uz
Feedback
UJJWAL IAS AYODHYA®™

UJJWAL IAS AYODHYA®™

Kanalga Telegram’da o‘tish

Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.

Ko'proq ko'rsatish

📈 Telegram kanali UJJWAL IAS AYODHYA®™ analitikasi

UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) Hind til segmentidagi kanali faol ishtirokchi. Hozirda hamjamiyat 19 798 obunachidan iborat bo'lib, Taʼlim toifasida 10 074-o'rinni va Hindiston mintaqasida 21 487-o'rinni egallagan.

📊 Auditoriya ko‘rsatkichlari va dinamika

невідомо sanasidan buyon loyiha tez o‘sib, 19 798 obunachiga ega bo‘ldi.

02 Iyul, 2026 dagi oxirgi ma’lumotlarga ko‘ra kanal barqaror faollikka ega. Oxirgi 30 kunda obunachilar soni 131 ga, so‘nggi 24 soatda esa 23 ga o‘zgardi va umumiy qamrov yuqori darajada qolmoqda.

  • Tasdiqlash holati: Tasdiqlanmagan
  • Jalb etish (ER): Auditoriya o‘rtacha 24.55% darajada jalb etiladi. Nashrdan keyingi dastlabki 24 soatda kontent odatda umumiy obunachilar sonining 20.10% ini tashkil etuvchi reaksiyalarni to‘playdi.
  • Post qamrovi: Har bir post o‘rtacha 4 859 marta ko‘riladi; birinchi sutkada odatda 3 978 ta ko‘rish yig‘iladi.
  • Reaksiyalar va o‘zaro ta’sir: Auditoriya faol: har bir postga o‘rtacha 12 ta reaksiya keladi.
  • Tematik yo‘nalishlar: Kontent टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज kabi asosiy mavzularga jamlangan.

📝 Tavsif va kontent siyosati

Muallif resursni shaxsiy fikrni ifoda etish maydoni sifatida ta’riflaydi:
Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.

Yuqori yangilanish chastotasi (oxirgi ma’lumot 03 Iyul, 2026 da olingan) sababli kanal doimo dolzarb va katta qamrovli bo‘lib qoladi. Analitika auditoriya kontent bilan faol hamkorlik qilishini, uni Taʼlim toifasidagi muhim ta’sir nuqtasiga aylantirishini ko‘rsatadi.

19 798
Obunachilar
+2324 soatlar
+977 kunlar
+13130 kunlar
Postlar arxiv
#QuickRevisionSeries 🔳 *भारत का उपराष्ट्रपति* ▪️ *अनुच्छेद 67* के अनुसार उपराष्ट्रपति की पदावधि सामान्यतः 5 वर्ष होती है। ▪️ 5 वर्ष के पूर्व भी यह अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को दे सकता है। ▪️ उपराष्ट्रपति को राज्यसभा के तत्कालीन कुल सदस्यों के बहुमत द्वारा संकल्प पारित कर हटाया जा सकता है। ▪️ उपराष्ट्रपति अपने पद की अवधि समाप्त हो जाने पर भी तब तक पद पर बना रहेगा जब तक उसका उत्तराधिकारी अपना पद ग्रहण नहीं कर लेता है। ▪️ उपराष्ट्रपति के निर्वाचन से संबंधित विवादों का निपटारा उच्चतम न्यायालय द्वारा किया जाता है ,निर्वाचन अवैध होने पर उसके द्वारा किए गए कार्य अवैध नहीं होते हैं।

