O Level Previous paper
Открыть в Telegram
https://youtube.com/@Satya806 सभी लोग इस Channel को Subscribe कर लो https://t.me/O_levelpaper Telegram group Quiz 👉https://t.me/o_levelsatya #M4-R5_Paper #M2R5 #O_Level #M3R5_Notes #M1R5Video #PaidClass_O_Level #O_Level_Notes #Satya_Sir
Больше730
Подписчики
Нет данных24 часа
-57 дней
+230 день
Архив постов
👉लाइन प्रिंटर (Line Printer) ✍️
यह भी एक इम्पैक्ट प्रिंटर (Impact Printer) हैं बड़े कंप्यूटरों के लिए उच्च गति (High Speed) के प्रिंटरो की आवश्यकता होती है उच्च गति के प्रिंटर एक बार में एक कैरेक्टर छापने की बजाय एक लाइन पृष्ट को एक बार में छाप सकते है इनकी छापने की गति 300 से 3000 लाइन प्रति मिनिट (Line Per Minute) होती हैं ये प्रिंटर Mini व Mainframe कंप्यूटर में बड़े कार्यों हेतु प्रयोग किये जाते है लाइन प्रिंटर (Line Printer) तीन प्रकार के होते हैं।
ड्रम प्रिंटर (Drum Printer)
चैन प्रिंटर (Chain Printer)
बैंड प्रिंटर (Band Printer)
डेजी व्हील प्रिंटर (Daisy Wheel Printer)
यह ठोस मुद्रा अक्षर (Solid Font) वाला इम्पैक्ट प्रिंटर (Impact Printer) है इसका नाम डेजी व्हील (Daisy Wheel) इसलिये दिया गया है क्योंकि इसके प्रिंट हैड की आकृति एक पुष्प गुलबहार (Daisy) से मिलती हैं डेजी व्हील प्रिंटर (Daisy Wheel Printer) थीमी गति का प्रिंटर है लेकिन इसके आउटपुट की स्पष्टता उच्च होती है इसलिये इसका उपयोग पत्र (Letter) आदि छापने में होता है और यह लैटर क्वालिटी प्रिंटर (Letter Quality Printer) कहलाता है इसके प्रिंट हैड (Print Head) में चक्र या व्हील (Wheel) होता है जिसकी प्रत्येक तान (Spoke) में एक कैरेक्टर (Character) का ठोस फॉण्ट (Solid Font) उभरा रहता हैव्हील कागज की क्षैतिज दिशा में गति करता है और छपने योग्य कैरेक्टर का स्पोक (Spoke) व्हील के घूमने से प्रिंट पोजीशन (Position) पर आता है एक छोटा हैमर (Hemmer) स्पोक रिबन (Ribbon) और कागज पर टकराता हैं जिससे अक्षर कागज पर छप जाता है इस प्रकार के प्रिंटर अब बहुत कम उपयोग में हैं।
यह एक इम्पैक्ट प्रिंटर (Impact Printer) है अतः यह प्रिंटिंग करते समय बहुत शोर करता हैं इस प्रिंटर के प्रिंट हैड (Print Head) में अनेक पिनो (Pins) का एक मैट्रिक्स (Matrix) होता है और प्रत्येक पिन के रिबिन (Ribbon) और कागज (Paper) पर स्पर्श से एक डॉट (Dot) छपता हैं अनेक डॉट मिलकर एक कैरेक्टर बनाते (Character) है प्रिंट हैड (Print Head) में 7, 9, 14, 18 या 24 पिनो (Pins) का उर्ध्वाधर समूह (Horizontal Group) होता है एक बार में एक कॉलम की पिने प्रिंट हैड (Print Head) से बाहर निकलकर डॉट्स (Dots) छापती है जिससे एक कैरेक्टर अनेक चरणों (Steps) में बनता है और लाइन की दिशा में प्रिंट हैड आगे बढ़ता जाता है डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर (Dot Matrix Printer) की प्रिंटिंग गति (Printing Speed) 30 से 600 कैरेक्टर प्रति सेकंड (CPS-Character Per Second) होती हैं डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर (Dot Matrix Printer) में पूर्व निर्मित मुद्रा अक्षर (Font) नहीं होते हैं इसलिये ये विभिन्न आकार-प्रकार और भाषा के कैरेक्टर (Character) ग्राफिक्स (Graphics) आदि छाप सकता हैं यह प्रिंट हैड (Print Head) की मदद से कैरेक्टर बनाते है जो की कोड (0 और 1) के रूप में मेमोरी (Memory) से प्राप्त करते है प्रिंट हैड में इलेक्ट्रॉनिक सर्किट (Electronic Circuit) मौजूद रहता है जो कैरेक्टर को डिकोड (Decode) करता हैं इस प्रिंटर की प्रिंट क्वालिटी (Quality) अच्छी नहीं होती हैं।
