Ras 2026 Pre / Mains notes ( RankUP Current Affairs)📚📚
Открыть в Telegram
RAS भर्ती के लिए सबसे भरोसेमंद और helpful चैनल। ✓ Special only for ' RAS Exam ' ✓ RAS Pre/ Mains / Interview Help 👉 @SinghNotes RAS Test DOWNLOAD APP 👇 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp #currentaffairs #Ras #ras2026
Больше7 092
Подписчики
Нет данных24 часа
-47 дней
+1030 дней
Архив постов
" Consistency is the key of success."
115 दिन शेष ....धीरे- धीरे समय निकल रहा है और परीक्षा का दिन पास आता जा रहा है.....एक भी दिन पढ़ाई मिस ना करें ।
How's the josh ??
RAS 2021 : कॉपी जांच में लापरवाही, कोर्ट ने RPSC से मांगा जवाब।
युद्ध कितने नुकसान दायक होते हैं ?
( इन कुछ आंकड़ों और रिपोर्ट्स से समझे )
अब तक दो विश्व युद्ध हो चुके हैं -
प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) -
मित्र शक्तियों (फ्राँस, रूस, ब्रिटेन, इटली, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका) और केंद्रीय शक्तियों (जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी, ओटोमन साम्राज्य और बुल्गारिया) के मध्य लड़ा गया था, जिसमें मित्र शक्तियाँ विजयी हुईं।
द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945) -
धुरी शक्तियों (जर्मनी, इटली और जापान) और मित्र शक्तियों (फ्राँस, ग्रेट ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ और चीन) के मध्य लड़ा गया था, जिसमें मित्र शक्तियों ने युद्ध में जीत हासिल की थी।
हाल ही में 5 भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने को मंजूरी दी गई है -
इन 5 भाषाओं की विशेषता -
✔️ मराठी - इस भाषा की सबसे पुरानी कविताएं और गद्य ज्ञानेश्वर द्वारा रचित है , उन्होंने भागवत गीता पर एक टीका भी लिखी थी।
✔️ प्राकृत - यह आम बोलचाल की भाषा है, अशोक के शिलालेख पाली भाषा के साथ-साथ प्राकृत भाषा में भी उत्कीर्ण है।
✔️ पालि - धम्मपद जैसी प्रसिद्ध बौद्ध दार्शनिक रचनाएं और जातक कथाओं जैसी कहानियां पालि भाषा में रचित है।
✔️ असमिया - इस भाषा के प्रतिनिधिक साहित्य शंकर देव की वैष्णव कविताएं है।
✔️ बंगाली - संत कवि श्री चैतन्य देव ने बंगाली भाषा में उत्कृष्ट रचनाओं की है। इसी भाषा में रविंद्र नाथ टैगोर की गीतांजलि को नोबेल पुरस्कार प्राप्त है।
अन्य शास्त्रीय भाषाएं - तमिल ( 2004), संस्कृत (2005), कन्नड़ (2008), तेलुगु(2008), मलयालम (2013) और ओडिया(2014) ।
भारतजेन -
✔️हाल ही में, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारतजेन नामक एक जनरेटिव AI पहल शुरू की है, जिसे सार्वजनिक सेवा वितरण को बढ़ाने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
✔️इसका उद्देश्य भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को संबोधित करने के लिये भाषा, भाषण तथा कंप्यूटर दृष्टि में आधारभूत मॉडल तैयार करना है।
✔️यह भारतीय भाषाओं के लिये विश्व की पहली सरकारी वित्त पोषित मल्टीमॉडल लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) परियोजना है।
इंटरनेशनल रिन्यूएबल एनर्जी एजेंसी (IRENA) को वार्षिक समीक्षा रिपोर्ट 2024 जारी -
भारत में रिन्यूएबल एनर्जी की स्थिति -
✔️ भारत में रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता 10 वर्षों में 165% बढ़ी है।
✔️ 2014 में भारत में रिन्यूएबल एनर्जी का उत्पादन 76.38 गीगावाट था, जो कि 2024 में बढ़कर 203.1 गीगावाट हो गया है।
