271
订阅者
无数据24 小时
无数据7 天
+430 天
帖子存档
271
📍 राजस्थान का पहला मेगा फूड पार्क
राजस्थान के पहले मेगा फूड पार्क का उद्घाटन अजमेर जिले के रूपनगढ़ में किया गया।
यह पार्क कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण (Food Processing), भंडारण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
RIICO (राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम) द्वारा विकसित एग्रो फूड पार्क निम्न स्थानों पर स्थित हैं:
अलवर
कोटा
श्रीगंगानगर
बोरानाड़ा (जोधपुर)
📝 परीक्षा तथ्य:
पहला मेगा फूड पार्क → रूपनगढ़ (अजमेर) ✅
271
📍 राजस्थान में सरकारी बस सेवा की शुरुआत
स्वतंत्रता के पश्चात् राजस्थान में सरकारी बस सेवा का संचालन वर्ष 1952 में प्रारंभ किया गया।
इस सरकारी बस सेवा की शुरुआत टोंक जिले से हुई।
राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को संगठित एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम था।
बाद में बस सेवाओं के विस्तार के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की स्थापना की गई, जिसके माध्यम से पूरे राज्य में परिवहन सेवाओं का विस्तार हुआ।
📝 परीक्षा तथ्य:
राजस्थान में पहली सरकारी बस सेवा → टोंक (1952) 🚌
271
ई- खिलौना लैब (e-Toys Lab)
नोएडा स्थित सी-डैक में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा स्थापित ई- खिलौना लैब का उद्देश्य भारत के स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक खिलौना उद्योग को मजबूत करना है।
यह इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों को डिजाइन करने एवं विकसित करने, प्रोटोटाइप विकास और उत्पाद परीक्षण में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करता है।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और पूर्वोत्तर क्षेत्र की पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों सहित चयनित युवा इंजीनियरों को एक वर्ष के संरचित प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है।...
271
💠डीओटी की तकनीक शाखा टीईसी ने भारत के दूरसंचार और प्रसारण इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए बीईसीआईएल के साथ एमओयू किया
💠यह साझेदारी कन्वर्जेंस और प्रसारण तकनीक में राष्ट्रीय मानकीकरण और नवाचार को मजबूत करेगी
💠यह सहयोग उभरती हुई प्रसारण तकनीक में भारत-विशिष्ट मानक, टेस्ट फ्रेमवर्क और तकनीक योगदान को आगे बढ़ाएगा
💠इस एमओयू का उद्देश्य वैश्विक मानकीकरण गतिविधियों में भारत की भागीदारी बढ़ाना और स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा देना है
271
🔹.@DRDO_India ने चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट (LRGR) पिनाका का सफल उड़ान परीक्षण किया।
🔹रॉकेट ने 60 किलोमीटर की निर्धारित न्यूनतम मारक क्षमता के साथ लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा।
🔹परीक्षण में भारतीय सेना के मौजूदा पिनाका प्रक्षेपक का उपयोग किया गया, जिससे अलग-अलग मारक क्षमता वाले पिनाका रॉकेटों के सफल प्रक्षेपण की क्षमता प्रदर्शित हुई।
🔹रक्षा मंत्री @rajnathsingh ने डीआरडीओ, भारतीय सेना और रक्षा उद्योग को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
271
🌀भारतीय खेल प्राधिकरण और सफदरजंग स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर ने खेल विज्ञान और एथलीटों की देखभाल को मज़बूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
🌀यह सहयोग सरकार के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें वैज्ञानिक रूप से सक्षम, एथलीट-केंद्रित और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्पोर्ट्स व्यवस्था बनाने का लक्ष्य है
🌀यह एमओयू खेलो इंडिया, टॉप्स और भारत को एक प्रमुख स्पोर्ट्स देश बनाने के विकसित भारत#2047 विज़न जैसी प्रमुख पहलों को और मज़बूत बनाता है
271
❄️ CURRENT AFFAIRS ❄️
1. 23 जुलाई से 2 अगस्त तक ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में कॉमनवेल्थ गेम्स होंगे। इसमें भारतीय खिलाड़ी और अधिकारी पहली बार जूट-विस्कोस मिश्रित आधिकारिक ड्रेस पहनेंगे। यह ड्रेस 100% बायोडिग्रेडेबल है। यह पहला अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल होगा, जिसमें किसी देश का दल जूट के परिधान पहनेगा। भारतीय दल में 124 सदस्य होंगे। इसे राष्ट्रीय जूट बोर्ड, ग्लॉस्टर जूट मिल्स और NIFT ने मिलकर बनाया है।
2. सरकार ने जैव विविधता अधिनियम, 2002 की धारा 39 के तहत मिजोरम यूनिवर्सिटी के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम को देश का 21वां डिजिग्रेटेड रिपॉजिटरी घोषित किया। डिजिग्नेटेड रिपॉजिटरी वह संस्थान होता है, जहां प्रमाणित जैविक नमूनों का संरक्षण किया जाता है। इनका उपयोग प्रजातियों की पहचान, शोध और रिकॉर्ड सुरक्षित रखने में होता है।
3. गुजरात में पहली बार द. कोरिया की तकनीक से दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाए जा रहे हैं। ये हेरण और अंबिका नदियों पर बन रहे हैं। इससे सिंचाई बढ़ाना, भूजल रिचार्ज, जल भंडारण और बाढ़ नियंत्रण होगा। इनमें हवा भरकर पानी रोकते हैं। बाढ़ के समय हवा निकालकर अतिरिक्त पानी सुरक्षित रूप से बहने देते हैं। ये 50°C तक तापमान सह सकते हैं।
4. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने इंडेक्स ऑफ सर्विसेज प्रोडक्शन पर तकनीकी सलाहकार समिति की रिपोर्ट जारी की। आधार वर्ष 2024-25 रखा गया है। इसकी पहली ट्रायल रिलीज 14 जुलाई को होगी। यह देश के औपचारिक सेवा क्षेत्र के मासिक प्रदर्शन को मापने वाला पहला सूचकांक होगा।
5. ऑस्ट्रेलिया की स्टार ओपनर बेथ मूनी आईसीसी महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज बनी। वह अपने करिअर में 5वीं बार इस स्थान पर पहुंची हैं। भारतीय बल्लेबाजों में स्मृति मंधाना 5वें, शेफाली वर्मा 6वें और हरमनप्रीत कौर 10वें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की श्री चरणी नंबर-1 पर कायम हैं।
6. सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत केंद्रीय स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों को निवेश के 2 लाइफ साइकिल फंड चुनने की अनुमति दी। पहले ये विकल्प सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए थे। पहला विकल्प LC-75 हाई (पहले LC-75 एग्रेसिव लाइफ साइकिल फंड) है, जिसमें 75% तक इक्विटी निवेश किया जा सकता है। दूसरा विकल्प एग्रेसिव लाइफ साइकिल फंड (पहले बैलेंस्ड लाइफ साइकिल फंड) है।
271
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संयुक्त सीधी भर्ती-2024 मे अधीनस्थ सेवा हेतु मुख्य सूची से चयनित गैर अनुसूचित क्षेत्र के 39741 अभ्यर्थियों के विभाग/नियुक्ति अधिकारी आवंटन आदेश ✅