Printer
👉Impact Printer
👉Non - Impact Printer
इंपैक्ट प्रिंटर में प्रिंटर होते हैं जो अपना प्रभाव छोड़ते हैं जैसे टाइपराइटर प्रिंटिंग की विधि टाइपराइटर की विधि के समान होते हैं जिसमें धातु का एक हैमर ( Hammer) या प्रिंट हैड होता है (Print Head ) जो कागज और रिबन से टकराता है इंपैक्ट प्रिंटर में अक्षर या कैरेक्टर ठोस मुद्रा अक्षरों या डाट मेटिक्स विधि ( Dot Matrix ) से कागज पर उभरते हैं इंपैक्ट प्रिंटर की अनेक विधियां हैं जैसे
👉 Dot Matrix printer
👉Daisy wheel Printer
👉Line printer
👉 Chain Printer
👉Drum Printer
@O_levelpaper
Printer
👉Impact Printer
👉Non - Impact Printer
इंपैक्ट प्रिंटर में प्रिंटर होते हैं जो अपना प्रभाव छोड़ते हैं जैसे टाइपराइटर प्रिंटिंग की विधि टाइपराइटर की विधि के समान होते हैं जिसमें धातु का एक हैमर ( Hammer) या प्रिंट हैड होता है (Print Head ) जो कागज और रिबन से टकराता है इंपैक्ट प्रिंटर में अक्षर या कैरेक्टर ठोस मुद्रा अक्षरों या डाट मेटिक्स विधि ( Dot Matrix ) से कागज पर उभरते हैं इंपैक्ट प्रिंटर की अनेक विधियां हैं जैसे
👉 Dot Matrix printer
👉Daisy wheel Printer
👉Line printer
👉 Chain Printer
👉Drum Printer
(01) 👉Types Of Computer ( By Size ) ✍️
Types of Computer Based on Size
👉1. Supercomputers
👉2. Mainframe Computers
👉3. Minicomputers
👉 4. Personal Computers (PC) ·
👉5. Workstation
(02)👉Based on Work
👉 Analog Computer
👉 Digital Computer
👉Hybrid Computer
(03)👉Based On Purpose
👉 Special Purpose
👉General Purpose
यह स्कैनर वायरलेस और वायर्ड दोनों तकनीक में उपलंब्ध है। इन्हे एक स्थान से दुसरे स्थान पर ले जाना आसान होता है।
इस प्रकार के स्कैनर का इस्तेमाल documents और चित्रों को स्कैन करने के लिए किया जाता है। इस स्कैनर का इस्तेमाल करने के लिए कंप्यूटर की आवश्यकता नहीं है। बल्कि हम स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करके भी इसका उपयोग कर सकते है।
इस स्कैनर का उपयोग मुख्य रूप से चित्रों को स्कैन करने और उन्हें एडिट करने, दस्तावेजों को स्कैन करने और उन्हें बारकोड (barcode) में कन्वर्ट करने के लिए किया जाता है।
Advantages of Portable Scanner in Hindi – पोर्टेबल स्कैनर के फायदे
1- पोर्टेबल स्कैनर का आकार छोटा होता है जिसके कारण इसको हम अपने जेब में भी रख सकते है।
2- यह वायर्ड और वायरलेस दोनों में उपलब्ध होते है।
3- इनका resolution अधिक होता है।
4- इनका उपयोग करने के लिए कंप्यूटर की आवश्यकता नहीं पड़ती।
Disadvantages of Portable Scanner in Hindi – पोर्टेबल स्कैनर के नुकसान
1- यह महंगे होते है।
2- इसमें बड़े आकार वाले डॉक्यूमेंट को स्कैन करना मुश्किल होता है।