✔️ भारत रिन्यूएबल एनर्जी की स्थापित क्षमता के मामले में विश्व स्तर पर चौथे स्थान पर है।
✔️ रिन्यूएबल एनर्जी के विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रमुख पहल - राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन, पीएम सूर्य घर; मुक्त बिजली योजना, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर आदि।
जैसे indian Polity का यह syllabus उठा लिया तो अब आज से इसको पढ़ना शुरू करो, अपने पास सिर्फ इसी की जो भी आपके पास बुक या नोट्स है वो रखो और टॉपिक उठाओ एक एक करके - जैसे - संविधान सभा तो अब अपने नोट्स से इसे पूरा करो अच्छे से, फिर अगला टॉपिक - संविधान की विशेषता। ऐसे करके एक दिन में जितने टॉपिक हो कवर करो... 5 दिन में अच्छे से polity पूरी कर लोगे और रिवीजन भी हो जायेगा और एक बार में एक ही subject पढ़ोगे तो याद भी ज्यादा होगा । फिर दूसरा subject उठा लेना ऐसे ही। 👍👍 Try कर सकते हो बाकि आपकी संतुष्टि सर्वोपरि है। 🙏
RAS प्री - 2024 -
आज से ठीक 125 वें दिन प्रीलिम्स परीक्षा है, एक तरफ जब syllabus की pdf रखी जाती है और दूसरी तरफ कैलेंडर देखा जाता है तो यह समझ में आ रहा होगा कि समय बहुत कम बचा है, अब जैसे- जैसे यह दिन कम होते जायेंगे टेंशन और घबराहट होना सामान्य बात है लेकिन इतना बड़ा syllabus देखकर चिंता करने और सोचने विचारने में समय ख़राब ना करें।
वैसे तो जैसे आप सहज महसूस करो उसी अनुसार पढ़ते रहो लेकिन मेरे अनुसार जो तरीका अभी आपको अपनाना चाहिए वो बता रहा हूं -
1. Syllabus को छोटे - छोटे हिस्सो में बांटें subject अनुसार।
2. एकबार में एक विषय को ही पढ़ें, जैसे indian Polity पढ़ना शुरू करो तो यह निर्धारित करें कि मुझे 7 दिन indian Polity को देने है, जिसमें सिर्फ polity ही पढ़नी है, syllabus वाली pdf से polity का हिस्सा निकाला और उसके point to point एक एक करके टॉपिक पढ़ने शुरू करो, 5 दिन में खत्म हो जाती है तो 2 दिन में उसका रिवीजन करो। दिनों की संख्या अपनी क्षमता अनुसार ऊपर नीचे कर लो।
3. इससे फायदा यह होगा कि आपका दिमाग जिस subject को लगातार पढ़ेगा उसमें वह stable हो जायेगा और आपका focus बढ़ेगा बजाय आप 2 घंटे कुछ और 2 घंटे कुछ पढ़ते हो। और लगातार एक विषय को पढ़ोगे तो उसमें रुचि बढ़ेगी और ज्यादा याद होगा। बार बार विषय बदलने से हमें पता नहीं चलता लेकिन दिमाग उतना चीजों को पकड़ नहीं पाता सब मिक्स हो जाता है।
4. आप यदि इस rule को फॉलो करते हो तो खुद को स्थिति क्लियर रहेगी कि कितना syllabus cover हो गया है वरना आप कभी histroy पढ़ोगे कभी polity तो ना syllabus का idea रहेगा ना आपका खुद का खुद भी confuse रहोगे।
5. इससे आप बहुत जल्दी खुद positive feel करोगे और आपका सिलेबस जल्दी कवर होगा। रिवीजन के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा।
एकबार इस तरीके को अपना के देख सकते हो रिजल्ट बेहतर दिखेगा बाकि यदि आप अपने तरीके में खुश हो और पढ़ाई हो रही है तो उसको continue रखो।
( बाकि ज्यादा timetable बनाने के चक्कर में ना पड़ें , कि इतने बजे सोना है इतने बजे उठना है, इतनी देर नाश्ता, खाना आदि ये सब टाइमटेबल सिर्फ देखने में अच्छे लगते है follow नहीं होते हैं इसलिए जब तक नींद ना आए पढ़े जब आए सो जाए, फालतू समय ख़राब नहीं करना बस पढ़ाई होनी चाहिए, किसी को दिखाने के लिए नहीं पढ़ना है खुद को दिन के अंत में यह feel होना चाहिए कि हां पढ़ाई की है वरना result तो सब बता ही देता है क्या मतलब दिखावा करने से। 🙏🙏 )
