History By Devpal Charan
Открыть в Telegram
YouTube channel link https://www.youtube.com/@HistorybyDevpalCharan इतिहास विषय से संबंधित जानकारी हेतु निर्मित चैनल ( नेट ,पीजीटी , स्कूल लेक्चरर, कॉलेज लेक्चरर ) History360 पुस्तकों से संबंधित जानकारी और सुझाव हेतु निर्मित ..
Больше4 696
Подписчики
+424 часа
+97 дней
+6730 дней
Архив постов
https://www.youtube.com/live/IYKa0OHPETs?si=PzUvtE3fVFDAK50T
RBSE Board कक्षा 9th और कक्षा 10th की पुस्तके ( राजस्थान इतिहास और कला संस्कृति) पुस्तकों का सार है ये प्रश्न जरूर देखे
live..
We Are Ready to Live........
Join fast 👍👍👍
राजस्थान इतिहास के सभी PYQ एक ही क्लास में | CET 10+2 PYQ Batch | CET 2026 | By Devpal Sir
( RBSE बोर्ड 9th और 10th books का सार है ) चैनल को Subscribe करे और like comment जरूर करें 😇
https://www.youtube.com/live/IYKa0OHPETs?si=Jl75H5AqqXxU9sLr
Repost from History By Devpal Charan
31000 ही फॉर्म आए है सभी विषयों में इस आधार पर इतिहास में 5000-6000 अधिकतम हो सकते है।
उसमे में कुछ अपरिंग वाले होंगे और अगर नेट क्लियर नहीं हुआ उनका तो अयोग्य घोषित हो सकते है । पूर्णत बेरोजगार अभियर्थी को पूरा ध्यान अभी इसी भर्ती पर लगा देना चाइए ।
3rd ग्रेड, 2nd ग्रेड के लिए बुक्स के बारे में विद्यार्थियों ने लगातार काफी मैसेज किये हैं कि आपने इनके लिए वीडियो नहीं बनाया।
मैं वीडियो अभी नहीं बना सकूँगा लेकिन आपको कुछ सामान्य जानकारी दे देता हूँ जिसके माध्यम से आप पुस्तक चयन कर सकें।
पुस्तक चयन आसान काम होना चाहिए, पर जिन शिक्षकों को यह काम आसान करना था वही मुश्किल बनाते जा रहे हैं। अपने निजी स्वार्थों के चलते गुमराह करने वाले शिक्षक बढ़ते जा रहे हैं। कुछ तो पेपर चोरी तक में आरोपी रहे हैं वो भी विद्यार्थियों के मसीहा बने बैठे हैं। खैर इन बातों को जाने दीजिए, पुस्तक चयन सावधानी से कीजिए।
पुस्तक चुनते समय यह सावधानियां रखें -
कोई भी विषय हो, उसके लिए मीडियम लेवल की प्रचलित पुस्तक लें। जो न बहुत छोटी हो, न बहुत बड़ी हो। जैसे GK में उदाहरण के तौर पर 'नाथ/धींधवाल' जैसे पब्लिकेशन या 'ज्ञान सरोवर/ तैयारी करलो' जैसे नए पब्लिकेशन या कई अन्य पब्लिकेशन/टीचर हैं जिनकी सभी सब्जेक्ट की बुक नहीं आती। कुछ पर्टिकुलर सब्जेक्ट की अच्छी बुक आती हैं जैसे गणपत सिंह राजपुरोहित, साइकोलॉजी में धीर सिंह धाभाई, साइंस में ई-स्माइल या ईजी साइंस पब्लिकेशन, ज्योग्राफी में आपणी यूनिवर्सिटी, शिक्षक भर्तियों में कलाम की कई बुकलेट बहुत अच्छी आती हैं, हिंदी-इंग्लिश में भी कई इंडिविजुअल टीचर्स की बुक्स आती हैं। ऐसे और भी कई हो सकते हैं।
ब्रह्मास्त्र या दिव्यास्त्र जैसी छोटी किताबें भी पढ़ सकते हैं, थोड़े कम स्तर के एग्जाम के लिए या बड़े एग्जाम में आप नोट्स नहीं बना सकते तो नोट्स के रूप में ऐसी बुक पढ़ सकते हैं ताकि रिवीजन में काम आएं।
