uz
Feedback

Firibgarlarga uchmang! Telemetrio bunday kanallarni topadi va belgilaydi 👉 Belgini ko‘rmoqchi bo‘lsangiz, obuna bo‘ling

UJJWAL IAS AYODHYA®™

UJJWAL IAS AYODHYA®™

Kanalga Telegram’da o‘tish

📈 Telegram kanali UJJWAL IAS AYODHYA®™ analitikasi

UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) Hind til segmentidagi kanali faol ishtirokchi. Hozirda hamjamiyat 21 666 obunachidan iborat bo'lib, Taʼlim toifasida 9 264-o'rinni va Hindiston mintaqasida 18 830-o'rinni egallagan.

📊 Auditoriya ko‘rsatkichlari va dinamika

невідомо sanasidan buyon loyiha tez o‘sib, 21 666 obunachiga ega bo‘ldi.

22 Oktabr, 2026 dagi oxirgi ma’lumotlarga ko‘ra kanal barqaror faollikka ega. Oxirgi 30 kunda obunachilar soni 1 024 ga, so‘nggi 24 soatda esa 7 ga o‘zgardi va umumiy qamrov yuqori darajada qolmoqda.

  • Tasdiqlash holati: Tasdiqlanmagan
  • Jalb etish (ER): Auditoriya o‘rtacha 27.74% darajada jalb etiladi. Nashrdan keyingi dastlabki 24 soatda kontent odatda umumiy obunachilar sonining 19.97% ini tashkil etuvchi reaksiyalarni to‘playdi.
  • Post qamrovi: Har bir post o‘rtacha 6 002 marta ko‘riladi; birinchi sutkada odatda 4 321 ta ko‘rish yig‘iladi.
  • Reaksiyalar va o‘zaro ta’sir: Auditoriya faol: har bir postga o‘rtacha 11 ta reaksiya keladi.
  • Tematik yo‘nalishlar: Kontent टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज kabi asosiy mavzularga jamlangan.

📝 Tavsif va kontent siyosati

Muallif resursni shaxsiy fikrni ifoda etish maydoni sifatida ta’riflaydi:
“Ujjwal IAS official Telegram channel. Youtube- https://www.youtube.com/@UJJAWALIASAYODHYA App- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cbbzwd.oggulz”

Yuqori yangilanish chastotasi (oxirgi ma’lumot 23 Oktabr, 2026 da olingan) sababli kanal doimo dolzarb va katta qamrovli bo‘lib qoladi. Analitika auditoriya kontent bilan faol hamkorlik qilishini, uni Taʼlim toifasidagi muhim ta’sir nuqtasiga aylantirishini ko‘rsatadi.

21 666
Obunachilar
+724 soatlar
+1227 kun
+1 02430 kun
Postlar arxiv
photo content

साइबर सुरक्षा पर UIDAI-NFSU का सहयोग हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) तथा राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) ने पाँच वर्षों के लिये एक रणनीतिक साझेदारी की है। यह सहयोग मुख्य रूप से साइबर सुरक्षा, डिजिटल फोरेंसिक और उन्नत तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्रों पर केंद्रित है। उद्देश्य: इस समझौता ज्ञापन (MoU) का उद्देश्य UIDAI के डिजिटल बुनियादी ढाँचे में साइबर दृढ़ता को मज़बूत करना है, जो भारत के डिजिटल आइडेंटिटी इकोसिस्टम और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का समर्थन करता है। प्रमुख स्तंभ: यह सहयोग छह रणनीतिक स्तंभों पर केंद्रित है, जिनमें शैक्षणिक विकास, सूचना सुरक्षा, फोरेंसिक बुनियादी ढाँचा, साइबर सुरक्षा समर्थन, उभरती प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान और छात्र दृष्टिकोण शामिल हैं। UIDAI: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) एक वैधानिक प्राधिकरण है, जो आधार अधिनियम, 2016 के तहत, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधीन स्थापित किया गया है। आधार UIDAI द्वारा जारी एक 12-अंकीय बायोमेट्रिक पहचान संख्या है, जो संपूर्ण भारत में निवासियों के लिये पहचान और पते के प्रमाण के रूप में कार्य करती है। इसका उद्देश्य आधार धारकों को एक यूनिक डिजिटल आइडेंटिटी और कभी भी, कहीं भी प्रामाणीकरण सेवाएँ प्रदान करना है। NFSU: राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) एक विशिष्ट संस्थान है, जो फोरेंसिक विज्ञान, साइबर सुरक्षा और आपराधिक अन्वेषण पर केंद्रित है, जो डिजिटल फोरेंसिक, साइबर जाँच एवं उभरती सुरक्षा प्रौद्योगिकियों में राष्ट्रीय क्षमता निर्माण का समर्थन करता है।

