DS SCIENCE
Открыть в Telegram
🔬 Govt Exam | Science Quiz | PDF Notes | Rajasthan Exam Preparation 📚 Daily Science Updates | MCQ | Important Questions
Больше271
Подписчики
Нет данных24 часа
Нет данных7 дней
+330 дней
Архив постов
271
♦️मानव ठक्कर और मानुष शाह की टेबल टेनिस जोड़ी वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर
- 14 जुलाई को भारतीय मेन्स डबल्स टेबल टेनिस जोड़ी मानव ठक्कर और मानुष शाह ITTF मेन्स डबल्स वर्ल्ड रैंकिंग में दुनिया के दूसरे नंबर के प्लेयर बन गए हैं.
- यह किसी भी भारतीय मेन्स जोड़ी की अब तक की सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड रैंकिंग है.
- वर्तमान में मानव और मानुष की रैंकिंग 3,390 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर चीन के लिन शियोंग और हुआंग यूजेंग (5,160 अंक) हैं.
- इस जोड़ी को WTT कैलेंडर में लगातार शानदार प्रदर्शन का लाभ मिला है, जिसमें 2026 सिंगापुर स्मैश के सेमीफाइनल में पहुंचने पर उन्हें 900 रैंकिंग अंक प्राप्त हुए थे.
♦️शहरी जलवायु लचीलेपन को बढ़ाने के लिए 'कैपेसिटीज' (CapaCITIES) कार्यक्रम
- 14 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में 'शहरी जलवायु लचीलेपन को बढ़ाना: कैपेसिटीज की विरासत और आगे का रास्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
- यह कार्यक्रम ICLEI दक्षिण एशिया और राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान द्वारा कैपेसिटीज कार्यक्रम की एक दशक (10 वर्ष) की प्रगति का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था.
- वर्ष 2016 में शुरू की गई यह परियोजना भारत और भूटान में स्विट्जरलैंड दूतावास द्वारा वित्त पोषित है, जिसका उद्देश्य भारतीय शहरों को कम कार्बन उत्सर्जन और जलवायु-लचीले शहरी विकास के लिए सक्षम बनाना है.
- यह परियोजना भारत के 2070 के शुद्ध शून्य (Net Zero) उत्सर्जन लक्ष्य का समर्थन करती है और इससे तमिलनाडु व गुजरात सहित कई राज्यों के चुनिंदा शहरों (जैसे कोयंबटूर, अहमदाबाद, उदयपुर, सिलीगुड़ी आदि) को सहायता प्राप्त हुई है.
♦️भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) लागू
- भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) 15 जुलाई से औपचारिक रूप से लागू हो गया है.
- इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा समझौता (दोहरा अंशदान समझौता-DCC) भी प्रभावी हो गया है, जिससे ब्रिटेन में भारतीय व्यवसायियों की गतिशीलता और प्रतिस्पर्धात्मकता मजबूत होगी.
- इस ऐतिहासिक समझौते के तहत भारतीय निर्यात को ब्रिटेन के बाजार में 99 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर शून्य शुल्क की सुविधा मिलेगी, जिससे कपड़ा, चमड़ा, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग उत्पादों को सीधा लाभ होगा.
- वहीं, यूके से भारत आयात होने वाले सामानों पर औसत टैरिफ 15% से घटकर 3% हो जाएगा और 85% सामान 10 साल में पूरी तरह से टैरिफ-मुक्त हो जाएंगे.
- दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत 2022 में शुरू हुई थी और 24 जुलाई 2025 को इस पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसका लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है.
271
उपराष्ट्रपति ने ‘द वॉयस ऑफ जस्टिस: जस्टिस गवई स्पीक्स’ पुस्तक का विमोचन किया
भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन् ने उपराष्ट्रपति भवन में ‘द वॉयस ऑफ जस्टिस : जस्टिस गवई स्पीक्स’ पुस्तक का विमोचन किया। प्रो. (डॉ.) एस. शिवकुमार द्वारा संपादित तथा कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन (सी.एल.ई.ए.) के सहयोग से थॉमसन रॉयटर्स द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई के भाषणों, व्याख्यानों और विचारों का संकलन प्रस्तुत किया गया है
271
♦️राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 जुलाई को करेंगी ‘सौश्रुतम् 2026’ का उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार, 15 जुलाई को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार ‘सौश्रुतम् 2026’ का उद्घाटन करेंगी। आयुष मंत्रालय के तहत आयोजित यह सेमिनार 15 से 17 जुलाई तक चलेगा, जबकि 14 जुलाई को पूर्व-कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम शल्य चिकित्सा के जनक आचार्य सुश्रुत की जयंती के अवसर पर आयोजित हो रहा है। सेमिनार में आयुर्वेद और आधुनिक शल्य चिकित्सा के एकीकरण पर देश-विदेश के विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्रम के दौरान एनसीआईएसएम द्वारा तैयार “आयुर्वेद महिला स्नातकों के पेशेवर करियर का मूल्यांकन” विषयक राष्ट्रीय अध्ययन भी जारी किया जाएगा। इसके अलावा, 14.5 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक 3-टेस्ला हाई-फील्ड एमआरआई प्रणाली का उद्घाटन होगा।
