CGPSC IQ
Відкрити в Telegram
cgpsc; SSB Daily current affairs English, Hindi, PDF And YouTube videos 🩸 with Anil 🩸 contact - @anilkaush Mains writing group https://t.me/cgpscq
Показати більшеКраїна не вказанаКатегорія не вказана
688
Підписники
+324 години
+227 днів
+14230 днів
Архів дописів
688
Students आखिर करें तो क्या करें? उनकी माँग भी तो 'बड़ी' है। भर्ती समय पर निकाल दीजिए, paper leak मत होने दीजिए, परीक्षा निष्पक्ष करा दीजिए और merit वाले को नौकरी दे दीजिए। लेकिन सरकार और व्यवस्था के पास भी आखिर कितने काम हैं! मंत्री जी को अपनी नई agencies, नए showrooms, नए ventures और नए projects का उद्घाटन भी देखना है; tenders और contracts की दुनिया भी चलानी है। इधर transfer-posting का अपना खुला बाजार है - कौन कहाँ जाएगा, कौन कितने दिन टिकेगा, कौन मलाईदार जगह पाएगा...योग्यता की अपनी जगह है, “व्यवस्था” की अपनी! अधिकारी भी बेचारे कम व्यस्त नहीं हैं; जनता फाइल लेकर एक टेबल से दूसरी टेबल घूमती रहे, क्योंकि सरकारी दफ्तर में काम हो जाना कभी-कभी service कम और achievement ज्यादा लगता है। Lord Acton शायद हमारे लिए ही कह गए थे “Power tends to corrupt, and absolute power corrupts absolutely.”
और इन सबके बीच छात्र? वह बड़ा अधीर प्राणी है! उसे vacancy भी समय पर चाहिए, exam भी, result भी और appointment भी...इतनी सारी माँगें एक साथ! Elites को क्या फर्क पड़ता है कि भर्ती दो साल ले या चार? उनके बच्चों की जिंदगी किसी commission के calendar, court case या cancelled exam पर नहीं टिकी होती। लेकिन गरीब और middle-class घर का लड़का हर delay के साथ अपनी उम्र, attempt, किराया, coaching का खर्च और माँ-बाप की उम्मीदें गिनता है। फिर जब वही छात्र सड़क पर उतरकर कहता है कि “सर, बस ईमानदारी से परीक्षा करा दीजिए”, तो व्यवस्था हैरान होकर पूछती है “युवा इतना आक्रोशित क्यों है?” कमाल है! Transfer-posting का बाजार समय पर खुल सकता है, tender की deadline समय पर पूरी हो सकती है, showroom का inauguration मुहूर्त पर हो सकता है, चुनाव सही समय पर हो सकता है, बस भर्ती का calendar ही बेचारा समय का पाबंद नहीं हो पाता।
कभी-कभी तो लगता है कि ऐसा जान बूझकर किया जाता है ताकि आपका जवानी तैयारी में खप जाए, कोई सवाल नहीं उठा सकें और आप ख़ुद को दोषी मानने लगे कि आपमें ही कमी थी। System चाहता है कि आप तैयारी करते रहें, नहीं तो आप 'Revolt' कर देंगे। आपकी बदहाली से किसी को फर्क़ नहीं पड़ता, सिवाय आपके और आपके 'immediate' family के।
688
19 अगस्त cgpsc IQ
छत्तीसगढ़ , राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
टेलीग्राम -https://t.me/cgpscvyapmiq
रेशम से रोशन जशपुर योजना"
टसर कोसा उत्पादन -जशपुर जिला पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान
विशेष -
जिले के 1,939 किसान रेशम उत्पादन के कार्य से सीधे जुड़े हुए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार बढ़ाने के लिए 66 रेशम उत्पादन केंद्र और 84 कृमिपालन समूह सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
योजना के तहत 1,527.5 हेक्टेयर क्षेत्र में नए और उन्नत किस्म के पौधों का रोपण
टसर कीटपालन के माध्यम से प्रति फसल किसानों की आय बढ़कर ₹80 हजार से ₹1.20 लाख तक हो रही है।
Value add- mains economy
आदित्य वर्मा
संबंध खेल - क्रिकेट
छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वन भैंसा
बुबालस बुबालिस
अरनी
विशेष
देश के 6 राज्यों (छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और तेलंगाना) में पाया जाता था।
2005 की रिपोर्ट: वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अनुसार उदंती-सीतानदी, इंद्रावती और पामेड़ इलाकों में इनकी संख्या 39 से 47 थी।
वर्तमान अनुमान -संख्या घटकर महज 12 से 16 के बीच रह गई है
कानूनी सुरक्षा: यह भारत में अनुसूची-1 और IUCN रेड लिस्ट में 'लुप्तप्राय' श्रेणी में है।
छोटू:
उदंती अभ्यारण्य में करीब 26 साल का 'छोटू' छत्तीसगढ़ की मूल नस्ल का अकेला जीवित नर वनभैंसा है।
विशेष संरक्षण -इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान,उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व,पामेड़ वन्यजीव अभ्यारण्य
केयर कैंसर इंस्टीट्यूट'
