करीब 10 मिलियन टन यूरिया आयात करना पड़ता है।
3. 'एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप' में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने कुल 19 पदक जीते हैं। इनमें 5 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। अंडर-19 वर्ग में चंद्रिका भोजेश पुजारी, प्राची और अंडर-23 वर्ग में निशा ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
4. केंद्र सरकार ने 'मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम' लॉन्च की है। इस स्कीम पर 62,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पांच वर्षों के लिए लागू होगी। इसका लक्ष्य 39 लाख करोड़ रुपये के मोबाइल उत्पादन का है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता है।
5. बिहार में अब राज्य की पंचायतें अपने क्षेत्र में दी जाने वाली सेवाओं, व्यवसायों, उद्योगों और व्यापार पर टैक्स और फीस वसूल सकेंगी। इसके लिए सरकार ने नए नियमों को मंजूरी दी है। इसके अलावा, कैबिनेट ने 2011 की जनगणना के आधार पर पंचायतों के क्षेत्रीय परिसीमन को भी मंजूरी दी है।
6. वैज्ञानिकों ने केरल के पश्चिमी घाट में 'स्प्रेडविंग डैमसेलफ्लाई' (एक छोटी ड्रैगनफ्लाई) की नई प्रजाति खोजी है, जिसे 'लेस्टेस पालोटी' नाम दिया गया है। यह खोज प्रसिद्ध वैज्ञानिक जाफर पालोट के सम्मान में नामकरण के साथ इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओडोनैटोलॉजी में प्रकाशित हुई है। भारत में ये नई प्रजाति करीब 40 साल बाद और पश्चिमी घाट में एक सदी बाद मिली है।
271
अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस
(World Day for International Justice)
17 जुलाई
अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day for International Justice) प्रत्येक वर्ष 17 जुलाई को मनाया जाता है।
इस दिन का उद्देश्य विश्वभर में न्याय, मानवाधिकार और कानून के शासन को बढ़ावा देना है।
17 जुलाई 1998 को रोम संविधि (Rome Statute) को अपनाया गया था, जिसके आधार पर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) की स्थापना हुई।
यह दिवस युद्ध अपराध, मानवता के विरुद्ध अपराध, नरसंहार और आक्रामकता जैसे गंभीर अपराधों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने का संदेश देता है। ...
271
प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को रवाना करेंगे। यह परियोजना भारतीय रेलवे की ‘हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज’ पहल का हिस्सा है। इस योजना के तहत रेलवे भविष्य में 35 और हाइड्रोजन ट्रेनों को शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि विरासत (हेरिटेज) और ग्रामीण मार्गों पर चल रहे पुराने डीजल इंजनों की जगह पर्यावरण-अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराया जा सके। नई ट्रेन को 10 कोच वाले हाइड्रोजन-चालित डीईएमयू सेट के रूप में तैयार किया गया है।
271
♦️ CURRENT AFFAIRS ♦️
1. तमिल कवि और गीतकार आर. वैरामुथु को 60वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह इस सम्मान को पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार बन गए हैं। वैरामुथु को 2003 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला नागरिक सम्मान है, जो 1961 में स्थापित किया गया था।
2. कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में के पहले सरकारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की है। सरकार का लक्ष्य कर्नाटक को एक 'AI-नेटिव' राज्य बनाना है। यह विश्वविद्यालय शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में रिसर्च और टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
3. गुजरात के ऊंझा जीरा और ऊंझा सौंफ को भारत सरकार द्वारा GI टैग प्रदान किया गया है। भारत में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच कुल 125 नए GI टैग पंजीकृत किए गए हैं। अब तक देश में कुल 822 जीआई टैग हो चुके हैं। कुल पंजीकरणों के मामले में उत्तर प्रदेश अभी भी पूरे देश में शीर्ष पर बना हुआ है, उसके बाद तमिलनाडु का स्थान आता है।
4. न्यूयॉर्क अमेरिका का पहला राज्य बन गया है, जिसने 50 मेगावॉट से अधिक बिजली खपत वाले नए डेटा सेंटरों पर एक साल कीरोक लगा दी। राज्य में अभी 148 डेटा सेंटर हैं, जो अमेरिका के 3,000 सेंटरों का 5% हैं। स्थानीय संसाधनों पर दबाव और बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए नए मानक बनने तक यह रोक रहेगी।
5. यूक्रेन और 10 पश्चिमी देशों ने मिलकर 'प्रोजेक्ट फ्रेया' नामक एक हवाई रक्षा गठबंधन की घोषणा की है। यह गठबंधन यूरोप के लिए एक एकीकृत मिसाइल सुरक्षा कवच विकसित करेगा, ताकि रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों के खतरों को कम किया जा सके। इसमें डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं।
6. सरकार ने थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए। यह जून में बढ़कर 9.87% पर पहुंच गई। जो बीते 44 माह में सर्वाधिक है। पिछले साल जून में शून्य से नीचे माइनस 0.4% थी। यानी इसमें 10.27% की बढ़ोतरी हुई है। ईंधन और बिजली के दाम 27.4% तक बढ़ गए हैं। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से केमिकल, रबर और प्लास्टिक भी महंगे हो गए हैं।