इस स्कैनर में चीज़ो को स्कैन करने के लिए हाथो को स्थिर (stable) रखना पड़ता है। यदि यूजर ऐसा नहीं करता तो फाइलें स्कैन नहीं होंगी।
Advantages of Handheld Scanner in Hindi – हैंडहेल्ड स्कैनर के फायदे
1- यह फ्लैटबेड और शीटफैड स्कैनर की तुलना में सस्ता होता है।
2- इस स्कैनर का आकार छोटा होता है जिसे ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं पड़ती।
3- यह बहुत हल्का होता है जिसके कारण इसे हाथ में पकड़ा जा सकता है।
4- इसका उपयोग करना आसान है।
Disadvantages of Handheld Scanner in Hindi – हैंडहेल्ड के नुकसान
1- इसमें चीज़ो को स्कैन करने के लिए हाथो को स्थिर (stable) रखना पड़ता है।
2- यह केवल छोटी चीज़ो को स्कैन कर पाता है।
3- सभी हैंडहेल्ड स्कैनर अच्छे नहीं होते।
👉4- Drum Scanner (ड्रम स्कैनर)
ड्रम स्कैनर एक विशेष प्रकार का स्कैनर है जिसका इस्तेमाल अधिकतम resolution से image (चित्र) को स्कैन करने के लिए किया जाता है।
यह एक ऐसा स्कैनर है जो चीज़ो को स्कैन करने के लिए फोटोमल्टीप्लायर ट्यूब (photomultiplier tube) का उपयोग करता है।
ड्रम स्कैनर में एक प्रकार की glass tube होती है जिस पर images को रखा जाता है। इसमें एक रोशनी भी होती है। जब स्कैनर images को स्कैन करता है तो यह रोशनी उन images पर चलती है।
ड्रम स्कैनर का resolution अधिक होता है। इसका resolution 10,000 dpi (डॉट पर इंच) होता है।
यह स्कैनर फ्लैटबेड स्कैनर की तुलना में कम लोकप्रिय है। इसका सबसे बड़ा कारण इनकी कीमत है। यह काफी महंगे होते है। इसका इस्तेमाल केवल बड़ी कम्पनियों के द्वारा ही किया जाता है।
ड्रम स्कैनर को फोटोमल्टीप्लायर ट्यूब स्कैनर के नाम से भी जाना जाता है।
Advantages of Drum Scanner in Hindi – ड्रम स्कैनर के फायदे
1- ड्रम स्कैनर का resolution अधिक होता है।
2- यह स्कैनर तेज गति से चीज़ो को स्कैन करता है।
3- यह चीज़ो को स्कैन करते वक़्त बहुत कम आवाज करता है।
Disadvantages of Drum Scanner in Hindi – ड्रम स्कैनर के नुकसान
1- यह अन्य स्कैनर की तुलना में काफी महंगे होते है।
2- इन स्कैनर का आकार बड़ा होता है।
3- इनका वजन काफी ज्यादा होता है।
👉5 – Photo Scanner (फोटो स्कैनर)
फोटो स्कैनर एक ऑप्टिकल स्कैनर है जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से तस्वीरो (photos) को स्कैन करने के लिए किया जाता है। फोटो स्कैनर को image scanner भी कहते हैं।
फोटो स्कैनर का resolution अधिक होता है जिसके कारण यह यूज़र को उच्च गुणवत्ता (high quality) वाली फ़ोटो प्रदान करता है।
यह अन्य स्कैनर की तुलना में छोटे होता है और इनका वजन भी काफी हल्का होता है। आज के समय में कुछ फोटो स्कैनर सॉफ्टवेयर के साथ आते है जो तस्वीरों को स्कैन करने के साथ उन्हें साफ़ भी कर देते है।
Advantages of Photo Scanner in Hindi – फ़ोटो स्कैनर के फायदे
1- यह स्कैनर छोटे होते है जिन्हे रखने के लिए ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं पड़ती।
2- इसका resolution अधिक होता है।
3- इनमे सॉफ्टवेयर की सुविधा होती है जो पुराने फोटो को साफ़ करने में मदद करते है।
Disadvantages of Photo Scanner in Hindi – फ़ोटो स्कैनर के नुकसान
1- यह स्कैनर महंगे होते है।
