uz
Feedback

Firibgarlarga uchmang! Telemetrio bunday kanallarni topadi va belgilaydi 👉 Belgini ko‘rmoqchi bo‘lsangiz, obuna bo‘ling

Dr. Rammanohar Lohia Avadh University, Ayodhya

Dr. Rammanohar Lohia Avadh University, Ayodhya

Kanalga Telegram’da o‘tish

अवध विश्वविद्यालय अयोध्या अनौपचारिक परीक्षा से सम्बन्धित सूचना.....✍ "असतो मा सद्गमय तमसो मा ज्योतिर्गमय मृत्योर्मामृतं गमय" Official RMLAU Website: https://www.rmlau.ac.in Helpline link:-🔗 soon Create Channel-: 06 Feb. 2024

Ko'proq ko'rsatish

📈 Telegram kanali Dr. Rammanohar Lohia Avadh University, Ayodhya analitikasi

Dr. Rammanohar Lohia Avadh University, Ayodhya (@rmlu0001) Hind til segmentidagi kanali faol ishtirokchi. Hozirda hamjamiyat 41 627 obunachidan iborat bo'lib, Taʼlim toifasida 4 446-o'rinni va Hindiston mintaqasida 9 181-o'rinni egallagan.

📊 Auditoriya ko‘rsatkichlari va dinamika

невідомо sanasidan buyon loyiha tez o‘sib, 41 627 obunachiga ega bo‘ldi.

22 Oktabr, 2026 dagi oxirgi ma’lumotlarga ko‘ra kanal barqaror faollikka ega. Oxirgi 30 kunda obunachilar soni 3 454 ga, so‘nggi 24 soatda esa 328 ga o‘zgardi va umumiy qamrov yuqori darajada qolmoqda.

  • Tasdiqlash holati: Tasdiqlanmagan
  • Jalb etish (ER): Auditoriya o‘rtacha 25.95% darajada jalb etiladi. Nashrdan keyingi dastlabki 24 soatda kontent odatda umumiy obunachilar sonining 14.04% ini tashkil etuvchi reaksiyalarni to‘playdi.
  • Post qamrovi: Har bir post o‘rtacha 10 773 marta ko‘riladi; birinchi sutkada odatda 5 830 ta ko‘rish yig‘iladi.
  • Reaksiyalar va o‘zaro ta’sir: Auditoriya faol: har bir postga o‘rtacha 13 ta reaksiya keladi.
  • Tematik yo‘nalishlar: Kontent छात्रवृत्ति, छात्र-छात्रा, धनराशि, सूचना, मार्च kabi asosiy mavzularga jamlangan.

📝 Tavsif va kontent siyosati

Muallif resursni shaxsiy fikrni ifoda etish maydoni sifatida ta’riflaydi:
“अवध विश्वविद्यालय अयोध्या अनौपचारिक परीक्षा से सम्बन्धित सूचना.....✍ "असतो मा सद्गमय तमसो मा ज्योतिर्गमय मृत्योर्मामृतं गमय" Official RMLAU Website: https://www.rmlau.ac.in Helpline link:-🔗 soon Create Channel-: 06 Feb. 2024”

Yuqori yangilanish chastotasi (oxirgi ma’lumot 23 Oktabr, 2026 da olingan) sababli kanal doimo dolzarb va katta qamrovli bo‘lib qoladi. Analitika auditoriya kontent bilan faol hamkorlik qilishini, uni Taʼlim toifasidagi muhim ta’sir nuqtasiga aylantirishini ko‘rsatadi.

41 627
Obunachilar
+32824 soatlar
+8217 kun
+3 45430 kun
Postlar arxiv
समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म का लिंक तकनीकी समस्या के कारण अस्थायी रूप से प्रभावित है। तकनीकी समस्या का समाधान होने के पश्चात लिंक पुनः शीघ्र ही सक्रिय कर दिया जाएगा। अतः सभी छात्र-छात्राएँ परीक्षा फॉर्म भरने हेतु समर्थ पोर्टल की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। https://whatsapp.com/channel/0029VahewEd1SWszZIyvJh2W

The examination form link for the first semester of Graduation and Post Graduation will be reactivated soon. Currently no examination session active. Please visit university website for more information. https://whatsapp.com/channel/0029VahewEd1SWszZIyvJh2W

समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि बी०एड० प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम समर्थ पोर्टल पर घोषित कर दिया गया है। संबंधित छात्र-छात्राएँ समर्थ पोर्टल पर लॉगिन करके अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। https://rmlau.samarth.edu.in/index.php/site/login

हेल्पलाइन लिंक 👇 @Helpline2627

दीपोत्सव: सनातन संस्कृति की आभा और जन-जन की आस्था का महापर्व डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं
+4
दीपोत्सव: सनातन संस्कृति की आभा और जन-जन की आस्था का महापर्व डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने राम की पैड़ी पर मुख्य यजमान के रूप में मां सरयू एवं आराध्य प्रभु श्रीराम का विधिवत पूजन-अर्चन कर दीपोत्सव की सफलता की मंगल कामना की। हमारा लक्ष्य अयोध्या की आध्यात्मिक गरिमा और ऊर्जा को पूरी दुनिया तक पहुँचाना है। हर स्वयंसेवक का एक-एक दीया आस्था और राष्ट्रभक्ति के संकल्प का प्रतीक है। — डॉ बिजेंद्र सिंह, कुलपति 📌 दीपोत्सव 2026 की मुख्य झलकियां: 🪔 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 30 लाख से अधिक दीयों का महालक्ष्य। 👥 अवध विवि परिसर, संबद्ध कॉलेजों व संस्थाओं के 35 हजार से अधिक वॉलिंटियर्स समर्पित। घाटों पर ग्रिड लेआउट, समय प्रबंधन और गिनीज बुक के मानकों पर वॉलिंटियर्स की व्यापक ट्रेनिंग। 🏆 नया विश्व रिकॉर्ड: अवध विवि तोड़ेगा अपना ही पिछला कीर्तिमान। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य, अधिकारी एवं भारी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

