ru
Feedback

Не попадитесь на канал ботавода! Telemetrio находит и помечает такие каналы 👉 Хотите видеть метку — оформите подписку 👈

ᴇʟɪxɪʀ ᴡʀɪᴛᴇꜱ 💜

ᴇʟɪxɪʀ ᴡʀɪᴛᴇꜱ 💜

Открыть в Telegram
1 131
Подписчики
Нет данных24 часа
+27 дней
+730 дней
Архив постов
तेरी बातों पे हंसते मुस्कुराते कटनी चाहिए थी ज़िंदगी जो , बस इन्हीं ख्वाबों में खोते हुए निकल रही है तेरी बाहों मे कटी जानी चाहिए थी जो शामें , कॉलेज से आकर बस सोते हुए निकल रही है ... 🥱

वो कहता रहा मैं दूंगा साथ आसमान तक , मुझे मोहब्बत है तुमसे , मुझे यकीन था मेरी किस्मत पे ... 😄

इस जन्म में कई बार लगा कि औरत होना गुनाह है लेकिन यही गुनाह मैं फिर से करना चाहूंगी , एक शर्त के साथ कि ख़ुदा को अगले जन्म में भी मेरे हाथ में कलम देनी होगी ... ~ अमृता प्रीतम Happy birthday to one of my most favourite writers Amrita Pritam ❤️

क्या मृत्यु पूर्ण विराम है ❓ या उसके बाद भी जिंदगी है! ~⭐️

उसकी बाहों में आती है खुशबू सुकून की , मेरी तमाम उलझनों का इकलौता जवाब है वो ❤️🌻

आंसू है , तकलीफें है , फ़िक्र है , ज़िंदगी ये कहां आसां है हर मोड़ पे मुस्कुराती नज़र आऊंगी मैं तुम्हें , मेरी उम्मीद मेरी मां है ❤️

अंजान हो तो विशेष हो, जान गए तो शेष हो! ~अभि 🤍🫶

अपनी खुशहाली पर बेफ़िज़ूल गुरूर करोगे मेरी दुआएँ रखेंगी खयाल तुम्हारा , ग़र तुम मुझे दूर करोगे ... 🌷

उसको दरिया किया और उसका किनारा हुआ मैं , और फिर कट के उसी दरिया का धारा हुआ मैं , जागते जागते इक रात गुज़ारी मैं ने , फिर उसी रात के आंचल का सितारा हुआ मैं । - शकील आज़मी

कहने को रात की उस शराब में सुरूर है , रहने को तेरे मेरे शहर अब दूर है , मग़र अलसुबह के किसी धुंधले खयाल में अब भी तुम उंगलियां उलझाये मेरे बालों में मेरे करीब बैठे नज़र आते हो मुझे ...🍂❤️‍🩹

गुम होने की तीन जगहें थी , दूर कही कोई हसीन सी वादियां, अमूमन शांत सी कोई लाईब्रेरी, और तुम्हारा आगोश... मैंने हमेशा पहली जगह के बारे में दूसरी जगह पढ़ा और खुद को तीसरी जगह पाया 🫠❤️

आदत है,लत है,या फिर खुमारी है, रोज़ एक बार तेरी तसवीर देखने की बीमारी है! ~🩷

*_Wishing you and your home a warm, happy, and blessed Janmashtami filled with devotion!!_* 💜 *_May Lord Krishna always prot
*_Wishing you and your home a warm, happy, and blessed Janmashtami filled with devotion!!_* 💜 *_May Lord Krishna always protect your family!!_* 🦚✨📿 *_Radhe Radhe_* 🪷

मेरी उंगलियां तरसती है , तुम्हारी कमीज़ पे बटन टांगने को , क्या तुम्हारी हथेलियों को याद नहीं आता ... चेहरा मेरा ? 🥺😭

किसी से रुकने की मिन्नतें नहीं की हमने , तेरे सिवा कोई छूटा तो छूटा ही रह गया तेरे सिवा किसी के नखरे नहीं सहे मैंने , तेरे बाद कोई रूठा तो रूठा ही रह गया ... 🌻

मिल गया है तो संभाल के रखो.!! महबूब दरख्तों पर नही लगते..!!! ~🌐

ख़्वाब , खयाल , ख्वाहिश , खुशियां .... सब तुम्हारे नाम के होते , तुम ज़रा भी चाहते , तो मैं कितनी तुम्हारी होती🥺❤️

वो शख़्स जिसकी बातों में इनकार के सिवा कुछ भी नहीं , जाने क्यूं उसकी आंखों पे ज़िंदगी लुटाने को जी चाहता है ... 🫠

चाहे हर दिन की छोटी छोटी तकरार हो , मगर हर बहन के हिस्से भाई का प्यार हो ... रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं 🥹❤️
चाहे हर दिन की छोटी छोटी तकरार हो , मगर हर बहन के हिस्से भाई का प्यार हो ... रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं 🥹❤️

एक खयाल है कि किसे दुनिया की परवाह है , एक हक़ीक़त है कि मैं उसे छू भी नहीं सकती ... 🌙