2- इनका उपयोग केवल फोटो और ग्राफ़िक्स को स्कैन करने के लिए किया जा सकता है।
👉6 – Film Scanner (फ़िल्म स्कैनर)
फिल्म स्कैनर एक प्रकार का डिवाइस है जिसका इस्तेमाल फोटोग्राफिक फिल्मो (photographic films) को स्कैन करने के लिए किया जाता है।
दूसरे शब्दों में कहें तो, “फिल्म स्कैनर एक ऐसा स्कैनर है जिसका इस्तेमाल movies और वीडियो को स्कैन करने के लिए किया जाता है।”
यह स्कैनर किसी भी आकार की फिल्म को स्कैन कर सकता है। इसके अलावा यह फिल्मों को crop, और edit कर सकता है। इसमें विशेष प्रकार के सॉफ्टवेयर होते है जो फिल्मो को सुधारने में मदद करता है।
Advantages of Film Scanner in Hindi – फ़िल्म स्कैनर के फायदे
1- यह स्कैनर printmaking intermediates की आवश्यकता के बिना चीज़ो को स्कैन करता है।
2- यह फिल्मो को edit करने में मदद करता है।
3- यह फिल्म की क्वालिटी में सुधार कर सकता है।
Disadvantages of Film Scanner in Hindi – फ़िल्म स्कैनर के नुकसान
1- यह स्कैनर महंगे होते है।
2- यह केवल फोटोग्राफिक फिल्म को स्कैन कर सकता है।
👉7 – Portable Scanner (पोर्टेबल स्कैनर)
पोर्टेबल स्कैनर वह होते है जिनका आकार काफी छोटा होता है। इन स्कैनर का आकार इतना छोटा होता है कि आप इन्हे अपने जेब में भी रख सकते है।
इसे portable scanner इसलिए कहते हैं क्योंकि इसे हम अपने साथ कहीं पर भी ले जा सकते हैं।
Types of Scanner in Hindi – स्कैनर के प्रकार
स्कैनर के बहुत से प्रकार होते हैं
Flatbed Scanner (फ्लैटबेड स्कैनर)
Sheetfed Scanner (शीटफेड स्कैनर)
Handheld Scanner (हैंडहेल्ड स्कैनर)
Drum Scanner (ड्रम स्कैनर)
Photo Scanner (फ़ोटो स्कैनर)
Film Scanner (फ़िल्म स्कैनर)
Portable Scanner (पोर्टेबल स्कैनर)
1- Flatbed Scanner (फ्लैटबेड स्कैनर)
👉Flatbed Scanner एक प्रकार का ऑप्टिकल स्कैनर होता है जो डॉक्यूमेंट को स्कैन करने के लिए सपाट सतह (flat surface) का इस्तेमाल करता है।
दुसरे शब्दो में कहे तो “Flatbed Scanner एक लोकप्रिय स्कैनर है जो एक सपाट सतह पर डॉक्यूमेंट और चित्रों को स्कैन करता है। इस स्कैनर में डॉक्यूमेंट को घुमाने (move) की आवश्यकता नहीं पड़ती क्योकि यह एक बार में ही पुरे डॉक्यूमेंट को स्कैन कर लेता है।”
फ्लैटबेड स्कैनर में कांच की एक बड़ी सतह और एक ढक्कन होता है। आपको अपने डॉक्यूमेंट को स्कैन करने के लिए ग्लास के ऊपर रख देना है और फिर इसके ढक्कन को बंद कर देना है।
इसमें जो कांच की सतह होती है उसमे एक प्रकार का प्रकाश (light) होता है जो चीज़ो को स्कैन करने में मदद करता है।
फ्लैटबेड स्कैनर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है इसका इस्तेमाल घरों और ऑफिस में डॉक्यूमेंट और चित्रों को स्कैन करने के लिए किया जाता है।
यह स्कैनर नाजुक डॉक्यूमेंट जैसे :- (पुरानी तस्वीरें और पुराने दस्तावेज) के लिए प्रभावी (effective) होते है। फ्लैटबेड स्कैनर पुस्तकों, लेखों, समाचार पत्रों और डीवीडी को स्कैन करने में सक्ष्म होता है।
Advantages of Flatbed Scanner in Hindi – फ्लैटबेड के फायदे
1- फ्लैटबेड स्कैनर विभिन्न प्रकार के आकारों (sizes) में उपलब्ध है।
2- यह स्कैनर बड़े डॉक्यूमेंट को स्कैन कर सकता है।
