uz
Feedback

Firibgarlarga uchmang! Telemetrio bunday kanallarni topadi va belgilaydi 👉 Belgini ko‘rmoqchi bo‘lsangiz, obuna bo‘ling 👈

Bhim Army Official

Bhim Army Official

Kanalga Telegram’da o‘tish

Ko'proq ko'rsatish

📈 Telegram kanali Bhim Army Official analitikasi

Bhim Army Official (@bheem_army) Hind til segmentidagi kanali faol ishtirokchi. Hozirda hamjamiyat 10 401 obunachidan iborat bo'lib, Siyosat toifasida 4 889-o'rinni va Hindiston mintaqasida 36 770-o'rinni egallagan.

📊 Auditoriya ko‘rsatkichlari va dinamika

невідомо sanasidan buyon loyiha tez o‘sib, 10 401 obunachiga ega bo‘ldi.

12 Oktabr, 2026 dagi oxirgi ma’lumotlarga ko‘ra kanal barqaror faollikka ega. Oxirgi 30 kunda obunachilar soni -183 ga, so‘nggi 24 soatda esa 0 ga o‘zgardi va umumiy qamrov yuqori darajada qolmoqda.

  • Tasdiqlash holati: Tasdiqlangan (Telegram tomonidan rasmiy tasdiq)
  • Jalb etish (ER): Auditoriya o‘rtacha 5.18% darajada jalb etiladi. Nashrdan keyingi dastlabki 24 soatda kontent odatda umumiy obunachilar sonining 2.23% ini tashkil etuvchi reaksiyalarni to‘playdi.
  • Post qamrovi: Har bir post o‘rtacha 539 marta ko‘riladi; birinchi sutkada odatda 232 ta ko‘rish yig‘iladi.
  • Reaksiyalar va o‘zaro ta’sir: Auditoriya faol: har bir postga o‘rtacha 11 ta reaksiya keladi.
  • Tematik yo‘nalishlar: Kontent भीम, आजाद, नमन, मार्च, अध्यक्ष kabi asosiy mavzularga jamlangan.

📝 Tavsif va kontent siyosati

Kanal uchun tavsif kiritilmagan.

Yuqori yangilanish chastotasi (oxirgi ma’lumot 13 Oktabr, 2026 da olingan) sababli kanal doimo dolzarb va katta qamrovli bo‘lib qoladi. Analitika auditoriya kontent bilan faol hamkorlik qilishini, uni Siyosat toifasidagi muhim ta’sir nuqtasiga aylantirishini ko‘rsatadi.

10 401
Obunachilar
Ma'lumot yo'q24 soatlar
-397 kun
-18330 kun
Postlar arxiv
https://www.facebook.com/share/p/1DnrEfhk4C/ आज, 10 अक्टूबर को CEC के खिलाफ आंदोलन से पहले दिल्ली पुलिस ने मुझे नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर डिटेन कर लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में विपक्ष की पर्याप्त हिस्सेदारी और सुप्रीम कोर्ट की मजबूत भूमिका सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि चुनाव आयोग बिना किसी दबाव के निष्पक्षता से काम कर सके। गरीबों, कमजोरों और वंचितों का वोट उनका सबसे बड़ा अधिकार है। वोट का अधिकार बचेगा, तभी लोकतंत्र बचेगा!

“जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” का नारा देकर सोए हुए समाज को जगाने वाले और “वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेग
“जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” का नारा देकर सोए हुए समाज को जगाने वाले और “वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा” के नारे से शोषित समाज में राजनीतिक चेतना पैदा करने वाले बहुजन नायक, मान्यवर साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कृतज्ञता पूर्ण नमन एवं विनम्र आदरांजलि। हम संकल्प लेते हैं कि आपके “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” के अधूरे सपने को मंजिल तक पहुंचा कर ही दम लेंगे।

10 सितंबर को गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में भाई विनोद कुमार साहनी निषाद जी की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी ग
+8
10 सितंबर को गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में भाई विनोद कुमार साहनी निषाद जी की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। परिजनों के अनुसार, दुकान बंद कर घर लौटते समय नामजद आरोपियों और अन्य लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 13 सितंबर को जब मैं भाई विनोद कुमार साहनी जी के शोकाकुल परिजनों से मिलने गोंडा जा रहा था, तब बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में पुलिस ने मुझे रोककर हिरासत में ले लिया था और परिजनों से मिलने नहीं दिया था। आज भाई विनोद जी के परिजनों को लखनऊ बुलाकर उनसे मुलाकात की। उनकी पीड़ा सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े हैं।

भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र आदरांजलि।

आज आगरा पहुंचकर कमिश्नर कार्यालय, आगरा में आगरा खंड स्नातक विधान परिषद (MLC) सीट से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी
+6
आज आगरा पहुंचकर कमिश्नर कार्यालय, आगरा में आगरा खंड स्नातक विधान परिषद (MLC) सीट से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी श्रद्धेय दक्ष कुमार यादव जी के नामांकन में शामिल हुआ। दक्ष कुमार यादव जी ग्राम प्रधान रह चुके हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हैं। शिक्षामित्रों के अधिकारों के लिए उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया है। जब शिक्षामित्रों से शिक्षक पद पर नियुक्ति का अधिकार छीना गया था, तब उन्होंने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया था। नामांकन के बाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की तथा जन-जन तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने और पूरी एकजुटता के साथ चुनावी अभियान में जुटने के दिशा-निर्देश दिए।

https://www.facebook.com/share/v/1YHYkei96n/ LIVE | आगरा स्थित शिव संगम मैरिज होम में आयोजित विशाल कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए। #ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad

आप सभी सादर आमंत्रित हैं🙏🙏 #ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad
आप सभी सादर आमंत्रित हैं🙏🙏 #ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad

photo content
+5

photo content
+9

आज अपनी नगीना लोकसभा क्षेत्र की नगीना मार्केट में अपनों के बीच पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रवासियों का हाल-चाल जाना, उनसे संवाद किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। #ASP_K_Mission2027 #ASPK #UPMaangeChandraShekharAzad #नगीना_लोकसभा #AzadSamajParty #जनसंपर्क #janseva #bhimarmy

बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सौपुरी के प्रधानाध्यापक नौशाद अहमद जी को 15 सितंबर को स्कूल के बाहर गोली मार
+9
बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सौपुरी के प्रधानाध्यापक नौशाद अहमद जी को 15 सितंबर को स्कूल के बाहर गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल नौशाद अहमद जी को AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान अगले दिन उनका निधन हो गया। कल, शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया। परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे खुद को अकेला न समझें, हम हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

https://www.facebook.com/share/v/19FZeGBE2r/ LIVE | बरेली की कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए। उत्तर प्रदेश परिवर्तन की ओर... #ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad