ru
Feedback
RAS EXAM NOTES Pre / Mains 2026 ( RankUP )📚📚

RAS EXAM NOTES Pre / Mains 2026 ( RankUP )📚📚

Открыть в Telegram

RAS भर्ती के लिए सबसे भरोसेमंद और helpful चैनल। ✓ Special only for ' RAS Exam ' ✓ RAS Pre/ Mains / Interview Help 👉 @SinghNotes DOWNLOAD APP 👉 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp #currentaffairs #Ras #raspre

Больше
7 174
Подписчики
-424 часа
-47 дней
+430 день
Архив постов
Daily Topic Test (Ras Pre परीक्षा 2026 ) आज का टेस्ट टॉपिक - • Indian Polity - राष्ट्रपति • Current Affairs - न्यूजपेपर+ सुजस + PIB बुलेटिन Join Daily Target सीरीज - Click Here

परमाणु-सक्षम K-4 मिसाइल का सफल परीक्षण- • हाल ही में, भारत ने विशाखापत्तनम तट से दूर बंगाल की खाड़ी में परमाणु-संचालित पनडुब्
परमाणु-सक्षम K-4 मिसाइल का सफल परीक्षण- • हाल ही में, भारत ने विशाखापत्तनम तट से दूर बंगाल की खाड़ी में परमाणु-संचालित पनडुब्बी आईएनएस अरिघाट (INS Arighaat) से अपनी परमाणु-सक्षम K-4 पनडुब्बी-प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। ✓ K-4 मिसाइल के बारे में: • प्रकार: पनडुब्बी-प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) • विकास: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) • रेंज (मारक क्षमता): लगभग 3,500 किमी प्रणोदन: दो-चरण ठोस-ईंधन रॉकेट • वारहेड क्षमता: परमाणु पेलोड ले जाने में सक्षम (लगभग 2.5 टन)

• भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित पिनाका लंबी दूरी मार्गदर्शित/गाइडेड रॉकेट (LRGR 120) का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया, जिसकी मारक दूरी लगभग 120 किलोमीटर है और इससे भारतीय सेना की तोपखाना (आर्टिलरी) की सटीक-स्ट्राइक क्षमता में वृद्धि हुई है। • यह एक मार्गदर्शित रॉकेट है। • परिचय: पिनाका मिसाइल प्रणाली, जिसका नाम भगवान शिव के धनुष पर रखा गया है, एक उच्च-सटीकता वाली बहु-नलिका रॉकेट लॉन्चर है जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की आयुध अनुसंधान एवं विकास संस्था (ARDE) ने स्वदेशी रूप से विकसित किया है। प्रमुख विशेषताएँ: - यह प्रणाली उच्च गतिशीलता और त्वरित तैनाती क्षमताओं के लिये जानी जाती है। यह शत्रु लक्ष्यों पर अत्यधिक सटीकता के साथ तीव्र और सघन अग्नि प्रहार करने में सक्षम है। प्रकार: - 1. पिनाका मार्क I: प्रारंभिक संस्करण, जिसकी मारक दूरी लगभग 40 किमी. है। 2. पिनाका मार्क II: उन्नत संस्करण, जिसकी मारक दूरी 70-80 किमी. है, जिसे आगे बढ़ाकर 120 किमी. तथा अंततः 300 किमी. तक विस्तारित किया जा सकता है।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस - • राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस हर वर्ष 24 दिसम्बर को मनाया जाता है। • वर्ष 2025 में इसका विषय है ' डिजिटल न्याय के साथ सक्षम और त्वरित निष्पादन।' • इसी दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 - भारत में उपभोक्ता हितों की सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण सुधार का प्रतिनिधित्व करता है। 20 जुलाई 2020 को लागू यह कानून 1986 के उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को प्रतिस्थापित करता है और विवाद निपटान तथा बाजार जवाबदेही के लिए एक बेहतर समकालीन ढांचा प्रस्तुत करता है। ✓ यह अधिनियम उपभोक्ता विवाद निपटान के लिए एक तीन-स्तरीय न्यायिक संरचना स्थापित करता है:- 1. जिला उपभोक्ता विवाद निवारण मंच (जिला मंच) - पहला स्तर, जिला अदालत पर स्थित, 50 लाख रुपये तक के दावों वाले शिकायतों का निपटान करता है। 2. राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (राज्य आयोग) - दूसरा स्तर, राज्य-स्तरीय निकाय, 50 लाख रुपये से अधिक और 2 करोड़ रुपये तक की शिकायतों का निपटान करता है। 3. राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (राष्ट्रीय आयोग) - शीर्ष स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत, 2 करोड़ रुपये से अधिक की शिकायतों का निपटान करता है। ✓ ई-जागृति - जो 1 जनवरी 2025 को लॉन्च किया गया, भारत में उपभोक्ता शिकायत निवारण के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में बड़ी तेजी से उभरा है।