3- यह स्कैनर कमजोर डॉक्यूमेंट जैसे :- पुरानी तस्वीर और किताबों को स्कैन करने में सक्ष्म होते है।
4- यह चीज़ो को तेज गति से स्कैन करता है। यह एक मिनट में लगभग 27 पेजो को स्कैन कर सकता है।
5- यह productivity (उत्पादकता) को बढ़ाने में मदद करता है।
Disadvantages of Flatbed Scanner in Hindi – फ्लैटबेड स्कैनर के नुकसान
1- फ्लैटबेड स्कैनर काफी महंगे होते है।
2- अन्य स्कैनर की तुलना में काफी बड़े होते है जिसके कारण इन्हे रखने के ज्यादा जगह की आवश्यकता पड़ती है।
3- यह एक साथ बहुत सारें documents को स्कैन नहीं कर सकता।
4- इस स्कैनर को ऑपरेट करना थोड़ा मुश्किल होता है।
👉2- SheetFed Scanner (शीटफेड स्कैनर)
SheetFed Scanner एक ऐसा स्कैनर है,जो किताबों या अन्य मोटी वस्तुओं के बजाय केवल कागज को स्कैन करता है।
शीटफेड स्कैनर को Automatic Document Scanner (ADS) भी कहते हैं। शीटफेड स्कैनर में एक tray होती है जिसमें कागजों को डाला जाता है और यह स्कैनर इन कागजों को अपने आप स्कैन करता जाता है।
इस स्कैनर में sheet-feeder, scanning module, और calibration sheet जैसे घटक (component) शामिल होते है।
फ्लैटबेड स्कैनर की तुलना में शीटफेड स्कैनर का आकार छोटा होता है जिसके कारण इन्हे रखने के लिए ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं पड़ती।
इस स्कैनर का resolution कम होता है। यह स्कैनर बड़ी मात्रा में कागज को स्कैन करने में सक्षम होते है।
इस स्कैनर का इस्तेमाल बहुत से स्थानों में किया जाता है जैसे :- दुकान, स्कूल, ऑफिस आदि। इस स्कैनर में यूजर एक साथ कई कागजों को स्कैन कर सकता है।
Advantages of Sheetfed Scanner in Hindi – शीटफेड स्कैनर के फायदे
1- शीटफैड स्कैनर का आकार छोटा होता है जिसके कारण इन्हे रखने के लिए ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं पड़ती।
2- इस स्कैनर में एक साथ कई कागजों को स्कैन किया जा सकता है।
3- यह स्कैनर यूजर फ्रेंडली होते है।
4- इसका उपयोग करना आसान है।
5- यह स्कैनर चीज़ो को तेज गति से स्कैन करता है।
Disadvantages of Sheetfed Scanner in Hindi – शीटफ़ेड स्कैनर के नुकसान
1- इस स्कैनर का resolution कम होता है।
2- यह स्कैनर काफी महंगा होता है।
👉3- Handheld Scanner (हैंडहेल्ड स्कैनर)
Handheld Scanner एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जिसका इस्तेमाल फिजिकल डॉक्यूमेंट को डिजिटल फॉरमेट में स्कैन करने के लिए किया जाता है।
यह एक छोटे आकार वाला स्कैनर है जिसे हाथो में पकड़कर डॉक्यूमेंट को स्कैन किया जाता है। हैंडहेल्ड स्कैनर में यूजर अपने हाथो में इसे पकड़ता है और चीज़ो को स्कैन करता है।
इस स्कैनर का आकार काफी छोटा होता है और इसका वजन भी काफी हल्का होता है। यह एक पोर्टेबल स्कैनर है जो चीज़ो को स्कैन करने के लिए उनकी तस्वीरों को खींचता है।
फ्लैटबेड और शीटफैड स्कैनर में चीज़ो को प्रिंट करने के लिए उन्हें उनके अंदर रखना पड़ता है लेकिन इसमें ऐसा नहीं है। यह बाहर से ही चीजों को स्कैन कर लेता है।
Note 👉 Question आज कल Office / सरकारी Office मे Libre Office का ही क्यों उपयोग अधिकतम होने लगा है 🤔
👇 अपने विचारो से कमेंट भर दो ✍️
Уже доступно! Исследование Telegram 2025 — ключевые инсайты года 