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में स्थापित
शुभारंभ श्री विष्णु देव साय
सेंध लेक
रायपुर
राष्ट्रीय करेंट
नेपाली सेना की 'मानद जनरल' रैंक
उपाधि -धीरज सेठ
भारतीय सेना प्रमुख जनरल
भारत के पहले वर्चुअल जू
मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय
14-D सिनेमा थियेटर और डिजिटल जंगल सफारी तैयार की गई है
भारत का पहला डीप-वॉटर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट
विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह
अवस्थित -केरल
एमक्यू-9बी सी गार्डियन
ड्रोन
अरशदीप सिंह डांग
ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (RAF) में फाइटर पायलट के रूप में ट्रेनिंग पूरी करने वाले पहले सिख बन गए हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका है जब किसी सिख ने फाइटर स्क्,वाड्रन से पायलट की विंग्स हासिल की हैं।
मक्का समझौता
शामिल -सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के बीच
SraVaani AI मॉडल
भारतीय विज्ञान संस्थान , बेंगलुरु ने SPIRE लैब और गूगल के सहयोग से 65 भारतीय भाषाओं और बोलियों में बातचीत पहचानने वाला ओपन-सोर्स स्पीच AI मॉडल बनाया
राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक 2026 -
राज्यसभा पारित: 29 जुलाई ,लोकसभा पारित: 30 जुलाई ,राष्ट्रपति मंजूरी: 11 अगस्त
कानूनी स्थिति:
संशोधन: राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम 1971
उद्देश्य: 'वंदे मातरम्' को 'जन गण मन' के समान वैधानिक संरक्षण
प्रावधान: गायन में जानबूझकर बाधा या अनादर पर 3 साल तक जेल और जुर्माना
कानूनी संरक्षण: राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय ध्वज, भारतीय संविधान
गायन संबंधी नियम:
समय: 3 मिनट 10 सेकंड
गायन स्वरूप: अब पूर्ण संस्करण (सभी 6 छंद)
गायन का क्रम: पहले राष्ट्रीय गीत, फिर राष्ट्रीय गान
संविधानिक स्थिति:
अनुच्छेद 51A(a): केवल राष्ट्रीय ध्वज और गान का सम्मान शामिल
स्पष्टीकरण: 'राष्ट्रीय गीत' शब्द शामिल नहीं
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि:
रचियता: बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
स्रोतः: बंगाली उपन्यास 'आनंदमठ' (1882)
भाषा: संस्कृत मिश्रित बंगाली
प्रथम राजनीतिक गायन: 1896 कांग्रेस कलकत्ता अधिवेशन
कानूनी संरक्षण के बाद प्रथम गायन: 15 अगस्त 2026 लाल किला पर
-Anil
688
STATEMENT
The Supreme Court Collegium in its meeting held on 18th August, 2026 has approved the proposal for appointment of the following Judicial Officers, as Judges of the High Court of Chhattisgarh:
(i) Shri Santosh Sharma,
(ii) Smt. Sushma Sawant, and
(iii) Shri Sudhir Kumar.
688
० विटामिन – रोग – स्रोत:-
• विटामिन A की कमी से रतौंधी (Night Blindness) होती है; प्रमुख स्रोत – गाजर, दूध, हरी सब्जियां।
• विटा,मिन B1 (थायमिन) की कमी से बेरी-बेरी रोग होता है; प्रमुख स्रोत – साबुत अनाज, दालें।
• विटामिन B2 (राइबोफ्लेविन) की कमी से त्वचा और आंखों के रोग होते हैं; प्रमुख स्रोत – दूध, अंडा।
• विटामिन B3 (नियासिन) की कमी से पेलाग्रा रोग होता है; प्रमुख स्रोत – मांस, मूंगफली, अनाज।
• विटामिन B12 की कमी से एनीमिया होता है; प्रमुख स्रोत – मांस, दूध, अंडा।
• फोलिक एसिड (विटामिन B9) की कमी से एनीमिया होता है; प्रमुख स्रोत – हरी पत्तेदार सब्जियां।
• विटामिन C की कमी से स्कर्वी रोग होता है; प्रमुख स्रोत – आंवला, नींबू, संतरा।
• विटामिन D की कमी से बच्चों में रिकेट्स रोग होता है; प्रमुख स्रोत – सूर्य का प्रकाश, मछली का तेल।
• विटामिन D की कमी से वयस्कों में ऑस्टियोमलेशिया होता है।
• विटामिन E की कमी से प्रजनन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं; प्रमुख स्रोत – वनस्पति तेल, मेवे।
• विटामिन K की कमी से रक्त का थक्का बनने में समस्या होती है; प्रमुख स्रोत – हरी पत्तेदार सब्जियां।
• आयरन की कमी से एनीमिया होता है; प्रमुख स्रोत – हरी सब्जियां, गुड़, दालें।
• आयोडीन की कमी से घेंघा रोग होता है; प्रमुख स्रोत – आयोडीन युक्त नमक, समुद्री मछली।
• कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं; प्रमुख स्रोत – दूध, दही, पनीर।
• प्रोटीन की कमी से क्वाशियोरकर और मैरास्मस रोग होते हैं; प्रमुख स्रोत – दालें, अंडा, दूध।