इस प्रणाली में एआई-सक्षम वर्कफ्लो, बायोमेट्रिक्स और उन्नत इमेजिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
271
♦️योनेक्स-सनराइज नॉर्थ जोन प्राइम मनी बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 (चंडीगढ़, 11-13 जुलाई)
- जयपुर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक जीते।
- मिराया फागरिया ने अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स में गोल्ड जीता।
- पर्ल पारीक और ओजस्विता दुबे ने अंडर-15 गर्ल्स डबल्स में गोल्ड जीता।
♦️राष्ट्रीय स्पेशल ओलंपिक (दिल्ली)
- जयपुर के छात्र यश ने पिन बॉलिंग में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों पदक जीते।
♦️स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप (जयपुर)
- सरोश खान ने स्कीट मास्टर कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।
- सीनियर स्कीट पुरुष: यदुराज सिंह (गोल्ड), आंजनेय सिंह मंडावा (सिल्वर), दशेश्वर सिंह (ब्रॉन्ज)।
- सीनियर ट्रैप पुरुष: विवान कपूर (गोल्ड), उद्धव सिंह राठौड़ (सिल्वर), सैयद जुनैद (ब्रॉन्ज)।
- महिला वर्ग: स्कीट में दर्शना राठौड़ (गोल्ड) और ट्रैप में नंदिका सिंह (गोल्ड)।
- जूनियर वर्ग: स्कीट में आंजनेय सिंह मंडावा (गोल्ड) और ट्रैप में उद्धव सिंह राठौड़ (गोल्ड)।
- यूथ वर्ग: महिला ट्रैप में इनाया यादव और महिला स्कीट में रिद्धि बत्रा ने जीत दर्ज की।
- पैरा ट्रैप पुरुष: सुशील ने गोल्ड जीता।
- मास्टर्स वर्ग: अजय सिंह और वी.पी. सिंह बदनोर ने गोल्ड जीता।
271
♦️CURRENT AFFAIRS ♦️
1. भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की वर्ष 2028-29 के कार्यकाल की अस्थायी सदस्यता के लिए अपना आधिकारिक अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य दृष्टिकोण 'शांति' (SHANTI) विजन पर आधारित है, जिसका अर्थ 'सिक्योरिंग होलिस्टिक ऐड्वैन्स्मन्ट थ्रू नॉर्म्स, ट्रस्ट, इन्टेग्रिटी' है। इस सीट के लिए चुनाव जून 2027 में होंगे, जहां एशिया-प्रशांत समूह की एकमात्र सीट के लिए भारत का मुकाबला ताजिकिस्तान से होगा। भारत इससे पहले अब तक 8 बार (पिछली बार 2021-22 में) सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रह चुका है।
2. केंद्र सरकार और LIC, IDBI बैंक में अपनी संयुक्त हिस्सेदारी का 60.7% हिस्सा बेचने जा रही है। फिलहाल IDBI बैंक में भारत सरकार की हिस्सेदारी 45.48% है। वहीं LIC के पास बैंक के 49.24% शेयर हैं। इस प्रक्रिया में दो मुख्य दावेदार हैं। जिसमें पहला 'फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स' और दूसरा दावेदार एमिरेट्स NBD है।
3. केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय ने घोषणा की है कि दिल्ली के पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा क्षेत्र को अब 'कर्तव्य भवन परिसर' के नाम से जाना जाएगा। इस क्षेत्र में स्थित विभिन्न सरकारी इमारतों को 'कर्तव्य भवन' और प्रधानमंत्री कार्यालय व कैबिनेट सचिवालय वाली इमारत को 'सेवा तीर्थ' नाम दिया गया है।
4. E&IT मंत्रालय ने 'डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट 2025-26' का दूसरा संस्करण जारी किया। यह रिपोर्ट प्रमुख साइबर खतरों का आकलन उपलब्ध कराती है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले जिन खतरों को उभरते हुए या कभी-कभार होने वाले हमले माना जाता था, वे अब सामान्य हमले के तरीके बन चुके हैं।
5. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 में भारत का व्यापार घाटा सालाना आधार पर 430% बढ़कर 15.3 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। जून में कुल निर्यात 9.5% की वृद्धि के साथ 73.4 बिलियन डॉलर रहा, जबकि आयात 27% बढ़कर 88.8 बिलियन डॉलर हो गया।
6. साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध तमिल लेखक पूमनी का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें दक्षिण तमिलनाडु के 'करिसल भूमि' के जीवन का सजीव चित्रण करने के लिए जाना जाता है। उन्हें 2014 में उनके ऐतिहासिक उपन्यास 'अग्नादी' (Agnaadi) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।
271
विंबलडन 2026
▪️पुरुष एकल विजेता: जैनिक सिनर (इटली)
▪️उपविजेता: अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी)
▪️महिला एकल विजेता: लिंडा नोस्कोवा (चेक गणराज्य)
▪️उपविजेता: करोलिना मुचोवा (चेक गणराज्य)
