BPSC- "THE AiM"
Открыть в Telegram
फ्री पीडीएफ नोट्स,कोचिंग materials के लिए आप हमारे चैनल से जुड़ जाएं।। धन्यवाद ! अपने अपने मित्रों व स्वजनों के साथ इस channel का लिंक भी शेयर करें ताकि अन्य भी इसका फायदा उठा सके (ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर चैनल) : BPSC- "THE AiM"
Больше2 377
Подписчики
Нет данных24 часа
-87 дней
-1630 дней
Архив постов
2 377
अटकलों पर अंकुश लगाने और 68वें सीसीई पीटी अभ्यर्थियों को उचित मार्गदर्शन देने के लिए उनके लिए लॉग इन करने और अपने अपेक्षित अंक दर्ज करने की व्यवस्था की गई है। इससे हमें कटऑफ का उचित अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। यह एग्जिट पोल जैसा है। उपयोगी होने पर इसे अन्य परीक्षाओं में भी दोहराया जाएगा।
अतुल प्रसाद (अध्यक्ष, BPSC)
2 377
वक्त का तकाजा
वो शब्द जो हर किसी को सोचने और समझने पर मजबूर कर देता है। वो शब्द जो आगोशियों के संसार में भी झिलमिल दिखाई देता है,वो शब्द जो बेवजह आकर जीने की वजह भी बन जाती है।
तिथि - 12 फरवरी 2017
जब इस BPSC -"THE AiM" ग्रुप को बनाया गया था,एक आशा और विश्वास के साथ कि कामयाबी का मंजर जरूर देखने को मिलेगा। यही वह दिन था जब इस GROUP के MENTOR "प्रभाकर जी" एक परीक्षार्थी बनकर 60-62वीं का Prelims दे रहे थे, और आज छह वर्ष के बाद वही दिन 12 फरवरी 2023 उसी Exam के INSPECTION में वरीय उपसमाहर्ता बनकर जाते हैं। यही है वक्त की ताकत.......यही है सच्ची कामयाबी,जिसमे कभी आप खुद परीक्षार्थी बनकर इसमें शामिल होते हैं तो कुछ वक्त के बाद उसी EXAM में OFFICER के रूप में अपना योगदान दे रहे होते हैं।
प्रिय सदस्यगण, प्रेरणा लें कि हौसलों के मंजर को किसी भी हाल में गिरने नहीं देना है,प्रेरणा लें कि जब आपके हस्ताक्षर autograph में बदलेंगे तो कैसा महसूस होगा।कितनी गौरवान्वित होंगे वो माता-पिता जिनसे आप कभी Exam देने की बात कहते थे और अब Exam लेने की। बात बहुत छोटी सी है लेकिन बहुत ज्यादा गहरी
और अब वक्त है सोचने का, तो देर क्यों, सोचिए और खुद को खड़ा कीजिए उसी पंक्ति में जिसमें इस ग्रुप के Mentor "प्रभाकर जी" खुद को आगे खड़े रखे हैं ताकि आप जब भी गिरेंगे तो उठाने को उनका हाथ हमेशा आपके पास आएगा।
- श्रवण कुमार "शाश्वत"
(शिक्षक सह ग्रुप admin