लेकिन ऐसी बुक्स मत लेना जिनको आप रिवाइज ही न कर सको। जिनको एक बार पढ़ना भी मुश्किल हो जाता हो, उनका रिवीजन अंत में सम्भव नहीं है। चाहे वो मैं निकालूँ या कोई और निकाले ऐसी बुक्स से बचें।
प्रत्येक शिक्षक/लेखक का पहला टारगेट यही है कि वो कैसे अधिक से अधिक पैसा कमाए, जो कि सामान्य प्रवृत्ति है कोई बड़ी बात नहीं। लेकिन इनमें से अधिकांश ऐसे हैं जो किसी भी कीमत पर यहाँ तक कि विद्यार्थियों के अहित की कीमत पर भी अपना प्रोडक्ट बेचने का प्रयास करते हैं, लुभावनी बात करके आपको गुमराह करते हैं। उनको पहचानें।
अगर पेपर कठिन आया तो मेरिट नीची आ जायेगी। उसके लिए आपको उतना पढ़ने की जरूरत नहीं जितना आप याद ही नहीं रख सको। यह एक सामान्य सी बात है जो पता नहीं आपको क्यों समझ नहीं आती।
एक बात यह ध्यान रखें कि, पुस्तक पर जिनका नाम है वो वाकई किताब लिख रहा है या उसका सिर्फ नाम ही छप रहा है। क्योंकि आप सोचते हो कि किताब फलाँ टीचर ने लिखी होगी, जबकि वो बीए-एमए कर रहे 2-3 विद्यार्थियों को मार्केट में पहले से प्रचलित 3-4 गाइड देकर, उनसे मिक्स करके तैयार करवाई जाती हैं और नाम किसी और का लिख दिया जाता है। ऐसी बुक्स में गलतियाँ बहुत अधिक होती हैं और टॉपिक्स के अंदर घटनाओं की तारतम्यता नहीं होती और भाषा बहुत जटिल बन जाती है। जो टीचर हर हफ्ते बुक निकाल रहे हैं, क्या वो खुद लिखते हैं? हर महीने भी एक बुक लिखना सम्भव नहीं होता। तो सीधा सी बात है वह आपके साथ धोखा है। इसका भी ध्यान रखें।
बाकी न अधिक बड़ी,न अधिक छोटी कोई भी प्रचलित किताब आप पढोगे तो आपको बार-बार बुक्स बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपके सफल होने की संभावना बढ़ जाएगी। पैटर्न बदलने के नाम पर आपको बेचे जा रही अनावश्यक सामग्री से बचें। किसी विषय के 20 सवाल आएँ और 200 पेज की बुक से 18 पूछे गए और 400 पेज की बुक से 19-20 पूछे गए तो आप कौनसी बुक चुनेंगे? अगर आपका जवाब 400 पेज है तो मेरी नजर में आप आधी लड़ाई वहीं हार जाओगे। हर भाग की जरूरत से बड़ी किताबें सिर्फ वही काफी हद तक याद रख सकते हैं, जिनकी स्मरण क्षमता एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी हो। अगर आप मेरी तरह सामान्य बुद्धि के हैं तो अपनी क्षमताओं के अनुरूप पाठ्य सामग्री का चयन करें।
एक यह जरूरी नहीं है कि आप एक ही पब्लिकेशन से सभी भाग की बुक खरीदें। आपको जिस भाग के लिए जिस शिक्षक या पब्लिकेशन की बुक बेहतर लगे उन पुस्तकों को लेकर पढ़ाई करनी चाहिए। हो सकता है किसी पब्लिकेशन में 4 विषय के बढिया लेखक हों, और उनकी अच्छी बुक हों। 1-2 ऐसे लेखक हों जिन्होंने उतनी मेहनत नहीं की हो, तो आप हर भाग के लिए जो आपको सबसे बेहतर लगे उस बुक का चुनाव करें।
उपरोक्त परीक्षाओं के लिए वर्तमान में तो मेरी कोई बुक स्पेशल बुक नहीं आती है, इसलिए यह किसी आर्थिक लाभ के लिए किसी शिक्षक/संस्थान को अच्छा/बुरा बताने के लिए की गई पोस्ट नहीं है। सिर्फ विद्यार्थियों के पाठ्य सामग्री चयन में सहायता करने के लिए लिखी गई है।