Edit, Sign and Share PDF files on the go. Download the Acrobat Reader app: https://adobeacrobat.app.link/Mhhs4GmNsxb
Edit, Sign and Share PDF files on the go. Download the Acrobat Reader app: https://adobeacrobat.app.link/Mhhs4GmNsxb
RAS Prelims PYQ Details -
👉 Syllabus के अनुसार प्रत्येक subject के अलग - अलग Topicwise प्रश्नों की जानकारी।
Join telegram @Ras_exam_notes
🔖 Indian Economy and Economics Concepts -
👉 RAS प्री में लगभग 7-8 प्रश्न पूछे जाते है ।
👉 इसमें प्रश्नों का स्तर इकोनॉमी की बेसिक समझ का रहता है, जिसमें economy की बेसिक terms, परिभाषाएं, सूत्र, शब्दावली का पता होना चाहिए जैसे - राजकोषीय व्यय, घाटा , नीति, मुद्रा बाजार, मुद्रास्फीति, राष्ट्रीय आय के घटक, राजस्व खाता, कर प्रणाली आदि के बारे में समान्य समझ होनी चाहिए।
👉 Current से related सूचकांक, बजट के आंकड़े पढ़ सकते है।
👉कम से कम प्री परीक्षा के लिए तो economy की बड़ी बड़ी पुस्तकें पढ़ने का कोई मतलब नहीं है , साथ में mains की कर रहें हैं वो extra पढ़े बाकि जिनका प्री पर फोकस है वो इसमें ज्यादा ना उलझें अभी । क्योंकि यह subject खुद के पढ़ने से कम समझ आयेगा बजाय किसी teacher से पढ़ने के।
👉 इसलिए प्री की रणनीति में इसको इसी अनुसार शामिल करें। चाहे तो आप PYQ देख सकते है।
Science & Technology -
👉 RAS प्री में प्रश्नों की संख्या लगभग 15 से 20 के बीच रहती है।
👉 महत्वपूर्ण टॉपिक - अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी , स्वास्थ्य और रोग, कम्प्यूटर एंड संचार प्रौद्योगिकी, नैनो प्रौद्योगिकी, रक्षा प्रौद्योगिकी
( कम से कम इन टॉपिक को अच्छे से तैयार करें )
👉 Current affairs related to science and technology + encyclopedia arihant publications
वैश्विक खुशहाली सूचकांक 2024 -
✔️ भारत 126वें स्थान पर है।
✔️भारत का स्कोर 4.054 रहा।
✔️ शीर्ष पर फिनलैंड और सबसे नीचे अफगानिस्तान है।
✔️ 143 देशों की खुशहाली मापने के लिए 6 मानकों पर प्रश्न तैयार किये गए थे -
1.संबंधित देश की प्रति व्यक्ति GDP,
2.सामाजिक सहयोग,
3.उदारता,
4.भ्रष्टाचार,
5.सामाजिक स्वतंत्रता,
6.स्वस्थ जीवन शामिल हैं।
हाल ही में लॉन्च हुए कुछ महत्वपूर्ण ऐप -
संज्ञान - नए आपराधिक कानून के बारे में जानकारी देने वाला ऐप 27 जून, 2024 को लॉन्च हुआ।
नेवा ( Neva) - राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई का लाइव प्रसारण करने के लिए लॉन्च हुआ ऐप
G- sec ऐप - RBI द्वारा लॉन्च, यह मोबाइल ऐप निवेशकों को विभिन्न प्रकार की सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने की अनुमति देगा।
👍👍
+2
पिछले महीने RPSC ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी पेपर में Current affairs से जुड़े यह प्रश्न पूछे थे....अपनी current affairs की तैयारी को चैक करें । 👍 RAS प्री में भी यही स्तर रहने वाला है।
जून,2024 में जारी भू -गर्भ जल सर्वेक्षण 2023 की रिपोर्ट -
✔️ देश में सर्वाधिक भू -जल डार्क जोन राजस्थान में है।
✔️ राजस्थान में भू -जल के डार्क जोन की संख्या 203 हो गई है।
प्रदेश में ग्राउंड वाटर एसेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार-
सुरक्षित ब्लॉक - 38
अर्द्ध संवेदनशील - 22
संवेदनशील - 23
अतिदोहित - 216
