ru
Feedback
RAS EXAM NOTES Pre / Mains 2026 ( RankUP )📚📚

RAS EXAM NOTES Pre / Mains 2026 ( RankUP )📚📚

Открыть в Telegram

RAS भर्ती के लिए सबसे भरोसेमंद और helpful चैनल। ✓ Special only for ' RAS Exam ' ✓ RAS Pre/ Mains / Interview Help 👉 @SinghNotes DOWNLOAD APP 👉 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp #currentaffairs #Ras #raspre

Больше
7 176
Подписчики
-324 часа
-127 дней
+830 день
Архив постов
Sub Inspector भर्ती परीक्षा 2021 रद्द का जो आदेश है वो....कमेटी ने SI भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने के लिए रिपोर्ट भेजी है सरकार को वो है। मुख्यमंत्री का निर्णय ही सर्वोपरि होगा आगामी कैबिनेट बैठक में फैसला लिया जाएगा🙏

#Yojana #RAS प्री - मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना शुभारम्भ - 15 दिसंबर 2024 • इसके तहत राज्य की शहरी क्षेत्र में जरूरतमंद परिवार के असंगठित श्रमिकों के साथ भवन निर्माण श्रमिक, हस्तशिल्प श्रमिक, गीग वर्कर , ट्रांसपोर्ट वर्कर, केयर वर्कर, सफाई कार्मिक घरेलू श्रमिक आदि को विशेष अल्पावधि ऋण उपलब्ध करवा कर आर्थिक संबल दिया जाएगा। • योजना में लाभार्थी को बैंक द्वारा बिना किसी गारंटी अथवा प्रक्रिया शुल्क के 80 हजार रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।

#Yojana #RAS प्री - मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना शुभारम्भ - 15 दिसंबर 2024 • दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 18 वर्ष तक के बच्चों को 50 लाख रुपए तक का उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा एवं उनकी देखभाल के लिए 5000 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी । • पहले चरण में जेके लोन अस्पताल और एम्स जोधपुर को इस योजना में इलाज के लिए अधिकृत किया गया है

सर्दी में जोश ठंडा तो नहीं पड़ गया???? एक तरफ है सिर्फ 38 दिन ....दूसरी नई भर्ती का अनिश्चित इंतजार!! देखो अब तैयारी का अंतिम समय आ गया है...यहां से जिसने अब लास्ट के दिनों में अपनी निरंतरता बनाए रख ली वो सबसे आगे होगा.....जो over confidence में अपनी पढ़ाई की regularity को छोड़ेगा वो चाहे पिछले 1 साल से पढ़ रहा हो पीछे रह जायेगा.... रेस में चाहे आप कितना ही तेज दौड़े यदि आप finishing line पर कमजोर हुए तो कोई पीछे से आता हुआ दूसरा साथी लास्ट में पूरा जोर लगा के आपसे आगे निकल ही जाता है। अभी यह मानकर चलो कि जिसने अभी इन बचे हुए दिनों में भी सही दिशा में अपनी पूरी क्षमता लगा दी पढ़ने में तो वो पास कर जायेगा...बहुत से ऐसे बच्चे भी होंगे जिन्होंने अभी तक कोई खास तैयारी नहीं की है लेकिन उनका base अच्छा है और वो अभी पूरी मेहनत करके प्री पास करेंगे। तो सीधी सी बात है एक महीने में यदि आप Distract हुए बिना पढ़ लोगे तो परीक्षा हॉल में एक confidence के साथ जाओगे और result positive होगा। वरना आधी रेस तो इंसान मन से ही हार जाता है जब वह बिना आत्मविश्वास के और एक हार के डर से मैदान में जाता है। तो इस डर को दूर करने का यही एक तरीका है कि 38 दिन तक खुद को पूरी तरह किताबों में झोंक दो। 🙏🙏 पहाड़ की ऊंचाई से खूबसूरती का नजारा हर कोई देखना चाहता है लेकिन उसे देखने के लिए वहां तक का कठिन सफर तय करना पड़ता है .... जिसने यह कठिन सफर तय कर लिया उसके बाद वो ऊंचाई आपके कदमों में होती है और सामने खूबसूरत नजारा...जिसके लिए तुमने इतनी मेहनत की होती है....और उसका कैसा अहसास होगा यह तो आप वहां पहुंच कर ही महसूस करोगे। 👍

✔️ पूर्वोत्तर परिषद (North Eastern Council) की 72वीं पूर्ण बैठक -त्रिपुरा के अगरतला में • अध्यक्षता - अमित शाह • 20 - 21 दिसंबर, 2024

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने “स्ट्रेंथनिंग मल्टीमोडल एंड इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम (SMILE)” कार्यक्रम के दूसरे उप-कार्यक्रम के तहत $350 मिलियन की नीति-आधारित ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। (RAS प्री में प्रश्न ऐसे पूछा जायेगा - भारत की आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ावा देने को 350 मिलियन डॉलर के ऋण हेतु केंद्र सरकार ने किसके साथ समझौता किया है ?)