मेरी भी कोई बुक आये तो आप उपरोक्त सावधानियों का ध्यान रखते हुए ही बुक खरीदना, लगे कि उससे कम पेज में, कम राशि में अन्य बुक उपलब्ध है तो अपने हित को ध्यान में रखते हुए दूसरी बुक लेनी चाहिए।
Repost from Pawan bhanwariya Assistant Professor
क्या प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होना एक अच्छा शिक्षक होने के लिए आवश्यक है
मेरे अनुसार नहीं
प्रतियोगी परीक्षा में सफल होना ज्ञान से ज्यादा बेहतर रणनीति का फल होता है
बहुत ज्यादा पढ़ने वाला सफल हो यह जरूरी नहीं
आपको यह ज्ञान होना जरूरी की क्या पढ़ना है और उसे एग्जाम में फलदायी होने के लिए कितना याद रखना है
दूसरा अच्छा शिक्षक वो होता है जो नॉलेज ट्रांसफर करने की क्षमता रखता हो
बहुत से गोल्ड मेडलिस्ट भी अच्छे शिक्षक साबित नहीं होते
क्योंकि वे अपने ज्ञान को स्टूडेट्स को ट्रांसफर करने की क्षमता नहीं रखते
तो यह विवाद व्यर्थ की फला बंदा अच्छा शिक्षक कैसे हो सकता है उसने खुद ने तो वो एग्जाम पास ही नहीं की
Teaching Associate भर्ती रोक हटने बाद exam तिथि आपको नजदीक ही मिलेगी..
ऊपर पेपर 3rd या GK. और subject दोनों का पाठ्यक्रम प्रश्न विश्लेषण सभी किया हुआ है आप जरूर देखे समझे..
Repost from History By Devpal Charan
टीचिंग एसोसिएट ( शिक्षण सहयोगी) प्रतियोगी परीक्षा
"प्रथम पेपर हेतु पीडीएफ "पीडीएफ की मुख्य विशेषताएं 1 :- परीक्षा पैटर्न जानकारी 2 :- कैटेगरी अनुसार न्यूनतम उत्तिर्ण मार्क्स जानकारी 3 :- प्रथम पेपर पाठ्यक्रम विश्लेषण 4 :- पाठ्यक्रम का विस्तृत हिंदी अनुवाद * इस पूरी भर्ती परीक्षा तक इससे सम्बन्धित जानकारी , पीडीएफ , नोट्स महत्वपूर्ण बाते आप तक निः शुल्क प्रेषित की जाएगी । * इतिहास विषय से संबधित जानकारी इसी तरह आप तक आगामी 2-3 दिन में प्रेषित कर दी जाएगी । * उक्त पीडीएफ को बड़ी सावधानी से बनाया गया है फिर भी कोई चूक हो तो क्षमा करना ओर इसका प्रिंट अवश्य निकाल देना ताकि आपको पूरा ये पेपर को आसानी से समझ आ जाए । * उपरोक्त निः शुल्क जानकारी ओर पीडीएफ प्राप्त करने हेतु नीचे दिए गए टेलीग्राम चैनल लिंक से ज्वाइन कर सकते है या पीडीएफ में लिखे टेलीग्राम चैनल नाम पर क्लिक करके सीधे चैनल ज्वाइन कर सकते है ।
https://t.me/historywithdevpalcharanधन्यवाद देवपाल चारण ( शोधार्थी इतिहास , 5 यूजीसी नेट , 2 नेट जेआरएफ , राजस्थान सेट क्वालिफाइड )
सूचना :-
पहली :-
मैं अभी 6-7 दिन आने वाली पुस्तक
राजस्थान revision book में व्यस्त हूं.
( राजस्थान इतिहास व कला संस्कृति)
जिसमें टेबल, सारणी, तारीख ) सब कुछ to the Point लिखा है मात्र 100-120 पेज होगी आप थ्योरी पढ़ो उसके बाद में बस गति से revision हेतु आपके लिए रामबाण साबित होगी .
दूसरी:-
आधुनिक भारत वस्तुनिष्ठ History 360 की प्रूफ reading में व्यस्त हूं book हर हाल में 15 October तक निकाल लें ये कोशिश है ..
