Success Study Point Study Material 🏆🥇🏅🎖 📚📕📗📘📙📚📒
Открыть в Telegram
Here you get Daily Current Affairs+ Gk Gs Science and Static Gk question + Pdf and Notes that is useful for all compertition exam For paid promotion :- @kumar7549 Group link 👉 @successtudyquiz Channel link 👉 @studywithkumar
Больше705
Подписчики
-124 часа
-57 дней
-1530 день
Архив постов
✍किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह
📍उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का पूरा श्रेय उन्हें जाता है। 📍ग्रामीण देनदारों को राहत प्रदान करने वाला विभागीय ऋणमुक्ति विधेयक, 1939 को तैयार करने एवं इसे अंतिम रूप देने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी। उनके द्वारा की गई पहल का ही परिणाम था कि उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के वेतन एवं उन्हें मिलने वाले अन्य लाभों को काफी कम कर दिया गया था। 📍मुख्यमंत्री के रूप में जोत अधिनियम, 1960 को लाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। यह अधिनियम जमीन रखने की अधिकतम सीमा को कम करने के उद्देश्य से लाया गया था ताकि राज्य भर में इसे एक समान बनाया जा सके।
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरणसिंह ( 1902 - 1987 ) ✍राष्ट्रीय किसान दिवस 23 दिसंबर📍 जन्म 1902 में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर में एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार में 📍शिक्षा :- 1923 में विज्ञान से स्नातक, एवं 1925 में आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि 📍1930 में गांधीजी के सविनय अवज्ञा आंदोलन में शामिल हुए और हिंडन नदी में नमक बनाया। 📍वे सबसे पहले 1937 में छपरौली से उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए थे । 📍 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री - 03 अप्रैल 1967 से 25 फरवरी 1968 तक तथा 18 फरवरी 1970 से 01 अक्टूबर 1970 तक 📍देश के 5वें प्रधानमंत्री :- 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक (साढ़े पांच महीने का कार्यकाल) 📍महत्वपूर्ण पुस्तकें - ज़मींदारी उन्मूलन’, ‘भारत की गरीबी और उसका समाधान’, ‘किसानों की भूसंपत्ति या किसानों के लिए भूमि, ‘Peasant Proprietorship or Land to the Workers’, 'Co-operative Farming X-rayed’, and ‘Prevention of Division of Holdings Below a Certain Minimum’. 📍भारत रत्न - 2024 ( यूपी का 12वां भारत रत्न)
🔸अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय मूल के अमरीकी उद्यमी श्रीराम कृष्णन को कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर व्हाइट हाउस की नीति का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया है। कृष्णन डेविड साक्स के साथ मिलकर काम करेंगे।
🔘भारत सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का नया किर्तीमान हासिल किया।
मंधाना के वर्ष 2024 में सभी प्रारूपों में 1602 रन हो गए हैं।🔸उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट का 1593 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
भारत ने अंडर-19 एसीसी महिला टी20 एशिया कप 2024 जीता....🏆💐भारत का प्रदर्शन: भारत ने 117/7 का स्कोर बनाया, जिसमें गोंगड़ी त्रिशा ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। गेंदबाजी की झलकियां: आयुषी शुक्ला ने 3 विकेट लिए, जबकि पारुनिका सिसोदिया और सोनम यादव ने 2-2 विकेट झटके। बांग्लादेश का प्रदर्शन: बांग्लादेश की टीम 18.3 ओवर में 76 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश के लिए फरजाना इस्मिन ने 4 विकेट लिए। टूर्नामेंट: यह टूर्नामेंट 15 दिसंबर 2024 को शुरू हुआ, जिसमें 6 टीमें शामिल थीं। निकी प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय टीम अपराजित रही।
भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार 2030 तक 20 लाख करोड रुपए तक पहुंचाने का अनुमान...
