Ras 2026 Pre / Mains notes ( RankUP Current Affairs)📚📚
Открыть в Telegram
RAS भर्ती के लिए सबसे भरोसेमंद और helpful चैनल। ✓ Special only for ' RAS Exam ' ✓ RAS Pre/ Mains / Interview Help 👉 @SinghNotes RAS Test DOWNLOAD APP 👇 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp #currentaffairs #Ras #ras2026
Больше7 087
Подписчики
+124 часа
+337 дней
-130 дней
Архив постов
RAS प्री परीक्षा 2025 - 26 (Daily टेस्ट - 14)
Today's Topic -
✓ Rajasthan Geography -
मिट्टी और फसलें
✓ Daily न्यूजपेपर current affairs
• आज का टेस्ट अपलोड हो गया है।
Daily Topic wise target & Test - JOIN NOW
राजस्थान सुजस अपडेट -
• भारतीय बीज सहकारी समिति की सदस्यता प्राप्त करने में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान।
• राजस्थान सौर ऊर्जा उत्पादन की स्थापित क्षमता में देश में प्रथम स्थान पर है। राज्य में पीएम कुसुम योजना कंपोनेंट-ए एवं कंपोनेंट-सी में 2 हजार 215 मेगावाट क्षमता के विकेंद्रित सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।
उत्तर क्षेत्रीय परिषद् की 32वीं बैठक
✓ स्थान - फरीदाबाद में
✓ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में
✓ 17 नवंबर , 2025
• क्षेत्रीय परिषद् क्या है ?
✓ राज्यों और उनसे संबंधित मामलों के पुनर्गठन की योजना के एक भाग के रूप में राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के भाग-III के तहत क्षेत्रीय परिषदों की स्थापना की गई थी।
✓ राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 15 में यह उल्लेख किया गया है कि देश के पांच क्षेत्रों में से प्रत्येक के लिए एक क्षेत्रीय परिषद् होगी।
RAS भर्ती परीक्षा-2024
RAS भर्ती-2024 के साक्षात्कार की डेट जारी, 1 से 12 दिसंबर 2025 तक होगा प्रथम चरण का साक्षात्कार, RPSC ने इंटरव्यू शेड्यूल किया घोषित।
RAS प्री परीक्षा 2025 - 26 (Daily टेस्ट - 13)
Today's Topic -
✓ Rajasthan Geography -
नदियां और झीलें
✓ Daily न्यूजपेपर current affairs
• आज का टेस्ट अपलोड हो गया है।
Daily Topic wise target & Test - JOIN NOW
Ras exam Daily Topic Wise test.pdf1.69 MB
Montreux Record -
यह उन रामसर स्थलों की सूची है जहाँ मानव गतिविधियों, प्रदूषण या इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के कारण पारिस्थितिक चरित्र में हानि का जोखिम है।
✓ भारत में दो स्थल इसमें शामिल हैं -
1. लोकटक झील (मणिपुर)
2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान)
✓ भारत के दो शहर को वेटलैंड-फ्रेंडली शहर के रूप में मान्यता प्राप्त है -
1. इंदौर
2. उदयपुर
राजस्थान के नए मुख्य सचिव -
✓ वी. श्रीनिवास होंगे राज्य के नए मुख्य सचिव
✓ केंद्र सरकार ने राजस्थान कैडर के लिए किया रिलीव ।
Current Affairs का टेस्ट अपलोड हो गया है। 👍
RAS प्री परीक्षा 2025 - 26 (Daily टेस्ट - 13)
✓ Daily Test में आज क्रोनोलॉजी नवंबर माह अंक।
✓ साथ में सुजस पत्रिका और PIB बुलेटिन ( 1 से 14 नवम्बर तक) भी कवर की जाएगी।
• प्रत्येक शुक्रवार को स्पेशल Current Affairs Day रहेगा... क्योंकि RPSC के वर्तमान पैटर्न में इसका और अधिक महत्व बढ़ गया है इसलिए इसको अंतिम समय में एकसाथ पढ़ने की बजाय साथ - साथ पढ़ना जरूरी है।
• इसके लिए नियमित रूप से न्यूजपेपर पढ़ते रहें और साथ में यहां पोस्ट की जाने वाली सभी Current affairs की पोस्ट को अच्छे से पढ़ते रहें तथा टेस्ट देते रहें।
RAS प्री परीक्षा 2026 हेतु टेस्ट सीरीज में जुड़ने के लिए यहां Click करें - RAS Daily Test
राजस्थान का 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन -
✓ केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा घोषित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों 2024 में खरलां जल उपयोक्ता संगम, श्रीगंगानगर ने सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ श्रेणी में तृतीय एवं श्री बजरंग लाल जेठू (सीकर) ने जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का प्रथम पुरस्कार (पश्चिम क्षेत्र) प्राप्त किया है।
✓ इनके अतिरिक्त बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी ने स्कूल और कॉलेज के अलावा सर्वश्रेष्ठ संस्थान की इनसाइड कैंपस उपश्रेणी में द्वितीय-संयुक्त, अंबुजा फाउण्डेशन, जयपुर ने सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है।
( कथन के रूप में ऐसे प्रश्न ही पूछे जाते हैं। )
RAS प्री परीक्षा 2025 - 26 (Daily टेस्ट - 12)
Today's Topic -
✓ राजस्थान की जलवायु और वनस्पति
✓ Daily न्यूजपेपर current affairs
• आज का टेस्ट अपलोड हो गया है।
Daily Topic wise target & Test - JOIN NOW
✓ मित्र शक्ति अभ्यास 2025 शुरू -
• 10 नवम्बर 2025 को सैन्य अभ्यास “मित्र शक्ति–2025” (Mitra Shakti XI) का 11वाँ संस्करण कर्नाटक के बेलगावी स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आरंभ किया।
यह अभ्यास 23 नवम्बर 2025 तक चलेगा।
✓ मित्र शक्ति अभ्यास के बारे में -
यह भारतीय थल सेना और श्रीलंकाई थल सेना के बीच एक द्विपक्षीय वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
• इसे बारी-बारी से भारत और श्रीलंका द्वारा आयोजित किया जाता है।
नाविका सागर परिक्रमा -
भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों द्वारा संचालित एक ऐतिहासिक विश्व नौकायन अभियान था।
• अभियान की शुरुआत: - 2 अक्टूबर 2024 को गोवा से।
• अधिकारी: - लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए।
• जहाज: INSV तारिणी।
• दूरी: लगभग 25,400 नॉटिकल मील (लगभग 47,000 किमी)।
• अवधि: 8 महीने (अक्टूबर 2024 - मई 2025)।
• यात्रा के दौरान: -
तीन महासागरों और चार महाद्वीपों से होकर गुजरना, जिसमें केप गुड होप, केप लिविंग और केप हॉर्न जैसे चुनौतीपूर्ण समुद्री केप भी शामिल थे।
• सफलतापूर्वक समापन:- 29 मई 2025 को गोवा में।
• उद्देश्य: महिला सशक्तिकरण, नौसेना की समुद्री क्षमताओं का प्रदर्शन और समुद्री अनुसंधान।
✓ स्कूल लेक्चरर भर्ती : सोशियोलॉजी में 1783 में से 10 ही पास, 16 में से 6 पद खाली रहेंगे।
• RPSC अपना पैटर्न यही रखने वाली है... तो अब सबसे सही तरीका होगा...पूरा पढ़ने के चक्कर में ना पड़कर, वो पढ़ना कम से कम जहां पर आपको लगे कि नंबर आ सकते हैं....इसके लिए RPSC के हाल ही के सभी पेपर का अच्छे से विश्लेषण करें और देखें कि किस पार्ट में आप अभी के पैटर्न अनुसार नंबर ला सकते हो , उसे और अधिक अच्छा करें।
जो आगामी RAS भर्ती के लिए Daily टॉपिक वाइज टारगेट टेस्ट सीरीज चल रही है उसमें भी जब कई साथी शिकायत करते हैं कि एक दिन में आप एक टॉपिक की जगह 2,3 टॉपिक ले लो.... यह उनके लिए भी जवाब है कि अब इसी तरीके से पढ़ना पड़ेगा जब एक दिन में एक टॉपिक ही मुश्किल से कवर हो पाएगा क्योंकि हर एक टॉपिक को बहुत गहराई से पढ़ना पड़ेगा। इसलिए टेस्ट सीरीज का पैटर्न बिल्कुल सही है उसकी चिंता ना करें। 🙏
✓ RAS 2023 प्राप्तांको की पुनर्गणना (Re- Totalling ) हेतु
RAS प्री परीक्षा 2025 - 26 (Daily टेस्ट - 11)
Today's Topic -
✓ राजस्थान का भौतिक विभाजन और विशेषताएं
✓ Daily न्यूजपेपर current affairs
• आज से Rajasthan Geography शुरू हो गई है टेस्ट सीरीज वाले बच्चे अपना आज का टॉपिक समय पर पूरा करें टेस्ट रात 9 बजे अपलोड हो जाएगा।
Daily Topic wise target & Test - JOIN NOW
यहां जो भी Current affairs संबंधित पोस्ट डाली जाती है उसे अच्छे से पढ़े इससे ना सिर्फ आपको कंटेंट मिलेगा बल्कि रटने की जगह आपकी समझ विकसित होगी... और एक RAS अभ्यर्थी के दिमाग में हर चीज को पढ़ते समय.....क्या ..क्यों ...कैसे ?? यह सवाल रहने चाहिए तभी वह टॉपिक को अच्छे से समझ सकता है। जो उसे mains और interview तक मदद करते हैं।