#QuickRevisionSeries 🔳 *संघीय मंत्रीपरिषद एवं प्रधानमंत्री* ▪️ *अनुच्छेद 74* के अनुसार राष्ट्रपति की सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद होगी, जिसका प्रधान प्रधानमंत्री होगा। ▪️ *अनुच्छेद 75* के अनुसार प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के सलाह पर करेगा। ▪️ *अनुच्छेद 75(2)* के अनुसार मंत्री, राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करेंगे। ▪️ *अनुच्छेद 75(3)* के अनुसार, मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होती है। ▪️प्रधानमंत्री समेत सभी मंत्रियों को राष्ट्रपति द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है। ▪️मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या प्रधानमंत्री समेत लोकसभा के कुल सदस्यों की कुल संख्या के 15% से अधिक नहीं होगी।( 91वा संविधान संशोधन 2003 द्वारा जोड़ा गया ।)

#QuickRevisionSeries 🔳 *भारत का उपराष्ट्रपति* ▪️ उपराष्ट्रपति को राज्यसभा के सभापति का वेतन तथा भत्ता प्रदान किया जाता है। ▪️ राष्ट्रपति के पद खाली रहने पर उपराष्ट्रपति ,राष्ट्रपति की हैसियत से कार्य करता है। ▪️ राष्ट्रपति के रूप में कार्य करते समय उपराष्ट्रपति को राष्ट्रपति की सब शक्तियां उपलब्धियां और विशेषाधिकार प्राप्त होते हैं।

#QuickRevisionSeries 🔳 *भारत का उपराष्ट्रपति* ▪️ *अनुच्छेद 66* के अनुसार उपराष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के निर्वाचित तथा मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं। ▪️ उपराष्ट्रपति के चुनाव के नामांकन के लिए उम्मीदवार के लिए कम से कम 20 प्रस्तावक और 20 अनुमोदक होने आवश्यक है। ▪️ उपराष्ट्रपति का निर्वाचन सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमण मत द्वारा और निर्वाचन गुप्त मतदान द्वारा होता है। ▪️ *अनुच्छेद 69* के अनुसार उपराष्ट्रपति को पद ग्रहण करने से पूर्व राष्ट्रपति अथवा उसके द्वारा नियुक्त किसी व्यक्ति के समक्ष शपथ लेनी पड़ती है।

#QuickRevisionSeries 🔳 *भारत का उपराष्ट्रपति* ▪️ यह भारत का दूसरा सर्वोच्च पद होता है। ▪️ उपराष्ट्रपति का पद अमेरिका के संविधान से लिया गया है। ▪️ *अनुच्छेद 63* के अनुसार भारत का एक उपराष्ट्रपति होगा। ▪️ भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। ▪️ *उपराष्ट्रपति पद के लिए योग्यता :* 🎯 भारत का नागरिक । 🎯 35 वर्ष की आयु । 🎯 राज्यसभा का सदस्य बनने की योग्यता रखता हो। 🎯 किसी लाभ के पद पर ना हो।

#QuickRevisionSeries 🔳 *संघीय कार्यपालिका* ▪️संघीयपालिका का प्रमुख राष्ट्रपति होता है। ▪️ अनुच्छेद 53 के अनुसार भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित है। ▪️ भारत में संसदीय व्यवस्था को अपनाया गया है। ▪️संघीय कार्यपालिका में राष्ट्रपति ,उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री , मंत्रिमंडल आदि शामिल होते हैं। ▪️ राष्ट्रपति कार्यपालिका का नाममात्र का प्रमुख होता है । ▪️ वास्तविक शक्ति प्रधानमंत्री और उसके मंत्रिमंडल में निहित होती है। ▪️ *भारतीय संविधान के भाग 5 के अंतर्गत अनुच्छेद 52 से 78 तक में संघीय कार्यपालिका का वर्णन किया गया है।*

#QuickRevisionSeries 🔳 *मौलिक अधिकार ( धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार)* ▪️ *अनुच्छेद 25 –* अंतःकरण की और धर्म के अबाध रूप से मानने, आचरण और प्रचार करने की स्वतंत्रता। ▪️ *अनुच्छेद 26 –* धार्मिक कार्यों के प्रबंध की स्वतंत्रता ▪️ *अनुच्छेद 27 –* राज्य किसी भी व्यक्ति को ऐसे कर देने के लिए बाध्य नहीं कर सकता जिसकी आय किसी विशेष धर्म अथवा धार्मिक संप्रदाय की उन्नति में व्यय करने के लिए निश्चित की गई हो। ▪️ *अनुच्छेद 28 –* राज्य विधि से पूर्णता पोषित किसी शिक्षण संस्था में कोई धार्मिक शिक्षा नहीं दी जाएगी।