photo content

ेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों के लिये यूपीटेट-प्राथमिक व जूनियर स्तर का स्पेशल बैच—- महत्वपूर्ण सूचना- संस्थान में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों के लिये संस्थान में नया टारगेट बैच शाम 04 बजे से प्रारम्भ हो गया है। इस बैच में संस्थान का टारगेट शत प्रतिशत अभ्यर्थी क्वालीफाई कराने का- इसी टारगेट के साथ बैच में प्रतिदिन प्राथमिक के साथ-साथ जूनियर स्तर की क्लास संचालित की जा रही है। साथ में नोट्स भी दिये जा रहे है। व प्रैक्टिस भी करायी जा रही हैं प्रत्येक रविवार को स्पेशल क्लास संचालित की जा रही हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों के लिये यूपीटेट-प्राथमिक व जूनियर स्तर का स्पेशल बैच—- महत्वपूर्ण सूचना- संस्थान में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों के लिये संस्थान में नया टारगेट बैच शाम 04 बजे से प्रारम्भ हो गया है। इस बैच में संस्थान का टारगेट शत प्रतिशत अभ्यर्थी क्वालीफाई कराने का- इसी टारगेट के साथ बैच में प्रतिदिन प्राथमिक के साथ-साथ जूनियर स्तर की क्लास संचालित की जा रही है। साथ में नोट्स भी दिये जा रहे है। व प्रैक्टिस भी करायी जा रही हैं प्रत्येक रविवार को स्पेशल क्लास संचालित की जा रही हैं।

photo content

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 'वन केस वन डेटा' और 'सु सहाय' परियोजना शुरू हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने दो प्रमुख डिजिटल पहलों, 'वन केस वन डेटा' और 'सु सहाय' की शुरुआत की, जिनका उद्देश्य डिजिटल न्यायिक प्रशासन एवं न्याय तक पहुँच को मज़बूत करना है। वन केस वन डेटा: यह एक डिजिटल एकीकरण पहल है, जिसे सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालयों, ज़िला न्यायालयों और तालुका न्यायालयों के डेटा को एकीकृत डिजिटल प्रणाली में एकीकृत करने के लिये डिज़ाइन किया गया है। यह पहल केस मैनेजमेंट को सुव्यवस्थित करने और संपूर्ण भारत में एक व्यापक, अंतर्संबद्ध न्यायिक डेटाबेस बनाने का प्रयास करती है। सु सहाय: 'सु सहाय' एक AI-संचालित चैटबॉट है, जो सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट के साथ एकीकृत है, जो पक्षकारों और नागरिकों को न्यायालय से संबंधित सेवाओं तक आसानी से पहुँचने में मदद करता है। चैटबॉट फ्रंट-एंड गाइडेंस प्रदान करता है और आवश्यक सर्वोच्च न्यायालय सेवाओं एवं प्रक्रियाओं तक पहुँच को सरल बनाता है। चैटबॉट को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने सर्वोच्च न्यायालय रजिस्ट्री के सहयोग से विकसित किया है। महत्त्व: ये पहल विधिक प्रणाली में मानवीय निगरानी के महत्त्व को बनाए रखते हुए, डिजिटलीकरण, पहुँच, दक्षता और प्रौद्योगिकी-संचालित न्याय वितरण को बढ़ावा देती हैं।

