Ras 2026 Pre / Mains notes ( RankUP Current Affairs)📚📚
Открыть в Telegram
RAS भर्ती के लिए सबसे भरोसेमंद और helpful चैनल। ✓ Special only for ' RAS Exam ' ✓ RAS Pre/ Mains / Interview Help 👉 @SinghNotes RAS Test DOWNLOAD APP 👇 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp #currentaffairs #Ras #ras2026
Больше7 087
Подписчики
+124 часа
+337 дней
-130 дней
Архив постов
डॉ. साई गौतम गोपालकृष्णन को मनोहर पर्रिकर युवा वैज्ञानिक पुरस्कार 2025 -
• भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु के सामग्री अभियांत्रिकी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. साई गौतम गोपालकृष्णन को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित “मनोहर पर्रिकर युवा वैज्ञानिक पुरस्कार” प्रदान किया गया है।
• यह सम्मान उन्हें संगणनात्मक सामग्री विज्ञान (Computational Materials Science) में उनके उल्लेखनीय शोध कार्य के लिए दिया गया है, जो उन्नत सामग्री अनुसंधान के क्षेत्र में नवाचार की अग्रिम पंक्ति में आता है।
• पुरस्कार में ₹5 लाख की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र शामिल है।
✓ महिलाओं को हर महीने 1 दिन की पीरियड लीव देने वाला कर्नाटक देश का पहला राज्य बना -
• कर्नाटक सरकार ने कैबिनेट में 'मासिक धर्म अवकाश नीति, 2025' को मंजूरी दी है, जो इसे सरकारी और निजी, दोनों क्षेत्रों में मासिक धर्म के दौरान सवेतन अवकाश अनिवार्य करने वाला पहला भारतीय राज्य बनाता है।
प्रावधान -
यह नीति प्रति वर्ष कुल 12 दिनों की सवेतन छुट्टी प्रदान करती है, जिसका अर्थ है कि महिलाएं हर महीने एक दिन की छुट्टी ले सकती हैं।
• इस नीति को राज्य भर के सरकारी विभागों, गारमेंट इकाइयों, आईटी कंपनियों, बहुराष्ट्रीय निगमों और अन्य निजी उद्योगों में काम करने वाली सभी महिला कर्मचारियों पर लागू किया जाएगा।
✓ उपभोक्ता मूल्य सूचकांक ( CPI) सर्वे में बदलाव -
• महंगाई जानने के लिए 2012 के स्थान पर 2023- 24 की कीमतों से तुलना होगी।
• सर्वे में 300 की जगह 550 उत्पादों को शामिल किया जाएगा।
निसार सैटेलाइट 7 नवंबर से ऑपरेशनल होगा -
• NISAR को नासा और इसरो ने मिलकर तैयार किया है।
• इसे 30 जुलाई को GSLV रॉकेट से श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था।
• इस सैटेलाइट का इस्तेमाल पर्यावरण, कृषि और जलवायु की निगरानी हेतु किया जाएगा।
✓ लाडो प्रोत्साहन योजना का दायरा बढ़ा : अब निजी स्कूलों की छात्राओं को भी मिलेगी 1.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता।
इसतरह से मिलेगी आर्थिक सहायता: -
• बालिका के जन्म के समय सरकारी चिकित्सा संस्थान में 2,500, एक वर्ष की आयु और सभी टीकाकरण पूरे होने पर 2,500, पहली कक्षा में प्रवेश पर 4 हजार, छठीं कक्षा में प्रवेश पर 5 हजार, दसवीं कक्षा में प्रवेश पर 10 हजार, 12वीं कक्षा में प्रवेश पर 25 हजार रुपए और स्नातक पूर्ण होने और 21 वर्ष की आयु होने पर छात्रा के खाते में 1 लाख रुपए आते हैं।
✓ इस तरह बालिका को कुल 1.50 लाख रुपए की सहायता मिलती है।
केंद्र सरकार द्वारा जारी सड़क दुर्घटना समीक्षा रिपोर्ट में -
• सड़क दुर्घटना में राजस्थान देश में 9वें स्थान पर है और इससे होने वाली मौतों में छठे स्थान पर है।
ऐसे फैक्ट्स पेपर की तैयारी के साथ - साथ इंटरव्यू देने वाले अभ्यर्थियों को भी ध्यान रखने चाहिए क्योंकि वर्तमान में जिस पर सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं इससे संबंधित आपके विचार पूछे जा सकते हैं।
✓ बीकानेर में देश का सबसे बड़ा सोलर - बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा।
✓ COP 30 के बारे में -
• संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन
• 10 नवंबर - 21 नवंबर, 2025
• ब्राजील के बेलेम में ।
• उद्देश्य : विश्व के देशों के NDCs की समीक्षा, उत्सर्जन कटौती की स्थिति का मूल्यांकन और नई जलवायु कार्रवाई योजनाओं पर चर्चा
वंदे मातरम का सार भारत, माँ भारती, भारत का शाश्वत विचार है : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया।
बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित हमारा राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" अक्षय नवमी के पावन अवसर पर, 7 नवंबर 1875 को रचा गया था। वंदे मातरम पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में उनके उपन्यास "आनंदमठ" के एक अंश के रूप में प्रकाशित हुआ था।
✓ विकसित राजस्थान - 2047 कार्ययोजना के मुख्य लक्ष्य।
Daily Topic, Daily Test - Day- 9
RAS परीक्षा 2025 - 26
आज के लिए राजस्थान Current Affairs को तैयार रखें टेस्ट रात 9 बजे होगा -
• राजस्थान क्रोनोलॉजी सितम्बर/ अक्टूबर माह अंक
• सुजस बुलेटिन ( 1 से 6 नवम्बर तक )
✓ Current Affairs को साथ - साथ तैयार करना है क्योंकि इसकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है और एक RAS अभ्यर्थी के लिए current updated रहना भी अति आवश्यक है।🙏
RankUP टीम में RAS और Sub inspector भर्ती परीक्षा की तैयारी में आपकी मदद करने के लिए एक और साथी जो बड़े भाई की तरह आपको हर संभव मदद और Guide करेंगे।
✔️New Exam Mentor Details
Name - Krishan Kant Jangid
• MSc Geography
• MA Rajasthani Net
• RAS 2023 Rank 814
• RAS 2024 Interview Call
• PSI 2021 Exam cleared (Hindi 191 Marks)
Join Now for Si & RAS प्री 2025 - Click Here
https://rpsc.rajasthan.gov.in/resultsearch?Frm=TYPE4A&Pie=RASM_2024_06112025 RPSC | Result Search
(Ras Mains 2024-25 -Marks)
Check here👆🏻
अंतर्राष्ट्रीय सहकारी वर्ष (IYC) 2025: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारी वर्ष घोषित किया है।
इसका विषय है "सहकारिताएँ एक बेहतर विश्व का निर्माण करती हैं (Cooperatives Build a Better World)", जो सतत् विकास को बढ़ावा देने और संयुक्त राष्ट्र के सतत् विकास लक्ष्यों (SDGs) को आगे बढ़ाने में सहकारी संस्थाओं की भूमिका को मान्यता देता है।
जो अभ्यर्थी RAS 2025 - 26 की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए Daily Topic Wise Target सीरीज शुरू हो चुकी है... और यह निश्चित है कि भर्ती का विज्ञापन जल्द ही जारी हो जाएगा उसके बाद आपको पूरा Syllabus कवर करने का समय नहीं मिलेगा। इसलिए विज्ञापन का इंतजार किए बिना अपनी तैयारी शुरू कर दें क्योंकि विज्ञापन तो आ भी जाएगा और परीक्षा भी हो जाएगी लेकिन यदि समय रहते गलतियों से सीखते हुए अपनी तैयारी शुरू नहीं की तो परिणाम वही रहेगा जो अभी तक रहा है।
जो स्टूडेंट अपने स्तर पर पढ़ पा रहे हैं और syllabus अच्छे से कवर कर सकते हैं वो उसी अनुसार पढ़ते रहें लेकिन जो साथी पढ़ाई में Consistency नहीं रख पा रहें है तथा जिनसे Syllabus कवर नहीं हो रहा है वो इस Daily Target सीरीज से जुड़ सकते हैं... जिसमें आपको प्री का टॉपिक वाइज एक व्यवस्थित तरीके से रिवीजन करवाते हुए syllabus कवर करवाया जायेगा। हमारे साथ जुड़े बच्चों ने प्री परीक्षा में पिछली भर्ती में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और इसबार भी इसकी जिम्मेदारी हमारी है। आप सिर्फ अपना समय दो और Daily Target पूरा करो, उसका परिणाम हम निकाल कर देंगे।🙏
जिनको शुरू करना है वो अभी से करें क्योंकि इंतजार करने वाले अपना समय ख़राब करने के अलावा कुछ नहीं कर रहें हैं। रोजाना आपको टॉपिक मिलेगा और उसी दिन उसका RPSC के पैटर्न अनुसार व्याख्यात्मक प्रश्नों के साथ टेस्ट होगा, साप्ताहिक रिवीजन टेस्ट होगा।
6 दिन ,6 टॉपिक और 6 टेस्ट पूरे हो चुके हैं.....एक - एक दिन की गई मेहनत आपको बाकी लोगों से भर्ती आने तक बहुत आगे कर देगी। 🙏 Any query - @SinghNotes 👍
Join Now
Your Study Partner - Click Now
RAS प्री परीक्षा 2025 - 26 ( टेस्ट - 07 )
Today's Topic -
✓ राजस्थान के प्रमुख लोक नृत्य और लोक नाट्य
• टेस्ट रात - 8 बजे अपलोड होगा।
Daily Topic wise target - JOIN NOW
Sub Inspector परीक्षा के लिए भी आज के दोनों टॉपिक वाइज टेस्ट अपलोड हो गए हैं -
Si Exam 2025 टेस्ट - Click Here
RAS प्री परीक्षा 2025 - 26 ( टेस्ट - 06 )
Today's Topic Test -
✓ राजस्थानी भाषा और साहित्य
• टेस्ट अपलोड हो गया है।
Daily Topic wise target - JOIN NOW
Si परीक्षा में सिर्फ 153 दिन शेष रहे हैं आप इस Daily Target सीरीज से जुड़कर अभी भी अपना पूरा Syllabus कवर कर सकते हैं, जिसमें व्यवस्थित रूप से रोजाना के टॉपिक टारगेट होंगे साथ ही उनके रोजाना टेस्ट होंगे। Current affairs और Eco Survey के स्पेशल टेस्ट भी शामिल हैं। 👍