#QuickRevisionSeries 🔳 *नागरिकता से संबंधित अनुच्छेद* ▪️ *अनुच्छेद 5* –संविधान के प्रारंभ के समय जन्म ,वंश, पंजीकरण तथा देशीयकरण के आधार पर नागरिकता का प्रावधान। ▪️ *अनुच्छेद 6* –पाकिस्तान से भारत को प्रव्रजन करने वाले कुछ व्यक्तियों के नागरिकता के अधिकार। ▪️ *अनुच्छेद 7* –पाकिस्तान को प्रव्रजन करने वाले कुछ व्यक्तियों के नागरिकता के अधिकार। ▪️ *अनुच्छेद 8* –भारत के बाहर रहने वाले भारतीय उद्भव के कुछ व्यक्तियों के नागरिकता के अधिकार। ▪️ *अनुच्छेद 9* – विदेशी राज्य की नागरिकता स्वेच्छा से अर्जित करने वाले व्यक्तियों का नागरिक ना होना। ▪️ *अनुच्छेद 10* – नागरिकता के अधिकारों का बने रहना ▪️ *अनुच्छेद 11* –संसद द्वारा नागरिकता के अधिकार का विधि द्वारा विनियमन किया जाना।

#QuickRevisionSeries 🔳 *भारतीय संविधान की अनुसूचियां* ▪️ *सातवीं अनुसूची –* संघ सूची, राज्य सूची , व समवर्ती सूची में केंद्र और राज्यों में शक्तियों का विभाजन ▪️ *आठवीं अनुसूची –* भाषाएं ▪️ *नौवीं अनुसूची –* कुछ अधिनियमों और विनियमों का विधि मान्यकरण( प्रथम संविधान संशोधन अधिनियम 1951 द्वारा जोड़ी गई) ▪️ *दसवीं अनुसूची –* दल परिवर्तन के आधार पर योग्यता(52वे संविधान संशोधन अधिनियम 1985 द्वारा जोड़ी गई) ▪️ *ग्यारहवीं अनुसूची –* पंचायत से संबंधित प्रावधान( 73वे संविधान संशोधन अधिनियम 1992 द्वारा जोड़ी गई) ▪️ *बारहवीं अनुसूची –* नगर पालिकाओं से संबंधित उपबंध( 74वे संविधान संशोधन अधिनियम 1992 द्वारा जोड़ी गई) 

#QuickRevisionSeries 🔳 *संविधान सभा की प्रमुख समितियां एवं उनके अध्यक्ष* ▪️ *संघ शक्ति समिति* – जवाहर लाल नेहरू ▪️ *संघीय संविधान समिति* – जवाहरलाल नेहरू ▪️ *प्रांतीय संविधान समिति* – सरदार वल्लभभाई पटेल ▪️ *प्रारूप समिति* – भीमराव अंबेडकर ▪️ *मौलिक अधिकारों एवं अल्पसंख्यकों संबंधी परामर्श समिति* –सरदार वल्लभभाई पटेल ▪️ *देशी रियासत समझौता समिति* – डॉक्टर राजेंद्रप्रसाद ▪️ *झंडा समिति* – डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद

#QuickRevisionSeries 🔳 *संविधान का निर्माण एवं संविधान सभा* ▪️ 13 दिसंबर 1946 को जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया। ▪️ 22 जनवरी 1947 को उद्देश्य प्रस्ताव को स्वीकृति मिली। ▪️ 29 अगस्त 1947 को प्रारूप समिति का गठन किया गया। ▪️ प्रारूप समिति का अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर को चुना गया। ▪️ प्रारूप समिति ने 21 फरवरी 1948 को संविधान सभा को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की । ▪️ 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान को पारित कर दिया गया। ▪️ 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा पारित किए गए संविधान में 22 भाग, 8 अनुसूचियां और 395 अनुच्छेद थे।

