Ramseen college ramseen
Открыть в Telegram
Here we share information about our college,course,Exam, practical Exam and other activities and also we share gov exam and general knowledge.. subscribe this channel for further information.
Больше2 294
Подписчики
Нет данных24 часа
+197 дней
+3630 день
Архив постов
👆 नोट जिन छात्रों के बकाया है वह प्रवेश पत्र प्राप्त करने से पूर्व अपना बकाया जमा करावे।
आवश्यक सूचना
जिन छात्रों की परीक्षा 18-06-2026 से प्रारंभ हो रही है, उन सभी के प्रवेश पत्र (Admit Card) कल महाविद्यालय में सुबह 11:00 बजे से वितरित किए जाएंगे। सभी छात्र-छात्राएं समय पर महाविद्यालय उपस्थित होकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।
📢 महत्वपूर्ण सूचना – परीक्षा आवेदन पत्र (Exam Form)
सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा आवेदन पत्र (Exam Form) भरने की तिथि बढ़ा दी गई है।
यदि किसी कारणवश कोई विद्यार्थी अभी तक अपना परीक्षा आवेदन पत्र नहीं भर पाया है, तो ऐसे विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है। सभी विद्यार्थी बिना किसी देरी के अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर अपना परीक्षा आवेदन पत्र भरवाएं।
परीक्षा आवेदन पत्र भरवाने के पश्चात उसकी हार्ड कॉपी अनिवार्य रूप से महाविद्यालय में जमा करवाएं।
विद्यार्थी विशेष ध्यान रखें कि यह उन विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर है जो अब तक परीक्षा आवेदन पत्र भरने से वंचित रह गए हैं। अतः सभी संबंधित विद्यार्थी शीघ्रातिशीघ्र अपना परीक्षा फॉर्म भरवाकर उसकी हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।
आदेशानुसार
महाविद्यालय प्रशासन
कल जिन छात्र छात्राओं के भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा है वह समस्त छात्र छात्राएं प्रातः 8:30 बजे महाविद्यालय में उपस्थित हो।
नोट:- 1 सभी छात्र छात्राएं महाविद्यालय यूनिफॉर्म में आएंगे ।
2 अपने साथ भूगोल प्रायोगिक विषय से संबंधित समस्त सामग्री साथ में लेकर आएंगे.
कल जिन छात्र-छात्राओं के प्रैक्टिकल एग्जाम है वह अपना लंच बॉक्स साथ में लेकर आए
B.Ed द्वितीय वर्ष व B.A B.Ed final year B.Sc B.Ed final year के समस्त छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वह अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट फाइल महाविद्यालय में चेक करवाइए ।
बीएससी बीएड चतुर्थ वर्ष (final year) की प्राणी विज्ञान (zoology) के विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि उन्हें प्राणी विज्ञान की प्रायोगिक फाइल के साथ एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट अलग से बनानी अनिवार्य है!
Topic- study of local fauna( स्थानीय जंगली जंतुओं का अध्ययन)
बी ए बीएड प्रथम ,द्वितीय, तृतीय , तथा चतुर्थ वर्ष के भूगोल विषय के विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि आपकी भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं 13 /6 /2026 प्रातः 8:00am से शुरू हो रही है अतः सभी विद्यार्थी प्रायोगिक अभिलेख तैयार कर ले।
बीएससी बी एड के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय निर्देशानुसार आपकी प्रायोगिक परीक्षाएं 10 जून से 21 जून के मध्य प्रस्तावित है अतः सभी विद्यार्थी संबंधित विषय का प्रायोगिक कार्य जल्दी पूर्ण कर महाविद्यालय आकर जांच करवाएं।
Уже доступно! Исследование Telegram 2025 — ключевые инсайты года 
