uz
Feedback
UJJWAL IAS AYODHYA®™

UJJWAL IAS AYODHYA®™

Kanalga Telegram’da o‘tish

📈 Telegram kanali UJJWAL IAS AYODHYA®™ analitikasi

UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) Hind til segmentidagi kanali faol ishtirokchi. Hozirda hamjamiyat 20 941 obunachidan iborat bo'lib, Taʼlim toifasida 9 436-o'rinni va Hindiston mintaqasida 19 551-o'rinni egallagan.

📊 Auditoriya ko‘rsatkichlari va dinamika

невідомо sanasidan buyon loyiha tez o‘sib, 20 941 obunachiga ega bo‘ldi.

28 Sentabr, 2026 dagi oxirgi ma’lumotlarga ko‘ra kanal barqaror faollikka ega. Oxirgi 30 kunda obunachilar soni 958 ga, so‘nggi 24 soatda esa 56 ga o‘zgardi va umumiy qamrov yuqori darajada qolmoqda.

  • Tasdiqlash holati: Tasdiqlanmagan
  • Jalb etish (ER): Auditoriya o‘rtacha 26.11% darajada jalb etiladi. Nashrdan keyingi dastlabki 24 soatda kontent odatda umumiy obunachilar sonining 20.27% ini tashkil etuvchi reaksiyalarni to‘playdi.
  • Post qamrovi: Har bir post o‘rtacha 5 456 marta ko‘riladi; birinchi sutkada odatda 4 236 ta ko‘rish yig‘iladi.
  • Reaksiyalar va o‘zaro ta’sir: Auditoriya faol: har bir postga o‘rtacha 13 ta reaksiya keladi.
  • Tematik yo‘nalishlar: Kontent टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज kabi asosiy mavzularga jamlangan.

📝 Tavsif va kontent siyosati

Muallif resursni shaxsiy fikrni ifoda etish maydoni sifatida ta’riflaydi:
“Ujjwal IAS official Telegram channel. Youtube- https://www.youtube.com/@UJJAWALIASAYODHYA App- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cbbzwd.oggulz”

Yuqori yangilanish chastotasi (oxirgi ma’lumot 29 Sentabr, 2026 da olingan) sababli kanal doimo dolzarb va katta qamrovli bo‘lib qoladi. Analitika auditoriya kontent bilan faol hamkorlik qilishini, uni Taʼlim toifasidagi muhim ta’sir nuqtasiga aylantirishini ko‘rsatadi.

20 941
Obunachilar
+5624 soatlar
+3427 kun
+95830 kun
Postlar arxiv
UPP MOCK TEST - DATE 12-09-2026
UPP MOCK TEST - DATE 12-09-2026

SUPER TET SPECIAL TEST SERIES 🔥 आज दिनांक – 13 सितम्बर 2026 को उज्ज्वल IAS संस्थान में सुपर TET के सभी बैचों की टेस्ट सीरीज
+6
SUPER TET SPECIAL TEST SERIES 🔥 आज दिनांक – 13 सितम्बर 2026 को उज्ज्वल IAS संस्थान में सुपर TET के सभी बैचों की टेस्ट सीरीज प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की गई। उज्ज्वल संस्थान के विद्यार्थियों ने एक नये जोश, जुनून और आत्मविश्वास के साथ टेस्ट सीरीज में प्रतिभाग किया। 📚 बिल्कुल परीक्षा जैसा माहौल 📝 OMR Based Test ⏱️ निर्धारित समय में परीक्षा ❌ Negative Marking की जानकारी एवं अभ्यास 🎯 वास्तविक परीक्षा के अनुरूप टेस्ट पैटर्न हमारा उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा के लिए तैयार करना है। ऐसा परीक्षा जैसा माहौल और निरंतर अभ्यास आपको हर जगह आसानी से नहीं मिलने वाला। बस इसी तरह अगले 03 माह पूरी मेहनत, अनुशासन और निरंतरता के साथ लगे रहिए… 🔥 सफलता निश्चित है। उज्ज्वल IAS सफलता की पहचान, हमारे परिणाम