#QuickRevisionSeries 🔳 *कैबिनेट मिशन ,1946* ▪️ 24 मार्च 1946 को कैबिनेट मिशन दिल्ली पहुंचा। ▪️ इसके सदस्यों में स्टेफोर्ड क्रिप्स, लॉर्ड पथिक लॉरेंस और ए.वी.एलेक्जेंडर थे। ▪️ इसने भारत में एक अंतरिम सरकार की स्थापना तथा संविधान सभा के गठन एवं संविधान निर्माण हेतु एक योजना प्रस्तुत किया। ▪️ इसके अंतर्गत भारत एक संघ होगा जिसमें ब्रिटिश प्रांत तथा देशी रियासतें शामिल होंगी। ▪️ संघीय विषयों के अतिरिक्त सभी विषय एवं अवशिष्ट शक्तियां प्रांतों में निहित होगी। ▪️ संविधान सभा का गठन प्रांतीय विधानसभाओं तथा देशी रियासतों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। ▪️ संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली द्वारा किया जाएगा।

🔳 संघ और राज्य लोक सेवा आयोग संवैधानिक उपबंध अनुच्छेद- 315. संघ और राज्यों के लिए लोक सेवा आयोग अनुच्छेद- 316. सदस्यों की नियुक्ति और पदावधि अनुच्छेद- 317. लोक सेवा आयोग के किसी सदस्य का हटाया जाना और निलंबित किया जाना अनुच्छेद- 318. आयोग के सदस्यों और कर्मचारिवृंद की सेवा की शर्तों के बारे में विनियम बनाने की शक्ति अनुच्छेद- 319. आयोग के सदस्यों द्वारा ऐसे सदस्य न रहने पर पद धारण करने के संबंध में प्रतिषेध अनुच्छेद- 320 लोक सेवा आयोगों के कृत्य अनुच्छेद- 321. लोक सेवा आयोगों के कृत्यों का विस्तार करने की शक्ति अनुच्छेद- 322. लोक सेवा आयोगों के व्यय अनुच्छेद-323. लोक सेवा आयोगों के प्रतिवेदन 

✅ Daily Use Word → High-Quality Word 1. Good → Excellent 2. Bad → Terrible 3. Happy → Delighted 4. Sad → Miserable 5. Fast → Swift 6. Slow → Sluggish 7. Small → Tiny / Minute 8. Big → Enormous 9. Easy → Effortless 10. Hard → Difficult / Challenging 11. Smart → Intelligent 12. Brave → Courageous 13. Clean → Spotless 14. Dirty → Filthy 15. Angry → Furious 16. Tired → Exhausted 17. Strong → Powerful 18. Weak → Feeble 19. Beautiful → Gorgeous 20. Important → Significant 21. Start → Begin / Commence 22. End → Finish / Conclude 23. Help → Assist 24. Come → Arrive 25. Say → Declare 26. Tell → Inform 27. Buy → Purchase 28. Use → Utilize 29. Think → Consider 30. Need → Require 31. Ask → Inquire 32. Choose → Select 33. Fix → Repair 34. Break → Damage 35. Win → Triumph 36. Lose → Fail / Misplace 37. Walk → Stroll 38. Look → Observe 39. Show → Display 40. Make → Create / Produce

