271
订阅者
无数据24 小时
无数据7 天
+330 天
帖子存档
271
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जयपुर , द्वारा आगामी वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं के संबंध में ✅
271
पंचायती राज संशोधन अधिनियम,2026 ( 2026 का अधिनियम संख्या 6)
Sub inspector wale recall jrur krke jaaye ise
271
✅महाराष्ट्र के नागपुर में “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” विषय के तहत 11वां आयुर्वेद दिवस 2026 मनाया जाएगा
आयुर्वेद दिवस का मुख्य कार्यक्रम 23 सितंबर 2026 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया जाएगा।
इसका विषय “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” होगा, जो भारत की समृद्ध आयुर्वेदिक विरासत को भविष्य की बदलती स्वास्थ्य-सेवा संबंधी जरूरतों से जोड़ने के विजन को दर्शाता है।
271
✅अमरीका, दक्षिण कोरिया और जापान ने दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप के पूर्व और दक्षिण में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पांच दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास फ्रीडम एज शुरू किया।
यह अभ्यास निर्धारित समय पर हो रहा है, जबकि अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के आदेश पर हाल ही में सियोल-वाशिंगटन के महत्वपूर्ण अभ्यासों को सीमित कर दिया गया था।
त्रिपक्षीय अभ्यास में छह एजिस-सुसज्जित विध्वंसक पोत, समुद्री गश्ती विमान, लड़ाकू विमान और अन्य हवाई संपत्तियां शामिल होंगी।
अमरीका, दक्षिण कोरिया और जापान उन्नत रीयल-टाइम डेटा साझाकरण, हवाई रक्षा और समुद्री अवरोधन अभ्यास भी करेंगे।
271
🏆स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में यूपी के 16 शहरों का दबदबा, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान
स्वच्छ हवा की दिशा में उत्तर प्रदेश के लगातार प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी मिली है।
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में प्रदेश के 16 शहरों ने अलग-अलग आबादी वर्गों में देशभर में अपनी जगह बनाई है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लखनऊ ने 198 अंक हासिल कर इंदौर को पीछे छोड़ते हुए पहली बार देश में पहला स्थान प्राप्त किया।
इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे और जबलपुर 195 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सर्वेक्षण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से कराया गया।
271
✅National Film Awards:
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह अपने 72 साल के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित होगा।
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस बार समारोह गुजरात के केवडिया में होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी।
केवड़िया का नाम बदलकर एकता नगर कर दिया गया है और यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई है जो दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है।
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के नाम से मशहूर यह प्रतिमा 597 फुट ऊंची है और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में किया था।
वर्ष 1954 में पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था और तब से अधिकतर पुरस्कार समारोह इसी स्थल पर हुए हैं।
जुलाई में घोषित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार इस परंपरा से अलग होंगे। ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है, जबकि इसकी मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए चुना गया है।
मलयालम सुपरस्टार ममूटी और बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को क्रमश: ‘ब्रह्मयुगम’ और ‘चंदू चैंपियन’ में उनकी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया जाएगा।
अभिनेता एवं फिल्मकार रणदीप हुड्डा को विनायक दामोदर सावरकर पर बनी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक के पुरस्कार के लिए चुना गया है।
तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को ‘‘संपूर्ण मनोरंजन वाली’’ सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिलेगा।
वहीं, अरुण माथेश्वरन द्वारा निर्देशित और धनुष अभिनीत तमिल फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को ‘‘राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों’’ को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है।
271
◼️नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में "विनियमन से परिवर्तन तक: भारत की अगली पीढ़ी के सुधार ढांचे का निर्माण" विषय पर एक अनौपचारिक चर्चा में भाग लिया
271
कॉप-31 सम्मेलन से कुछ हफ्ते पहले, अज़रबैजान की राजधानी बाकू में चौथे संयुक्त राष्ट्र जलवायु सप्ताह की शुरुआत हो गई है।
जलवायु परिवर्तन से निपटने, इसके लिए कोष जुटाने और पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकारों, वित्तीय संस्थानों, कंपनियों और जलवायु विशेषज्ञों की यह पांच दिवसीय बैठक इस महीने की 11 तारीख तक चलेगी। इस चर्चा में कॉप-29 के अध्यक्ष अज़रबैजान, कॉप-30 के अध्यक्ष ब्राजील और आगामी कॉप-31 के मेजबान तुर्की ने हिस्सा लिया।
इसका उद्देश्य जलवायु मुद्दों की बेहतर रिपोर्टिंग के लिए राजनीतिक सहमति बनाना और विकासशील देशों को मिलने वाली मदद में आ रही कमियों की पहचान करना है। इस हफ्ते होने वाली अन्य चर्चाओं में कार्बन मार्केट, न्यायसंगत बदलाव, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबद्ध योगदान और जलवायु कार्यों के लिए कोष जुटाने जैसे विषय शामिल रहेंगे
271
नीति आयोग ने प्लेटफ़ॉर्म फॉर एग्रीगेटिंग क्लीन ट्रांसपोर्ट किया लॉन्च
नीति आयोग की पहल ‘ई-फास्ट इंडिया’ ने देश में शून्य-उत्सर्जन माल ढुलाई को गति देने के लिए ‘प्लेटफ़ॉर्म फॉर एग्रीगेटिंग क्लीन ट्रांसपोर्ट’ यानी ‘पैक्ट’ लॉन्च किया।
नई दिल्ली में आयोजित 5वें ई-फास्ट इंडिया शिखर सम्मेलन के दौरान नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने इस मंच की शुरुआत की।
यह प्लेटफ़ॉर्म माल भेजने वालों, लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं और वाहन निर्माताओं को एक साथ लाएगा, जिससे भारी इलेक्ट्रिक वाहनों और ई-ट्रकों के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। सम्मेलन में ‘जेट मार्केटप्लेस’ की भी शुरुआत की गई, जो ई-ट्रक निर्माताओं और फाइनेंसरों को व्यापारिक साझेदारियों के लिए एक साझा मंच देगा।
271
[15/15] निम्न में से कौन-सा ADB की राजस्थान में प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है?
271
[14/15] सलूंबर जिले के पंच गौरव कार्यक्रम में चयनित वनस्पति प्रजाति कौन-सी है?
271
[13/15] 1 जुलाई 2024 से 31 अगस्त 2026 तक नए आपराधिक कानूनों के अंतर्गत निस्तारण दर कितनी बताई गई?
271
[12/15] नगर निकाय चुनाव-2026 के प्रथम चरण में कुल मतदाताओं की संख्या कितनी बताई गई?
271
[11/15] सलूंबर जिले के पंच गौरव कार्यक्रम में ODOP-Crop के अंतर्गत कौन-सी फसल चुनी गई?
271
[10/15] राजस्थान के कितने पुलिस थानों में राजनेट कनेक्टिविटी पूर्ण होने की जानकारी दी गई?
271
[9/15] 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 की अवधि और थीम का सही युग्म कौन-सा है?
271
[7/15] राजस्थान नगर निकाय चुनाव-2026 के प्रथम चरण में मतदान किस तिथि को निर्धारित था?
271
[6/15] जयसमंद झील को सलूंबर जिले के पंच गौरव कार्यक्रम में किस श्रेणी के अंतर्गत रखा गया?
