uz
Feedback
लीलण करंट अफेयर्स

लीलण करंट अफेयर्स

Kanalga Telegram’da o‘tish

राजस्थान-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Ko'proq ko'rsatish

📈 Telegram kanali लीलण करंट अफेयर्स analitikasi

लीलण करंट अफेयर्स (@leelan_current_affairs) Hind til segmentidagi kanali faol ishtirokchi. Hozirda hamjamiyat 10 396 obunachidan iborat bo'lib, Taʼlim toifasida 18 750-o'rinni va Hindiston mintaqasida 36 488-o'rinni egallagan.

📊 Auditoriya ko‘rsatkichlari va dinamika

невідомо sanasidan buyon loyiha tez o‘sib, 10 396 obunachiga ega bo‘ldi.

28 Sentabr, 2026 dagi oxirgi ma’lumotlarga ko‘ra kanal barqaror faollikka ega. Oxirgi 30 kunda obunachilar soni -78 ga, so‘nggi 24 soatda esa -7 ga o‘zgardi va umumiy qamrov yuqori darajada qolmoqda.

  • Tasdiqlash holati: Tasdiqlanmagan
  • Jalb etish (ER): Auditoriya o‘rtacha 39.23% darajada jalb etiladi. Nashrdan keyingi dastlabki 24 soatda kontent odatda umumiy obunachilar sonining 23.15% ini tashkil etuvchi reaksiyalarni to‘playdi.
  • Post qamrovi: Har bir post o‘rtacha 4 078 marta ko‘riladi; birinchi sutkada odatda 2 407 ta ko‘rish yig‘iladi.
  • Reaksiyalar va o‘zaro ta’sir: Auditoriya faol: har bir postga o‘rtacha 13 ta reaksiya keladi.
  • Tematik yo‘nalishlar: Kontent 2026, राजस्थान, भारत, अप्रैल, ग्रेड kabi asosiy mavzularga jamlangan.

📝 Tavsif va kontent siyosati

Muallif resursni shaxsiy fikrni ifoda etish maydoni sifatida ta’riflaydi:
“राजस्थान-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स”

Yuqori yangilanish chastotasi (oxirgi ma’lumot 29 Sentabr, 2026 da olingan) sababli kanal doimo dolzarb va katta qamrovli bo‘lib qoladi. Analitika auditoriya kontent bilan faol hamkorlik qilishini, uni Taʼlim toifasidagi muhim ta’sir nuqtasiga aylantirishini ko‘rsatadi.

10 396
Obunachilar
-724 soatlar
-37 kun
-7830 kun
Postlar arxiv
✴ RSSB परीक्षाओं की तिथियां कार्यक्रम जारी
✴ RSSB परीक्षाओं की तिथियां कार्यक्रम जारी

❤️ एक बात हमेशा याद रखिए… जब कोई विद्यार्थी मैसेज करता है— “सर, आपकी वजह से मेरा चयन हो गया…” तो अच्छा जरूर लगता है, लेकिन सच यह है कि आपका चयन हमारी वजह से नहीं, आपकी अपनी मेहनत की वजह से हुआ है। हम अधिकतम आपको अच्छा कंटेंट, सही दिशा और बेहतर मार्गदर्शन दे सकते हैं। लेकिन सुबह से शाम तक पढ़ना, बार-बार रिवीजन करना, टेस्ट देना, गलतियों से सीखना और महीनों तक लगातार मेहनत करना—यह सब आपको ही करना पड़ता है। इसलिए अपनी सफलता का पूरा श्रेय किसी शिक्षक, किताब, कोचिंग या प्लेटफॉर्म को मत दीजिए। हम रास्ता बता सकते हैं, लेकिन उस रास्ते पर चलना आपको पड़ता है। हम कंटेंट दे सकते हैं, लेकिन उसे पढ़ना आपको पड़ता है। हम मोटिवेट कर सकते हैं, लेकिन संघर्ष आपको करना पड़ता है। और अंत में परीक्षा हॉल में बैठकर पेपर भी आपको ही देना होता है। इसलिए जब आपका चयन हो, तो सबसे पहले खुद से कहिए— “यह मेरी मेहनत का परिणाम है।” हमें खुशी सिर्फ इस बात की है कि आपकी इस यात्रा में हम थोड़ा-सा योगदान दे पाए। ❤️ सफलता आपकी है, मेहनत आपकी है और इसका सबसे बड़ा श्रेय भी आपको ही जाता है। — Er. Shahjad Gouri

📚 राजस्थान करंट अफेयर्स — अप्रैल 2026 राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्च माह का महत्वपूर्ण एवं परीक्षा-उपयोगी करंट अफेयर्स एक ही PDF में तैयार किया गया है। ✅ DIPR Rajasthan ✅ सुजस ई-बुलेटिन (Daily) ✅ सुजस मासिक प्रश्नोत्तरी ✅ PIB, आकाशवाणी एवं प्रमुख समाचार-पत्र 🎯 एक PDF — पूरे महीने का शानदार रिवीजन PDF को ध्यान से पढ़ें और अपने दोस्तों व स्टडी ग्रुप में जरूर Forward करें, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। ❤️ 🔻लीलण करंट अफेयर्स 🔻डेली करंट अफेयर्स के लिए चैनल ज्वाइन करें । 👇 @leelan_current_affairs ━━✧❂✧━━✧❂✧━━✧❂✧━━✧❂✧━━