प्रधानमंत्री का सोमनाथ मंदिर का दौरा प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर 11 मई 2026 को मंदिर के दर्शन किये। उन्होंने इसे भारत की "अदम्य आत्मशक्ति" (Unconquerable Spirit) का प्रतीक बताया और विकास के साथ विरासत के संरक्षण को संतुलित करने वाले "विकास भी, विरासत भी" दृष्टिकोण पर ज़ोर दिया। वर्ष 2026 में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है, जो मंदिर पर 1026 में हुए हमले की 1000वीं वर्षगाँठ और राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 1951 में मंदिर के पुनः उद्घाटन की 75वीं वर्षगाँठ का स्मरणोत्सव है। सोमनाथ मंदिर स्थान: सोमनाथ गुजरात के सौराष्ट्र तट पर प्रभास पाटन में स्थित है, जहाँ कपिला, हिरण और सरस्वती नदियाँ अरब सागर में मिलती हैं। धार्मिक महत्त्व: इसे भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है, जिसका उल्लेख शिव पुराण और द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र में मिलता है।

photo content
+3

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (11 मई 2026) के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों का स्मरण किया गया। उन्होंने इन परीक्षणों को भारत की रणनीतिक दक्षता, वैज्ञानिक श्रेष्ठता और आत्मनिर्भरता के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में वर्णित किया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस: प्रतिवर्ष 11 मई को आयोजित होने वाला यह दिवस ऑपरेशन शक्ति (पोखरण-II) की स्मृति में मनाया जाता है। वर्ष 1998 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के मार्गदर्शन में भारत ने सफलतापूर्वक पाँच परमाणु परीक्षण संपन्न किये थे। ऑपरेशन शक्ति ने भारत की वैज्ञानिक शक्ति का प्रदर्शन किया और वैश्विक व्यवस्था में इसकी रणनीतिक स्वायत्तता को सुदृढ़ किया। ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के नेतृत्व में इस ऑपरेशन के तहत राजस्थान के पोखरण परीक्षण रेंज में सफल परमाणु परीक्षण किये गए थे। यह वर्ष 1974 में आयोजित पहले पोखरण-I (ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा) के बाद का अगला चरण था।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 वर्ष ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) की रजत जयंती (25 वर्ष) का उत्सव मध्य प्रदेश के भैरुंडा में मनाया। इस अवसर पर अंतिम छोर तक संपर्क और ग्रामीण परिवर्तन के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिये PMGSY-IV का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) क्या है? परिचय: वर्ष 2000 में शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देश्य बिना सड़क संपर्क वाली ग्रामीण बस्तियों को हर मौसम में उपयोगी सड़क संपर्क प्रदान करना है। इसे गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण आर्थिक एकीकरण के लिये एक प्रमुख साधन माना जाता है। वित्तपोषण पैटर्न: केंद्र और राज्यों के बीच निधि-साझेदारी अनुपात सामान्यतः समतल क्षेत्रों हेतु 60:40 होता है, जबकि उत्तर-पूर्वी राज्यों, हिमालयी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के लिये यह 90:10 होता है।

लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि तीसरे CDS नियुक्त भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि को तीसरा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है, जो 31 मई 2026 को जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS): CDS भारतीय सशस्त्र बलों में सर्वोच्च रैंक का सैन्य अधिकारी होता है, जो सैन्य और नागरिक राजनीतिक नेतृत्व के बीच एक महत्त्वपूर्ण संस्थागत कड़ी के रूप में कार्य करता है। CDS का पद दिसंबर 2019 में बनाया गया था और तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल रावत को जनवरी 2020 में पहला पदाधिकारी नियुक्त किया गया था। यह कार्यालय करगिल युद्ध के दौरान उजागर हुई समन्वय संबंधी कमियों को दूर करने के लिये करगिल समीक्षा समिति (1999) और शेकातकर समिति (2016) की दशकों पुरानी सिफारिशों के बाद स्थापित किया गया था। रैंक और स्थिति: CDS एक फॉर-स्टार ऑफिसर होता है, जो रैंक में तीनों सेना प्रमुखों के बराबर होता है, लेकिन "फर्स्ट एमोंग इक्वल" के रूप में कार्य करता है।