आईएनएसवी कौंडिन्य - • प्राचीन पाल विधि से निर्मित पोत, आईएनएसवी कौंडिन्य 29 दिसंबर 2025 को अपनी पहली समुद्री यात्रा पर रवाना होगा। • यह पोत गुजरात के पोरबंदर से ओमान के मस्कट तक की यात्रा करते हुए प्रतीकात्मक रूप से उन ऐतिहासिक समुद्री मार्गों का पुनर्मूल्यांकन करेगा जिन्होंने सहस्राब्दियों से भारत को व्यापक हिंद महासागर दुनिया से जोड़ा है। विशेषताएं और महत्व - इसे पूरी तरह से पारंपरिक सिलाई-तख्ता तकनीक का उपयोग करके निर्मित किया गया है। आईएनएसवी कौंडिन्य इतिहास, शिल्प कौशल और आधुनिक नौसैनिक विशेषज्ञता का एक दुर्लभ संगम है। समकालीन पोतों के विपरीत, इसके लकड़ी के तख्तों को नारियल के रेशे की रस्सी से सिला गया है और प्राकृतिक राल से सील किया गया है। यह भारत के तटों और हिंद महासागर में प्राचीन समय में प्रचलित पोत निर्माण की परंपरा को दर्शाता है। निर्माण - यह परियोजना का शुभारंभ संस्कृति मंत्रालय, भारतीय नौसेना और होडी इनोवेशन्स के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन के माध्यम से किया गया था। यह भारत द्वारा स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों को पुनः खोजने और उन्हें पुन: निर्मित करने के प्रयासों का एक हिस्सा है। मास्टर शिपराइट श्री बाबू शंकरन के मार्गदर्शन में पारंपरिक शिल्पियों द्वारा निर्मित और भारतीय नौसेना एवं शैक्षणिक संस्थानों द्वारा व्यापक अनुसंधान, डिजाइन और परीक्षण के सहयोग से, यह पोत पूरी तरह से समुद्र में यात्रा करने योग्य और महासागर में नौकायन में सक्षम है। नामकरण - इस पोत का नाम पौराणिक नाविक कौंडिन्य के नाम पर रखा गया है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने प्राचीन काल में भारत से दक्षिण पूर्व एशिया तक की यात्रा की थी। यह पोत एक समुद्री राष्ट्र के रूप में भारत की ऐतिहासिक भूमिका का भी प्रतीक है।

पेसा महोत्सव - ✓ पंचायती राज और जनजातीय मामलों का मंत्रालय हर साल 23 और 24 दिसंबर को संयुक्त रूप से पेसा महोत्सव मनाता है। ✓ अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायतों का विस्तार (पेसा)अधिनियम, 1996 की वर्षगांठ पर ये महोत्सव मनाया जाता है। ✓ पेसा अधिनियम जनजातीय समुदायों की अनुसूचित भूमि पर पंचायती राज के प्रावधानों को लागू करके उन्हें सशक्त बनाता है और उन्हें उनकी भूमि से बेदखल य़ा अलग किये जाने से बचाता है। ✓ 2025 का पेसा महोत्सव विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा। ✓ इसका उद्देश्य अधिनियम के बारे में जागरूकता फैलाना और अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय निकायों की क्षमताओं को बढ़ाना है।

RAS भर्ती 2026 (Daily Topic,Daily Test) ✓ आज का टेस्ट टॉपिक - • Rajasthan Polity - • राजस्थान लोक सेवा आयोग • राज्य मानवाधिकार आयोग • Daily Current affairs ( PIB + सुजस+ न्यूजपेपर) • टेस्ट रात 8 बजे बाद कभी भी अटेम्प्ट किया जा सकेगा। Join Now 👉 RAS Exam Daily Test

विकसित_भारत_जी_राम_जी_योजना.pdf3.08 KB

अरावली पहाड़ियां .pdf3.32 KB

RAS भर्ती 2026(Daily Topic,Daily Test) रिवीजन टेस्ट -' Rajasthan Polity' आज का साप्ताहिक रिवीजन टेस्ट अपलोड हो गया है ( weekly test वाले भाग में मिलेगा) Available Now 👉 RAS Exam Daily Test

✓ VB -G RAM G विधेयक, 2025
✓ VB -G RAM G विधेयक, 2025

Today's Test Update- ( RAS 2025 - 26 ) ✓ आज का दिसम्बर माह का Current Affairs का टेस्ट अपलोड हो गया है। ( टेस्ट सीरीज में ' Monthly Test ' वाले भाग में मिलेगा ) Daily Topic Target सीरीज 👉 JOIN NOW

