uz
Feedback
KALPVRIKSHA TUTORIALS,BILASPUR (कल्पवृक्ष ट्यूटोरियल्स)

KALPVRIKSHA TUTORIALS,BILASPUR (कल्पवृक्ष ट्यूटोरियल्स)

Kanalga Telegram’da o‘tish

CG PSC, MAINS, VYAPAM, RAILWAY

Ko'proq ko'rsatish
7 940
Obunachilar
-424 soatlar
-197 kunlar
-11330 kunlar
Postlar arxiv
🫡 सोमवार को प्रकाशित एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में नदी डॉल्फिन की पहली जनसंख्या अनुमान से पता चला है कि गंगा, ब्रह्म
🫡 सोमवार को प्रकाशित एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में नदी डॉल्फिन की पहली जनसंख्या अनुमान से पता चला है कि गंगा, ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी प्रणालियों में 6,327 डॉल्फिन मौजूद हैं. 🫡 ताजा सर्वे में यूपी में लगभग 2397 डॉल्फिन के मौजूदगी की पुष्टि हुई है.

3 मार्च को World Wildlife Day मनाया गया है, इस मौके पर जारी रिपोर्ट में सामने आया कि भारत में कुल 6,327 River Dolphin मछली है
3 मार्च को World Wildlife Day मनाया गया है, इस मौके पर जारी रिपोर्ट में सामने आया कि भारत में कुल 6,327 River Dolphin मछली हैं। और देश में सबसे ज्यादा डॉल्फिन उत्तर प्रदेश में हैं। देश में पहली बार River Dolphin Estimate Report तैयार की गई है, जिसे गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की सातवीं बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने जारी किया। इसके अनुसार, भारत में 6 हज़ार से ज्यादा नदी डॉल्फिन हैं और उनमें से लगभग 90% गंगा या उसकी सहायक नदियों में रहती हैं। गंगा में 3,275 डॉल्फिन हैं, वहीं, गंगा की सहायक नदियों में 2,414, ब्रह्मपुत्र में 584, ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियों में 51 और ब्यास नदी में 3 डॉल्फिन रहती हैं। इन डॉल्फिन की संख्या का आंकड़ा Project Dolhin के तहत सामने आया है, जो इस प्रजाति को बचाने के लिए शुरू किया गया है। आठ राज्यों की 28 नदियों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 8,500 किलोमीटर से ज़्यादा क्षेत्र को कवर करने के लिए 3150 दिन का समय लगा। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई, उसके बाद बिहार, पश्चिम बंगाल और असम का स्थान रहा।