GST परिषद की 55वीं बैठक • जैसलमेर, राजस्थान • 20 - 21 दिसंबर , 2024

ISFR-2023:Rajasthan State Report

भारत_वन_स्थिति_रिपोर्ट_2023.pdf2.31 MB

पहला भारत समुद्री विरासत सम्मेलन 2024 (India Maritime Heritage Conclave 2024) - 11-12 दिसंबर, 2024 नई दिल्ली में। • उद्घाटन - उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ द्वारा। •विषय - "वैश्विक समुद्री इतिहास में भारत की स्थिति को समझना।" • बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) द्वारा आयोजित। • 11 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। National Maritime Heritage Complex (राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर) - लोथल में बनाया जा रहा है। लोथल - खोजकर्ता : पुरातत्वविद् शिकारीपुरा रंगनाथ राव (SR राव) - 2600 ईसा पूर्व की प्राचीन हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख शहरों में से एक है। यहाँ, पुरातात्विक उत्खनन में 5000 साल से भी ज़्यादा पुराना सबसे पुराना मानव निर्मित डॉकयार्ड मिला है

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 हिंदी भाषा के लिए - गगन गिल रचना - 'मैं जब तक आई बाहर ' राजस्थानी भाषा के लिए - मुकुट मणिराज रचना - "गांव अर अम्मा"

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव - • 7 सीटों पर उपचुनाव हुए। • सभी सीटों पर औसत 69.29% मतदान हुआ। • सर्वाधिक मतदान - खींवसर (75.66%) • सबसे कम मतदान - दौसा (62.3%) • खींवसर में विधानसभा चुनाव 2023 की अपेक्षा उपचुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ा। अन्य सभी सीटों पर घटा। • होम वोटिंग प्रतिशत - 97.93% - लोकसभा चुनाव होम वोटिंग प्रतिशत - 98.39% (कथन के रूप में सवाल पूछा जा सकता है)

इंडिया स्टोन मार्ट - 2026 - - 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक होगा। - जयपुर में। - 13वां संस्करण • स्टोन्स विकास केंद्र (सीडीओएस) इस कार्यक्रम का आयोजक है और लघु उद्योग भारती (एलयूबी) इस कार्यक्रम का सह-आयोजक है। • राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (आरआईआईसीओ) इस कार्यक्रम का मुख्य प्रायोजक है। इंडिया स्टोनमार्ट 2024 का 12वां संस्करण 1-4 फरवरी 2024 को जयपुर प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर, सीतापुरा, जयपुर में आयोजित किया गया।

Current affairs & eco survey को ऊपर ऊपर से पढ़ने की गलती मत करना.... खासकर ध्यान रखें • योजनाओं में- प्रावधान, लाभ अच्छे से प
+5
Current affairs & eco survey को ऊपर ऊपर से पढ़ने की गलती मत करना.... खासकर ध्यान रखें • योजनाओं में- प्रावधान, लाभ अच्छे से पढ़े। • खेलों में जो राजस्थान के चर्चित खिलाड़ी है जिन्होंने अभी कोई मेडल विजेता हो उनका खेल, कैटेगरी, प्रमुख मैचों के स्थान • सरकार की किसी योजना में वित्तीय सहायता देने वाली संस्था। • राजस्थान से सम्बंधित पुरस्कार विशेष रूप से। • प्रमुख सम्मेलनों का स्थान, घोषणाएं। • eco survey में भी जो डाटा आपको ज्यादा हार्ड लग रहे हैं प्रश्न अक्सर वहीं से आते हैं। इसलिए जब पढ़े तो थोड़ा details में पढ़ें। 👍

नाहरगढ़ टाइगर सफारी - • शुभारंभ - 7 अक्टूबर 2024 - 4.53 करोड़ की लागत से 30 हेक्टेयर में टाइगर सफारी विकसित की गई है। - इसमें 7 किलोमीटर का सफारी ट्रैक विकसित किया गया है। - नाहरगढ़ वन्य जीव अभयारण्य में पहले से लॉयन सफारी संचालित है। • इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा दो बाघ शावकों का नामकरण किया गया - मादा बाघ शावक - स्कंदी नर बाघ शावक - भीम

'एक देश, एक चुनाव के लिए उच्च स्तरीय समिति' - गठन - 2 सितंबर, 2023 समिति द्वारा रिपोर्ट पेश - 14 मार्च, 2024 अध्यक्ष- भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद समिति के सदस्य थे - 7 • श्री अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री, • श्री गुलाम नबी आज़ाद, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता, • श्री एन.के. सिंह, 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष, • डॉ. सुभाष सी. कश्यप, पूर्व महासचिव, लोकसभा, • श्री हरीश साल्वे, वरिष्ठ अधिवक्ता, • श्री संजय कोठारी, पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त। • विशेष आमंत्रित सदस्य- श्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कानून और न्याय मंत्रालय थे। • अधीर रंजन चौधरी को भी समिति का सदस्य बनाया गया था लेकिन उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया था। • समिति के सचिव - डॉ. नितेन चंद्र थे। (यहां से RAS प्री में प्रश्न पूछे जाने की पूरी संभावना है )

राष्ट्रीय पोषण माह - 2024 • 1 से 30 सितंबर तक • इसके क्रियान्वन में राजस्थान की रैंक - 6thटैगलाइन - ' सुपोषित किशोरी, सशक्त नारी '

129वां संविधान संशोधन विधेयक 2024 - ( One Nation One Election) - लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने संबंधी 129वें संविधान संशोधन विधेयक को विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 17 दिसंबर 2024 को लोकसभा में पेश किया, जिसके बाद इसे संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया गया । - सदन में मत विभाजन के जरिए विधेयक पेश किया गया। 269 सदस्यों ने इसके पक्ष में वोट दिया, जबकि 198 सदस्यों ने इसका विरोध किया। इसके साथ ही संघ राज्य क्षेत्र संशोधन विधेयक भी पेश किया, जिसमें पुडुचेरी, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर संघ राज्य क्षेत्रों में चुनावों को लोकसभा चुनावों के साथ जोड़ने का प्रावधान है।

JRA result (1) (1).pdf5.67 MB