✓अयोध्या राम मंदिर को वैश्विक सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया।
✓ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल द्वारा ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
स्क्वैश: अनाहात सिंह ने मुंबई में वेस्टर्न इंडिया स्लैम 2024 महिला एकल का खिताब जीतकर वर्ष का अपना 9वां PCA चैलेंजर खिताब जीता।
✓BJPCI (सर बायरमजी जीजीभॉय पारसी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन) संरक्षण परियोजना ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण 2024 के लिए यूनेस्को के एशिया-प्रशांत पुरस्कारों का योग्यता पुरस्कार(मेरिट अवार्ड )जीता।
✓बीजेपीसीआई स्कूल भवन की स्थापना 1908 में मुंबई, महाराष्ट्र में गोथिक शैली में की गई थी।
✓स्कूल का निर्माण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।
✓स्कूल भवन का जीर्णोद्धार कार्य स्कूल के दो महीने के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान किया गया था।
ईस्टरीन कीर ने अंग्रेजी श्रेणी में ‘स्पिरिट नाइट्स’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 जीता
ईस्टरीन कीर: नागालैंड की प्रसिद्ध लेखिका ईस्टरीन कीर को अंग्रेजी भाषा श्रेणी में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 के लिए चुना गया है।
स्पिरिट नाइट्स के लिए पुरस्कार: साइमन एंड शूस्टर इंडिया द्वारा प्रकाशित कियर के उपन्यास, स्पिरिट नाइट्स ने अंग्रेजी भाषा श्रेणी में पुरस्कार जीता। यह उपन्यास नागालैंड की चांग नागा जनजाति की एक कहानी से प्रेरित है।
वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार: 18 दिसंबर 2024 को 21 भाषाओं में पुरस्कारों की घोषणा की गई।
उत्तर पूर्व से अन्य पुरस्कार विजेता:समीर तांती: असमिया भाषा में फ़रिंगबोर बटोर कथा जेन के लिए पुरस्कार दिया गया। हाओबम सत्यबती देवी: कविता श्रेणी के तहत मणिपुरी भाषा में मैनु बोरा नुंग्शी शेरोल के लिए पुरस्कार दिया गया। एरोन राजा: उपन्यास श्रेणी के तहत बोडो भाषा में स्वर्णि थाखाई के लिए पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार समारोह: पुरस्कार विजेताओं को एक उत्कीर्ण तांबे की पट्टिका, एक शॉल और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। यह समारोह 8 मार्च 2025 को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
भारतीय पर्यावरणविद् माधव गाडगिल को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है, जो डेविड एटनबरो और जोन कार्लिंग जैसे पुरस्कार विजेताओं के एक प्रतिष्ठित समूह में शामिल हो गए हैं।
कुल मिलाकर, छह लोग चैंपियंस ऑफ द अर्थ 2024 पुरस्कार के प्राप्तकर्ता रहे हैं।
चेन्नई में जन्मी भारतीय-अमेरिकी कैटलिन सैंड्रा नील को मिस इंडिया यूएसए 2024 का ताज पहनाया गया, कैटलिन का जन्म चेन्नई में हुआ था।
वह 19 साल की है।वह करीब 14 वर्षों से अमेरिका में रह रही हैं और डेविस स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की छात्रा है।
भारत 2025 में नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 की मेजबानी करेगा।
यह चैम्पियनशिप भारत में पहली बार खेली जा रही है। इसका आयोजन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक होगा।
विश्व पैरा एथलेटिक्स की यह 12वीं चैंपियनशिप है और चौथी बार एशिया में आयोजित की जा रही है। नयी दिल्ली से पहले यह 2015 में दोहा, 2019 में दुबई और 2024 में कोबे में आयोजित की गई थी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में ग्रामीण गरीबों को मकान उपलब्ध कराने के लिए “बांग्लार बाड़ी” योजना शुरू की।
जिसके तहत 28 लाख पात्र लाभार्थियों को 1.2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने 12 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 60,000 रुपये की पहली किस्त सीधे स्थानांतरित की, जिससे ग्रामीण बंगाल के गरीबों को घर बनाने में मदद मिलेगी।
गुजरात में बनासकांठा जिले का मसाली गांव सौर ऊर्जा से चलने वाला देश का पहला सीमावर्ती गांव बन गया है।
पाकिस्तान की सीमा से 40 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव की आबादी महज 800 है। जिला प्रशासन के प्रयासों से अब यह गांव पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलने वाला गांव बन गया है।
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि राज्य में जनवरी 2025 से यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू होगा, और राज्य स्वतंत्रता के बाद UCC लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा।
समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक पोर्टल और मोबाइल एप भी तैयार किया गया है, जिससे कि पंजीकरण, अपील आदि की समस्त सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
✍️मोदी जी के अवार्ड की संख्या बढ़ती जा रही है ..
कुवैत ने द आर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर से नवाजा ।
🔸सोशल डेमोक्रेटिक अलायंस (एसडीए) की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर के नेतृत्व में आइसलैंड की नई सरकार ने आधिकारिक तौर पर कार्यभार संभाल लिया है।
1988 में जन्मी सुश्री फ्रॉस्टाडॉटिर आइसलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं।
Уже доступно! Исследование Telegram 2025 — ключевые инсайты года 