🗓 23 November 2025 - Current Affairs One-Liners 📜 आज का सुविचार: कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है, आपके सपने आपकी मेहनत से ही हकीकत बनेंगे। ➼ IAF Tejas aircraft crashed during Dubai Air Show 2025. दुबई एयर शो 2025 के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। ➼ CISF designated as ‘Security Regulator’ for all 250+ seaports in India. देश के सभी 250+ समुद्री बंदरगाहों के लिए CISF को सुरक्षा नियामक बनाया गया। ➼ IAF Wing Commander Namansh Syal martyred in Dubai Air Show crash. दुबई एयर शो हादसे में IAF विंग कमांडर नमांश स्याल शहीद हुए। ➼ RBI & European Central Bank to link UPI with Europe’s TIPS (TARGET Instant Payment Settlement). RBI ने यूरोप की TIPS प्रणाली से UPI को जोड़ने के लिए ECB से समझौता किया। ➼ New GDP series proposed with base year FY 2022–23; to be released Feb 2026 (MoSPI). MoSPI ने नई GDP सीरीज़ के लिए आधार वर्ष 2022–23 प्रस्तावित किया, जो फरवरी 2026 में जारी होगी। ➼ G20 Summit 2025 (South Africa) theme: ‘Solidarity, Equality and Sustainability’. G20 शिखर सम्मेलन 2025 (दक्षिण अफ्रीका) की थीम — ‘एकजुटता, समानता और सततता’ है। ➼ India to launch dedicated Air Cargo Service with Afghanistan. भारत अफगानिस्तान के साथ एयर कार्गो सेवा शुरू करेगा। ➼ Centre implemented 4 Labour Codes by merging 29 central labour laws. केंद्र सरकार ने 29 श्रम कानूनों को मिलाकर 4 श्रम संहिता लागू कीं। ➼ Justice Surya Kant named as 53rd Chief Justice of India. जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश नामित हुए। ➼ President Droupadi Murmu inaugurated 2nd ‘Bharatiya Kala Mahotsav’ at Rashtrapati Nilayam, Secunderabad. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिकंदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में दूसरे भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया। ➼ Ministry of Education organising 4th Kashi Tamil Sangamam (KTS 4.0). शिक्षा मंत्रालय काशी तमिल संगमम् 4.0 का आयोजन कर रहा है। ➼ Theme of Kashi Tamil Sangamam 4.0: ‘Learn Tamil – Tamil Karkalam’. काशी तमिल संगमम् 4.0 की थीम — ‘तमिल सीखें – तमिल करकलम’ है। ➼ Kerala declared ‘Snakebite’ a Notifiable Disease. केरल सरकार ने सर्पदंश को अधिसूचित रोग घोषित किया। ➼ MNREGA work limit raised to 150 days in Jammu & Kashmir for FY 2025–26. J&K में FY 2025–26 के लिए मनरेगा कार्य-दिवस सीमा 150 दिन कर दी गई। ➼ Bangladesh A defeated India A in semi-final of Asia Cup Rising Stars 2025. एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश A ने इंडिया A को हराया।

photo content

📢 विशेष सूचना – UPSI/UPP स्पेशल क्लास प्रिय विद्यार्थियों, संस्थान में दिनांक 23 नवम्बर (रविवार) को UPSI/UPP की स्पेशल क्लास आयोजित की जा रही है। हमारा केवल एक उद्देश्य – आपका चयन (Selection) इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ फुल प्रैक्टिस, टेस्ट और कॉन्सेप्ट क्लियरिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 🕘 समय: प्रातः 07 बजे से

KVS बैच में आगामी क्लास के दौरान प्रैक्टिस शीट भी वितरित की जाएगी। सभी छात्र निर्धारित समय पर उपस्थित रहें और नियमित अभ्यास क
KVS बैच में आगामी क्लास के दौरान प्रैक्टिस शीट भी वितरित की जाएगी। सभी छात्र निर्धारित समय पर उपस्थित रहें और नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं।

आप सभी की आज के टेस्ट पेपर की उत्तर कुंजी अपलोड कर दी गई है। सभी छात्र उत्तर कुंजी देखकर अपना स्कोर अवश्य चेक करें और जहाँ सुधार की आवश्यकता हो, वहाँ पुनः अभ्यास करें।

photo content