19 BCom Plain PG College Mds
Открыть в Telegram
Больше
Страна не указанаКатегория не указана
538
Подписчики
Нет данных24 часа
Нет данных7 дней
Нет данных30 дней
Архив постов
समस्त क्षेत्रीयअतिरिक्त संचालक , उच्च शिक्षा
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 13 अक्टूबर 2021 को अपराह्न 3:00 बजे मिंटो हॉल, भोपाल में आयोजित "सफलता के मंत्र" समारोह का आयोजन किया जा रहा है । इस समारोह में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह एवं सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद आयोजित है ।
"सफलता के मंत्र" समारोह का सीधा प्रसारण विभिन्न चैनल , यूट्यूब, फेसबुक, टि्वटर के माध्यम से किया जा रहा है । सीधे प्रसारण की लिंक प्रथक से समूह में प्रेषित की जाएगी ।
समस्त छात्र छात्राओं को यह http://cmevents.mp.gov.in/ लिंक भेज कर ऑनलाइन पंजीयन कराना सुनिश्चित किया जाए ।
इसके साथ ही समस्त महाविद्यालयों में कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए सीधे प्रसारण की व्यवस्था कर, समस्त विद्यार्थियों को दिखाना सुनिश्चित करेंगे । इसके साथ ही सीधा प्रसारण के एक-एक छायाचित्र समूह में प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे ।
प्रमुख सचिव
मध्य प्रदेश शासन
उच्च शिक्षा विभाग
winner's group:
स्नातक तृतीय वर्ष के सभी नियमित विद्यार्थीयों अपने नाम की ईमेल आईडी एवं अन्य जानकारी दिए गए गूगल डॉक् लिंक में भरकर तत्काल सबमिट करे
ईमेल आईडी अपने नाम की तथा चालू स्थिति में होना चाहिए।
किसी विद्यार्थी की ईमेल आईडी अपने नाम की नहीं हो तो तत्काल अपने नाम की ईमेल आईडी बनाकर जानकारी गूगल डॉक् लिंक के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करे।
जानकारी नहीं देने पर आगामी परीक्षा, असाइनमेंट, छात्रवृत्ति, शुल्क संबंधी समस्या होने पर विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगेl
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdFZPdbPybmsiELrrwjamZiRe65YseONwAK5nEh9fW75fLKDw/viewform?vc=0&c=0&w=1&flr=0
भर्ती अभियान हेतु कक्ष क्रमांक 83 में उपस्थित होना है।
गूगल फॉर्म मेंअपनी जानकारी 23 सितंबर तक ही अपलोड करना आवश्यक है, यह लिंक रात 12:00 बजे तक कार्यरत रहेगी।
*(Special Recruitment Drives) विशेष भर्ती अभियान(24.09.2021)*
बेरोजगार युवक एवं युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से
यशस्वी ग्रुप (पीपीपी प्रोजेक्ट रोजगार कार्यालय, रीवा) तथा स्वामी विवेकानन्द कैरियर योजना, संभागीय कार्यालय रीवा के संयुक्त तत्वावधान में विशेष भर्ती अभियान का आयोजन 24 सितंबर 2021शुक्रवार को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर में किया जा रहा है।
इसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर रोजगार प्रदान किये जाएंगे।ऐसे आवेदक https://forms.gle/xErhiREuNjt5Phzx7
गूगल फॉर्म्स में अपनी व्यक्तिगत जानकारी योग्यता सहित 23.09.2021 तक आवेदन पत्र अपलोड कर सकते है।
रोजगार सम्बन्धित जानकारी के लिए टेलिग्राम लिंक https://t.me/joinchat/raVHxYCyc7U2OTFl से ज्वाइन कर सकते हैं।
Please visit : http://mprojgar.gov.in
बी.कॉम. द्वितीय वर्ष से तृतीय वर्ष में प्रमोट छात्रों को सूचित किया जाता है कि वे तृतीय वर्ष में प्रवेश हेतु एम.पी. ऑनलाइन जाकर प्रवेश शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। सभी उत्तीर्ण छात्रों को प्रमोट कर दिया है।
सोमवार से महाविद्यालय में आकर हरे रंग के आवेदन फॉर्म के साथ निम्न डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे-
1. हरे रंग का आवेदन फॉर्म
2. शुक्ल भुगतान पावती
3. बी.कॉम द्वितीय वर्ष की अंकसूची
4. कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र
दिनांक 20/09/2021 से प्रारम्भ
स्थान - वाणिज्य विभाग
समय प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 तक
महाविद्यालय के समस्त छात्रों को सूचित किया जाता है कि कल मन्दसौर नगर में महावैक्सीनशन अभियान के तहत 12800 वैक्सीन के डोज लगने है, अतः जिन छात्रों का प्रथम अथवा द्वितीय टीकाकरण होना है, वे अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं। ध्यातव्य रहें कि सभी छात्रों को प्रवेश हेतु हरे रंग के आवेदन पत्र के साथ वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है एवं महाविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाओं के लिए भी वैक्सीनेशन होना अनिवार्य है अतः टीकाकरण करवाएं।
आज्ञा से
प्राचार्य
टेलीग्राम ग्रुप में क्या सभी को यह भेजा जा सकता है? नहीं तो इसे msg. बनाकर भेजना है. कलेक्टर सर के निर्देश. 👆🙏
महाविद्यालय के समस्त छात्रों को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है और शीघ्र पुराने विद्यार्थियों को अगली कक्षा प्रोन्नत कर दिया जाएगा। उसके पश्चात MP Online के माध्यम से फीस जमा कर ग्रीन फॉर्म के साथ महाविद्यालय में फॉर्म जमा कर पाएंगे। याद रखें 18 वर्ष की आयु से ऊपर छात्रों को कोविड वैक्सीनेशन के बिना महाविद्यालय में प्रवेश वर्जित रहेगा। अतः ध्यान देकर प्राथमिकता के साथ अपना प्रथम एवं द्वितीय टीकाकरण अवश्य करवाएं एवं निम्न लिंक पर जाकर अपनी टीकाकरण जानकारी अद्यतन करना सुनिश्चित करें।
https://docs.google.com/forms/d/14a3_D-uYJc4RL-CGEzEfXZi1rq0J9Ze1A-YPPbg5wKI/edit?usp=sharing
आज्ञा से
प्राचार्य
राजीव गांधी शासकीय स्नातको. महावि.
मन्दसौर (म.प्र.)
महाविद्यालय में प्रवेशित समस्त अन्य पिछड़ा वर्ग के नियमित विद्यार्थियों के लिए सूचना।
अन्य पिछड़ा वर्ग मैट्रिक छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले समस्त विद्यार्थी ऊपर दी गई सूची का अवलोकन करें, इस सूची में अस्वीकृत आवेदनों का विवरण दिया गया है। (सत्र 2020-21 के)
संबंधित विद्यार्थी सूचित हों एवं त्रुटि सुधार हेतु डे केयर में कार्यालय समय में 15/09/2021 तक अनिवार्य रूप से संपर्क करें। अन्यथा विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगेl
महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत हिंदी एवं संस्कृत विभाग द्वारा *आपदा नियंत्रण में शिक्षकों की भूमिका* विषय पर एकदिवसीय वेबिनार आयोजित किया जा रहा है। आप निम्न लिंक से इस कार्यक्रम से जुड़े....
https://meet.google.com/rmv-cjwd-zgd
दिनांक - 07/09/2021
समय - दोपहर 12:00 बजे से