photo content

notes
notes

काकोरी कांड (9 अगस्त, 1925 ई.) एच. आर. ए. द्वारा 9 अगस्त, 1925 को उत्तर रेलवे के लखनऊ- सहारनपुर संभाग के काकोरी नामक स्थान पर 8 डाउन ट्रेन पर डकैती डालकर सरकारी खजाने को लूट लिया गया। यह घटना 'काकोरी काण्ड के नाम से प्रसिद्ध हुई । इस सम्बंध में 29 क्रान्तिकारियों को गिरफ्तार कर उन पर काकोरी षड्यंत्र कांड के तहत मुकदमा चलाया गया। 17 लोगों को लम्बी सजाएँ, 4 को आजीवन कारावास तथा 4 क्रांतिकारियों- राम प्रसाद बिस्मिल, रोशनलाल, अशफाक उल्ला खाँ तथा राजेन्द्र लाहिड़ी को क्रमश: गोरखपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद व गोण्डा में फाँसी दे दी गई।

photo content

photo content

SSC BATCH SSC CGL एवं CHSL परीक्षा को लेकर विशेष बैठक सभी SSC विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना आगामी SSC CGL एवं CHSL परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संस्थान में अध्ययनरत SSC के सभी बैचों के विद्यार्थियों की एक विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। दिनांक — 13 सितम्बर 2026 समय — दोपहर 12:00 बजे स्थान — संस्थान इस बैठक में SSC के सभी बैचों के विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक का उद्देश्य हमारा उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को पढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कराकर Selection तक पहुँचाना है। बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी कि— • वर्तमान समय में SSC की तैयारी को किस रणनीति के साथ आगे बढ़ाया जाए। • SSC CGL एवं CHSL की परीक्षा के लिए बचे हुए समय का बेहतर उपयोग कैसे किया जाए। • प्रत्येक विद्यार्थी की तैयारी के स्तर के अनुसार आगे की पढ़ाई कैसे कराई जाए। • टेस्ट सीरीज, प्रैक्टिस सेट एवं नियमित मूल्यांकन के माध्यम से कमियों को कैसे दूर किया जाए। • गणित, अंग्रेजी एवं अन्य विषयों में स्कोर को कैसे बेहतर किया जाए। • विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षा तक लगातार मार्गदर्शन एवं निगरानी कैसे दी जाएगी। साथ में विशेष कक्षाएँ बैठक के साथ विद्यार्थियों के लिए गणित एवं अंग्रेजी की विशेष कक्षाएँ भी संचालित की जाएँगी। SSC CGL परीक्षा विशेष SSC CGL परीक्षा का आधिकारिक नोटिस जारी हो चुका है। परीक्षा अवधि — 30 सितम्बर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक अब परीक्षा की तैयारी के लिए प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी विद्यार्थी अपनी तैयारी को गंभीरता से लेते हुए 13 सितम्बर को दोपहर 12:00 बजे संस्थान में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। अब लक्ष्य केवल पढ़ाई नहीं… SELECTION है! क्लास + टेस्ट सीरीज + प्रैक्टिस + नोट्स + नियमित मार्गदर्शन मिलकर बनाएँगे Selection की मजबूत रणनीति। उज्ज्वल संस्थान सफलता की पहचान — हमारे परिणाम

STET SPECIAL NOTES - SCIENCE

🔥 कल तक जो साथी अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे, आज वही साथी जूनियर असिस्टेंट में फाइनल Selection लेकर सम्मान के मंच पर खड़े हैं। 🏆

🔥 कल तक जो साथी अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे, आज वही साथी जूनियर असिस्टेंट में फाइनल Selection लेकर सम्मान के मंच पर खड़े हैं। 🏆

साथियों, निकल गई आपकी बुकलेट! 📚🔥 रात की मेहनत अब आपके हाथों में होगी। उम्मीद है कल की टेस्ट सीरीज में आप सभी पूरे जोश और तैयारी के साथ शामिल होंगे। अब ज्यादा देर नहीं… मिलते हैं सुबह ठीक 9 बजे। ⏰ समय से पहुंचिए, टेस्ट दीजिए और अपनी तैयारी को एक कदम और मजबूत कीजिए। मेहनत आपकी है, तैयारी में साथ हमारा है। 💪 शुभ रात्रि साथियों। 🙏

