UKSSSC| UKPSC l UPSC NOTES
رفتن به کانال در Telegram
🚩जय बजरंगबली 🚩 "तू बस दुआ कमा, फिर तुझसे अमीर कोई नही🍃 PDF अपलोड होते ही 24 घंटे के अंदर डाउनलोड कर लें l UKPSC | UKSSSC | PCS | RO/ARO | EO | Police | Patwari| Forest guard| JE | Newspaper ,Current Affairs 🙏 Telegram link : https://t.me/upsc2012
نمایش بیشتر1 382
مشترکین
اطلاعاتی وجود ندارد24 ساعت
-27 روز
+4930 روز
آرشیو پست ها
कृपया ऊपर वाले लिंक पर रिक्वेस्ट न भेजें, क्योंकि सदस्य संख्या 1025 पूरी हो चुकी है।
इच्छुक छात्र नीचे दिए गए लिंक को जॉइन कर सकते हैं। इसमें अभी 24 सीटें शेष हैं। यदि यह ग्रुप भी पूर्ण हो जाता है तो नया लिंक जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।
ध्यान रखें, इसमें किसी प्रकार का कोर्स नहीं कराया जाएगा। केवल सिलेबस में दिए गए टॉपिक्स के अधिकतम ऑब्जेक्टिव प्रश्न, उनसे संबंधित अब तक पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नों की प्रैक्टिस तथा सेक्शनल टेस्ट कराए जाएंगे। सेक्शनल टेस्ट( OMR बेस्ड) वैकल्पिक दिनों (Alternate Days) में आयोजित किए जाएंगे।
नेक्स्ट लिंक :
https://chat.whatsapp.com/CUGp5PScnr31uQ9PloRMPF
कनिष्ठ सहायक को लक्ष्य बनाकर हम एक नई सीरीज शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। इसमें Target के साथ-साथ सभी विषयों के Objective Tests कराए जाएंगे, जिससे आपकी तैयारी निरंतर बनी रहेगी और साथ ही Objective Practice भी नियमित रूप से होती रहेगी।
कोशिश रहेगी कि इस सीरीज में सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स के PYQ (Previous Year Questions) भी शामिल किए जाएं, ताकि परीक्षा के पैटर्न की बेहतर समझ विकसित हो सके। वीकली टेस्ट तो चलते ही रहेंगे, साथ में यदि सेक्शनल टेस्ट भी करा दिए जाएं तो तैयारी और प्रैक्टिस दोनों का स्तर काफी बेहतर हो सकता है।
इस विषय में आप सभी की क्या राय है, कृपया अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें।
साथ ही यह भी ध्यान रखें कि सभी चैप्टर्स के PYQ और Objective Questions तैयार करने, टाइप करने, Answer Key बनाने तथा Doubts Solve करने में काफी समय और मेहनत लगती है। इसलिए इच्छुक छात्र अपनी सुविधा और हमारी मेहनत को ध्यान में रखते हुए यह भी सुझाव दें कि इसकी फीस कितनी रखी जानी चाहिए।
यदि अधिकांश छात्रों की राय एक जैसी होगी तो उसी अनुसार निर्णय लिया जाएगा। और यदि पिछली बार की तरह छात्र संख्या अधिक रही तो फीस को यथासंभव कम रखने का प्रयास किया जाएगा।
इस सीरीज से संबंधित अधिक जानकारी ज्वाइन करे
व्हाट्सअप ग्रुप लिंक - https://chat.whatsapp.com/CgmKT78HQvZ3AiiHvJCnZ2
कटऑफ, कटऑफ, कटऑफ. न जाने कितने मैसेज आ रहे हैं। एक बात हमेशा याद रखना, इस चीज़ की सही समझ एक गंभीर और अनुभवी छात्र को पेपर देने के बाद खुद ही हो जाती है। जिस दिन तुम्हें अपने स्तर का सही अंदाज़ा लगने लगेगा, उस दिन समझ आ जाएगा कि वास्तविकता क्या है।