VDO परिणाम जारी 👍👍 सभी चयनितों को हार्दिक शुभकामनाएं 🎉🎉

प्रधानमंत्री की इथियोपिया यात्रा - ✓ भारतीय प्रधान मंत्री ने अफ्रीका के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करने और द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए इथियोपिया की यात्रा की। • यात्रा के मुख्य परिणामों पर एक नजर - सर्वोच्च सम्मान:- प्रधान मंत्री को इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया गया। ✓ समझौते: 8 समझौता ज्ञापनों और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें इथियोपिया के विदेश मंत्रालय में एक डेटा सेंटर की स्थापना; G20 कॉमन फ्रेमवर्क के तहत ऋण पुनर्गठन के लिए समझौता आदि शामिल हैं। ✓ आर्थिक: - • वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 550.19 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। • भारत का निर्यात 476.81 मिलियन अमेरिकी डॉलर और आयात 73.38 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध को काफी हद तक निर्यात-उन्मुख बनाता है।

आज का टॉपिक टेस्ट - RAS भर्ती 2025- 26 • Rajasthan Polity- ✓ टॉपिक - जिला प्रशासन, स्थानीय स्वशासन और पंचायती राज - Daily Current affairs ( सुजस पत्रिका + PIB + न्यूजपेपर) • आज का टेस्ट अपलोड हो गया है । ✓ ध्यान दें - कल शुक्रवार है जो हमेशा की तरह स्पेशल Current Affairs का दिन रहेगा, इसलिए कल दिसंबर माह के current affairs का टेस्ट होगा। Join Now 👉 RAS Exam Daily Test

भारत ने ध्रुव64/DHRUV64 माइक्रोप्रोसेसर लॉन्च किया है - ✓ ध्रुव64/DHRUV64 के बारे में: - • यह भारत का पूरी तरह से स्वदेशी पहला 1.0 गीगाहर्ट्ज (GHz), 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर है। विकासकर्ता: माइक्रोप्रोसेसर विकास कार्यक्रम (MDP) के तहत सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) द्वारा। भारत द्वारा विकसित अन्य माइक्रोप्रोसेसर: - • शक्ति/SHAKTI (2018, IIT मद्रास), • अजीत/AJIT (2018, IIT बॉम्बे), • विक्रम/VIKRAM (2025, ISRO–SCL), • तेजस64/TEJAS64 (2025, C-DAC)। ✓ अगली पीढ़ी के धनुष (Dhanush) और धनुष+ (Dhanush+) प्रोसेसर विकास के अधीन हैं। • महत्त्व: भारत वैश्विक स्तर पर निर्मित होने वाले सभी माइक्रोप्रोसेसर का लगभग 20% उपभोग करता है।

अभ्यास “अभ्यास हरिमौ शक्ति-2025” - ✓ भारत और मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ✓ पांचवां संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज ( बीकानेर ) में 5 से 18 दिसंबर 2025 तक ।

अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन II ✓ यह अभ्यास 18 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक अबू धाबी में चल रहा है ✓ भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने द्विपक्षीय रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और गहरा करते हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन II का दूसरा संस्करण आरंभ किया है। ✓ इसका मुख्य लक्ष्य जटिल शहरी युद्ध स्थितियों में संयुक्त परिचालन क्षमताओं को बढ़ाना है

अभ्यास ‘एकता 2025’ - ✓ आठवें संस्करण का आयोजन 15 से 17 दिसंबर 2025 को मालदीव में हुआ। अभ्यास एकता - परिचय: वर्ष 2017 में स्थापित, यह भारतीय नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के बीच आयोजित होने वाला एक वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास है। मुख्य उद्देश्य:- इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के समुद्री कमांडो के बीच अंतर-संचालनीयता (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना है, गतिविधियों में विशेष रूप से गोताखोरी अभियान, विशेष बल रणनीति और असममित युद्ध शामिल थे। अन्य प्रमुख सैन्य अभ्यास: ✓ अभ्यास एकुवेरिन (भारत-मालदीव), ✓ अभ्यास मिलन (MILAN) (बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास), ✓ अभ्यास दोस्ती (भारत, श्रीलंका और मालदीव)।

✓ वर्तमान परमाणु ऊर्जा क्षमता - • लोकसभा में आज परमाणु ऊर्जा के स्थायी उपयोग और उन्नति विधेयक, 2025 पेश किया गया।
✓ वर्तमान परमाणु ऊर्जा क्षमता - • लोकसभा में आज परमाणु ऊर्जा के स्थायी उपयोग और उन्नति विधेयक, 2025 पेश किया गया।