मेरे प्रिय साथियों, आप सभी को नमस्कार 🙏 उम्मीद है कि आप सभी कल की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी लगन और मेहनत के साथ तैयारी कर रहे होंगे। इधर मैं भी रात के 11 बजे आपकी कल की बुकलेट तैयार करने में लगा हुआ हूँ। उम्मीद है कि यह बुकलेट रात करीब 2 बजे तक तैयार हो जाएगी। समय भले ही रात का हो, लेकिन लक्ष्य बड़ा हो तो मेहनत का समय नहीं देखा जाता। आपकी तैयारी में कोई कमी न रह जाए, इसी सोच के साथ आपका संस्थान दिन-रात मेहनत कर रहा है। कल यह बुकलेट आप सभी को वितरित की जाएगी। इसलिए सभी साथी समय से संस्थान पहुँचें और पूरी गंभीरता के साथ टेस्ट दें। याद रखिए— टेस्ट सिर्फ नंबर पाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने के लिए होता है। आज की मेहनत ही कल की सफलता की नींव बनेगी। आप मेहनत करते रहिए, आपकी तैयारी को मजबूत करने के लिए आपका संस्थान हमेशा आपके साथ खड़ा है। 💪📚 **कल समय से जरूर उपस्थित रहें। मिलकर मेहनत करेंगे और सफलता का परिणाम भी मिलकर देखेंगे।** ❤️

रात के 11:00 bje नोट्स print हो रहे हैं प्रिंटिंग का काम चल रहा है आप लोग के लिए नोट्स तैयार हो रहा है कल सुबह के लिए हो जाइए आप सभी तैयार

STET स्पेशल MATH TARGET- 16 में 16
+1
STET स्पेशल MATH TARGET- 16 में 16

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 सिंतबर को गुजरात के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी. फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और फिल्म ‘भंगार’ को ‘सर्वश्रेष्ठ नॉन फीचर फिल्म’ चुना गया है. वही फिल्म ‘रामनामी’ को सर्वश्रेष्ठ वृत्‍तचित्र का पुरस्कार दिया जाएगा. फिल्म ‘ब्रह्म युग्म’ के लिए मलयालम अभिनेता ममूटी और फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के नॉन फीचर फिल्म वर्ग में पहली बार किसी संथाली फिल्म को सम्मानित किया जाएगा.

कुवैत में आठवीं भारत-कुवैत विदेश कार्यालय परामर्श बैठक कुवैत में 8 सितम्बर को आठवीं भारत-कुवैत विदेश कार्यालय परामर्श बैठक हुई. बैठक में दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत हो गए हैं. विदेश मंत्रालय के अपर सचिव असीम महाजन और कुवैत के विदेश मंत्रालय में एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री नवाफ अब्दुललतीफ सुलेमान अल-अहमद ने बैठक की सह-अध्यक्षता की.

सात्विकसाईराज और चिराग ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन खिताब जीता चीन के शेनझेन में सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन का पुरुष डबल्‍स खिताब जीत लिया है. पुरुष डबल्‍स फाइनल में भारतीय जोडी ने चीन के हे जी टिंग और रेन जियांग यू की जोडी को हराया. इस वर्ष यह उनका दूसरा सुपर 750 और कुल मिलाकर चौथा खिताब है. सात्विक-चिराग की जोड़ी इस टूर्नामेंट में 2023 और 2025 में उपविजेता रही थी.

ADB और मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक समझौता एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत में अपना पहला ‘ट्रांजैक्शन एडवाइजरी सर्विसेज’ (TAS) मैंडेट मध्य प्रदेश सरकार के साथ हस्ताक्षरित किया है. इसका उद्देश्य राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) प्रोजेक्ट्स को विकसित करना और 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक का निजी निवेश आकर्षित करना है. स समझौते के तहत शाजापुर (Shajapur) में एक बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादन और बैटरी ऊर्जा भंडारण (Battery Energy Storage) संयंत्र स्थापित किया जाएगा. यह ‘मध्य प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा नीति 2025’ के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य 2030 तक राज्य की 50% बिजली की मांग को हरित ऊर्जा से पूरा करना है.