🔻निवेश अनुकूलता सूचकांक 2026 नीति आयोग द्वारा जारी देश के पहले निवेश अनुकूलता सूचकांक 2026 (Investment Friendliness Index - IFI) में राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए "अग्रणी राज्य" (Lead State / Frontrunner) का दर्जा प्राप्त किया है। इस सूचकांक में राजस्थान के प्रदर्शन से जुड़े मुख्य आंकड़े और बिंदु निम्नलिखित हैं: 📊 मुख्य रैंकिंग और स्कोर • ओवरऑल रैंकिंग: देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राजस्थान 10वें स्थान पर है। • बड़े राज्यों में स्थान: यदि केवल 17 बड़े राज्यों (Large States) की बात करें, तो राजस्थान 8वें स्थान पर आता है। • कुल स्कोर: राजस्थान ने 100 में से 48.1 का स्कोर हासिल किया है। राजस्थान के संदर्भ में नियमों के सरलीकरण में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर निवेश प्रोत्साहन में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर संसाधनों की पैमाने के उपलब्धता के मामले में पांचवें स्थान पर पहले स्थान पर गुजरात दूसरे स्थान महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर तमिलनाडु

Repost from EO_RO_EXAM_2026
🏛️ राजस्थान नगर पालिका अधिनियम, 2009 🏛️ ये लीजिए! अब आप सिर्फ एक क्लिक में सभी धाराओं को विस्तार से और आसानी से पढ़ सकते हैं। ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📖 अध्याय - 2: नगर पालिकाओं का गठन और शासन 📍 धारा 3 से 20 ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 👉 Click here धारा 3 👉 Click here धारा 4 👉 Click here धारा 5 👉 Click here धारा 6 👉 Click here धारा 7 👉 Click here धारा 8 👉 Click here धारा 9 👉 Click here धारा 10 👉 Click here धारा 11 👉 Click here धारा 12 👉 Click here धारा 13 👉 Click here धारा 14 👉 Click here धारा 15 👉 Click here धारा 16 👉 Click here धारा 17 👉 Click here धारा 18 👉 Click here धारा 19 👉 Click here धारा 20 🔻EO/RO के टेलीग्राम चैनल से जुड़े 👇 https://t.me/EO_RO_EXAM_2026

Repost from EO_RO_EXAM_2026
EO-RO की तैयारी कर रहे हो तो आपकी टेबल पर यह किताब तो होनी ही चाहिए ।
EO-RO की तैयारी कर रहे हो तो आपकी टेबल पर यह किताब तो होनी ही चाहिए ।

Repost from EO_RO_EXAM_2026
‘डिटेल्ड नोट्स’ इसलिए लिखा है क्योंकि मैंने विद्यार्थियों को केवल शॉर्ट नोट्स के सहारे तैयारी करवाने में कभी विश्वास नहीं किया। मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि जो भी पढ़ाऊँ, उसे विस्तार से और सरल भाषा में समझाऊँ। साथियो, शॉर्ट नोट्स के चक्कर में अधूरी तैयारी तक सीमित मत रहिए। पहले विषय को अच्छी तरह समझिए, फिर रिवीजन के लिए शॉर्ट नोट्स पढ़िए। इसी सोच के साथ आपके लिए EO–RO के विस्तृत नोट्स तैयार कर रहा हूँ, ताकि हर प्रावधान स्पष्ट हो और परीक्षा में प्रश्न घुमाकर भी पूछा जाए तो आप अपनी समझ से सही उत्तर चुन सकें।

Repost from EO_RO_EXAM_2026
📚 EO–RO DETAILED NOTES साथियो, EO–RO के रंगीन और विस्तृत नोट्स तैयार किए जा रहे हैं। अभी लगभग आधे नोट्स तैयार हो चुके हैं। पूरे होते ही इन्हें लीलण ऐप पर अपलोड कर दिया जाएगा। सरल भाषा और सुव्यवस्थित प्रस्तुति के साथ पढ़ना, समझना और रिवीजन करना होगा आसान। 📲 लीलण ऐप डाउनलोड करें 👇 https://play.google.com/store/apps/details?id=co.tarly.gbblry

📚 अप्रैल 2026 | राजस्थान करंट अफेयर्स अप्रैल माह की राजस्थान करंट अफेयर्स की PDF लीलण ऐप पर अपलोड कर दी गई है। इसमें मासिक स
+6
📚 अप्रैल 2026 | राजस्थान करंट अफेयर्स अप्रैल माह की राजस्थान करंट अफेयर्स की PDF लीलण ऐप पर अपलोड कर दी गई है। इसमें मासिक सुजस प्रश्नोत्तरी के साथ दैनिक ई-प्रश्नोत्तरी भी शामिल की गई है। 📥 अभी PDF डाउनलोड करें और नियमित अध्ययन व रिवीजन से अपनी तैयारी मजबूत बनाएं। Download app👇 Hey check out OFFICIAL leelan App at: https://play.google.com/store/apps/details?id=co.tarly.gbblry