अवगत कराना है कि छात्रहित में अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए स्नातक/परास्नातक समस्त पाठ्यक्रम का प्रवेश पोर्टल दिनांक 24 अक्टूबर 2026 के रात्रि 11:59 तक आवेदन किया जाएगा तथा साथ ही ये भी सूचित किया जाता है कि एल. एल. बी त्रिवर्षीय एवं एम.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश शुल्क (सामान्य श्रेणी व अन्य पिछड़ा वर्ग 1250 /- तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति 750/-) आवेदन के उपरान्त छात्रों से जमा कराते हुए विश्वविद्यालय में जमा कराए जिससे उनका प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके। https://whatsapp.com/channel/0029VahewEd1SWszZIyvJh2W

आवश्यक सूचना: तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म के संबंध में समस्त छात्रों को सूचित किया जाता है कि तकनीकी समस्या के कारण तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। आज शाम तक तकनीकी समस्या का समाधान होने की संभावना है। समस्या का समाधान होने के उपरांत ही तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। अतः सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि समस्त पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरे जा सकते हैं। तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने हेतु तकनीकी समस्या के समाधान होने तक प्रतीक्षा करें।

Guidelines for filling the examination form for Graduation and Post Graduation

छात्रवृत्ति सत्र 2026–27: नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन की तिथि 13 नवंबर 2026 तक विस्तारित समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि विस्तारित कर 13 नवंबर 2026 कर दी गई है। अतः नवीन एवं नवीनीकरण श्रेणी के समस्त पात्र छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया जाता है कि वे निर्धारित तिथि के अंतर्गत छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें। आवेदन करते समय सभी आवश्यक विवरणों एवं अभिलेखों का सावधानीपूर्वक सत्यापन कर लें, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

*समर्थ पोर्टल पर एन०ई०पी० स्नातक प्रथम एवं तृतीय तथा परास्नातक प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म का लिंक सक्रिय* समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित एन०ई०पी० के अंतर्गत स्नातक प्रथम एवं तृतीय तथा परास्नातक प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2026–2027 की परीक्षाओं हेतु ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने के लिए समर्थ पोर्टल पर लिंक सक्रिय कर दिया गया है। https://rmlau.samarth.edu.in/index.php/site/login

भव्य एवं दिव्य ‘दीपोत्सव 2026’ की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! 🪔✨ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में दी
+4
भव्य एवं दिव्य ‘दीपोत्सव 2026’ की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! 🪔✨ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में दीपोत्सव को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय पूरी प्रतिबद्धता से जुट गया है। 56 घाटों पर रेखांकन: राम की पैड़ी सहित सरयू तट के 56 घाटों पर मार्किंग (रेखांकन) का कार्य शुरू। सटीक माइक्रो-प्लानिंग: 4 वर्ग फीट के ब्लॉक में सजाए जाएंगे दीप; कार्य 3-4 दिनों में होगा पूरा। भूमि पूजन: दीपोत्सव के सकुशल आयोजन हेतु कल (23 अक्टूबर) प्रातः 7:30 बजे घाट संख्या 10 पर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न होगा। स्वयंसेवकों की तैयारी के क्रम में लाखों दीप प्रज्ज्वलित करने वाले वालंटियर्स का ऑनलाइन पंजीकरण अंतिम चरण में, जल्द सौंपी जाएंगी घाटवार जिम्मेदारियां।

सत्र 2025-26 की छूटी हुयी विधि पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक परीक्षाओं को सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में।
सत्र 2025-26 की छूटी हुयी विधि पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक परीक्षाओं को सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में।

दीपोत्सव की तैयारियों एवं परिसर विकास कार्यों को लेकर अवध विश्वविद्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक डॉ. राममनोहर लोहिया अवध व
+1
दीपोत्सव की तैयारियों एवं परिसर विकास कार्यों को लेकर अवध विश्वविद्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई। आगामी नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में माननीय कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया के संभावित आगमन तथा दीपोत्सव के दृष्टिगत विश्वविद्यालय में संचालित विकास व प्रशासनिक कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि स्नातक प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर तथा परास्नातक प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के जिन विद्यार्थियों ने अभी तक समर्थ पोर्टल पर विषय चयन (Subject Selection) की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की है, वे शीघ्रातिशीघ्र विषय चयन की प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें। https://rmlau.samarth.edu.in/index.php/site/login *विषय चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित शिक्षण संस्थान से संपर्क कर समस्या का समाधान कराते हुए विषय चयन की प्रक्रिया पूर्ण करें।*

समस्त छात्र-छात्राओं को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏🚩 प्रभु श्रीराम की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता का आगमन हो। बुराई पर अच्छाई की विजय का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार करे।

समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि एलएलबी (3 वर्षीय) पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के इनरोलमेंट नंबर संबंधित शिक्षण संस्थानों को प्रेषित कर दिए गए हैं। अतः सभी संबंधित विद्यार्थी अपने शिक्षण संस्थान से संपर्क कर अपना इनरोलमेंट नंबर प्राप्त कर सकते हैं, जिसके माध्यम से समर्थ पोर्टल पर लॉगिन आईडी बनाई जा सकेगी। https://whatsapp.com/channel/0029VahewEd1SWszZIyvJh2W