इन्हीं कामों के बाद मैं पुनः ग्रुप में active हो जाऊंगा उसके बाद एक ही लक्ष्य स्कूल व्याख्याता, नेट, uppgt पाठ्यक्रम अनुसार नोट्स, imp facts रोजाना, ऐसा content की आपको अंदर से confidence आ जाएगा कि अब इतिहास में हम बाजी मार देंगे 😊
धन्यवाद
( Devpal Charan )
आधुनिक भारत वस्तुनिष्ठ के सेकंड एडिशन में भी प्राचीन-मध्यकालीन की तरह व्याख्याएं विस्तृत कर रहा हूं जैसे कि यूरोपीय कम्पनियों की फैक्ट्रियों की स्थापना की जानकारी, औपनिवेशिक शासन का आर्थिक प्रभाव, चम्पारण, रोलेट, असहयोग, सविनय अवज्ञा, भारत छोड़ो , आंग्ल-सिख, आंग्ल-मैसूर, आंग्ल-मराठा संघर्ष, धर्म-समाज सुधार... etc इनमें या तो नए फैक्ट पूछ लेते हैं या आर्थिक प्रभाव- आंदोलनों से कॉन्सेप्ट वाले नए सवाल पूछ लेते हैं।
मैं इन सबको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक नए प्रश्न की 2-3 ऑथेंटिक बुक्स से मिक्स करके व्याख्या लिख रहा हूँ। व्याख्या बड़ी हो रही है तो पेज ज्यादा होंगे क्योंकि इस बुक में प्रत्येक टॉपिक के बाद कालक्रम वाली सारणियाँ भी। लेकिन व्याख्या बहुत ही आसान शब्दों में और ऑथेंटिक है, पढ़ने में मजा आएगा।
पहले ही सूचना दे रहा हूँ, ताकि किसी को छोटी बुक्स चाहिए तो पहले ही अन्य बुक ले ले।
पूरी कोशिश है कि बुक 15 अक्टूबर तक आ जाये। प्रयास रहेगा प्राइस प्राचीन-मध्यकालीन वाला ही रहे और पेपर क्वालिटी भी वैसी ही हो।
Repost from N/a
✴️ कोटा विश्वविद्यालय SET (राज्य पात्रता परीक्षा) का रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन से तैयार होगा..
"" मध्यकालीन भारत वस्तुनिष्ठ ""
राजदीप बुक डिपो, जोधपुर ( राजस्थान )
ऑनलाइन व ऑफलाइन उपलब्ध ..
इतिहास संबंधित सभी जानकारी, सूचना, pdf हेतु नीचे दिए गए telegram channel से जुड़े
https://t.me/historybydevpalcharan
Telegram परिवार के सभी सदस्यों से निवेदन है आप सब हेतु हर सम्भव सहायता और सूचना प्रदान करने का कार्य करता रहता हूं
आप से जो सामग्री है उनको दूसरे साथियों तक जरूर पहुंचाये ताकि वो भी इससे लाभांवित हो सके..
एक अन्य निवेदन है आप सभी साथी जो Telegram पर है वो YouTube पर जरूर जुड़े ताकि आप वीडियो के कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रश्न , संदेश और सुझाव मुझे दे सकते है.
इसलिए जरूर जुड़े YouTube से और subscribe जरूर करें .
नीचे दिए लिंक से YouTube Join करे
https://www.youtube.com/@HistorybyDevpalCharan
https://youtu.be/meZTBztw7J8?t=7&si=KfOf-sfbLOE5UOmf
https://youtu.be/meZTBztw7J8?si=97AA0WydjBNufBCw
इस लिंक पर क्लिक करें video ओपन हो जाएगा
राजस्थान सेट (Rajasthan SET Exam 2026)
" इतिहास विषय का विस्तृत पेपर सॉल्यूशन और सटीक आंसर की " !
✔️ इतिहास विषय के सभी प्रश्नों का सटीक हल (Detailed Solution)
अपने सभी इतिहास के साथियों और स्टडी ग्रुप्स में इस वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि सभी तक सही उत्तर पहुँच सकें।
Channel को subscribe जरूर करें.
( कुछ भी संदेह, सुझाव ,प्रश्न हेतु YouTube के कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखे )
