PMC INSTITUTE UJJAIN
Kanalga Telegram’da o‘tish
Join us For- All one Day Exam , SSC, Railway, MP POLICE, MPSI, BANKING, ARMY, NAVY, AIRFORCE
Ko'proq ko'rsatish999
Obunachilar
Ma'lumot yo'q24 soatlar
-87 kun
-1430 kun
Postlar arxiv
हाल ही में हनुमान गढ़ी के "बेसन के लड्डू" को GI जीआई टैग प्राप्त हुआ है यह स्थान कहां स्थित है?
हाल ही में किस राज्य सरकार ने "श्री रामलला दर्शन योजना" शुरु की हैं?
हाल ही में ई गवर्नेंस पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन कहां संपन्न हुआ?
राष्ट्रीय युवा दिवस
◼ स्वामी विवेकानंद की जयंती को प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
◼ इस दिन को वर्ष 1984 में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में नामित किया गया था।
◼ इस दिन का उद्देश्य भारत के युवा मन को दिशा देना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए शक्ति के रूप में एकजुट करना है। यह सामाजिक जुड़ाव तथा बौद्धिक और सांस्कृतिक एकता के सबसे बड़े प्रयासों में शामिल है। इसका लक्ष्य - भारत की विविधतापूर्ण संस्कृतियों को साथ लाना और उन्हें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के एकता के सूत्र में पिरोना है।
◼ इस वर्ष राष्ट्रीय युवा महोत्सव की थीम ''मेरा भारत-विकसित भारत@2047-युवाओं के द्वारा-युवाओं के लिए''है।
◼ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी, 2024 को महाराष्ट्र के नासिक में 27 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और देश के युवाओं को संबोधित करेंगे। सीएम एकनाथ शिंदे तथा केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के शुभंकर के रूप में शेकरू (भारतीय विशाल गिलहरी) का अनावरण किया।
◼ इस वर्ष, राष्ट्रीय युवा दिवस कई सरकारी विभागों के सहयोग से पूरे भारत के जिलों में युवा मामलों के विभाग के सभी क्षेत्रीय संगठनों द्वारा मनाया जाएगा।
◼ एनएसएस इकाइयों, एनवाईकेएस और कई शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से पूरे देश में 'माई भारत' के स्वयंसेवक भारत के लिए स्वयंसेवक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपनी ऊर्जा का समन्वय करेंगे।
◼ युवा क्लब भी उत्सव में अपनी जीवंत ऊर्जा लाएँगे, जिससे वास्तव में समावेशी माहौल सुनिश्चित होगा। अभियान में 88,000 से अधिक स्वयंसेवक भाग लेंगे। देश के प्रमुख शहरों और 750 जिला मुख्यालयों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
◼ 26वाँ राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2 से 16 जनवरी, 2023 तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित हुआ।
◼ इस उत्सव को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की एकता को मज़बूत करने के लिए देश की विविध संस्कृतियों के बीच संबंधों को बढ़ावा देना है।
◼ इस वर्ष बायोडिग्रेडेबल सामग्री का उपयोग करते हुए युवा महोत्सव को हरित उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