RRB Section Controller 2026 Approved Vacancies Total Vacancies 119

13 may lekhpal test paper- 11.pdf7.30 KB

photo content

🚨 *अति महत्वपूर्ण सूचना* 🚨 आज होने वाली *उत्तर प्रदेश पुलिस की टेस्ट सीरीज* अपरिहार्य कारणों से स्थगित रहेगी। यह टेस्ट सीरीज कल से अपने पूर्व निर्धारित समय पर पुनः प्रारंभ होगी। हुई असुविधा के लिए खेद है। 🙏🙏🙏

🔳 महत्वपूर्ण गवर्नर-जनरल और वायसराय से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाएं ◽️ लॉर्ड डलहौजी (1848-1856) ◾️द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध (1848-49) ◾️ निचले बर्मा पर कब्ज़ा (1852) ◾️ व्यपगत सिद्धांत (हड़प नीति) की शुरूआत ◾️ वुड्स डिस्पैच (1854) ◾️बॉम्बे और ठाणे को जोड़ने वाली पहली रेलवे लाइन (1853) 🔳 लॉर्ड कैनिंग (1856-1862) ◾️ 1857 का विद्रोह ◾️कलकत्ता, मद्रास और बॉम्बे में विश्वविद्यालयों की स्थापना (1857) ◾️ ईस्ट इंडिया कंपनी का उन्मूलन और क्राउन को नियंत्रण का हस्तांतरण (भारत सरकार अधिनियम, 1858) ◾️ भारतीय परिषद अधिनियम 1861 

🔳 महत्वपूर्ण गवर्नर-जनरल और वायसराय से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाएँ 🔳 लॉर्ड जॉन लॉरेंस (1864-1869) ◾️भूटान युद्ध (1865) ◾️कलकत्ता, बॉम्बे और मद्रास में उच्च न्यायालयों की स्थापना (1865) ◾️ओडिशा, राजपुताना और बुंदेलखंड में भयंकर अकाल ◾️ अकाल आयोग ◾️ यूरोप और भारत के बीच टेलीग्राफ लाइनों का प्रारंभ ◾️ पंजाब काश्तकारी अधिनियम 🔳 लॉर्ड लिटन (1876-1880) ◾️ वर्नाकुलर प्रेस एक्ट (1878) ◾️आर्म्स एक्ट (1878) ◾️द्वितीय अफगान युद्ध (1878-80) ◾️रानी विक्टोरिया ने 'कैसर-ए-हिंद' की उपाधि धारण की 

उज्ज्वल IAS कोचिंग में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें तथा अपने मोबाइल स्टेटस
उज्ज्वल IAS कोचिंग में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें तथा अपने मोबाइल स्टेटस पर अवश्य लगाएँ, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी इस उत्कृष्ट शैक्षणिक पहल से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकें।

🎯 SSC में Selection का सपना अब होगा पूरा! 🎯 12th Pass छात्रों के लिए UJJAWAL IAS लेकर आया है NEW FOUNDATION BATCH FOR SSC ज
🎯 SSC में Selection का सपना अब होगा पूरा! 🎯 12th Pass छात्रों के लिए UJJAWAL IAS लेकर आया है NEW FOUNDATION BATCH FOR SSC जो नए EDUQUITY Pattern पर आधारित है। 📚 Topic Test • Notes • Test Series • Full Mock Test • OMR आधारित परीक्षा प्रणाली के साथ करिए बेहतरीन तैयारी। ✅ CGL ✅ CHSL ✅ MTS ✅ STENOGRAPHER ✅ CPO अनुभवी Faculty, अनुशासित माहौल और शानदार मार्गदर्शन के साथ अब तैयारी होगी Selection Level पर। 📅 बैच प्रारम्भ : 11 MAY 2026 ⏰ समय : Morning 07:00 AM 📍 Near Jagat Hospital, Raibareli Road, Ayodhya 📞 9451223855 | 9473752555 ✨ “आज की मेहनत ही कल की सरकारी नौकरी की पहचान बनेगी।