कोई 65-70 बता रहा है, कोई 72±2 कह रहा है, लेकिन पढ़ने वाला छात्र इन सब बातों में कम ही पड़ता है। उसे इसकी आवश्यकता नहीं होती। पहले भी कहा है, जिस दिन तुम PYQ आधारित अच्छे मॉक टेस्टों में लगातार 75-80 के बीच और कभी-कभी 80+ स्कोर करने लगोगे, तो अच्छी संभावना है कि वास्तविक परीक्षा में भी 75+ के आसपास ही प्रदर्शन करोगे। यही वह स्तर होता है जहाँ से तुम्हें खुद समझ आने लगता है कि पेपर कैसा था और तुम्हारा स्कोर कहाँ बैठता है।
जब तक यह समझ खुद विकसित नहीं होती, तब तक तैयारी कहीं न कहीं अधूरी है।
आजकल अधिकांश सेल्फ स्टडी वाले छात्र 10-12 YouTube चैनल और Telegram ग्रुप्स का कंटेंट साथ लेकर चलते हैं। हर प्लेटफॉर्म का उद्देश्य हर प्रकार का कंटेंट देना होता है, लेकिन इसी में उलझकर कई छात्र अपना समय बर्बाद कर देते हैं। इससे बेहतर है कि सिलेबस पूरा करने के बाद पिछले 20-25 वर्षों के प्रश्नपत्रों पर पकड़ बनाई जाए, चाहे वे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश या अन्य राज्यों के हों।
टेस्ट पेपर दीजिए, खुद को अभी से तैयार कीजिए। जिस दिन लगातार 80+ स्कोर आने लगें, उस दिन कह सकते हो कि तैयारी सही दिशा में है। उससे पहले कटऑफ, पेपर लेवल और अन्य फालतू चर्चाओं पर अधिक ध्यान देने का कोई लाभ नहीं।
यह One Day Exam है। इसमें दिन-रात मेहनत करने के बाद भी 3-5 प्रश्न ऐसे मिल सकते हैं जो आपका परिणाम बना भी सकते हैं और बिगाड़ भी सकते हैं। अगर वे आपके पक्ष में चले गए, तो फिर किसी से कटऑफ पूछने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
इसलिए दूसरों के अनुमान सुनने की बजाय खुद इतना सक्षम बनो कि पेपर के बाद अपना आकलन स्वयं कर सको।
नाम: अभिलाषा बराक
उपलब्धि: भारतीय सेना की पहली महिला कॉम्बैट एविएटर (First Woman Combat Aviator) बनीं।
प्रशिक्षण पूरा होने का वर्ष: 2022 में उन्होंने नासिक (महाराष्ट्र) स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल से अपना प्रशिक्षण पूरा किया।
हिंदी / रीजनिंग आसान थी अंग्रेजी का स्तर मध्यम रहा यह अमर उजाला की कटिंग है, किस तैयारी करने वाले छात्र ने कहा होगा ऐसा कुछ भी न्यूज देनी है इनको । रैंक - 157 😂
गणित के प्रश्न सीधे थे 😊
आप सभी को कल की परीक्षा हेतु शुभकामनाएं।
अपनी मेहनत पर भरोसा रखें, पूरे आत्मविश्वास और फोकस के साथ पेपर दें। प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें, शांत रहें और अंत तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें।
उम्मीद है आपकी मेहनत अच्छे परिणाम में बदलेगी।🙏जय बजरंगबली 🚩
"अपने पास एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अवश्य रख लें। कई स्थानों पर बस संचालक केवल हार्ड कॉपी ही स्वीकार करते हैं और सॉफ्ट कॉपी मान्य नहीं करते, इसलिए किसी भी असुविधा से बचने के लिए प्रिंटआउट साथ जरूर रखें।"🙏
पदनाम-स्नातक स्तरीय(पटवारी/लेखपाल व अन्य ) की लिखित प्रतियोगी परीक्षा(R.E.)के प्रवेश पत्र(ADMIT CARD) डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें
https://uksssc.co.in/admitAdvt70REexamV02/
اکنون در دسترس! پژوهش تلگرام ۲۰۲۵ — مهمترین بینشهای سال 
