Study for RAS&IAS🇮🇳
Открыть в Telegram
one stop solution for RAS &IAS all pdf available here join on Instagramhttps://www.instagram.com/studyforrasandias/ By advocate Ritendra kanwar shekhawat
Больше1 416
Подписчики
-224 часа
-17 дней
-130 дней
Архив постов
1 415
1. कैसे पड़ा बिपरजॉय तूफान का नाम ?
चक्रवाती तूफान के नाम बड़े ही विचित्र तरह के होते हैं. इसके नाम अलग-अलग देश रखते हैं. इस चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का नाम बांग्लादेश ने दिया है. बांग्ला में बिपरजॉय(Biparjoy) का अर्थ विनाशक (डिजास्टर) होता है. विश्व मौसम विज्ञान संगठन के सदस्य देश चक्रवाती तूफान का नाम देते हैं. यूएन के इकोनॉमिक एंड सोशल कमीशन फॉर एशिया एंड पैसिफिक (ESCAP) पैनल के 13 सदस्य देश नार्थ हिंद महासागर में उठाने वाले तूफानों के नाम तय करते है. 13 देशों के पैनल में भारत, पाकिस्तान, ओमान, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, यमन शामिल हैं. इस बार तूफान का नाम देने की जिम्मेदारी बांग्लादेश की थी,
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने इसके लिए अलग अलग पैनल तय किए हुए हैं. हर पैनल में कुछ देश शामिल होते हैं, जो तूफानों के नाम तय करते हैं. सदस्य देशों को एल्फाबेट क्रम के आधार पर चक्रवाती तूफान का नाम रखना होता है।
2. क्यों दिया जाता है चक्रवात का नाम ?
चक्रवात तूफान के बारे में भविष्यवाणी और भ्रम की स्थिति से बचने के लिए चक्रवाती तूफान का नाम दिया जाता है. एक समय में एक से ज्यादा चक्रवाती तूफान उठ सकते हैं. चक्रवात का नाम पता रहने पर सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है. बता दें कि चक्रवातों का नाम ज्यादातर उन क्षेत्रों के नाम पर रखा जाता है जहां से चक्रवात बनते हैं. ये ज्यादातर समुद्र या नदी के क्षेत्र से बनते हैं.
3. कैसे आता है चक्रवाती तूफान ?
समुद्री जल का तापमान बढ़ने पर इसके ऊपर मौजूद हवा गर्म हो जाती है. यह ऊपर की ओर उठने लगती है तो उस जगह कम दबाव का क्षेत्र बनने लगता है. इसे भरने के लिए पास की ठंडी हवा कम दवाब वाले जगह की ओर बढ़ने लगती है. गर्म और ठंडी हवाओं के मिलने से तूफान का जन्म होता है. यही तूफान तेज हवाओं के साथ बारिश भी लाता है.
5. कितने श्रेणी के होते हैं तूफान ?
चक्रवाती तूफान को हवा की रफ्तार के अनुसार, पांच श्रेणियों में बांटा गया है.
पहली श्रेणी में तूफान की रफ्तार 119 किमी से 153 किमी होती है. दूसरी श्रेणी में 154 से 177 किमी प्रति घंटे होती है. तीसरे श्रेणी में 178 से 208 किमी की रफ्तार वाले को रखा गया है. 209 से 251 प्रति घंटे की रफ्तार वाले साइक्लोन को चौथी श्रेणी और 252 किमी प्रति घंटा या उससे ज्यादा की रफ्तार वाले को तूफान को पांचवी श्रेणी में बांटा गया है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय धीरे-धीरे 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की दिशा में आगे बढ़ रहा है और 14 जून के बाद इसकी दिशा बदलेगी. 15 जून की दोपहर तक 125-135 किमी/घंटा की रफ्तार से एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान सौराष्ट्र, कच्छ और पाकिस्तान के तट से टकराएगा. 14-15 जून को सौराष्ट्र, कच्छ में तेज बारिश होगी.
बता दें कि केरल, मुंबई और गुजरात के समुद्री तटों पर ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी में 15 जून सुबह से शाम तक 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ तूफान आ सकता है और हवा की रफ्तार 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि बिपारजॉय के बहुत प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में सौराष्ट्र-कच्छ के तटीय क्षेत्र में दस्तक देने की संभावना है.उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर गुजरात के उत्तरी और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने संबंधी गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी है और इन जिलों में समुद्र से लोगों को निकाला जा रहा है.देवभूमि द्वारका में अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 1,300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.
1 415
राजस्थान के 41 वे मुख्य न्यायाधीश होंगे -
✅Justice Augustine George Masih
👉Born In Ropar (Punjab)
👉Former Judge of Punjab and Haryana high court
✅ 40th वे मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्तल जी थे उनकी पदोन्नति सुप्रीम कोर्ट में हुई हैं ।
✅पंकज मित्तल के बाद राजस्थान के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनींद्र मोहन श्रीवास्तव थे ।
1 415
मार्च 2023 की क्रोनोलॉजी के सभी वीडियोस देखने के लिए इस प्लेलिस्ट के लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/playlist?list=PLjplk24zq-oePufVBhZ0BHN8vCHv1yYIf
1 415
April 2023 chronology is now available in the in market
We will soon meet with new videos on it😊
1 415
How to remember Right(s) to Freedom?
Mnemonic: S-OLEA
Article 19: Speech (and ors.)
20: conviction for Offences
21: Life
21A: Education
22: protection against Arrest and detention
#Polity #UPSC#RPSC