▪️इंडिया स्टोन मार्ट - 2028 • आयोजन - 17 से 20 फरवरी, 2028जेईसीसी, जयपुर में। • स्टोन मार्ट को लेकर समझौता -  लघु उद्योग भारती, रीको और सीडोस के मध्य।

‘आओ गाँव चलें’ अभियान—पाली पाली के जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की पहल पर ‘आओ गाँव चलें’ अभियान शुरू किया गया। इसका उद्देश्य प्रवासियों को पुनः अपने गाँव और जन्मभूमि से जोड़ना है। इस पहल से प्रेरित होकर प्रदेश के सभी जिलों में प्रवासी प्रकोष्ठ गठित किए जा रहे हैं।

"चुनाव, मीडिया और मतदाता शिक्षा" (Elections, Media & Voter Education) पर अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन 15 जुलाई 2026 को जयपुर, राजस्थान के एचसीएम रीपा (HCM RIPA) में किया गया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन से जुड़े मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: आयोजक: इस वैश्विक सम्मेलन का आयोजन मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान (CEO Rajasthan) द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के 'इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट' (IIIDEM) और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), जोधपुर के सहयोग से किया गया। मुख्य विषय (Theme): इस कॉन्फ्रेंस का मूल विषय "सशक्त सहभागिता के माध्यम से लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाना" (Strengthening Democracy through Informed Participation) था ।

आज SI का एग्जाम हुआ उसमें से अपनी पीडीएफ से काफी शानदार रिजल्ट रहा । 📚 CURRENT AFFAIRS 2026 — ONE STOP SOLUTION लीलण करंट अफ
आज SI का एग्जाम हुआ उसमें से अपनी पीडीएफ से काफी शानदार रिजल्ट रहा । 📚 CURRENT AFFAIRS 2026 — ONE STOP SOLUTION लीलण करंट अफेयर्स के साथ आज से शुरुआत! साथियो, वर्ष 2026 की करंट अफेयर्स की तैयारी अब एक ही कोर्स में। शुरुआत होगी जनवरी 2026 के सम्पूर्ण राजस्थान, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स की PDF से। कोर्स में आपको मिलेगा— ✅ पूरे वर्ष की मासिक करंट अफेयर्स PDF ✅ प्रत्येक माह की करंट अफेयर्स टेस्ट सीरीज ✅ सुजस प्रश्नोत्तरी ✅ केंद्र व राजस्थान की फ्लैगशिप एवं अन्य प्रमुख योजनाएँ ✅ राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2025–26 एवं बजट 2026–27 ✅ भारत की आर्थिक समीक्षा एवं प्रमुख नीतियाँ ✅ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े समसामयिक विषय 🎯 RPSC एवं RSSB परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी। 💰 कोर्स शुल्क: मात्र ₹249/- 🕒 वैधता: लाइफटाइम हर महीने पढ़िए, टेस्ट दीजिए और अपनी तैयारी परखिए। आज ही कोर्स से जुड़ें! Er. Shahjad Gouri Download app👇 Hey check out OFFICIAL leelan App at: https://play.google.com/store/apps/details?id=co.tarly.gbblry

आज का SI का कठिन पेपर देकर विद्यार्थी बाहर निकले ही थे कि दावे शुरू हो गए “हमारी किताब से इतने प्रश्न आए, हमारे नोट्स से इतने प्रश्न आए!” अपनी मेहनत का प्रचार कीजिए, प्रमाण भी दीजिए। लेकिन एक सवाल का जवाब भी दीजिए -जब इतने प्रश्न आपकी किताबों और नोट्स से मिल जाते हैं, तो विद्यार्थियों के लिए 40 प्रतिशत अंक जुटाना भी इतना मुश्किल क्यों हो जाता है? क्यों आरपीएससी की सिटें खाली रह जाती है । क्योंकि किताब के पन्ने पर उत्तर मौजूद होना और परीक्षा हॉल में विद्यार्थी का उस उत्तर तक पहुँच पाना, दोनों अलग बातें हैं। सीमित समय, उलझे हुए विकल्प, गलत उत्तर का डर और परीक्षा का दबाव इनके बीच पढ़ी हुई बात याद करके सही जवाब देना पड़ता है। पेपर के बाद दस किताबें खोलकर सौ प्रश्नों के उत्तर ढूँढ़े जा सकते हैं। लेकिन विद्यार्थी परीक्षा हॉल में किताबें लेकर नहीं, अपनी याददाश्त और समझ के सहारे बैठता है। प्रश्न मिलने का दावा आपकी सामग्री की उपयोगिता दिखा सकता है, उससे यह साबित नहीं होता कि पेपर आसान था या विद्यार्थी की मेहनत कम थी। हम शिक्षक और लेखक हैं। हमारी जिम्मेदारी “हमसे कितना आया” बताने के साथ यह समझना भी है कि विद्यार्थी कितना कर पाया और कहाँ अटक गया। ✍️Er. Shahjad Gouri