𝐓𝐇𝐄 𝐒𝐇𝐀𝐘𝐀𝐑𝐈 𝐇𝐔𝐁 ♡゙ ✨
Kanalga Telegram’da o‘tish
312
Obunachilar
Ma'lumot yo'q24 soatlar
Ma'lumot yo'q7 kun
Ma'lumot yo'q30 kun
Postlar arxiv
इंसान खुद की गलती पर
अच्छा वकील बनता है,
और दूसरों की गलती पर
सीधा जज बन जाता है..!!
एक सुकून की तलाश में न जाने
कितनी बेचैनियां पाल ली....😔
ओर लोग कहते हैं हम बड़े हो गए
हमने जिंदगी संभाल ली....!!💔
ज़माने से सुना था कि मोहब्बत हार जाती है,
जो चाहत एक तरफ हो वो चाहत हार जाती है।
कहीं दुआ का एक लफ्ज़ असर कर जाता हैं,
और कभी बरसों की इबादत भी हार जाती है।
ये मरना, ये कफ़न, ये क़बर तो रस्म-ए-शरीयत है ,
मर तो तब गए थे जब हसरत-ए-इश्क़ दिल में जागी थी !!
कर के बेचैन मुझे फिर मेरा हाल ना पूछा ,
उसने नजरे फेर ली मैंने भी सवाल ना पूछा!!
दिल तोड़ के जाने वाले सुन
मुझे तुझ से मोहब्बत आज भी है
तुझे मेरी जरूरत नही तो क्या
मुझे तेरी जरूरत आज भी हैं 🎶
शहर भर में मजदूर जैसा कोई दर-बदर न था,
जिसने सबका घर बनाया उसका कोई घर न था...
मैं तेरे प्यार से बचकर जाऊँ तो कहाँ जाऊँ..
तू"मेरी सोच के हर दहलीज़ पे नज़र आता है!!
हम भी फूलों की तरह कितने बेबस हैं,
कभी किस्मत से टूट जाते हैं तो कभी लोग तोड़ जाते हैं...
रात की मुट्ठी में एक सुबह भी है,
शर्त ये है कि पहले जी भर के अँधेरा तो देख लो...
